INS विक्रांत में लगा HLBS वर्क स्टेशन सर्वर भोपाल में बनाया गया
भोपाल. INS Vikrant का कम्युनिकेशन भोपाल के HLBS हाई एंड-99 वर्क स्टेशन सर्वर से किया जायेगा। इसे गोविंदपुरा स्थित HLBS टेक प्रायवेट लिमिटेड ने लगभग ढाई करोड़ रूपये में बनाकर तैयार किया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मितेशकुमार लोकवानी के अनुसार हमारी कंपनी वन पीसी और ग्राफिक वर्क स्टेशन बनाने वाली पहली भारतीय मैन्युफक्चरर है।
उन्हें जैम के माध्यम से इस वर्क स्टेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। जो 2 माह में पूरा हुआ। उनकी कंपनी वर्ष 2004 में हाईस्पीड कम्प्यूटर प्रोसेसर बना नही है। इस स्टार्टअप के जरिये ISRO, DRDO, Airforce, दिल्ली मेट्रो के साथ कई IIT में भी हाईस्पीड 128-256 रैम वाले कंप्यूटर वर्क स्टेशन इंस्टॉल किये जा चुके हैं। अभी कंपनी के पास इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एनआईसी साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड बिलासपुर में 1200 से अधिक हाईस्पीड कंप्यूटर सिस्टम देने का ऑर्डर हे।

