Uncategorized

MP में शिवराज को रिप्लेस किया जाएगा:शिवराज, वसुंधरा, रमन नहीं बल्कि मोदी होंगे पार्टी का चेहरा

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी ने इस साल के आखिर और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में साल 2023 में होने वाले चुनावों में बीजेपी का चेहरा पीएम नरेंद्र मोदी ही होंगे। जानकारों के अनुसार मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह, छत्तीसगढ़ में रमन सिंह और राजस्थान में वसुंधरा राजे के नाम पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। इन राज्यों में नई पीढ़ी को आगे लाने पर काम किया जा रहा है। चुनाव के बाद सीएम का चेहरा सामने लाया जाएगा। बीजेपी ने नवंबर 2022 में गुजरात, हिमाचल और 2023 में होने वाले चुनावों की पूरी स्ट्रेटजी तैयार कर ली है।

मध्य प्रदेश में शिवराज को रिप्लेस किया जाएगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार तीन टर्म CM रह चुके थे। दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में चौहान BJP को सत्ता के दरवाजे तक नहीं पहुंचा पाए। BJP चंद सीटों से कांग्रेस से पीछे रह गई थी, जिसके चलते 17 दिसंबर 2018 को मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन गई थी। सवा साल बाद ही BJP ने सियासी गणित के जरिए कमलनाथ सरकार गिरा दी, जिसके बाद मार्च 2020 में शिवराज सिंह चौहान चौथी बार CM बने। अब BJP मध्य प्रदेश में नया नेतृत्व विकसित करना चाह रही है। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान को कभी भी केंद्र की राजनीति में लाया जा सकता है, जिससे मध्य प्रदेश में भावी पीढ़ी के लिए नेतृत्व को तैयार करने में मदद मिले। जब तक मध्य प्रदेश में शिवराज रहेंगे, नया नेतृत्व विकसित करना संभव नहीं होगा। वैसे भी मध्य प्रदेश BJP के लिए बेहद महत्वपूर्ण राज्य है, जिसे किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से BJP में आए हैं, तब से उनका कद लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका हर व्यक्ति किसी न किसी पद पर है।

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को नहीं दोहराएगी BJP
छत्तीसगढ़ में रमन सिंह 2004 से लेकर नवंबर 2018 तक लगातार तीन टर्म CM रहे। दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा। वहां कांग्रेस की सरकार बन गई। ऐसे में BJP अब छत्तीसगढ़ में किसी नए चेहरे को सामने लाना चाहती है, जो पार्टी के लिए लंबी पारी खेल सके। इसी के साथ यह भी तय है कि BJP 2023 के पहले किसी नए चेहरे को सामने नहीं लाएगी। इससे पार्टी के भीतर गुटबाजी बढ़ने का खतरा रहेगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव तो मोदी के नेतृत्व में ही होगा। चुनाव नतीजे आने के बाद ही नया चेहरा सामने लाया जाएगा।

राजस्थान में वसुंधरा बनाम केंद्रीय नेतृत्व का दिलचस्प टकराव
​​​दिसंबर 2013 में प्रचंड बहुमत से राजस्थान में सरकार बनाने वाली BJP को दिसंबर 2018 के विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हार का सामना करना पड़ा था। छह महीने बाद हुए लोकसभा चुनाव में मोदी के नाम पर BJP को शानदार जीत मिली। राज्य की 25 सीटों पर BJP ने कब्जा कर लिया था। कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पिछले दो दशक से राजस्थान BJP में वसुंधरा का दबदबा रहा है, लेकिन अब पार्टी राजस्थान में नया नेतृत्व तलाश रही है। वसुंधरा के समर्थक उन्हें CM चेहरा घोषित करने की मांग लगातार कर रहे हैं, लेकिन राजस्थान जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह साफ संकेत दे भी चुके हैं कि 2023 का विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। किसी शख्स को चुनाव में चेहरा नहीं बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet