GWALIOR में फरियादी शिकायत करने थाने आया था, पुलिसकर्मी ने थप्पड़ मारा धक्का देकर थाने से भगाया
ग्वालियर. ग्वालियर में एक बार फिर खाकी वर्दी द्वारा शिकायत करने आए फरियादी के साथ धक्का-मुक्की गाली-गलौज और मारपीट करने का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फरियादी किसी मामले की शिकायत करने थाने पहुंचा था, जिस पर पुलिसकर्मी इतना भड़क गया कि फरियादी के साथ धक्का-मुक्की करने लगा। वह उसे थाने से भागने लगा, जब उसने विरोध किया तो थप्पड़ जड़ दिया। अधिकारियों का कहना है कि VIDEO की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के झांसी रोड थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल रामकेश गुर्जर ने फरियादी के साथ गाली गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की है। नाका चंद्रबनी के चौबे के बाड़े में रहने वाले अतुल चौबे किसी मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। जिस पर पुलिसकर्मी रामकेश गुर्जर नाराज हो गया और फरियादी अतुल चौबे से गाली-गलौज कर धक्का देकर थाने से भागने लगा। अतुल ने विरोध किया तो रामकेश इतना भड़क गया कि उसने थप्पड़ मार दिया। झांसी रोड थाने में 29 अक्टूबर 2022 को एक आरोपी के साथ थाने के पुलिस वालों ने बड़ी बेरहमी से मारपीट की थी। जिस पर आरोपी के परिजनों ने थाने पर काफी हंगामा भी किया था। मामले में ग्वालियर SSP ने जांच के बाद एक पुलिसकर्मी को लाइन अटैच करने के आदेश दिए थे।

