HRP क्लीनिक लगाकर की 1128 महिलाओं की जांच, 534 निकलीं हाईरिस्क गर्भवती
ग्वालियर – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सोमवार को जिले के 23 सरकारी अस्पतालों में एक साथ एचआरपी क्लीनिक लगाकर गर्भवती माताओं की जांच की गई। इन क्लीनिकों पर 1028 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनमें से 534 महिलाओं को हाई रिस्क (अधिक जोखिम) गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की 9 व 25 तारीख की चिन्हित स्वास्थ्य संस्थाओं में एचआरपी क्लीनिक लगाकर हाईरिस्क गर्भवती माताओं की जांच की जाती है।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दीपावली माथुर ने बताया कि ने बताया कि जिले में 23 स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित हुई एचआरपी क्लीनिक में 1128 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी, हीमोग्लोवबिन सहित खून की अन्य जांचे और यूरिन की जांच भी कराई गई। इनमें से 534 महिलाओं को हाई रिस्क गर्भवती माताओं के रूप में चिन्हित किया गया। इनमें से 30 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया और 249 महिलाओं की अल्ट्रासोनोग्राफी जांच की गई। साथ ही 77 महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाया गया।

