IMD Weather Update- इन प्रदेशों में पड़ेगी कड़ाके सर्दी और यहां चलेगी शीतलहर होगी वर्षा, मौसम विभाग की चेतावनी
नई दिल्ली. आगामी 3 से 4 दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत (North-West India) के कुछ भागों में घने बहुत घना कोहरा (Very Dense Fog) छाया रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने कहा है कि रविवार से शुरू होकर एक के बाद एक 2 पश्चिमी विक्षोभों (Western Disturbance) से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित होगा। आईएमडी ने कहा है कि चक्रवाती हवा पश्चिमी उत्तरप्रदेश (Western Uttar Pradesh) और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है।
आईएमडी ने की घने कोहरे की भविष्यवाणी
आईएमडी (IMD) ने घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। अगले 3 दिनों के दौरान कुछ शहरों में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, (Punjab) पंजाब, हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh), दिल्ली (Delhi), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) के अलग-अलग भागों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। ष्अग्रले 4 दिनों के दौरान पूर्वी उत्तरप्रदेश में और 18 से 20 जनवरी के दौरान ओडिशा और झारखण्ड में घना कोहरा छाया रहेगा।
इन राज्यों में पड़ेगी कड़के की सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठण्ड पड़ेगी। जबकि अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की संभावना है।

