GWALIOR में चचेरे भाई ने भाई को मारी गोली घायल, ट्रैक्टर फाइनेंस के पैसे को लेकर हुआ था विवाद
ग्वालियर. ग्वालियर में ट्रैक्टर के पैसे के लेनदेन को लेकर चाचा भतीजे में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि चाचा के लड़के ने कट्टा निकालकर युवक को गोली मार दी। गोली युवक की पीठ में लगने से वह घायल हो गया वही हमला कर युवक मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में घायल युवक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। वही पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर हमलावर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के गिरगांव गांव में रहने वाले 35 वर्षीय परमाल गुर्जर का अपने चाचा भूपेंद्र गुर्जर से ढाई लाख रुपए के लेनदेन को लेकर सुबह 7:00 बजे विवाद हो गया। विवाद गाली गलौज और मारपीट के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया जहा भूपेंद्र के बेटे श्याम ने घर से 312 बोर कट्टा निकालकर परमार गुर्जर को गोली मार दी। गोली परमार के पीठ पर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया वही हमलावर परिवार सहित मौके से भाग निकला घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर हमलावर सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

