राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

VISM-शक्ति की भक्ति में डूबे व्हीआईएसएम काॅलेज के छात्र-छात्राऐं, आकर्षक पण्डाल में विराजी मातारानी

ग्वालियर-VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के परिसर में माँ दुर्गा के आगमन के साथ उनकी प्रतिमा की स्थापना हवन-पूजन एवं हर्षोल्लास के साथ हुई। सुबह से ही महाविद्यालय में त्योहार का माहौल देखने को मिला छात्र-छात्राओं द्वारा परिसर में बने भव्य मंदिर में मनमोहक रंगोलियाँ बनाई गई। पण्डाल की साज-सज्जा नर्सिंग, फार्मेंसी व पैरामेडीकल के छात्र-छात्राओं द्वारा मिलकर की गई। शुभ महूर्त पर शास्त्री जी ने मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना कर, संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर द्वारा माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कराई। महाविद्यालय में 9 दिवस तक माॅ भगवती विराजमान रहेंगी।
इसी उपलक्ष्य में छात्र – छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। साथ ही उन्होंने बताया कि यह पावन पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें शक्ति, साहस और निडर होकर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। साथ ही उन्होंने बताया कि हर एक बालिका में माॅ दुर्गा का स्वरूप होता है उसे अपने अन्दर की शक्ति और साहस को पहचानना चाहिए। देवी दुर्गा जो बुराई का नाश करतीं है, हमें यह सिखाती हैं कि हम अपने अन्दर की बुराईयों से कैसे लड़ें और सत्य के मार्ग पर अडिग रहें। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यगण एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Newsराजनीतिराज्य

पुलिस ने ‘‘मैं हूॅं अभिमन्यु’’ के लिये आमजन को किया जागरूक

ग्वालियर। .पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देष पर 03.से 12. अक्टूबर तक संपूर्ण प्रदेष ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देष्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए तथा समाज में लड़कों व पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनषीलता की भावना को विकसित किये जाने के लिए ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान 3 अक्टूबर से संपूर्ण प्रदेष में शुरूआत की गई है। ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान की शुरूआत की गई।
प्रथम दिन महिला थाना टीआई दीप्ती तोमर के द्वारा महिला पुलिस टीम के साथ फूलबाग स्थित इटालियन गार्डन में उपस्थित महिलाओं, छात्र-छात्राओं तथा आमजन को ‘‘मैं हॅंू अभिमन्यु’’ अभियान के संबंध में जानकारी देकर अभियान के उद्देश्य से अवगत कराया गया और उपथित सभी को बताया गया कि सुरक्षित समाज के निर्माण में महिला एवं पुरूषों की समान सहभागिता एवं महिला/बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने एवं बालिकाओं/पुरूषों को महिला अपराधों के प्रति जागरूक करने व संवेदनषील बनाने जाने हेतु विषेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के शुभारंभ पर इटालियन गार्डन में ‘‘मैं हॅूं अभिमन्यु‘‘ शुभंकर के कटआउट लगाकर उपस्थित आमजन को महिला अपराध के प्रति जागरूक कर अभिमन्यु शुभंकर के साथ सेल्फी लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया और अभियान से संबंधित पोस्टर भी सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किये गये जिससे अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़े। महिला थाना प्रभारी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों से भी अवगत कराया गया और उन्हे समझाइस भी दी गई कि लड़की की शादी में दहेज लेना और देना दोनों कानूनी अपराध हैं और लड़कियों को षिक्षा में आगे करना चाहिए तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

सिरोल पहाड़ी पर तैयार हो रहा अटल स्मारक, निर्माण कार्य प्रारंभ

ग्वालियर. सिरोल पहाड़ी पर बन रहे अटल स्मारक के लिये निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पहाड़ी पर होने वाले निर्माण के लिये इन दिनों गड्डे खोदे जा रहे है। वहीं इस पहाडिया पर वन विभाग द्वारा पहाड़ी पर बने मार्ग पर तथा अन्य स्थानों पर पौधों का रोपण किया गया है। इसी बरसात के सीजन में रोपे गये अधिकांश पौधे जीवित है। इन पौधों को यहां रोज पानी देने के लिये पानी की व्यवस्था भी पहाड़ी पर की गयी है।
सिरोल पहाड़ी पर अटल स्मारक का काम शुरू होने से पहले ही इसका विरोध शुरू हो गया था। विरोध भाजपा के ही वरिष्ठनेता राज चड्डा द्वारा किया गया था। उन्होंने इसके लिये कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया था। उनका कहना था कि इस हरीभरी पहाड़ी पर लगे सैकड़ों पेड़ों की कीमत पर यहां कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाना चाहिये। हालांकि इस पहाड़ी पर पहले से ही उच्च न्यायालय के आदेशों पर विभिन्न मामलों के आरोपियों द्वारा पौधरोपण किया जाता रहा है। लेकिन इस बार यहां व्यवस्थित पौधरोपण किया जा रहा है। यह पौधरोपण का कार्य वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। इस बार यहां मार्ग में इस पहाड़ी शोभा बढ़ाने वाले पौधे लगाये गये हैं। वहीं जंगली पक्षियों का ध्यान रखते हुए फलदार पेड भी लगाये गये है। विभाग द्वारा यह कार्य अभी किया जा रहा है।
निर्माण कार्य के लिये पहाड़ी पर पहुंच रहा है मटेरियल
अटल स्मारक के निर्माण के लिये बनने वाले भवनों के लिये गड्ढों की खुदाई हो चुकी है। यहां पर सरिये समेत अन्य निर्माण सामग्री पहुंच चुकी है। यह निर्माण यहां लगाये गये टीन शेड की चार दीवारी के अंदर ही किया जाना है। पहले यह स्मारक काफी विस्तृत था बाद में इस प्रोजेक्ट को छोटा कर दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डाू. मोहन यादव ने यहां बनने वाले अटल स्मारक के लिये भूमिपूजन किया था।
यह है अटल स्मारक प्रोजेक्ट
सिरोल पहाड़ी पर प्रर्देश के संस्कृति विभाग द्वारा सिरोल पहाड़ी पर बनाये जा रहे अटल स्मारक के अंतर्गत अटल रिसर्च एंड कल्चरल सेंटर, गेस्ट हाउस, स्टाफ क्वार्टर, कवि गोष्ठी हॉल, कार पार्किंग व ऑडिटोरियम बनाये जायेंगे। प्रथम चरण के लिये 20 करोड़ रूपये मिल चुके हैं। वर्ष 2020 में विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस स्मारक के निर्माण की घोषणा की थी। यह स्मारक 10 एकड़ में तैयार होना है। इसमें ई-लायब्रेरी, सोविनियर शॉप, मल्टीपरपज हॉल, कैफेटेरिया, पुस्तकालय और लाइट एंड साउंड शो को भी शामिल किया गया है। इस का काम ग्वालियर की बंसल कंपनी को मिलास है। इस स्मारक के निर्माण में ग्वालियर के सेण्डस्टोन का उपयोग किया जाना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस निर्माण कार्य में दो फेस में निर्माण होना था। लेकिन अब पहले फेस का निर्माण काय्र ही होना है। इस पर कुल 20 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

Newsराजनीतिराज्य

प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट मरीजों के साथ जमीन पर बैठकर जाने उनके हालचाल

ग्वालियर -मरीजों को मान-सम्मान के साथ दवा व उपचार मिले। अस्पताल से कोई भी मरीज निराश होकर न लौटे। सरकार की मंशा है कि जो सबसे पीछे व सबसे नीचे है उस व्यक्ति को भी इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा मिले। इस आशय के निर्देश जिले के तुलसीराम सिलावट ने जिला चिकित्सालय मुरार के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि डॉक्टर व पैरामेडीकल स्टाफ अस्पताल में समय पर उपस्थित हों। किसी भी मरीज को इलाज के लिये चिकित्सकों का इंतजार न करना पड़े।
इस दौरान उन्होंने ई-हॉस्पिटल पंजीयन एवं नि:शुल्क दवा वितरण केन्द्र की लाइन में लगकर मरीजों के पंजीयन व दवा वितरण की वस्तुस्थिति जानी। यहाँ पर मरीजों की अधिक भीड़ पाए जाने पर पंजीयन के लिये अतिरिक्त काउण्टर शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जमीन पर मरीजों के बीच बैठकर उनकी दु:ख-तकलीफ सुनीं और अस्पताल में मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वृद्ध मरीज को व्हील चेयर पर बिठाकर इलाज के लिए डॉक्टर तक पहुँचाया। साथ ही जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड, आंतरिक रोगी पंजीयन केन्द्र, एक्सरे कक्ष व ओपीडी का भी जायजा लिया। अस्पताल के कुछ हिस्सों में पंखे चालू न मिलने और गंदगी पाई जाने पर प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने नाराजगी जताई। अस्पताल की साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करें। खासतौर पर वाटर कूलर, शौचालय, अस्पताल के गलियारे व वार्डों में कहीं भी गंदगी नहीं दिखना चाहिए।
डेंगू के इलाज के इंतजामों की जानकारी भी ली
डेंगू व मच्छरजनित बीमारियों के इलाज के लिये की गई व्यवस्थाओं की विशेष रूप से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू रोगियों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराएँ। सिविल सर्जन डॉ. आर के शर्मा ने बताया कि जिला चिकित्सालय में डेंगू रोगियों के इलाज के लिये अलग से व्यवस्था की गई है। डेंगू वार्ड में अब कोई मरीज भर्ती नहीं है। सभी मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। आज सुबह भी तीन मरीजों की छुट्टी की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन की बैठक लेकर निर्देश दिए कि अस्पताल में स्टाफ की सूची बनाएँ और उसका प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने कहा भोपाल स्तर से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाई जायेगी। प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का भी जयजा लिया। साथ ही जन औषधि केन्द्र के प्रभारी को निर्देश दिए कि सरकार की यह महात्वाकांक्षी योजना है। यहाँ से हर जरूरतमंद मरीज को बिना किसी कठिनाई के सस्ती दर पर दवाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Newsराजनीतिराज्य

LNIPE के 10 वें दीक्षांत समारोह मनसुख मांडविया दो छात्रों देंगे गोल्ड मैडल, छात्रावास का करेंगे शुभारंभ

ग्वालियर. लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन (LNIPE) के 10वें दीक्षांत समारोह में दो छात्रों को गोल्ड मैडल दिया जायेगा। जिसमें बीपीएड श्रुति मुखोपाध्याय और एमपीएड के रितेश नागर को गोल्ड मैडल प्रदान किया जायेगा। इसके कार्यक्रम मुख्य अतिथि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंत्रालय समारोह की अध्यक्षता जबकि दीक्षांत भाषण का वाचन प्रो. अरविंद शुक्ला, कुलपति कृषि विश्वविद्यालय करेंगे। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2022-23 के 320 उत्तीण छात्रों को उपाधि प्रदान की जायेगी। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रभारी कुलपति इंदु बोहरा ने दी। इस अवसर कोर्डिनेटर कृष्णकांत साहू उपस्थित रहें।
कोर्डिनेटर कृष्णकांत साहू ने बताया केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के द्वारा खेल मंत्रालय के रीसेट प्रोग्राम के सभी प्रतिभागियों का दीक्षांत आरंभ किया जायेगा। देश के ऐसे सेवानिवृत्त खिलाड़ी जो कभी ऑलम्पिक कॉमनवेल्थ एवं एशियन गेम्स सहित खेत्र मंत्रालय से अधिकृत अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। केन्द्रीय मंत्री द्वारा 400 बिस्तर के छात्रावास और संस्थान में नये डिजीटल स्टूडियों का शुभारंभ किया जायेगा।

Newsराजनीतिराज्य

अशोक तंवर तो एक घंटे पहले भाजपा की रैली में थे और फिर राहुल गांधी के मंच पर थामा कांग्रेस का हाथ

चडीगढ़. चुनाव में अभी तक बोट न पड़ जाये । हवा का रूख बदलने की संभावनायेंब नी रहती है। यह कहावत कहीं तो मतदाताओं के लिये की जाती है। लेकिन यह नेताओं पर भी सही फिट बैठती है। कम से कम हरियाणा के चुनाव में लगभग आध्ंो घंटे पहले तक सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवारों के लिये वोट की अपील करते रहें। अशोक तंवर अब कांग्रेसी हो गयी है। हरियाणा चुनाव के लिये प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले अशोक तंवर ने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके है। अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने, पार्टी में शामिल होने का वीडियो सोशलमीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल हैंण्डल से पोस्ट किया है।
अशोक तंवर हरियाणा चुनाव के लिये भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भी थे। भाजपा ने उन्हें प्रचार समिति का सदस्य भी बनाया था। पूर्व सांसद अशोक तंवर राहुल गांधी की रैली में पहुंचने से पहले भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार भी कर रहे थे। अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने से पूर्व लगभग घंटे भर पहले अपने एक्स हैण्डल से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हुई रैली की फोटो पोस्ट की थी। अशांक तंवर ने नलवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणधीर पनिहार के समर्थन में एक दिन पहले हुई रैली की फोटो पोस्ट करते हुए जीत का भरोसा व्यक्त किया था। उन्होंने दावा किया था कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार ही बनेगी।

 

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर में जन्मे अनुराग जैन ने एमपी के मुख्य सचिव का पदभार संभाला

भोपाल. राज्य शासन के 35वें मुख्य सचिव के रूप में 1989 बैच के आईएएस अधिकारी के अनुराग जैन ने मुहूर्त के अनुंसार गुरूवार की सुबह मंत्रालय में पदभार संभाला है। मुख्य सचिव अनुराग जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया है।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में अनुराग जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को हुआ था। भारतीय प्रशासनिक सेवा में ज्वाइनिंग के बाद पहली पदस्थापना सागर में सहायक कलेक्टर के पद पर जून 1990 में हुई । बहुमुखी प्रतिभा के धनी अनुराग जैन की शैक्षणिक योग्यता बीटेक, इंजीनियरिंग एवं एमए लोक प्रशासन (USA) है।
अनुराग जैन का अभी तक का सफर
केंद्र में रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री की कमान 10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की कमान दी गई है। जैन मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रह चुके हैं। वे भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। जैन वित्त प्रबंधन के अच्छे जानकार माने जाते हैं।
यही वजह है कि 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन मई 2020 में वे फिर से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए। अनुराग जैन ने दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। अनुराग जैन की मध्यप्रदेश में पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट को लागू कराने में अहम भूमिका रही है। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान में भी उनका अहम रोल रहा। सूत्रों की माने तो दिल्ली से यह संदेश पहुंचा कि अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया जाए। दरअसल, जब मुख्यमंत्री भोपाल से झारखंड के लिए रवाना हुए तब तक दिल्ली से किसी भी तरह कोई मैसेज नहीं पहुंचा था। इसलिए यह माना जा रहा था कि डॉ राजेश राजौरा ही प्रदेश के अगले मुख्य सचिव बनाए जाएंगे।

Newsराजनीतिराज्य

पुतिन वाले प्लान को लेकर लेबनान में घुसी इजरायली सेना, हिज्बुल्लाह के खात्मे के लिये नेतन्याहू ने चली यह चाल

अमेरिका

नई दिल्ली. इजराइल के बारे में कहा जाता है िकवह अपने दुश्मनों का पीछा कयामत तक करता है। हमास की कमर तोड़ने के बाद अ बवह हिज्बुल्लाह के सफाये में लगा है। यही वजह है कि लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमलों के बाद अ बवह दक्षिणी लेबनान में ग्राउण्ड ऑपरेशन में जुटा है। हिज्बुल्लाह के सफाये के लिये नेतन्याहू रूसी राष्ट्रपति पुतिन के डोनबास प्लान को फॉलो कर रहे हैं। लेकिन यह प्लान क्या है? लेबनान में इजरायली सेना के ग्राउंड ऑपरेशन को इजरायल की नेशनल सिक्योरिटी कैबिनेट ने हिज्बुंल्लाह के खिलाफ जंग का चौथा चरण बताया है। इजरायली सेना चौथी बार लेबनान की जमीं पर दाखिल हुआ है। इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के करीब 30 गांवों को इलाका छोड़कर जाने का अल्टीमेटम दिया है।

अमेरिका

क्या है पुतिन वाला प्लान नेतन्याहू का प्लान
ठजरायल ने ठान लिया है कि वह हिज्बुल्लाह का पूरी तरह से सफाया कर देगा। यही सोचकर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह कि ठिकानों पर हवाइ्र हमले करने के साथ-साथ ऑपरेशन भी शुरू किया है। वह हिज्बुल्लाह को लगातार घेर रहा है। नेतन्याहू समझ चुके हैं। कि हसन नसरूल्लाह के खात्मे के बाद हिज्बुल्लाह के पास अभी कोई ठोस नेतृत्व नहीं है। इसका लाभ उठाते हुए इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में दाखिल होने का फैसला लिया है। लेकिन ऐसे में सवाल है कि दक्षिणी लेबनान ही क्यों।
पुतिन का प्लान क्या डोनबास वाला
2022 में जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। राष्ट्रपति पुतिन उसी वक्त समझ गये थे कि यूक्रन को पटखनी देनी है तो डोनबास को यूक्रेन से अलग करना होगा। इस रणनीति के तहत पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास के दो इलाकों डोनेत्सक और लुहांस्क को एक देश के तौर पर मान्यता दे दी है। इन पर 2014 के अलगाववादियों का कब्जा था।
डोनबास पूर्वी यूक्रेन में पड़ता है। यही की ज्यादातर आबादी रूसी भाषा बोलती है। इसलिये रूस इसे यूक्रेन से अलग करना चाहता था। डोनबास में 2014 से ही रूस समर्थित अलगाववादी और यूक्रेनी सेना के बीच संघर्ष चल रहा था। पुतिन कई बार कह चुके थे कि डोनबास पर कब्जा करना उसका मकसद था क्योंकि वह इस पर कब्जा कर यूक्रेन को मनोवैज्ञानिक तौर पर भी चोट पहुंचाना चाहता था।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

RJD के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को मारी गोली

मुंगेर. बिहार के मुंगेर में बेखौफ अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को गोली मार दी। उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिये हो जाया गया है। आरजेडी नेता सुबह जब मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।
यह घटना सफिया सराय थाना इलाके के हवाई अड्डा मैदान की है। गुरूवार की सुबह जब आरजेडी नेता पंकज यादव मॉर्निंगं वॉक पर घर से निकले ही तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में प्रायवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। हालांकि अभी तक सामने नहींआया है कि आरजेडी नेता को किसने और क्यों गोली मारी, अभी तक पता नहीं चल पाया।
विपक्षी दलों के नेताओं को किया जा रहा था टारगेट-आरजेडी
इस घटना पर आरजेडी नेता एजाज अहमद ने कहा है कि बिहार में विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। सुशासन खत्म हो चुका है। जिस तरह यूपी में खास लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उसी रास्ते पर बिहार है। उत्तरप्रदेश और बिहार में अभी कोई अंतर नहीं रह गया है। जानबूझ कर विपक्षी नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है औरे कानून व्यवस्था बची नहीं है।

Newsराजनीतिराज्य

पिच खोदने जा रहे 20 हिमस कार्यकर्त्ता पुलिस हिरासत में

ग्वालियर. बुधवार की शाम को बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पहुंचते ही हिन्दू महासभा ने प्रदर्शन किया। हिन्दू महासभा ने पहले ही चेतावनी दी थी। बांग्लादेश की टीम के आने पर विरोध करेंगे।
इसी के तहत हिन्दू महासभा के कार्यकर्त्ता सड़क पर झण्डे लेकर उतर गये। उन्होंने बांग्लादेश वापिस जाओं के नारे लगाये। प्रदर्शन करते हुए हिन्दू महासभा अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की ओर रवाना हुए। हिन्दू महासभा के कार्यकर्त्ता स्टेडियम की पिच खोदना चाहते थे। लेकिन इसके पहले ही महाराज बाड़े पर पुलिस ने उन्हें रोका और लगभग 20 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino