EPF का अकाउंट बैलेंस मोबाइल पर कर सकेंगे चैंक, करना होगा SMS
नई दिल्ली. ईपीएफ खाता कर्मचारियों के लिये काफी अहम है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में कर्मचारियों के खातों का ब्यौरा रखा जाता है। अक्सर हम यह चेक करना चाहते हैं कि हमारे ईपीएफ के खाते में कितनी राशि जमा है। इसके बेहद आसान 3 तरीके हैं जिनके बानरे में यहां बताया गया है।
आपने यूनिवर्सल अकाउंट नम्बर पोर्टल पर अपना एक मोबाइल नम्बरि रजिस्टर्ड कराया होगा। उस मोबाइल नम्बर मिस्ड कॉल लगाकर आप अपने ईपीएफ खाते की डिटेल जानी जा सकते है। रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर से 011-22901406 एवं 9966044425 नम्बरों पर मिस्ड कॉल करना होगा और आप इसके जरिये जानकारी हासिल कर सकते हैं। एसएमएस यानी कि शॉर्ट मैसेज सर्विस के द्वारा भी कर्मचारी ईपीएफ खाते की जानकारी कर सकते है। इसके लिये रजिस्टर्ड मांेबाइल से मैसेज करना होगा मैसेज बॉक्स में ‘‘ईपीएफओ यूएएन’’ टाइप कर 7738299899 नम्बर पर एक एमएसएम भेजना होगा। ईपीएफ अकाउंट का अपडेटेड बैलेंस रजिस्टर्ड मोबाइल पर रिसीव हो जायेगा। यह मैसेज सर्विस कई भाषा में उपलब्ध है। आपको भाषा का कोड टाइप करते समय भेजना होगा। उदाहरण के लियिे अंग्रेजी में जानकारी हासिल करने के लिये मैसेज बॉक्स में ‘‘ईपीएफओएचओ यूएएन ईनएजी’’ टाइप करना होगा। उमंग एप् आपके मोबाइल पर नहीं है तो ऐप को इंस्टॉल कीजिये।
लॉगिन करने के लिये रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर फीड करेंसर्च बार में ईपीएफओ पेज खुल जायेगा। यहां पेज पर एम्पलॉयी सेट्रिक सर्विसेस सेक्शन को क्लिजक करें फिर व्यू पासबुक पर क्लिक करने पर नया पेज ओपन होगा, यहां विजिट सर्विस पर क्लिक कर अपना यूएएन डाले और ओटीपी नम्बर प्राप्त करने के लिये गेट ओटीपी पर क्लिक करें। ओटीपी को सबमिट करने पर आपकी ईपीएफ खाता पासबुक खुल जायेगी। जिसके जरिये आप अपना बैंलेंस चैक कर सकते हैं

