Latestराज्यराष्ट्रीय

CM शिवराज ने पीएम मोदी को बताए बारिश के हाल, चंबल क्षेत्र के हवाई सर्वे पर निकले

भोपाल. मप्र में भारी बारिश के बाद राहत और बचाव कार्य चल रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर प्रदेश की स्थिति के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले में रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों के बारे में जानकारी दी।
सीएम ने भारी बारिश से प्रभावित जिलों रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर ,भोपाल सहित अन्य जगहों के हालातों के बारे में प्रधानमंत्री को बताया। इसके बाद सीएम ने मंत्री तुलसी सिलावट की मौजूदगी में कृषि, स्वास्थ्य, गृह, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों के साथ हाई लेवल मीटिंग की। इसके बाद सीएम विदिशा के कुरवाई शहर और भिंड, मुरैना चंबल इलाके का हवाई सर्वे करने निकल पडे़।

अफसरों से बोले- व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के प्रयास तेज करें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के जलस्तर, बांधों की समीक्षा की। सीएम ने जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के साथ बैठक में मौजूद अफसरों से कहा पानी उतरने के बाद क्षेत्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet pashagaming pashagaming perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş padişahbet virusbet virüsbet pokerklas perabet betsilin jojobet betpas