DRDO ने किया हीट का कामयाब परीक्षण, यह बनाता है मिसाइल का टारगेट
नई दिल्ली. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO ) ने 23 दिसम्बर को एक ऐसे लक्ष्य का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो मिसाइलों के लिये टारगेट का काम करता है। इसे कहते हैं हाईस्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट (HEAT) यानी अभ्यास । इसका परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज में किया गया है।
HEAT अभ्यास (Abhyas) का उपयोग विभिन्न मिसाइल प्रणालियों के मूल्यांकन के लिये हवाई लक्ष्य के रूप में किया जाता हे। इस परीक्षण में इस विभान की निगरानी टेलीमेट्री, रडार एवं इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम (EOTS) समेत विभिन्न ट्रैकिंग सेंसर की जांच की गयी । इस विमान के सारे हिस्सों ने तय मानकों पर सारे लक्ष्य हासिल किये। इसके लिये रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अभ्यास (Abhyas) के सफल उड़ान परीक्षण के लिये DRDO को बधाई दी है। वर्तमान उड़ान परीक्षण विकासात्मक उड़ान परीक्षणों के लिये अंतर्गत किया गया है।
यह स्वदेशी लक्ष्य विभान एक बार विकसित होने के बाद भारतीय बलों के लिये हाई-स्पीड एक्सपेंडेबल एरियल टारगेट की आवश्यकताओं को पूरा करेगा। DRDO के वैमानिकी विकास प्रतिष्ठान (ADE) बेंगलुरू द्वारा डिजाइन तथा विकसित किया गया है। एयर व्हीकल को ट्कविन अंण्डर-स्लंग बूस्टर का उपयोग करके लांच किया जाता है जो वाहन को प्रारंभिक लांच बूस्ट प्रदान करते हैं। यह गैस टर्बाइन इंजन द्वारा संचालित हैं जो सबसे सोनिक गति से लम्बी एन्डयोरेंस उड़ान को बनाये रखता है।

