Gold loan-इंस्पेक्टर पिता बेटे को पुलिस अधिकारी बनाना चाहता था, स्मैक ने बनाया लुटेरा जेल में बन्द
ग्वालियर. पिता अपने बेटे को पुलिस अधिकारी (POLICE OFFICER) बनाने का सपना देख रहा था। लेकिन नशे ने उसे लुटेरा बना दिया और अच्छी तालीम भी इस नशे के आगे बेकार चली गयी। मुरार पुलिस ने एक लुटेरा गिरोह का खुलासा किया है। गिरोह का एक सदस्य पुलिस के हाथ लगा है। जिसका पिता CRPF में इंस्पेक्टर है तो दूसरा फरार आरोपी का पिता स्कूल संचालक है। पकड़े गये लुटेरों ने लूट करना स्वीकार किया है। अच्दे परिवार से होने के बाद भी स्मैक की लत ने दोनों को लुटेरा बना दिया। यह बात यहां पर भी खत्म नहीं होती है। लूट करने के बाद चेन या मंगलसूत्र को यह गोल्ड लोन लेने के लिये इस्तेमाल करते थे। इसलिये काफी समय में यह पकड़े भी नहीं जा रहे थे।
क्या है पूरा घटनाक्रम
ASP राजेश डंडौतिया ने बताया कि 27 नवंबर को कल्पना नगर मुरार में एक महिला की चेन लूटी गई थी, तभी से पुलिस उन लुटेरों की तलाश मे थी। TI मुरार शैलेन्द्र भार्गव को पता चला कि इस लूट को अंजाम देने वाला एक आरोपी गणेशपुरा मुरार में देखा गया है। इस पर मुरार पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शैलेन्द्र राणा बताया। उसके पिता CRPF में इंस्पेक्टर है। उसने बताया कि चेन लूट करने बाद IIFL बैंक में गिरवी रख दी थी। वहां से 40 हजार रुपए मिले थे। पुलिस वहां से उस चेन को बरामद कर लाई। लूट में इसके साथ घासमंडी का पीयूष बंसल भी शामिल था। यह एक निजी स्कूल संचालक का बेटा है। पीयूष की मां स्कूल को चलाती है।
लुटेरे स्मैक के आदी है
पुलिस ने बताया है कि दोनों लुटेरे स्मैक (Smake)पीने के आदी है और स्मैक के लिये यह लूट की घटना को अंजाम देते थे, हालांकि इनके घरवालों ने इन्हें नशा मुक्ति केन्द्र में एक माह के लिये भर्ती करा दिया था। लेकिन इनकी आदतें नहीं सुधरी। नशे की लत लगती है तो बाइक उठाकर निकल पड़ते हैं लूट करने के लिये। जबकि दोनों के परिवार वालों ने उन्हें पुलिस अधिकारी बनाने का सपना देखा था, लेकिन नशे ने लुटेरा बना दिया।
लूट के माल से Gold loan लेते थे
मुरार पुलिस की चपेट में आने के बाद पूछताछ में पता लगा कि यह लूटी गयी चेन या सोने को किसी सराफा व्यवसाई को नहीं बेचते थे। उनासे पकड़े जाने का खतरा रहता था। इसलिये यह लूटे गये ज्वेलरी को बैंक में गिरवी रखकर लोन निकालते थे। सीपी कॉलोनी की महिला से लूटी गयी। दो तोला सोने की चेन को लूट के बाद अगले दिन IIFL बैंक में गिरवी रखकर 40 हजार रूपये का लोन लिया था। पुलिस ने चेन बरामद कर ली है। ASP सिटी राजेश दण्डोतिया ने बताया कि फरार लुटेरे की तलाश की जा रही है।
इन्दौर में भी डाली है डकैती
पीयूष के बारे में बताया जाता है कि यह शातिर अपराधी है और इन्दौर में यह डकैती भी डाल चुका है। जहां से 200 ग्राम सोना और लगभग 90 किलो चांदी लूटी गयी थी। इस घटना में इसके और भी साथी शामिल थे। पुलिस पता लगा रही है कि यह और किन-किन घटनाओं में शामिल था। पुलिस को शक है कि यह बड़ा गिरोह है और इनसे अन्य वारदातों में भी सुराग मिल सकता है।

