LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

Chimera Anti-Drone Gunदुश्मन ड्रोन मार गिराने वाली गन तैयार, भारत में बनी ताकतवर एंटी ड्रोन गन

नई दिल्ली. भारतीय कम्पनी गोदरेज (Godrej) ने फ्रांसीसी कंपनी (CERBAIR) सरबेयर के साथ मिलकर एंटी-ड्रोनगन (Anti-Drone Gun) बनाई है। इस गन के पूरे सिस्टम को कोई भी जवाने अपने साथ लेकर किसी भी जगह आ जा सकता है। इसका नाम है चिमेरा 100- (Chimera 100)

Chimera Anti-Drone Gun
चिमेरा गन की सहायता से 4 से 5 किमी दूर से आ रहे ड्रोन, यूएवी आदि को डिटेक्ट किया जा सकता है। उसे मारकर गिराया जा सकता है। यह वीवीआईपी सिक्योरिटी और सीमा पर ड्रोन हमलों से बचने में मदद करेगी। यह एक कम्पलीट काउंटर ड्रोन सॉल्यूशन है।

Chimera Anti-Drone Gun
चिमेरा गन की सहायता से आप अपनी ओर आते हुए ड्रोन का रेडियो फ्रिक्वेंसी जाम कर देते हैं। यानी यह एंटी- ड्रोनगन दुश्मन के ड्रोन को सिग्नल को जाम कर देता है जिससे उसे उड़ाने वाले के संपर्क टूट जाता है इसके बाद ड्रोन स्वयं नीचे गिर जाता है।

Chimera Anti-Drone Gun
इसे लेकर चलने वाले जवान के शरी पर एक बैकपैक में पूरा सिस्टम लगा होता है जिसका एंटीना दूर से ही आते हुए ड्रोन को डिटेक्ट कर लेता है उसे पहचानता है कि वह ड्रोन या अनमैन्ड एरियन व्हीकल निगरानी वाला ड्रोन है या फिर हमला करने वाला। इसके बाद उसे ट्रैक करके उसे निष्क्रिय कर देता है।

Chimera Anti-Drone Gun
इस ड्रोन सिस्टम को किसी VVIP  की रैली के दौरान या बड़े कार्यक्रम के दौरान किसी इमारत के ऊपर भी तैनात किया जा सकता है। इससे सुरक्षा का स्तर बढ़ जाता है। इससे आप किसी भी दशा में घूमकर दुश्मन ड्रोन पर हमला कर सकते हैं।

Chimera Anti-Drone Gun
यह ड्रोन की तस्वीर, मैप और लोकेशन का भी पता चल जायेगा। अगर यह निकट भविष्य में भारतीय सेना के पास आता है तो इसे पाकिस्तान और चीन की सीमाओं के पास तैनात किया जा सकता है।

Chimera Anti-Drone Gun
चिमेरा 100 एंटी ड्रोन गन की सहायता से पाकिस्तानी और चीनी ड्रोन को मार गिराया जा सकता है। इसका उपयोग सियाचिन जैसे इलाकों में भी किया जा सकता है। गोदरेज ने इसे फ्रांसीसी कंपनी सरबेयर से लायसेंस लेकर भारत में बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet