Newsराजनीतिराज्य

ISBT- 54 करोड़ रूपये में 25 एकड़ में तैयार हो रहा है आइएसबीटी, रेलवे स्टेशन बस स्टेण्ड को यहीं किया जायेगा शिफ्ट

ग्वालियर. सड़कों पर लगने वाले जाम से ग्वालियर को जल्दी राहत मिलने वाली है। क्योंकि मल्लगढ़ा थाने के बगल में ट्रिपल आईटीएम से पहले स्मार्टसिटी कार्पोरेशन द्वारा बनवाया जा रहा इंटर स्टेट बस टर्मिनल(आइएसबीटी) अब आकार लेने लगा है। कंस्ट्रक्शन कंपनी और स्मार्ट सिटी के बीच जून 2024 तक तैयार कर सौंपना होगा। स्मार्ट सिटी के सूत्रों के अनुसार आईएसबीटी को 25 एकड़ जमीन में 54 करोड़ रूपये की लागत से लगभग मार्च 2024 बन कर तैयार हो जायेगा। बस टर्मिनल की बिल्डिंग का ढांचा लगभग तैयार है इसे हेरिटेज थीम पर ग्रीन बिल्डिंग कंसेप्टठ के तहत इसका कंस्ट्रक्शन चल रहा है। मैन टर्मिनल में 52 बसें एक साथ खड़ी होगी जबकि 84 बसों को एकसाथ पार्क किया जा सकेगा। वर्तमान में बस टर्मिनल के प्लेटफार्म तैयार हो चुके हैं। बिल्डिंग के लिये लोहे के पिलर खड़े कर छत की ट्रस का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा वर्कशॉप के लिये भी प्लेटफार्म तैयार हो चुके हैं।
मैन टर्मिनल में रहेंगी यह सुविधायें
मैन टर्मिनल में ड्रायवरों के लिये लांज होगा।
बिजली का सब स्टेशन रहेगा।
अंडर ग्राउण्ड वाटर टैंक रहेगा।
फायर सिस्टम जिसमें आग लगने की स्थिति में आग पर काबू पाया जा सके।
आईएसबीटी का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। इसकी मॉनीटरिंग स्मार्ट सिटी के सबइंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी और सिद्धार्थ पाठक कर रहे है। जिसकी प्रतिदिन रिपोर्ट तैयार होती है।
यात्रियों के लिये सुविधायें
यहां सार्वजनिक शौचालय के साथ दिव्यांगों की सुविधा के लिये बाधा रहित रास्ता बनाया जा रहा है। बसों के प्रवेश और निकासी के लिये अलग-अलग दरवाजे बनाये जा रहे हैं। बस ड्रायवरों के लिये रेस्ट रूम कक्ष भी तैयार होगा। बसों के लिये अलग से वर्कशॉप तैयार किया जा रहा है। जहां बसों की साफ-सफाई से लेकर उनकी मरम्मम की व्यवस्था रहेगी। पिक एंड ड्रॉप लेन भी अलग-अलग तैयार की जायेगी। आईएसबीटी का काम पूर पर रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड को यहीं शिफ्ट कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş