राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

गुरूवार को राज्य कर्मचारी संघ का धरना होगा शुरू, भोपाल में आयेंगे हजारों कर्मचारी, 6 संगठनों ने किया समर्थन

भोपाल. पुरानी पेंशन दोबारा लागू करने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अधीन ही सही पदोन्नति शुरू करने, 4प्रतिशत महंगाई भत्ता तत्काल देने समेत 26 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने गुरूवार को भोपाल के आम्बेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन कर रहा है। इसमें प्रदेशभर से हजारों कर्मचारियों के शामिल होने का अनुमान है। पुलिस आयुक्त भी धरना-प्रदर्शन की अनुमति इस शर्त के साथ दे दी है कि कोई रैली या पदयात्रा नहीं निकाली जायेगी।
धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिये दूरदराज के जिलों कर्मचारी देर शाम को रवाना हों जायेंगे। कर्मचारियों का गुरूवार की अलसुबह से भोपाल पहुंचना शुरू हो जायेगा। यह प्रदेश में कर्मचारियों की उपेक्षा के खिलाफ लड़ाई की शुरूआत है। संघ के इस आन्दोलन को अन्य प्रमुख कर्मचारी संगठनों (मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ समेत अन्य)ने समर्थन दिया है। इन संगठनों के नेता भी धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।
प्रमुख मांगें …
मध्य प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना वरिष्ठता के साथ लागू करें।
संचालक पशुपालन जैसे प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका के अधीन शीघ्र प्रारंभ की जाए।
प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं पेंशनरों को एरियर सहित केंद्र के समान महंगाई भत्ता दें।
7वें वेतनमान अनुसार प्रदेश के नियमित एवं निगम-मंडल के कर्मचारियों को गृह भाड़ा भत्ता एवं अन्य भत्ते दें।
पेंशनर और निगम-मंडल सहित सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ मंत्री परिषद के आदेश 4 अप्रैल 2020 के तहत दें।
विभिन्न संवर्गों के वेतन विसंगति का निराकरण वेतन आयोग से कराया जाए।
नए शिक्षा संवर्ग में नियुक्त अध्यापक संवर्ग की नियुक्ति नहीं संविलियन करें और सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करते हुए वरिष्ठता के आदेश जारी कर, क्रमोन्नति दें।
सहायक शिक्षक/उच्च श्रेणी शिक्षक को चतुर्थ समयमान वेतन नहीं दिया है, जो नियुक्ति दिनांक से दें।
दैनिक वेतन भोगी, संविदा, स्थाई कर्मियों को विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियमित कर शेष पदों पर सीधी भर्ती की जाए। विभागाध्यक्ष को अपने विभाग में इन कर्मियों को नियमित करने के अधिकार दें।
लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान दें एवं उच्च पदभार के आदेश जारी करें।

Newsराजनीतिराज्य

दौलतगंज क्षेत्र में टीम ने की कार्रवाई, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये विशेष मुहिम जारी 

ग्वालियर – शहर में सड़क यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिये विशेष मुहिम जारी है। इस सिलसिले में बुधवार की देर शाम अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस की संयुक्त टीम ने दौलतगंज क्षेत्र में कार्रवाई की।
इस कार्रवाई के दौरान सड़क यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही सड़क पर खड़े वाहनों पर जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान दुकानदारों से भी कहा गया कि वे अपनी दुकान के आगे सड़क पर वाहन खड़े न होने दें। साथ ही उन्हें ताकीद किया गया कि वे अपना सामान दुकान के भीतर ही रखें। सड़क पर सामान रखा मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। दौलतगंज क्षेत्र में हुई कार्रवाई को एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव सहित नगर निगम का मदाखत दस्ता व पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिलाया।
Newsराजनीतिराज्य

आईआईटीएम में उद्भव उत्सव में समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दी गयी

ग्वालियर. आईआईटीएम के सभागार में उद्भव उत्सव में देश-विदेश के कलाकारों ने समूह नृत्य प्रस्तुत किये। इस दौरान श्रीलंका, अजंता रूपालया, किर्गिस्तान के तातियाना मैसिगोक्या, बुल्गारिया की नादिविदा और नीदरलैंड की गैरिथ मौलिंक की देख रेख समूह नृत्य प्रस्तुत किये गये। भारतीय संस्कृति और सभ्यता में जो परिधान के साथ संस्कृति का भी महत्व देखने को मिला है।
भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। यहां गीत, संगीत और नृत्य संस्कारयुक्त वातावरण निर्मित किया है। इसकी तुलना किसी देश से नहीं की जा सकती है। यहां के विभिन्न प्रांत के लोगों की वेशभूषा और खान-पान, रहन-सहन, गीत-संगीत और संस्कृति अलग-अलग देखकर लगता है कि यहां अनेकता है। भारत की यही खास बात है यहां अनेकता में ही एकता है जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती है।

Newsराजनीतिराज्य

भारत: परंपरा एवं आधुनिकता का संगम” विषय पर एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी-प्रो शान्तिदेव सिसोदिया

ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला में आगामी 17-18 अक्टूबर को “भारत: परंपरा एवं आधुनिकता का संगम” विषय पर एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। इस संगोष्टी का आयोजन प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला एवं जनजातीय अध्ययन एवं विकास केंद्र जीवाजी विश्वविद्यालय और मुंबई स्थित काश फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जो भारतीय संस्कृति, इतिहास और आधुनिकता के बीच के अंतर्संबंधों पर एक व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत कर का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि कैसे भारत की प्राचीन परंपराएं और आधुनिकता एक-दूसरे के साथ सह-अस्तित्व में हैं और एक दूसरे को समृद्ध करती हैं। इस आयोजन में न केवल भारतीय एवं विदेशी विद्वानों, बल्कि इटली, बोलिविया, इंडोनेशिया, नेपाल, श्रीलंका आदि देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के विद्वान भी भाग लेंगे, जो इस संगोष्टी को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करेगा।
अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी के अंतर्गत कई उपविषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, जिनमें शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य, विरासत, पर्यटन, जनजातीय परंपरा, भू-राजनीति, भारतीय शिक्षा पद्धति, भारत की वैज्ञानिक परंपरा, सह-अस्तित्व, और प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति आदि विषय प्रमुख रूप से शामिल हैं। अब तक मध्य-प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों से शताधिक विद्वानों ने अपने मूल अनुसंधान पत्रों के वाचन की स्वीकृति दी है। यह सेमिनार भारतीय परंपरा और आधुनिकता के बीच के जटिल संबंधों को स्पष्ट करने का एक सशक्त मंच बनेगा। संगोष्टी में प्राचीन और आधुनिक भारतीय जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा होगी, जिससे नए शोध और विचारों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारत में थाईलैंड के महावाणिज्य दूत डोनाविट पूलसावत उपस्थित रहेंगे, जो इस आयोजन को और अधिक गरिमामय बनाएंगे। जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी अध्यक्षता करेंगे एवं विशेष अतिथि के रूप में प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे कुलगुरु राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे , जिनकी विद्वत्ता और नेतृत्व में यह संगोष्टी और भी सार्थक बनेगा,और इस उद्घाटन सत्र के अवसर पर “दो पुस्तको का विमोचन एवं समझौता ज्ञापन” किया जाएगा ।
कार्यक्रम के समापन सत्र में श्रीलंका के केलानिया विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. वाडीनागल पन्नालोक द्वारा बीज वक्तव्य दिया जाएगा, जो भारतीय परंपरा और संस्कृति पर आधारित उनके गहन अनुभवों और दृष्टिकोणों को प्रस्तुत करेगा।
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण
इस संगोष्टी का एक और आकर्षण है 19 अक्टूबर को अतिथि विद्वानों के लिए ग्वालियर नगर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण। इस भ्रमण के दौरान अतिथियों को ग्वालियर की समृद्ध विरासत, किले, मंदिरों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा। इससे अतिथि विद्वान ग्वालियर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के महत्व को समझ सकेंगे और अपने शोध के लिए नई प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे।इस भ्रमण के दौरान अतिथियों को ग्वालियर की समृद्ध विरासत, किले, मंदिरों और अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कराया जाएगा
इस अंतर्राष्ट्रीय संगोष्टी में कुल 12 सत्रो का संचालन किया जाएगा जिनमे ऑनलाइन के 4 सत्र एवं ऑफलाइन के 8 सत्र होंगे , जिसमें देश-विदेश से आ रहे सहभागी अपने अनुसंधान पत्रों का वाचन करेंगे,जिनकी संख्या 200 से अधिक रहेगी ।

Newsराजनीतिराज्य

हाथ में तलवार लेकर SP ऑफिस पहुंचा युवक बोला मेरी जान को खतरा है, गुण्डे पीछे लगे है

ग्वालियर. एक युवक हाथ में तलवार लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंच गया। उसे देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से तलवार छींनकर अपनी निगरानी में ले ली। युवक के साथ उसकी पत्नी और बच्चा भी था।
पुलिसकर्मियों ने जब उससे तलवार साथ में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम रामवीर नरवरिया है। वह डीडी नगर के मकान नम्बर जीएल-1136 में निवास करता है। उसकी और उसके परिवार की जान को खतरा है। इसलिये वह न्याय की गुहार लगाने के लिये आया है। अपनी सुरक्षा के िलये उसे तलवार साथ रखनी पड़ती है।
अफसरों ने कार्रवाई का दिलाया भरोसा
हालांकि, पुलिस अधिकारी ने इसकी शिकायत सुनने के बाद उसे भरोसा दिलाया है कि अब उसे इस तरह हाथ में तलवार लेकर नहीं घूमना पड़ेगा। पुलिस उसके साथ मारपीट करने वाले लोगों पर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।
युवक बोला- बदमाश उसे आए दिन पीटते हैं
रामवीर ने बताया एक महीने से वह हरेंद्र नरवरिया और उसके साथियों से परेशान है। इन लोगों से न ही उसकी दोस्ती है न ही दुश्मनी। इसके बावजूद भी हरेंद्र और उसके साथी बिना वजह उसे मारते-पीटते हैं। इतना ही नहीं 3 सितंबर को सुबह करीब 4.30 बजे हरेंद्र सिंह अपने 4-5 लोगों को लेकर उसके घर में जबरन घुस आया था और उसे बिस्तर से उठाकर अपने साथ ले गए। घर से ले जाने के बाद हरेंद्र और उसके साथियों ने उसकी लाठी और बंदूक के बट से मारपीट की थी। हरेंद्र और उसके साथी आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। इसी कारण वह अपनी सुरक्षा के लिए हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है।

Newsराजनीतिराज्य

जमीन के झगडे को लेकर टीआई के भाईयों 24 घंटे में 2 बार की फायरिंग, 3 घायल 2 की हालत नाजुक

ग्वालियर. जमीनी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी कर दीं जिसमें 3 लोग घायल हुए है। एक पक्ष के 2 युवकों के पैर में गोली लगी है। जबकि दूसरे पक्ष के एक युवक के चेहरे पर छर्रे लगे है। 2 घायलों को अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने का आरोप टीआई के भाईयों पर है। मामला छावनी थाना इलाके की लालघाटी का है। घायल पक्ष के अरविद सिकरवार ने बताया है कि सोमवार की रात लगभग 6 बजे रेशू भदौरिया अपने 2 साथियों के साथ आया और फायरिंग कर भाग गया। मंगलवार की इसकी शिकायत थाना पुरानी छावनी में दर्ज कराई गयी है। टीआई विनय तोमर मौजूद नहीं थे। इसलिये शाम को आने के लिये कहा गया।
अरबिंद सिकरबार ने बताया है कि मंगलवार की रात में घर के बाहर बैठा था, तभी रेशू भदौरिया के भाई संदीप भदौरिया, राहुल बैंस और उनके 3 साथी आये। उन्होंने विवाद शुरू कर दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। भाई मोहित और मनोज के पैर में गोली लगी है। हमलावर फरार हो गये। दोनों को जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, दोनों हालत नाजुक है।
बालाघाट टीआई के भाइयों पर आरोप
फायरिंग करने वाले संदीप भदौरिया के चेहरे पर गोली के छर्रे लगे हैं। उसे भी घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। अरविंद सिकरवार ने बालाघाट के टीआई यतेन्द्र भदौरिया के भाइयों पर आरोप लगाया है। टीआई के हस्तक्षेप के बाद ही फायरिंग की गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही
पुरानी छावनी टीआई विनय तोमर ने बताया कि यह मामला जमीन विवाद का है, जिसके चलते फायरिंग हुई है। दो युवकों के पैर में गोली है, वहीं एक युवक के चेहरे पर छर्रे लगे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।

Newsराजनीतिराज्य

मां-बेटी की हत्या का खुलासा- हत्यारा मास्टर माइंड है इरफान खान, 6 माह पहले नौकरी से हटाया था, दो आरोपियों हैदराबाद से बुलाया था

ग्वालियर. डबल मर्डर के मामले का खुलासा हो गया है इस दोहरी हत्या का मास्टर माइंड गोहद निवासी इरफान है जो कि 6 माह तक इनके घर में काम करता था। इसकी हरकतों को देखते हुए उन्होंने इसे नौकरी से हटा दिया था। रीना भल्ला के यहां पर ऑनलाईन डिलेवरी का व्यवसाय था। इरफान को नौकरी से हटाने के बाद उसने मन रंजिश मान बैठा था।
घटनास्थल पॉश इलाका सिटीसेंटर स्थित अलकापुरी में गेटबंद सोसायटी गार्डन होम्स में रहने वाली मां-बेटी फ्लेट नम्बर 322 है। घटना सोमवार की रात 8.30 बजे से 10 बजे की बीच की है। मां इन्दू पुरी 80, की लाश बेड के नीचे, जबकि बेटी रीना भल्ला 56, की लाश उल्टी पड़ी हुई मिली है। इन्दू के गाल व माथे पर नाखून के निशान मिले है। इससे ऐसा लगता है मरने से पहले आरोपियों और इन्दू के बीच बचने के लिये काफी संघर्ष किया है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद सीसीटीवी से इनका सुराग मिला है। गार्डन होम्स में लगभग 300 परिवार निवास करते हैं इनके एग्जिंट पॉइट सीसीटीवी लगे हैं इनके माध्यम से हत्यारों तक पहुंचने में काफी मदद मिली है। इरफान ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंेदु भल्ला की हत्या करने के बाद बेटी रीना भल्ला की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना सुबह लगभग 8.30 बजे की बताई जा रही है। अभी तक पूछताछ में मास्टर माइंड गोहद निवासी इरफान खान, छोटू जाट, अंकुर झा और प्रमोद माथुर (जाटव) के नाम सामने आये हैं। अभी पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी नहीं की है। गिरफ्तारी करने के बाद इन्हें न्यायालय में रिमांड के लिये पेश किया जायेगा। इनमें 2 आरोपी हैदराबाद में छोटू जाट और प्रमोद माथुर नौकरी करते थे। इनको इरफान ने फोन कर बुलाकर बस स्टेण्ड पर मिलकर डबल मर्डर की प्लानिंग की थी। अभी तक इनसे सोने के कडे और मोबाइल फोन मिला है।

Newsराजनीतिराज्य

भाजपा नेता ने जल संसाधन की महिला एसडीओ को धमकाया और बोले यहां से निकल जाओ वरना अच्छा नहीं होगा

एसडीओ और उनकी टीम कलियासोत डैम से निकलने वाले नाले को बंद कराने पहुंची थी। बीजेपी नेता ने जेसीबी से चाबी निकाल ली। - Dainik Bhaskar

भोपाल. भाजपा नेता ने जल संसाधन विभाग की महिला एसडीओ को धमकाते हुए गालियां बकी। नाला बन्द कराने पहुंची एसडीओ और उनकी टीम से पूर्व पार्षद कामता पाटीदार ने गाली गलौज करते हुए कहा है कि यहां से निकल जाओ, वरना अच्छा नहीं होगा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है।
एसडीओ और उनकी टीम कलियासोत डैम से निकलने वाले नाले को बन्द कराने के लिये पहुंची थी। इस बीच मौके पर पहुंचे भाजपा नेता पाटीदार ने जेसीबी से चाबी निकाल ली और इसके बाद टीम को लौट जाने के लिये कहा। नेता बदसलूकी और लहजे से डरी-सहमी एसडीओ जैसे-तैसे मौके से निकली और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
बीजेपी नेता के धमकाने और गाली गलौज का वीडियो
बीजेपी नेता कामता पाटीदार के खिलाफ पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामला मंगलवार शाम पौने 4 बजे का है। एसडीओ और उनकी टीम को धमकाने और गाली गलौज करते हुए कामता पाटीदार का वीडियो भी सामने आया है। वो पिछली निगम परिषद में वार्ड- 85 से पार्षद रह चुका है। फिलहाल पार्टी में कोई पद नहीं है।
अफसर बोली- मुझे भी गालियां दी, बदसलूकी की
कलियासोत डैम की एसडीओ रव्यनीता एन. जैन ने कहा- कलियासोत डैम से रापड़िया की तरफ नहर है। इसमें अवैध तरीके से नाला है। इसे बंद करने गए थे, क्योंकि इसकी शिकायत कई किसानों ने सीएम हेल्पलाइन में की थी और यह लेवल-4 तक पहुंच गई थी। बारिश की वजह से इसे बंद नहीं कर सके थे। मंगलवार को नहर की सफाई के दौरान अतिक्रमण हटाया और अवैध नाले को बंद करा रहे थे, तभी कामता पाटीदार मौके पर आए। पाटीदार ने जेसीबी के सामने ही अपनी SUV खड़ी कर दी। इसके बाद जेसीबी की चाबी निकालकर ड्राइवर राकेश को भगा दिया। विभाग के कर्मचारी प्रकाश साहू और बृजवासी तिवारी से भी अभद्रता की। जब मैंने ऐसा करने से मना किया, तो मुझे भी गालियां देते हुए बदसलूकी की।

Newsराजनीतिराज्य

कोतवार डैम नहाने गये 2 बच्चों की डूबने से हुई मौत

मुरैना. माता बसैया इलाके के अंतर्गत आने वाले कोतवार डैम में 2 नाबालिग बच्चों की डूबरने से मौत हो गयी। दोनो नाबालिग वहां पर नहाने गये थे। इस बीच डूबने लगा तो दूसरा उसे बचाने के लिये पानी में गया और वह भी डूब गया। धरना आज (मंगलवार) दोपहर 3 बजे के लगभग की है।
माता बसैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ताजी बसई गांव में शमसुद्दीन मोहम्मद तथा आरिफ मोहम्मद का परिवार रहता है। शमसुद्दीन मोहम्मद का बेटा सामिर मोहम्मद तथा आरिफ मोहम्मद का बेटा आतिक मोहम्मद दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों एक साथ कोतवार डैम में नहाने गए थे। जैसे ही दोनों के डूबने की खबर आसपास के लोगों को मिली उन्होंने उनके माता-पिता को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पीएम करवाया।
मौके पर पहुंची बसैया थाना पुलिस
थाना प्रभारी जयपाल गुर्जर का कहना है कि दोनों बच्चों के शव उनके माता-पिता को सौंप दिए गए हैं।

Newsराजनीतिराज्य

फायर NOC के लिए अभी करें आवेदन

ग्वालियर – – शहर में संचालित होटल, संस्थान, कोचिंग, हॉस्पिटल, मैरिज गार्डन, शोरूम, गोदाम, दुकानें, कार्यालय आदि के संचालक दिसम्बर 2024 तक अनिवार्य रूप से फायर एनओसी प्राप्त कर लें अन्यथा इसके पश्चात उनके संस्थान पर पेनल्टी अधिरोपित की जाएगी।
प्रभारी उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के नागरिकों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए सभी बहु मंजिला भवन एवं अन्य सभी संस्थान संचालकों को सूचित किया जाता है कि दिसम्बर 2024 तक फायर एनओसी को लेकर पेनल्टी नहीं ली जा रही है। उसके पश्चात सभी संबंधित संचालकों से पैनल्टी ली जाएगी। सभी से आग्रह है कि अभी फायर एनओसी के लिए आवेदन कर दिसम्बर 2024 तक आवश्यक रूप से फायर एनओसी प्राप्त कर लें।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom