ज्योतिरादित्य ने बच्ची का हाथ पकड़कर लगवाई HPV वैक्सीन, म्याना अस्पताल में बोले कुछ नहीं होगा, मैं प्रतिदिन इंजेक्शन लगवाता हूं

गुना. म्याना स्थित सिविल अस्पताल की रविवार की सुबह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक घबराई हुई बच्ची का हाथ पकड़कर उसे सर्वाइकल कैंसर से बचाव की एचपीवी वैक्सीन लगवाने के साथ ही अस्पताल का निरीक्षण कियाहै। वर्तमान में जिलेभर में 14 साल तक की बच्चियों के लिये टीकारण और जागरूकता अभियान जारी है। रविवार कीसुबह केन्द्रीय मंत्री जिले के मयाना इलाके के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर निरीक्षण किया है। सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखी है।
इस बीच टीकाकरण के लिये वहां पहुंची एक बच्ची से भी उन्होंने मुलाकात की है। उन्होंने अपने सामने ही बच्ची को इंजेक्शन लगवाया है। टीकाकरण के बीच बच्ची इंजेक्शन के डर से घब्राई हुई थी। ज्योतिरादित्य ने बच्ची का हाथ और कहा कि कुछ नहीं होगा। मैं रोज इंजेक्शन लगवाता हूं। इसके बाद बच्ची को इंजेक्शन लगाया गया है।
स्कूलों में छात्राओं को दी जा रही टीकाकरण की जानकारी
जिलेभर में टीकाकरण के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मानस भवन के पास स्थित सरकारी स्कूल के कार्यक्रम में छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व और लाभ की जानकारी दी गई। विद्यालय प्रभारी शिक्षक नरेंद्र भारद्वाज और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की काउंसलर रेखा शर्मा ने छात्राओं की शंकाओं का समाधान किया।

