IMD का अलर्ट-आगामी 5 दिनों में मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में वर्षा की संभावना
नई दिल्ली. उत्तरी भारत का मौसम इन दिनों का काफी ठीक माना जा रहा है। इन दिनों न अधिक ठण्ड है और न ही अधिक गर्मी का मौसम है। ऐसे में IMD ने बुधवार को बताया है कि अगले 5 दिनों के अन्दर तमिलनाडु और केरल में वर्षा होने की संभावना है जबकि लक्ष्यदीप में आगामी 2 दिन जगह-जगह वर्षा की आशंका बनी हुई है।
इन प्रदेशों में वर्षा की संभावना
आईएमडी ने अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह में अगले तीन दिनों में वर्षा की आशंका जताई है। आईएमडी ने बताया मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखण्ड में हल्की वर्षा हो सकती है।
जम्मू का मौसम
जम्मू कश्मीर की बात की जाये तो जम्मू का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। यहां मौसम साफ रहेगा और वहीं, लेह का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। श्रीनगर में अगले कुछ दिनों में वर्षा की संभावना है। यहां का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

