जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता लगी हाथ, 2 एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी मार गिराये
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का ऑपरेशन ऑलआउट जारी अै और सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने 2 अलग अलग एनकाउंटर में (6 Terrorist Shot Dead) 6 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह सभी आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुडे थे और इनमें से एक पाकिस्तानी आतंकी था।
कुलगाम और अनंतनाग में एनकाउटर
सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग (Kulgam and Anantnag Encounter) में एनकाउंटर के दौरा 6 आतंकवादियों को मार गिराया है। भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान लगातार आसपास के इलाके में आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इलाके में कुछ और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है।
आतंकियों के पास हथियारों का जखीरा बरामद
मारे गये आतंकवादियों के पास से हथियारों को जखीरा और गोला बारूद बरामद किये गये है। पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयकुमार ने बताया कि आतंकियों के पपास से एक एम-4, जबकि दो एके -47 राइफलें भी बरामद की गयी है। सुरक्षाबलों के लिये यह एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

