राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

लाल टिपारा गौशाला में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा मुख्य आयोजन 

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 2 नवम्बर को आदर्श गौशाला लाल टिपारा में आयोजित होने जा रहे गोवर्धन पूजा व मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस आयोजन में जनप्रतिनिधिगण, प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिकों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थायें बेहतर से बेहतर हों। उन्होंने कहा स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन गरिमामय ढंग से हो।
गोशाला के संत ऋषभदेवानंद अफसरों को पूरा प्लान समझाते हुए।
राज्य शासन ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में गौशालाओं में गोवर्धन पूजा को भी शामिल किया है। इसलिए लाल टिपारा सहित जिले की अन्य गौशालाओं में भी 2 नवम्बर को गोवर्धन पूजा का आयोजन कराएँ। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोवर्धन पूजा व स्थापना दिवस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जरूर आमंत्रित करें।
31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक प्रमुख शासकीय भवनों में रोशनी की जाए। साथ ही स्वच्छता, सजावट, रंगोली इत्यादि गतिविधियाँ भी हों। ऐतिहासिक स्मारकों व महापुरुषों की प्रतिमाओं के परिसर में विशेष तौर पर साफ-सफाई कराई जाए। निर्माण श्रमिकों को मिष्ठान वितरण व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बस्तियों में दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम भी किए जा सकते हैं। उन्होंने दीपावली पर होने वाले आतिशबाजी कचरे को हटाने के लिये सघन स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश भी बैठक में दिए।
स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाएँ
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट एवं नगर निगम आयुक्त कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर जिले के स्व-सहायता समूहों एवं कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिये प्रदर्शनी लगाने के निर्देश भी बैठक में दिए। उन्होंने कहा यह काम प्रमुखता से किया जाए।
Newsराजनीति

जिला कोषालय में कलेक्टर ने किया लक्ष्मी पूजन 

ग्वालियर दीपावली पर्व के पावन अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषालय में लक्ष्मी पूजन किया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ लक्ष्मी जी की पूजा-अर्चना की।
कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि लक्ष्मी पूजन का केवल आध्यात्मिक महत्व ही नहीं है, इस पूजन से समृद्धि, खुशहाली व सामाजिक सदभाव के लिए सकारात्मक ऊर्जा भी मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पूजा ग्वालियर जिले के निवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि व शांति लायेगी। जिला कोषालय में आयोजित हुए लक्ष्मी पूजन में जिला कोषालय अधिकारी अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।
Newsराजनीतिराज्य

इस दीपावली चीन को 1.25 लाख का हो रहा नुकसान, नहीं खरीद रहे चायनीज सामान, ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ का जलवा

नई दिल्ली. पिछले कुछ वर्षो से दीपावली और धनतेरस पर चाइनीज प्रॉडक्टस की मांग पर भारतीय बाजारों में लगातार घटती जा रही हैं। खासतौर डेकोरेटिंग आइट्म्स की बिक्री पहले के मुकाबले काफी घटी है। अधिक मांग कम होने से आयात भी कम हो रहा है। जिससे घरेलू सामानों की बिक्री बढ़ रही है। दरअसल, देश में पीएम नरेन्द्र मोदी के ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ अभियान का असर अब दिखाई देने लगा है। चायनीज सामानों की बिक्री लगातार घट रही है। इस वर्ष अधितर लोग दीवाली पर स्वदेशी सामान खरीदते हुए नजर आ रहे है। खासकर लोग इलेक्ट्रॉनिक्स सजावट के सामान ‘‘मेड इन इंडिया’’ देखकर ही खरीद रहे है।
चायनीज प्रॉडक्ट्स का हो रहा विरोध
एक अनुमान के मुताबिक दीवाली से जुड़े चीनी समानों की बिक्री में तगड़ी गिरावट से चीन को लगभग 1 लाख 25 हजार करोड़ रूपये का नुकसान हो रहा है। क्योंकि लगातार कई वर्षो से दीवाली पर चायनीज प्रॉडक्ट्स का बहिष्कार किया जा रहा है। कुम्हारों से मिट्टी के दिये और सजावट का सामान खरीदकर लोग ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ अभियान को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।

Newsराजनीतिराज्य

मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने राइफल से साधा निशाना

कार्यक्रम में सीएस अनुराग जैन, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस संजय दुबे, राजेश राजौरा, मंत्री कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी मौजूद रहे।

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के 5 दिवसीय राज्योत्सव की शुरूआत की है। कार्यक्रम का शुभारंभ लाल परेड ग्राउण्ड में हुआ। सीएम सेना के टैंक अर्जुन में उतरे, उन्होंने सेना के अधिकारियों से टैंक की जानकारी ली और साथ ही राइफल 7.62 एसआईजी सउर और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के रोबोटिक इक्विपमेंट देखें।
आपको बता दें कि 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश का 69वां स्थापना दिवस है। लालपरेड ग्राउण्ड में सीएम ने कहा, सुखद संयोग है कि एक ओर दीपोत्सव औरे दूसरी ओर राज्योत्सव चल रहा है। यह हमारा सौभाग्य है। दीपोत्सव की बेला मे ंहम 69वां राज्योत्सव मना रहे हैं।
मध्यप्रदेश गान में खड़े नजर आए सीएम और अफसर
लाल परेड ग्राउंड में मध्यप्रदेश गान के दौरान सीएम सहित तमाम नेता और अधिकारी खडे़ नजर आए। बता दें, करीब 9 महीने पहले मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा-2019-2020 में चयनित 559 अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश गान के दौरान खडे़ होने की परंपरा को खुद बंद करा दिया था। दरअसल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश गान के दौरान राष्ट्रगान की तरह खडे़ होकर सम्मान देने की परंपरा शुरू कराई थी।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

आरएसएस चीफ मोहन भागवत पहुंचे आरोग्यधाम, आरकेवीएम और बाहर से ही हिन्दी का किया अवलोकन

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरूवार की दोपहर संघ से जुडे अस्पताल आरोग्यधाम पहुंचे। यहां आरएसएस पमुख भागवत ने आरोग्यधाम में ओपीडी से लेकर ओटी तक का अवलोकन किया है। इसके बाद यहां डॉक्टरों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की है।
यहां बैठक में आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा है कि आरोग्यधाम जैसे सेवा प्रकल्पों के लिये युवा व नयी पीढ़ी का तैयार करना चाहिये। जिससे अच्छी स्वास्थ्य सेवा से छूट चुके है लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवायें मिल सकें। आरोग्यधाम में अवलोकर के बाद आरएसएस चीफ मोहन भागवत रामकृष्ण आश्रम पहुंचे। यहां भी उन्होंने आश्रम का अवलोकन कर यहां सभी पदाधिकारियों से बातचीत कर यहां किस तरह से संचालन होता है। देखा और समझा है।
हिन्दी भवन भी देखा
दोपहर 2.32 बजे आरएसएस चीफ मोहन भागवत के भवन करने का था लेकिन वह कार से बाहर नहीं आये राजू खटीक से बोले क्या तुम मुझे पेड़ा खिलाओगे इस पर संघ के सभी सदस्यों ने उनसे भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन करने के लिये कहा था। इसके बाद वह आरोग्य धाम पहुंचे।
अस्पताल की तुलना में आधे से कम कीमत पर इलाज
आरोग्यधाम में कैथ लैब की स्थापना के बाद यहां ह़ृदय रोगियों को उपचार मिल रहा है। वर्तमान में आरोग्यधाम अब 200 बिस्तर का अस्पताल हो गया है। अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट की सुविधाएं भी अब उपलब्ध है। इसके अलावा सभी प्रकार की सर्जरी अस्पताल में हो रही है, क्योंकि आरोग्यधाम की ओटी अत्याधुनिक है। इसका आवश्यकता के अनुरुप विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां पर रक्त सहित अन्य जांच बाजार या अन्य अस्पताल की लैब के मुकाबले 50 फीसदी से कम दरों पर हो रही हैं। वहीं अन्य सुविधाएं भी कम दरों पर मरीजों को मिल रही है। डॉ. मोहन भागवत आरोग्यधाम में करीब 45 मिनट रुके और हर जगह का बारीकी से अवलोकन किया है।

Newsराजनीतिराज्य

चुनाव आयोग ने विजयपुर विधानसभा में तैनात जनपद CEO को हटाया

विजयपुर. चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत के बाद विजयपुर विधानसभा में तैनात जनपद सीईओ को हटा दिया गया है। उधर विजयपुर विधानसभा सीट के रिटर्निंंग अधिकारी और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उदयसिंह सिकरबार को हटाने की कांग्रेस की मांग पर अभी फैसला पेडिंग है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
जनपद सीईओ अशोक कुमार शर्मा को चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य शासन ने विजयपुर विधानसभा इलाके से कराहल जनपद सीईओ के पद से हटाते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दतिया पदस्थ किया गया है। देवास जिला पंचायत में पदस्थ सहायक परियोजना अधिकारी संजयकुमार पाटिल को अब कराहल जनपद पंचायत का सीईओ बनाया गया है। कांग्रेस ने सीईओ शर्मा के विरूद्ध शिकायत कर कहा था कि वह विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के निवासी है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को लाभ पहुंचाने के लिये उनकी पदस्थापना विजयपुर जनपद सीईओ के पद पर की गयी है।
उपचुनाव वाले क्षेत्रों बुधनी व विजयपुर में अब तक 12 शिकायतें मिली हैं। इसमें विजयपुर क्षेत्र की 10 और बुधनी विधानसभा सीट को लेकर 2 शिकायतें हुई हैं। इसकी जांच कराई जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है। सीईओ सिंह ने कहा कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित मामलों की जांच के लिए बनाई गई कमेटी ने अब तक 20 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है।

Newsराजनीतिराज्य

नगरनिगम कार्यालय अधीक्षक को बर्खास्त करने का लिया निर्णय-MIC

ग्वालियर. मेयर इन काउंसिल(एमआईसी) ने एक हजार बिस्तर अस्पतला के पास सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने के मामले में राजस्व विभाग के कार्यालय अधीक्षक लोकेन्द्र चौहान को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। अपर आयुक्त विजयराज और उपायुक्त सुनील चौहान का इस मामले में कार्य संतोषजनक नहीं होने पर शासन को लिखने के आदेश आयुक्त अमन वैष्णव को दिये हैं।
बालभवन के टीएलसी कक्ष में एमआईसी की बैठक महापौर डॉ. शोभा सिकरबार की अध्यक्षता हुई। इसमें एक हजार बिस्तर के अस्पताल के पास सरकारी स्कूल की जमीन के मामले में एमआईसी ने सख्त फैसला लिया है। इस जमीन को खुर्द-बुर्द कर निगम ने एक हाल और दुकानें निकालकर बेच दी। इसकी जांच एमआईसी द्वारा गठित समिति ने की है। इस जांच रिपोर्ट पर एमआईसी ने निर्णय लिया है। बैठक में एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, नाथूराम, गायत्री मण्डलेलिया, आयुक्त अमन वैष्णव और अपर आयुक्त विजय राज आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
एमआईसी का माहौल गरमाया
एमआईसी सदस्यों ने संविदा पर अधीक्षण यंत्री डाॅ.अतिबल सिंह यादव को लेकर पूर्व में लिए गए फैसले पर अमल नहीं होने के संबंध में आयुक्त से पूछा। उन्होंने बताया कि उनकी एक जांच चल रही है। इसके बाद एक्शन लेंगे। इस पर एमआईसी ने कहा कि उनकी वाहन आदि सुविधा हटाई जाएं। इस पर एमआईसी का माहौल गरमाया। उन्होंने कहा जल्द नया व्यक्ति रखेंगे।
जमीन को खुर्द-बुर्द करने पर लिया है फैसला
सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द मामले की जांच एमआईसी ने की है। इसमें 3 अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्णय हुआ है। साथ ही कुछ और मामलो में अहम निर्णय हुए हैं। -अवधेश कौरव, एमआईसी सदस्य

Newsराजनीतिराज्य

रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 4 पर ऊपर से गिरा श्रमिक, शरीर में आर-पार हुआ सरिया

ग्वालियर. रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य केपीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्लेटफार्म नम्बर 4 पर निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक दुर्घटना का शिकार हो गया। श्रमिक किसी भी प्रकार किट नहीं पहने हुए था जिसके ऊपर से गिरने से  शरीर में सरिये घुस गये है जोकि शरीर के आर-पार हो गये है। उसे आनन-फानन में जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
केपीसी के अनुसार श्रमिक का नाम छोटू जाटव बताया है काफी ऊंचाई से गिरने से सरिये उसके सीने और पेट में घुसे वह भी आर-पार होगये है। इस हादसे से रेलवे स्टेशन पर सनसनी फैल गयी। इस घटना के लिये कौन जिम्मेदार है बिना किसी सुरक्षा के मजदूरों से काम लिया जा रहा है। इस हादसे में घायल छोटू की हालत देखकर कई तरह के सवाल उठ रहे है। घायल मजदूर ट्रॉमा सेंटर में जिन्दगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

Newsराजनीतिराज्य

आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में हुई धनवंतरि की पूजा अर्चना

ग्वालियर. 9वां राष्ट्रीय दिवस एवं धनतेरस पूर्व के मौके पर आमखो स्थित शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में हर वर्ष की भंति धनतेरस की सुबह 11 बजे धनवतंरि की पूजा अर्चना की गयी है। इस मौके पर प्राधानाचार्य के साथ-साथ पूरा स्टाफ मौजूद था। सभी धनवंतरि की पूजा अर्चना की है।
आपको बता दें कि बीमारियों से शरीर को बचाने के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्दति का उद्गम किया। कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि ने प्रकृति में पैदा होने वाली जड़ी बूटियों व पेड़ पौधों के फायदे के बारे में मानव को बताया। पेड़ पौधों से किन किन रोगों का उपचार किया जा सकता है। किस किस जड़ी बूटी से कौन कौन से रोगों को हराया जा सकता है। आयुर्वेद के चिकित्सकों का कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए जीवनशैली सही रखें। एक हाथ में अमृत कलश हैए जो संदेश देता है कि जल ही जीवन हैए जल की महत्ता समझें और शरीर की आवश्यकता के अनुसार उसका सेवन करें। दूसरी भुजा में गिलोय औषधि हैए जिससे संदेश मिलता है कि हर जड़ी.बूटी का अपना महत्व हैए उनका सेवन करने के साथ सम्मान भी दें। तीसरी भुजा में शंख धारण किया हुआ हैए जो हमें पवित्रता का संदेश देता है। जिस तरह पूजा घर में शंख का उपयोग होता है जिसकी ध्वनि मात्र से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।ए शंख की तरह ही हमारा शरीर पवित्र होना चाहिए। चौथी भुजा में आयुर्वेद ग्रंथ के माध्यम से संदेश देते हैं कि हर बीमारी का इलाज आयुर्वेद में हैं। आयुर्वेद ग्रंथ का अध्ययन करके शरीर को निरोगी रखें।
आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा दीपावली से पहले घर घर की जाती है। लोग पूजा अर्चनाकर भगवान धन्वंतरि से अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और घर में दीपक जलाते हैं। जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। दीपक का प्रकाश घर में प्रकाश लेकर आए और बीमारियों को दूर भगवाए। देवता और राक्षसों ने जब समुद्र मंथन किया था,  तब भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर अवतरित हुए थे। उनका अवतरण कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को हुआ था,  इसलिए धनतेरस पर उनकी पूजा की जाती है। भगवान धन्वंतरि चंद्र प्रधान हस्तनक्षत्र और अमृत योग में अमृत से भरा चन्द्र कलश लेकर प्रकट हुए थे। चन्द्र प्रधान नक्षत्र का संबंध चांदी से है,  इसलिए धनतेरस पर चांदी की खरीदी की जाती है।

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत

ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर-संघचालक डॉ. मोहन भागवत मंगलवार की दोपहर 12 बजे लिंक रोड के केदारपुर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। मोहन भागवत मथुरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आये थे। वह यह 31 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक विविध संगठन प्रचारक प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसमें आरएसएस के 31 अनुशांगिक संगठनों के 554 प्रचारक शामिल होंगे। प्रशिक्षण वर्ग में भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ के सभी सह-सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी सहभागी होंगे।
आरएसएस चीफ भागवत ग्वालियर में ही दीपावली पूजन करेंगे। इस 4 दिवसीय प्रचारक वर्ग में है। वह कार्यकर्त्ता भाग ले रहे हैं, जो सामाजिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहते हैं। यह एक प्रशिक्षण वर्ग होगा। जिसमें समाज के विभिन्न क्षत्र व वर्ग के बीच संघ के कार्यो की समीक्षा और आगामी वर्षो के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। यहां श्रमिकों, किसानों, विद्यार्थियों तथा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक एवं ग्रामीण, वनवासी, शहरी क्षेत्र में कार्यो पर चर्चा की जायेगी।
3 से 4 वर्ष में एक बार होता है विविध संगठन प्रचारक वर्ग
उल्लेखनीय है कि यह अखिल भारतीय वर्ग तीन-चार वर्ष में एक बार होता है। वर्ग में स्वाध्याय के साथ समाज जीवन के लिए आवश्यक कार्यों की चर्चा, व्यक्तिगत विकास एवं परस्पर अनुभव साझा किए जाएंगे। सभी अपने-अपने कार्य व अनुभवों का आदान-प्रदान करते हुए विस्तार से चर्चा करेंगे। जिससे संघ से जुड़ने वाले युवा सदस्यों को उनके अनुभव का लाभ मिल सके।
यह था सर-संघचालक के आने का रूट
मोहन भागवत मंगलवार को सड़क मार्ग से ग्वालियर पहुंचे। वह 4 नवंबर तक ग्वालियर में रहेंगे। आरएसएस प्रमुख ने मुरैना होते हुए ग्वालियर के निरावली पॉइंट से जिले की सीमा में प्रवेश किया। यहीं से ग्वालियर पुलिस ने उन्हें अपनी सुरक्षा में लिया है। भागवत का काफिला निरावली बाइपास होते हुए बेहटा पुलिस चौकी के सामने हाईवे से झांसी बाइपास होते हुए मेहरा टोल, आईटीएम यूनिवर्स चौराहा, विक्की फैक्ट्री होते हुए शिवपुरी लिंक रोड केदारधाम स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचा।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet jojobet jojobet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom meritking meritking giriş bullbahis casibom casibom giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş jojobet holiganbet grandpashabet cratosroyalbet radissonbet gameofbet romabet betgit 1win bahiscasino