DJ अश्लील गाने बजाने से रोका तो प्रोफेसर में जड़ा थप्पड़, कैम्पस की दीवार कूंद कर भागा छात्र
ग्वालियर. एमिटी यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने प्रोफेसर को थप्पड़ जड़ दिया और लात भी मारी। यह घटना शुक्रंवार की दोपहर ई-ब्लॉक परिसर में हुई। प्रोफसर पर हमला करने के बाद छात्र परिसर की दीवार कूंदकर भाग गया। दरअसल, छात्र डीजे पर अश्लील गाने बजा रहा था। जिसे रोकने के लिये प्रोफेसर पहुंचे थे। इसी पर नाराज होकर छात्र ने उन पर हमला कर दिया।
घटना की शिकायत तत्काल महाराज पुरा थाने में की गयी थी। लेकिन पुलिस ने कार्यवाही न करने पर शनिवार की शाम को प्रोफेसर अपने साथियों के साथ एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह से मिले और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की । पुलिस ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
क्या है मामला
शहर के महाराजपुरा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कुलदीप सिंह प्रोफेसर हैं। साथ ही वह ई-ब्लॉक प्रांगण के प्रोक्टोरिल इंचार्ज भी हैं। शुक्रवार को ई-ब्लॉक प्रांगण में एक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें DJ साउंड पर छात्र करन गुर्जर निवासी सूरी नगर राघवपुरम सीपी कॉलोनी डांस कर रहा था। छात्र द्वारा DJ पर अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। जिस पर HOI (हेड ऑफ द इंस्टीट्यूट ) डायरेक्टर विकास थाडा ने प्रोफेसर कुलदीप सिंह से यह साउंड पर अश्लील गाने बंद कराने के लिए कहा।
जब प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने DJ बंद कराया तो छात्र करन गुर्जर नाराज हो गया। उसने बिना बात किए प्रोफेसर कुलदीप सिंह में चांटा मार दिया। इतना ही नहीं, करन और उसके साथियों ने मार्शल के सामने प्रोफेसर को लात मारी और मारपीट की। जब वहां और लोग एकत्रित हुए तो छात्र दीवार कूदकर भाग गया।
थाने पर नहीं हुई एफआईआर तो एसएसपी से मिले
जब प्रोफेसर कुलदीप सिंह ने मामले की लिखित शिकायत महाराजपुरा थाने में की तो पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। 24 घंटे के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। जिस पर प्रोफेसर ने शनिवार की शाम को अपने साथी स्टाफ के साथ पहुंचकर एसएसपी धर्मवीर सिंह से शिकायत कर आरोपी छात्र पर मारपीट का मामला दर्ज करने की मांग की है।

