दादा जी पोती को दिखा रहे थे अश्लील वीडियो और टीशर्ट में अंदर डालते थे हाथ, मां ने कराई FIR दर्ज

ग्वालियर. 60 वर्षीय व्यापारी अपनी ही पोती से गंदी हरकत कर रहा था। वह 12 वर्षीय नाबालिग को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कहता था कि तुम बड़ी हो रही है, सीख लो, आगे यही करना है। कभी टी-शर्ट के भीतर हाथ डालता था तो कभी गोद में बैठा लेता था। शोषण का यह सिलसिला पिछले 4 माह से चल रहा था। पीडि़त बच्ची के माता-पिता का अक्टूबर 2023 में तलाक हो चुका है। न्यायालय ने पिता को उसकी कस्टडी सौंपी है, जो ग्वालियर मे पारिवारिक व्यापार करता है। मां गुजरात के सूरज में एस्ट्रोलॉजर है। ं
मार्च 2026 में स्कूल की छुट्टियां होने पर लेडी एस्ट्रोलॉजर बेटी को अपने साथ सूरत ले आयी। बेटी को डरी-सहमी देखकर मां ने वजह पूछी तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी। दादा की हरकत के बारे में बताया, यह जानकारी मां सीधे थाने पहुंची। सूरत पुलिस ने आगे की कार्यवाही के लिये केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेजी है। ग्वालियर पुलिस ने रविवार का एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार हो गया है।
पोती बोली-दादा जी शराब पीकर छेड़ते हैं
नाबालिग ने रोते हुए अपनी मां से बोली है कि ग्वालियर वाले घर में दादा पिछले 4 माह से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं। वह बोली जब घर में कोई नहीं होता या रात में सब सो जाते हैं, तो दादू शराब पीने के बाद मुझे नींद से जगाते थे। मुझे जबरन अपने साथ सुलाते थे। अपनी गोद में बैठाते थे। मेरे टी-शर्ट में हाथ डालकर तरीकेक से छूते थे। जब मैं रोते हुए उन्हें मना करती थी। तो दादू अपने मोबाइल मंें गंदी फिल्‘में दिखाते थे, कहते थे कि तुम यह सब सीखो, तुम बड़ी हो रही है।
पीडि़त बच्ची ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो दादा ने उसे बुंरी तरह से डराया और धमकाया। कहां यह बात अगर घर में किसी को भी बताई तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। तुम्हें मम्मी से मिलने के लिये कभी सूरत नहीं जाने दूंगा। इसी डर की वजह से मासूम घुटती रहीं। किसी को कुछ नहीं बता सकी। बेटी को तकलीफ जानकर मां सीधे पुलिस थाने पहुंची और अपने ससुर के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई गयी।
माता-पिता की 2012 में शादी हुई, 2023 में तलाक
जनकगंज पुलिस ने बताया- मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली 37 वर्षीय शिकायतकर्ता फिलहाल गुजरात के सूरत शहर में एस्ट्रोलॉजर है। उसकी शादी 2012 में ग्वालियर के एक व्यापारी के साथ हुई थी। दो साल बाद बेटी पैदा हुई।पारिवारिक विवाद के चलते 20 अक्टूबर 2023 को कोर्ट से दोनों का तलाक हो गया। पिता को कस्टडी मिलने की वजह से बेटी ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रही है। परिवार में पिता और दादा-दादी हैं। कोर्ट ने महिला को बेटी से बीच-बीच में मिलने की परमिशन दी है।
20 मार्च 2026 को स्कूल में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने पर एस्ट्रोलॉजर ग्वालियर आई। फ्लाइट से बेटी को सूरत ले गई। यहां 12 साल की बेटी बेहद शांत, डरी-सहमी और गुमसुम रहती थी। मां से भी खुलकर बात नहीं कर रही थी। शुरुआत में महिला को लगा कि शायद स्कूल और परीक्षाओं के तनाव के कारण बेटी ऐसा व्यवहार कर रही है। लेकिन जब दो-तीन दिन बाद भी उसके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया, तो मां ने उसे दुलार कर अपनी गोद में बैठाया और पूछा- क्या कोई परेशानी या टेंशन है? इस पर बेटी फफक-फफक कर रो पड़ी। उसने जो हकीकत बयान की, उसे सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

