Sunday, April 26, 2026
Latest:
Newsराजनीतिराज्य

अशोक तंवर तो एक घंटे पहले भाजपा की रैली में थे और फिर राहुल गांधी के मंच पर थामा कांग्रेस का हाथ

चडीगढ़. चुनाव में अभी तक बोट न पड़ जाये । हवा का रूख बदलने की संभावनायेंब नी रहती है। यह कहावत कहीं तो मतदाताओं के लिये की जाती है। लेकिन यह नेताओं पर भी सही फिट बैठती है। कम से कम हरियाणा के चुनाव में लगभग आध्ंो घंटे पहले तक सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवारों के लिये वोट की अपील करते रहें। अशोक तंवर अब कांग्रेसी हो गयी है। हरियाणा चुनाव के लिये प्रचार थमने से कुछ घंटे पहले अशोक तंवर ने राहुल गांधी की जींद रैली में पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अशोक तंवर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके है। अशोक तंवर के राहुल गांधी के मंच पर पहुंचने, पार्टी में शामिल होने का वीडियो सोशलमीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल हैंण्डल से पोस्ट किया है।
अशोक तंवर हरियाणा चुनाव के लिये भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भी थे। भाजपा ने उन्हें प्रचार समिति का सदस्य भी बनाया था। पूर्व सांसद अशोक तंवर राहुल गांधी की रैली में पहुंचने से पहले भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार भी कर रहे थे। अशोक तंवर ने कांग्रेस में शामिल होने से पूर्व लगभग घंटे भर पहले अपने एक्स हैण्डल से भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में हुई रैली की फोटो पोस्ट की थी। अशांक तंवर ने नलवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रणधीर पनिहार के समर्थन में एक दिन पहले हुई रैली की फोटो पोस्ट करते हुए जीत का भरोसा व्यक्त किया था। उन्होंने दावा किया था कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार ही बनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *