Gwalior सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, 5 घायल 2 गंभीर घायल
ग्वालियर. मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार क्रूजर जीप जा घुसी है। ट्रक में निकल रहे दो पाइप चालक और आगे बैठे एक युवक के सिर में जा घुसा। घटना की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचाया। जहां 2 घायलों की मौत हो चुकी है। 4 घायलों का उपचार किया जा रहा है। इनमें भी 2 घायलों की हालात नाजुक बनी हुई है। मृतक व घायल सभी वेक्टस कंपनी के कर्मचारी है और ड्यूटी कर वापिस घर लौट रहे थे। घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गये हैं।

क्या है पूरा मामला
शहर के लक्ष्मीगंज निवासी 45 वर्षीय प्रमोद कुशवाह बानमोर मुरैना स्थित वैक्टस कंपनी में कर्मचारी हैं। शहर से वह अपने साथियों के साथ काम पर जाते हैं। स्टाफ को लाने ले जाने के लिए कंपनी की ओर से क्रूजर जीप आती है। छप्परवाला पुल निवासी 40 वर्षीय राशिद खान कंपनी की क्रूजर जीप नंबर डच्07 ठ।.2935 पर बतौर चालक पदस्थ है। मंगलवार की शाम वह 7 बजे वह बानमोर में कंपनी से स्टाफ को लेकर ग्वालियर के लिए निकला था। जीप को लेकर राशिद अभी पुरानी छावनी में रायरू रोड पर पुरानी छावनी थाना से कुछ आगे ही निकला था कि तभी तेज रफ्तार जीप पर उसका नियंत्रण बिगड़ गया। जीप सड़क किनारे खड़े ट्रक नंबर डच्06 म्.5130 में पीछे से जा घुसी। ट्रक खराब खड़ा था। उसमें पीछे लोहे की 2 एंगल निकल रही थीं। जैसे की क्रूजर ट्रक से टकराई लोहे की एंगल चालक राशिद के चेहरे में घुस गई। इसी तरह जीप में आगे सवार प्रमोद कुशवाह के चेहरे में भी एंगल घुस गई थी। क्रूजर में सवार अन्य लोग भी सिर में चोट लगने से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी छावनी पुलिसए एफआरवी व अन्य थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस वाहन और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

2 की मौत 4 घायल
सड़क दुर्घटना में 6 से 7 लोग घायल हुए हैं। सभी को तत्काल पुलिस जयारोग्य चिकित्सालय JAH के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया और जहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार शुरू किया। लेकिन मुंह और चेहरे पर लोहे की एंगल घुस जाने से प्रमोद कुशवाह निवासी लक्ष्मीगंज, जीप चालक राशिद खान निवासी छप्परवाला पुल की उपचार शुरू होने से पहले ही मौत हो गयी और साथ ही पान पत्ते की गोठ निवासी 28 केशव शर्मा, सात भाई की गोठ निवासी 50 वर्षीय अनुज महेश्वरी गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा मनोज कुमार अंकेश व एक अन्य जख्मी है। अनुज और केशव की हालत नाजुक बनी है।

