CM पद को लेकर बोले गृहमंत्री, भाजपा को कोई नहीं दे सकता है टक्कर-नरोत्तम मिश्रा
उज्जैन. मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उज्जैन में बाबा महकाल के दर्शन करने के लिये पहुंचे थे। इस बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा है कि भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस का सूर्य अस्तांचल की ओर है। गृहमंत्री ने कांग्रेस पर परिवारवाद का भी आरोप लगाया है।
क्या बोले नरोत्तम मिश्रा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिये उनके धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में बाबा के दर्शन किये। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भस्म आरती और इसके बाद होने वाली आरती में अपने समर्थकों के साथ शिरकत की। मंदिर में लगभग एक घंटा बिताने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने कहा है कि देश-प्रदेश में सुख-समृद्धि रहे और सब सुखीं रहें, बस यही कामना है।
जब नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया गया कि कांग्रेंस 2023 के चुनाव की प्लानिंग कर रही है कमलनाथ 77 वर्ष के हो गये हैं। क्या लगता है भाजपा को टक्कर देने वाला होगा। इसके जवाब में नरोत्तम मिश्रा बोले कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है। लेकिन भाजपा को कोई टक्कर नहीं दे सकता। पांच राज्यों में सभी ने कांग्रेस की स्थिति देखी है। कांग्रेस का सूर्य अस्तांचल की ओर हैं।
सीएम उम्मीदवार को बोले गृहमंत्री
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा है कि शिवराजसिंह ही अगामी सीएम होंगे। कांग्रेस में परिवारवाद की परंपरा है। जब तक परिवारवाद की परंपरा खत्म नहीं होगी। तब तक कांग्रेस का कोई भी अध्यक्ष नहीं बन सकता और भाजपा परिवारवाद से कोसों दूर है। प्रदेश में पकड़े गये आतंकियों संबंधित सवाल पर गृहमंत्री ने कहा है कि राज्य में किसी भी आतंकी को पनपने नहीं देंगे। चाहे वह जागृह हो या फिर स्लीपर हो। किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

