राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

आबकारी विभाग की टीम द्वारा 3 हजार किलो गुड़ लहान व 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद

ग्वालियर – अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन को कड़ाई से रोकने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में अवैध मदिरा की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को मोहनपुर कंजर डेरा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।
सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुर्मी ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 3 हजार किलोग्राम गुड़ लहान व 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख 10 हजार रूप्ए है। इस अवैध कारोबार में लिप्त आपराधिक तत्वों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। अवैध मदिरा के विरुद्ध जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई के लिये गए दल में आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, विवेक पटसरिया, सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी तथा आरक्षक उत्तम दीक्षित, पंकज शर्मा, सुनील सिंह,ब्रजेश नागर, प्रदीप हिंडोनिया,दीपक शुक्ला, राधा दांगी, राधा चौहान, विनीता कुमारी, प्रियंका जाटव शामिल थे।

Newsराजनीतिराज्य

‘बिड़ला नगर’ रेलवे स्टेशन को सर्वसुविधायुक्त ‘आदर्श स्टेशन’ बनाया जाए -MPCCI

सर्कुलेटिंग एरिया व लिंक रोड का निर्माण किया जाए
ग्वालियर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, ‘बिड़ला नगर’ रेलवे स्टेशन को एक ‘आदर्श स्टेशन’ के रूप में विकसित करने की माँग करते हुए, चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा चेयरमैन, भारतीय रेलवे बोर्ड को एक पत्र प्रेषित किया गया है । अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, ने अवगत कराया है कि ग्वालियर के यात्रियों की सुविधा हेतु यह आवश्‍यक है कि मुख्य रेलवे स्टेशन के साथ-साथ बिड़ला नगर रेलवे स्टेशन का विस्तार व आधुनिकीकरण करके, कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज इस स्टेशन पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे मुख्य स्टेशन पर यात्री दबाव कम हो सके और ‘बिड़ला नगर’ स्टेशन का समुचित उपयोग यात्रियों की सुविधा के लिए हो सके ।
ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर होने के साथ-साथ, औद्योगिक-व्यापारिक सहित उच्च शिक्षा व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है । यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटन स्थल होने से देशी व विदेशी पर्यटकों का बड़ी संख्या में आवागमन बना रहता है । भारत सरकार द्वारा यहाँ पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के नवीन एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है । एनएचएआई द्वारा ग्वालियर सिटी बायपास का 1005 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है । औद्योगिक दृष्टि से भी ग्वालियर में हजारों करोड़ की धनराशि से नवीन इकाईयाँ स्थापित हो रही है ।
सुझाव व माँगे चेयरमैन के सम्मुख प्रस्तुत
* कुछ यात्री गाड़ियों का स्टॉपेज ग्वालियर स्टेशन के स्थान पर ‘बिड़ला नगर’ स्टेशन पर किया जाए ।
* स्टेशन के बाहर ‘सर्कुलेटिंग एरिया’ विकसित किया जाए ।
* प्रतीक्षालयों का विस्तार किया जाए और पेयजल व स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की जाए ।
* यात्रियों की जानकारी हेतु डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएँ व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ ।

Newsराजनीतिराज्य

लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण के लिये प्रभावी प्रयास: आईजी 

ग्वालियरः पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आईजी अरविंद सक्सेना  द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की लंबित गंभीर अपराधों एवं जमानत निरस्ती के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित एएसपी निरंजन शर्मा एवं जिले के समस्त सीएसपी, एसडीओपी उपस्थित रहे।
अपराध समीक्षा बैठक में आईजी ने लंबित गंभीर अपराधों तथा भादवि के त्रिवर्षीय तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा की और उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को लंबित गंभीर अपराधों में प्रभावी प्रयास सुनिष्चित कर उनका शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु निर्देषित किया गया और कहा कि वह अपने-अपने अनुभाग में ऐसे अपराधियों को चिन्हित करंे जो दीगर जिले से आकर ग्वालियर में अपराध घटित कर रहें हैं।
थानों में आने वाले पारिवारिक मामलों में उनकी काउंसलिंग कराकर झगड़े सुुलझाने के प्रभावी प्रयास किये जावें। उन्होने कहा कि छेड़छाड करने वाले एवं नकबजनी के अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में आईजी ग्वालियर ने लंबित हत्या के प्रकरणों का शीध्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार के निर्देष पुलिस अधिकारियों को दिये।
Newsराजनीतिराज्य

सीएम हेमंत सोरेन निजी सलाहकार के ठिकानों इनकम टैक्स के छापे

नई दिल्ली. झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन के निजी सलाहकार सुनील श्रीवास्तव और अन्य ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी सुबह 7 बजे से चल रही है। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले की जा रही है। 13 नवम्बर को होने वाला है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह छानबीन एक अहम जांच का हिस्सा है। जिसमें अन्य पहलुओं पर भी फोकस किया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम राज के अन्य 7 ठिकानों पर भी जांच में जुटी हुई है।
सुनील श्रीवास्तव के आवास पर की जा रही छापेमारी के बाद सीएम हेमंत सोरेन आज शाम 5.30 बजे सीएम हाउस में पत्रकारवार्ता करेंगे। यह पत्रकारवाता्र ऐसे समय में हो रही है। जब केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह राज्य में चुनाव प्रचार कर रहे है केन्द्रीय एजेंसियों ने सीएम के नजदीकी सहयोगी पर कार्यवाही की है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पत्रकारवार्ता राजनीतिक रूप से खास हो सकती है। जहां सोरेन केन्द्रीय एजेंसियों की कार्यवाही और बीजेपी के चुनाव प्रचार पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
इस मामले में झारखंड भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि एजेंसी का काम है और वह अपना काम तो करेंगे ही। इसमेें मुद्दा क्या है विपक्ष का काम है आरोप लगाना है उन्हें आरोप लगाने दीजिये।

Newsराजनीतिराज्य

पत्नी-बेटे की मौत का जिम्मेदार साला राजीव पुलिस हिरासत में

ग्वालियर. नगरनिगम की ठेकेदारी करने वाले नरेन्द्रसिंह चौहान और उनकी पत्नी सीमा, बेटे आदित्य की मौत के जिम्मेदार राजीव गौर को पुलिस ने दबोच लिया है। राजीव ठेकेदार नरेन्द्रसिंह चौहान का साला है। राजवी कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में था लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गयी और पुलिस ने उसके न्यायालय के बाहर से ही पकड़ लिया है, फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी।
25 सितंबर को बहोड़ापुर स्थित 12 बीघा कालोनी में रहने वाले सरकारी ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान ने अपनी पत्नी सीमा और बेटे आदित्य की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी। सीमा के हाथ पर लिखा मिला था- हमारी मौत का जिम्मेदार भाई राजीव गौर है। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में राजीव गौर पर एफआइआर दर्ज की थी। वह तभी से फरार चल रहा था।इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। गुरुवार को राजीव गौर कोर्ट में हाजिर होने की फिराक में आया और पकड़ा गया।

Newsराजनीतिराज्य

प्री-वेडिंग शूट कराने के लिये बाहरी शहरों के कपलों को लुभा रहा है ग्वालियर

ग्वालियर. शहरवासियों में प्री वेडिंग शूट का कॉसेन्ट लगातार बढ़ रहा है। हर एक कपल शादी के पहले अपने खूबसूरत पलों को संजोना चाहता है। देव-उठान से शादियों की शुरूआत हो जायेगी। इसके पहले प्री-वेडिंग शूट हो रहे है। ग्वालियर में कपल की पहली पसंद महाराज बाड़ा बन रहा है। जिसमें किलो, तिघरा डेम, रमौआ बांध, पड़ावली, मितावली, बटेश्वर, बैजाताल आदि डेस्टिनेशन को पंसद काफी पसंद किया जा रहा है। इस बार अहम बात यह है कि मेट्रों सिटीज में लोग ग्वालियर प्री-वेडिंग शूट कराने आ रहे है। इसकी वजह यह है कि यहां कम खर्च में फोटो शूट हो जाता है। इन दिनों दिल्ली, गुड़गांव, भोपाल, लखनऊ और झांसी से कपल ग्वालियर आ रहे है।
प्री-वेडिंग शूट के लिये अपने शहर की ही लोकेशन को चूज कर रहे है। क्योंकि यहां नदी, पहाड़, हरियाली के अलावा खुला माहौल सब कुछ है। यहां तिघरा में वोटिंग और किले पर शूट सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। इसके वह जैसलमेर, ऋषिकेश, देहरादून, मंसूरी मे भी शूट करा रहे हैं। वहीं कुछ लोग कश्मीर और गोवा भी पसंद कर रहे हैं। हालांकि वहां प्री-वेडिंग शूट काफी महंगे पड़ते हैं।
30 किमी की दूरी में सब कुछ, इसलिए चुना ग्वालियर
दिल्ली में रहने वाले बाबूलाल अग्रवाल बताते हैं कि मेरे बेटे रोहित की शादी 22 नवंबर की है। प्री-वेडिंग शूट के लिए हमने ग्वालियर को चुना। क्योंकि यहां 20 किमी की दूरी में सब कुछ मिल जाता है। फिर चाहे पहाड़ हो, बोटिंग करना हो या किले का शूट हो। खर्च भी कम आता है और परमीशन में दिक्कत नहीं आती। एक दिन में हो जाता है पूरा शूट गुड़गांव के साफ्टवेयर इंजीनियर आशु तिवारी ने बताया कि मेरी शादी दिसंबर में है। मैंने ग्वालियर में प्री वेडिंग शूट कराया है। यहां लोकेशन भी पास-पास है। एक दिन में शूट हो जाता है, जबकि मेट्रो सिटीज में पांच से छह दिन लगते हैं।
वेस्ट लोकेशन है ग्वालियर में
वेडिंग फोटोग्राफर राम माहेश्वरी ने बताया कि अब बाहर से लोग ग्वालियर प्री वेडिंग शूट के लिए आ रहे हैं। इसका कारण यह है कि उन्हें यहां कास्ट काफी कम आ जाती है। ग्वालियर में अच्छी लोकेशन मिलने के साथ शूट के लिए परमीशन आसानी से मिल जाती है। पिछले कुछ दिनों में मैंने दिल्ली और किशनगढ़ की पार्टी के प्री वेडिंग शूट कराए हैं। यहां उनका काफी कम खर्च में शूट हो गया।

Newsराजनीतिराज्य

किडनी एम्स और लिवर को इन्दौर भेजेे, भोपाल से बनाये 2 ग्रीन कॉरिडोर, आंखे मेडीकल कॉलेज को दी दान

भोपाल. शुक्रवार को 2 ग्रीन कॉरिडोर बनाये गये। दोनों ही कॉरिडोर बंसल अस्पताल से बनाये गये। इसमें एक कॉरिडोर बंसल से एम्स तक, दूसरा बंसल से इन्दोर के बीच बनाया गया। इस बीच राजधानी भोपाल की कुछ प्रमुख सड़कें थोड़ी देर के लिये थम गयी। यातायात पुलिस ने दोनों ग्रीन कॉरिडोर के लिये किसी तरह का रूट डायवर्ट नहीं गया गया। जिन रास्तों से एम्बूलेंस को गुजरना था। सिर्फ वहीं कुछ देर के लिये ट्रैफिक हॉल्ट लेकर एम्बूलेंस को रास्ता दिया गया।
एम्स भेजी गयी इंदौर के लिये रवाना
भोपाल के बंसल अस्पताल से एक किडनी को एम्स भेजा गया और लिवर को इन्दौर के चौइथराम अस्पताल भेजा गया। दूसरी किडनी बंसल अस्पताल में ही ट्रांसप्लांट की जायेगी। 2 आंखें गांधी मेडीकल कॉलेज को दान दी गयी। बंसल और एम्स में शुक्रवार की शाम को किडनी ट्रांसप्लान किया गया। वहीं लिवर को इन्दौर के चौइथराम अस्पताल में देर रात का ट्रांसप्लांट कर दिया गया।
अंगदान करने वाले पुलिस बैण्ड से बिदाई
अस्पताल में अंगदान करने वाले पार्थिव शरीर का पूरे सम्मान के साथ पुलिस बैंड से अंतिम यात्रा निकाल कर अंतिम विदाई दी गयी। अंगदान का निर्णय लेने पर परिजन का सम्मान भी किया गया। दरअसल, बुधनी निवासी गिरीश यादव 73, का उपचार के दौरान निधन हो गया था। परिजन ने उनके अंगदान का निर्णय लिया था।
ब्रेन स्टोक से गिरीश यादव का निधन
बुधनी निवासी गिरीश यादव उम्र 73 वर्ष को कुछ दिन पूर्व ब्रेन स्ट्रोक आया था। जिस कारण से उनके परिजन ने उन्हें बंसल अस्पताल में भर्ती कराया। गुरूवार को चिकित्सकों ने मरीज को ब्रेन डेड घोषित किया था। गिरीश यादव के बड़े बेटे विनय यादव ने डाूक्टरों के परामर्श पर अपने पिता की देह से अंगदान करने का निर्णय लिया।
बेटे ने बताया
मेरे पिता गिरीश यादव बुधनी में एडवोकेट थे। वह कांग्रेस में सक्रिय सदस्य थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की भलाई और समाज सेवा में खर्च किया। यही कारण रहा कि हमने उनकी देह से अंगदान करने का फैसला लिया है। ताकि पिता जी का शरीर शांत होने के बाद भी किसी के काम आ सके।

Newsराजनीतिराज्य

महंगाई भत्ता-कर्मचारियों को डीए का एरियर देने की प्रोसेस तय, दिसम्बर में मिलेगी एरियर की पहली किस्त, अक्टूबर के डीए की किश्त प्रोसेस भी शुरू

भोपाल. आयुक्त कोष एवं लेखा मध्यप्रदेश ने 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता (डीए) में 4 प्रतिशत की वृद्धि के आधार पर लगभग 7.50 लाख कर्मचारियों को 4 समान किश्तों में एरियर देने की प्रोसेस तय कर दी है। एरियर की गणना ‘‘एरियर केल्कुलेशन शीट’ से की जायेगी। अक्टूबर की किश्त देने की सुविधा जिला कोषालय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गयी है। जबकि दिसम्बर 2024 में मार्च 2025 तक दी जाने वाली किश्तों की सुविधा जल्द उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य शासन के निर्णय के मुताबिक कर्मचारियों को एरियर की पहली किश्त दिसम्बर 2024 में दी जानी है। इसलिये आयुक्त ने कोषालय के अधिकारियों से इस पर तेजी से काम करने के लिये कहा गया है।
निर्देश में कहा गया है कि अक्टूबर में देय महंगाई भत्ते के एरियर का जेनरेशन करने के लिये ‘पे-रोल एरियर केल्कुलेशन’ इंटरनेल प्रोसेस का चयन किया जायेगा। दरअसल, शासन ने महंगाई भत्ता का नगद लाभ अक्टूबर 2024 से दिया है। रोशन के त्योहार दिवाली के मद्देनजर अक्टूबर का वेतन 25 से 29 अक्टूबर के बीच ही वितरित कर दिया गया। जबकि डीए देने की घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने 28 अक्टूबर को की। इसलिये अक्टूबर को एरियर अलग से दिया जा रहा है। वहीं दिसम्बर 2024 और जनवरी, फरवरी, मार्च 2024 में समान किश्तों में महंगाई भत्ते का 9 माह का एरियर दिया जायेगा। इसकी प्रोसेस भी समान रहेगी।
डीडीओ को सूचित करने के निर्देश
आयुक्त कोष एवं लेखा ने जिला कोषालय अधिकारियों से कहा है कि एरिसर देने की प्रोसेस की जानकारी अधिनस्थ कोषालय और विभागों में पदस्थ आहरण संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को दें। ताकि एरियर की गणना और भुगतान में कोई समस्या न आए।

Newsराजनीतिराज्य

जसवंत सिंह हत्या के पीछे कनाडा कनेक्शन, 8वर्ष पहले इसी स्टाइल में की थी ममेरे साले की हत्या

ग्वालियर. डबरा में गुरूवार की रात जिस तरह से शूटर्स ने सरदार जसवंत सिंह की हत्या की है। उससे पुलिस को आशंका है कि शूटर्स पंजाब से हो सकते है। दरअसल यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें शूटर्स के चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। जिस वक्त घटना घटी उस वक्त जसवंत 3 लोगों से बातचीत कर रहा था। पुलिस ने इन तीनों से पूछताछ की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि शूटस का हुलिया सरदारों जैसा था। उन्होंने जब जसवंत को अपने पास बुलाया तो उनके बात करने का लहजा भी पंजाबियों की तरह से था।
दूसरी तरफ शूटर्स ने बिना समय गंवाए महज 37 सेकेंड में जसवंत की हत्या की और फरार हो गए। इससे पुलिस को शक है कि ये सुपारी किलिंग हो सकती है। परिजन ने भी शक जताया है कि आठ साल पहले जसवंत ने अपने ममेरे साले सुखविंदर की हत्या की थी, इसलिए उसी के परिवार ने सुपारी देकर हत्या कराई है। सुखविंदर का पूरा परिवार अब कनाडा में रहता है।
पुलिस अब इन दोनों थ्योरी पर जांच कर रही है। आठ साल पहले जसवंत ने कैसे अपने ममेरे साले की हत्या की थी,

Newsराजनीतिराज्य

पटवारी को पीटने पर वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, वकील कर रहे थे चक्काजाम इस बीच पटवारी ने निकलने का प्रयास किया था

ग्वालियर. शुक्रवार की शाम एक पटवारी ने कुछ वकीलों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी पुलिस के सामने पेश किया है। वीडियो में वकील मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे है। जिला न्यायालय परिसर के सामने की घटना है। ऐसा पता लगा है कि अपनी मांगों को लेकर वकील सड़क पर जाम लगा रहे थे। पटवारी इसी जाम के बीच से निकल रहा था। जिस पर बहस के बाद मारपीट हुई है। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद वीडियो में दिखाइ्र दे रहे है। जिसमें हमावरों की पहचान कर रही है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर निवासी पवन नरवरिया पटवारी है। इस वक्त वह ग्वालियर तहसील में कार्यरत है। शुक्रवार की शाम वह कोई शासकीय कार्य पूरा करने के बाद उसकी रिपोर्ट लेकर कलेक्ट्रेट जा रहे थे। ज बवह जिला न्यायालय के सामने पहुंचे तो देखा कि वहां वकील हड़ताल कर रास्ता बंद कर जाम लाग रहे है। इस पर पटवारी पवन नरवरिया ने अपनी बाइक एक ओर खड़ी कर जाकर वकीलों को बताया है कि वह बहुत जरूरी कार्य से कलेक्ट्रेट जा रहा है। उसने मोटरसाईकिल समेत वहां से निकल जान की इजाजत मांगी। लेकिन वकीलों ने उसे नहीं निकलने दिया। इस बात को लेकर यहां बहस हुई है तो कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पटवारी के साथ उसके साथी धर्मेन्द्र कुलश्रेष्ठ और अंकित बघेल ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद पटवारी वहां से सीधे विश्वविद्यालय पहुंचा और मामले की शिकायत की है।
साथियों ने बनाया मारपीट का वीडियो
जब चक्काजाम कर रहे वकील, पटवारी पवन नरवरिया से मारपीट कर रहे थे तो उसके साथियों ने मारपीट का वीडियो अपने मोबाइल से शूट कर लिया था। इसी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर शिकायत की गई है। वीडियो में मारपीट करते हुए वकील सिद्धार्थ कुशवाह, दिनेश नरवरिया, सौरभ कुशवाह, दीपेंद्र पांडेय व दो से तीन अन्य के रूप में की गई है।
पुलिस का कहना
इस मामले में विश्वविद्यालय थाना पुलिस का कहना है कि पटवारी पवन नरवरिया ने मारपीट की शिकायत करते हए एक वीडियो पेश किया है। जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel