राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

छठ पूजा-नहाना तो छोडिये, दिल्ली की यमुना को पानी छूने के लायक भी नहीं

नई दिल्ली. देशभर में छठ पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरूवार की शाम को सूर्य को अर्घ्यदिया गया और शुक्रवार की सुबह भी अर्घ्य दिया जायेगा। लेकिन हर वर्ष की भांति इस बार भी नदियों का प्रदूषण चिंता और विवाद का विषय रहा है। छठ के दौरान नदियों की गंदगी ने सभी ध्यान खींचा है। कई सवाल भी खड़े किये है। लेकिन एक सवाल जो खड़ा होता है। वो यह है कि क्या गंदगी भरी इन नदियों से सूर्य की पूजा करने से देवी -देवताओं का अपमान नहीं होता है।
रियल्टी चेक में जहरीला मिला यमुना का पानी
शाम को दिल्ली में 3 अलग-अलग पूजा के स्थानों से यमुना नदी के पानी के सैम्पल लेकर एक लैब में जांच कराने के लिये भेजे थे। इसकी रिपोर्ट से पता चला है कि यमुना नदी का पानी छूने के लायक भी नहीं है। अगर कोई व्यक्ति इस पानी को छूता है तो उसे स्किन से जुडी गंभीर बीमारियां हो सकती है। यमुना नदी का पानी पीने से लोग मर भी सकते हैं।

Newsराजनीतिराज्य

मुरार सदर बाजार से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज गणेश मंदिर के सामने डिवाइडर के पास गरम सडक मुरार पर लगे सब्जी एवं फल के हाथ ठेला संचालकों को गंदगी ना फैलाने एवं यातायात अवरुद्ध न करने की सख्त हिदायत दी तथा तराजू, कांटे इत्यादि सामान जब्त किया गया एवं जब्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड, डीबी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्रीकांत सेन एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Newsराजनीतिराज्य

नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिये निगरानी दल गठित 

ग्वालियर – फसल अवशेष (नरवाई) जलाने की घटनाओं को रोकने एवं स्थानीय स्तर पर फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने ग्राम पंचायत स्तर पर निगरानी दल गठित किए गए हैं। ज्ञात हो कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा नरवाई जलाने की घटना को रोकने के लिये गत 15 मार्च को प्रतिबंधात्मक आदेश भी जारी किया गया था।
उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर ने आदेश जारी कर ग्राम पंचायत समिति के प्रधान की अध्यक्षता में स्थानीय स्तर पर निगरानी दल गठित किया गया है। निगरानी दल में कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, एबीएफओ व ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को निगरानी दल के सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
निगरानी दल चौपाल लगाकर अपने क्षेत्र के अंतर्गत कृषकों को नरवाई जलाने के दुष्प्रभावों के बारे में बतायेंगे। साथ ही नरवाई जलाने से संबंधित दण्ड प्रावधानों की जानकारी भी देंगे। ज्ञात हो नरवाई जलाने से खेत के पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचता है।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर 48 आउटसोर्स बिजली कर्मचारी किए गये ब्लैक लिस्टेड

मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी ने भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में की कर्रावाई
ग्वालियर – क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने पर कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, ग्वालियर, गुना एवं शिवपुरी में बाह्य स्त्रोत (आउटसोर्स) एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 48 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 48 आउटसोर्स कार्मिक कंपनी कार्य क्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल वृत्त में कार्यरत 18 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही हरदा में 03, शिवपुरी वृत्त के 07 एवं ग्वालियर वृत्त में 06, दतिया वृत्त में 02, तथा गुना वृत्त में कार्यरत 12 आउटसोर्स कार्मिकों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है।
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।
Newsराजनीतिराज्य

कुर्क जमीन का विक्रय पत्र संपादित करना भारी पड़ा, कलेक्टर ने उप पंजीयक भदौरिया को दिया नोटिस

ग्वालियर – तहसीलदार न्यायालय एवं वसूली अधिकारी तहसील मुरार द्वारा विधिवत कुर्क की गई जमीन की रजिस्ट्री करना उप पंजीयक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया को भारी पड़ने जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है और उप पंजीयक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं राजस्व न्यायालय की अवमानना के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 3 दिन के भीतर नोटिस का जवाब प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। कलेक्टर ने यह कारण बताओ नोटिस अपर तहसीलदार वृत्त बड़ागांव के प्रतिवेदन के आधार पर जारी किया है।
ग्राम खेरियामोदी के अंतर्गत परिवार एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड की विभिन्न सर्वे क्रमांक की जमीन डायवर्सन राशि जमा न होने से तहसीलदार न्यायालय एवं वसूली अधिकारी तहसील मुरार द्वारा कुर्क कर ली गई थी। इसकी प्रविष्टि जमीन के खसरा नं.-12 में भी अंकित है। उप पंजीयक भदौरिया द्वारा खसरे की अनदेखी करते हुए और शासन नियमों, निर्देशों एवं प्रावधानों के विपरीत एक विक्रय पत्र संपादित कर दिया। इस जमीन की बिक्री परिवार एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर राकेश सिंह नरवरिया एवं बसंत लाल शर्मा द्वारा अतुल कुमार तिवारी निवासी सैनिक कॉलोनी को की गई है। उप पंजीयक द्वारा यह विक्रय पत्र संपादित कर अपने पदीय दायित्वों के प्रति विपरीत आचरण तो किया ही है। साथ ही शासन को वित्तीय हानि भी पहुँचाई है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लिया है और उप पंजीयक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिये कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

Newsराजनीतिराज्य

पूर्व मंत्री दीपक जोशी भाजपा में शामिल

भोपाल. पूर्व सीएम कैलाश जोशी के सुपुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से भाजपा में शामिल हो गये हैं। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में भाजपा की सदस्यता ले ली है। आपको बता दें विधासभा चुनाव के पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हो गये थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह 12542 वोटों से हार गये थे।
8 माह से पहले कांग्रेस में शामिल थे अब भाजपा में वापिसी
8 माह पहले पूर्व मंत्री दीपक जोशी फिर से बीजेपी ज्वॉइंन करने वाले थे। उनका भोपाल के भाजपा कार्यालय आकर घर वापिसी का कार्यक्रम लगभग तय हो गया था। लेकिन अंतिम समय में यह कार्यक्रम टल गया था। दरअसल, उस वक्त दीपक जोशी की बीजेपी में वापिसी को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। दीपक जोशी बोले मैं तो सुबह का भूला हूं शाम को घर लौट रहा हूं।
मार्च में कहा था- कुछ लोगों ने पर्सनल इश्यू बना लिया
8 महीने पहले जब भाजपा में वापसी टली थी तब दैनिक भास्कर से चर्चा में दीपक जोशी ने कहा था- ‘कुछ लोगों ने मेरे मामले को पर्सनल इश्यू बना लिया है। मैं उन लोगों के नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इतना जरूर कहना चाहता हूं कि मैं कांग्रेस में हूं।
मेरे पास 9 मार्च को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का फोन आया था। उन्होंने 2 नेताओं के नाम लिए थे। कहा था कि आप इनसे माफी मांग लो। मैंने कहा कि पार्टी से माफी मांगनी हो, तो मैं तैयार हूं, लेकिन घर जाकर किसी व्यक्ति विशेष से माफी नहीं मांगूंगा। चूंकि मेरे ऊपर करीबियों की ओर से घरवापसी का दबाव था, इसलिए मैंने सहमति दे दी थी, लेकिन मैंने पहल नहीं की। पहल बीजेपी की ओर से की गई थी।’

 

Newsराजनीतिराज्य

डबरा के सराफा के कपड़ा गोदाम में लगी आग, 30 मिनट के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड

ग्वालियर. डबरा के सबसे पॉश इलाके सराफा बाजार में बुधवार को एक कपड़ा गोदाम में आग लग गयी। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर बिग्रेडों ने जब तक आग बुझाई तब गोदाम में रखे कंबल, चादर और अन्य कपड़े जलकर राख हो चुके थे। कपड़ा व्यापारी द्वारा लगभग 8 से 10 लाख रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग बुझाने के लिये नपा ने फायर अनट्रेंड कर्मचारियों को बिना सुरक्षा उपकरण और अपर्याप्त संसाधनों के भेज दिया जिससे आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी और देरी हुई।
क्या है घटनाक्रम
शहर के सराफा बाजार में पगड़ी, कपड़ा कारोबारी सुरेश, तरुण बोधानी की दुकान है। दुकान के सामने ही स्थित एक गली में दो मंजिला मकान में नीचे की मंजिल पर उनका गोदाम है। वहीं ऊपरी मंजिल पर किराएदार रहते हैं। बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे नीचे की मंजिल बने कपड़ा गोदाम में अचानक आग लग गई और गोदाम के अंदर से धुंआ निकलने लगा। देखते ही देखते गोदाम में से आग की लपटें और धुंऐ के गुबार निकलने लगे। करीब 30 मिनट बाद मौके पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाना शुरु किया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद डबरा के साथ ही ​​​बिलौआ क्षेत्र से पहुंची फायर बिग्रेड ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी फैंककर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक गोदाम में रखा कपड़ा पूरी तरह से जल चुका था।
आग की खबर मिलते ही पहुंची फायर ब्रिगेड
आग की सूचना मिलने के 10 मिनट के बाद ही फायर ब्रिगेड पहुंच गयी थी। फायर ब्रिगेड पर नियुक्त सभी कर्मचारी आग बुझाने में पूरी तरह से दक्ष हैं जो वर्षो से आग बुझाने का काम कर रहे है। कुछ कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिये भेजा गया है। उन्हें फायर ब्रिगेड पर नियुक्त किया जायेगा।
प्रदीप भदौरिया, सीएमओ, नगरपालिका, डबरा

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर से भोपाल और दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनें नो रूम, 45 मिनट से लेकर एक घंटे तक लेट है ट्रेनें

ग्वालियर. दीवाली और भाईदूज मना कर अपने काम या घर लौट रहे यात्रियों के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। जहां जनरल कोचों में पैर रखने की तक की जगह नहीं है। वहीं, स्लीपर कोच में भी यात्री खड़े होकर यात्रा कर रहे है। ग्वालियर से दिल्ली और भोपाल जाने वाली ट्रेनों फुल चल रही है। ग्वालियर से निकलने वाली सभी ट्रेनों में यही नजारा है।
ट्रेनों में नहीं मिल रही कंफर्म सीट
गुरूवार को नई दिल्ली की तरफ जाने वाली मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, पंजाब मेल, ताज एक्सप्रेस, इंटरसिटी, हीराकुण्ड एक्सप्रेस, उदयपुर, समता एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के सामान्य कोच में काफी भीड़ रहीं है। लम्बी दूरी की इन ट्रेनों में आरक्षण फुल है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर 1 व 2 पर पैर रखने की जगह नहीं है। रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर और टिकट काउंटर पर सुबह से ही भीड़ लगी हुई है। सीट कन्फर्म कराने के लिए दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। लोग कन्फर्म सीट के लिए दलालों को ज्यादा पैसे देने के लिए भी तैयार हैं।
45 मिनट से 1 घंटे तक लेट चल रही ट्रेनें
यात्री मनोज कुमार का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन स्टेशन पर काफी भीड़ है। ट्रेनें भी लेट चल रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 45 मिनट से वह स्टेशन पर अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक उनकी ट्रेन नहीं आई हैं। वहीं एक अन्य यात्री सारिका ने बताया कि वह पुणे से अपने परिवार के साथ आई है और काशी जा रही है। लेकिन ट्रेनों में भीड़ के चलते सफर करने में परेशानी हो रही है।

Newsराजनीतिराज्य

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ के मुख्य आतिथ्य में 20 दिसम्बर को होगा जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित जीवाजीराव सिंधिया की 12 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण का इंतजार अगले महीने खत्म हो जायेगा। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से कराने के लिये प्रयासरत थे इसकी चर्चा भी चली कि 21 अक्टूबर को अनावरण किया जायेगा, अनावरण का कार्यक्रम महामहिम समय न मिल पाने की वजह से रद्द हो गया है। दीवाली के मौके पर 3 नवम्बर को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया देश उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ से मिले थे। अब उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने 20 दिसम्बर को आने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसकी खबर मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मूर्ति अनावरण के कार्यक्रमत की अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।
जीवाजी विश्वविद्यालय के नामकरण सिंधिया राजघराने के पूर्वज जीवाजीराव सिंधिया के नाम पर सन् 1964 में हुआ था। तब से लेकर अभी तक 60 साल के बाद विश्वविद्यालय में जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रतिमा स्थापित की गयी है। इसके प्रयास कई बार हुए। लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन से मूर्ति की स्थापना का निर्णय नहीं हो पाया था। महल से जुड़े राज्यपाल कोटे से कार्य-परिषद् के सदस्य प्रदीप कुमार शर्मा ने जेयू परिसर में जीवाजी विश्वविद्यालय की प्रतिमा स्थापित कराने के काम को प्राथमिकता लेकर अपनी पहली ही कार्य-परिषद् की बैठक में निर्णय करा लिया। इसके बाद उन्होंने मूर्ति निर्माण की टेण्डर प्रक्रिया के टेण्डर कराने से लेकर निर्माण होकर प्रशासनिक भवन सामने स्थापित कराने के काम की देखरेख की। मूर्ति का निर्माण 25 लाख रूपये की लागत से किया गया है। ऐसा बताया गया है कि विश्ववि़द्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की जगह स्वयं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने ही चिन्हित की थी। अब प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम भी महल की देखरेख में ही होगा। प्रतिमा अनावरण समारोह के मौके पर पूरे सिंधिया परिवार की मौजूदगी रहेगी। इसी के साथ अनावरण कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, पूर्व मंत्री यशोधराराजे, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुधराराजे सिंधिया समेत अंचल के अन्य मंत्री व वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।
प्रतिमा अनावरण की तैयारियां शुरू कर दी गयी है
20 दिसम्बर को होने वाले प्रतिमा के समारोह में पूरा सिंधिया राजपरिवार मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा हमने राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, पूर्व सीएम वसुंधराराजे सिंधिया, यशोधराराजे सिंधिया, सांसद भारतसिंह कुशवाह, और मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। अनावरण समारोह की तैयारियां आज से शुरू कर दी गयी है।
प्रदीपकुमार शर्मा, सदस्य कार्य-परिषद, जेयू

Newsराजनीतिराज्य

शहर की यातायात हो रही बदहाल, पार्किंग व रोटरी की जरूरत, यातायात सुधारने के लिये होगा सर्वे

ग्वालियर. शहर के बिगड़े यातायात सिस्टम को सुधारने के लिये एक बार फिर ट्रैफिक सर्वे किया जायेगा। इस ट्रैफिक सर्वे के जरिये यह जानकारी एकत्र की जायेगी कि शहर में सड़ेक किन प्वाइंट पर यातायात इंतजाम दम तोड़ रहे है। उन्हें सुधारने के लिये क्या-क्या कदम उठाये जाने हैं। सर्वे में ज्यादातर फोकस इस बात पर रहेगा कि लोगों को ट्रैफिक जाम फ्री गाड़ी चलाने की व्यवस्था मिल सके और साथ ही शहर के अधिक से अधिक इलाकों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ने पर फोकस किया जायेगा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में 16 जुलाई को आये प्रस्ताव के बाद कंसल्टेंट नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। कंसल्टेंट कंपनी शहर में सर्वे कर यह रिपोर्ट तैयार करेगी।
कंसल्टेंट कंपनी जल्द होगी नियुक्ति, सुझाव होंगे लागू
सांसद भारतसिंह कुशवाह ने बताया है कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सदस्यों की ओर से सुझाव आया था कि ट्रैफिक सर्वे कराकर सही व्यवस्था लागू हो। जिसके सर्वे के लिये निर्देश दिये गये हैं। इस सर्वे के लिये कंसल्टेंट कंपनी नियुक्त किये जाने की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद उसके सुझावों को प्रभावी ढंग से लागू कराया जायेगा।
सर्वे में इन 3 मुद्दों पर रहेगा फोकस
पब्लिक ट्रांसपोर्ट
अगले कुछ महीने में शहर में ई-सिटी बस शुरू होनी है। केंद्र सरकार से 75 बसों की स्वीकृति पहले चरण में मिल गई है। ये बसें किन क्षेत्रों से और कहां तक चलानी हैं। इसके लिए सर्वे किया जाएगा, ताकि बसों के संचालन में कठिनाई न हो। इसके अलावा शहर और शहर से सटे क्षेत्रों का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी कि कहां टेंपो,ई-रिक्शा व अन्य साधन चलाए जाने की व्यवस्था बनानी है।
सड़क
शहर के जिन क्षेत्रों में ट्रैफिक लोड ज्यादा है, उनमें सड़कों की चौड़ाई का अध्ययन कराया जाएगा कि प्रति घंटे गुजरने वाले ट्रै​फिक लोड के अनुसार सड़क चौड़ीकरण की जरुरत है या नहीं। साथ ही हर सड़क पर लेफ्ट टर्न और उसकी चौड़ाई की व्यवस्था का भी सर्वे होगा। इससे व्यस्त सड़कों से एक साइड का ट्रैफिक सिग्नल फ्री छोड़ा जा सके। इससे चौराहा एवं तिराहे के सिग्नल पर ट्रैफिक लोड कम रहेगा।
पार्किंग
शहर की मुख्य सड़क, मुख्य बाजारों के साथ ऐसे क्षेत्र…जिनमें आने वाले समय में व्यवसायिक गतिविधि बढ़ने की संभावना है। उन जगहों पर पार्किंग प्वाइंट के लिए सर्वे होगा। नगर निगम ने हाल ही में हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नगर निगम के अधिकारियों ने बताया था कि 31 पार्किंग शहर में तय की गई है जिनमें से 15 चालू हैं। सर्वे के दौरान सभी प्वाइंट देखे जाएंगे।
2018 का सर्वे…
रोटरी-ट्रैफिक पुलिस के सुझाव अब तक अधूरे
शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में शुमार गोले का मंदिर चौराहे पर बीचों बीच एक छोटी रोटरी बनाए जाने का सुझाव दिया था। ताकि, चारों दिशा से गुजरने वाले वाहन इस रोटरी से घूमकर जाएं और एक्सीडेंट की संभावना कम हो। लेकिन यहां रोटरी नहीं बनाई गई।
शिंदे की छावनी स्थित नौगजा रोड कॉर्नर पर पुरानी पुलिस चौकी के सामने सिग्नल सिस्टम लगाया जाए। साथ ही बेरीकेड्स लगाकर रॉन्ग साइड वाले वाहनों को रोका जाए। यहां से पुलिस चौकी हटा दी और सिग्नल लगाने की जगह डिवाइडर से चौराहे की क्रॉसिंग बंद कर दी गई। जिससे रॉन्ग साइड वाले वाहनों से एक्सीडेंट बढ़ गए हैं।
भीड़ वाले बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था करनी थी, लेकिन अब तक बाड़े और सदर बाजार जैसे व्यस्त बाजारों में ही पार्किंग की अच्छी व्यवस्था नहीं हो पाई है।
सवारियां लेने के लिए टेंपो, ऑटो स्टॉपेज पर ही खड़े होने की व्यवस्था होनी थी, लेकिन यह भी लागू नहीं हो सका। इससे आए दिन ट्रैफिक व्यवस्था बिगाड़ती है।
ये सुझाव स्मार्ट सिटी ने 2018 में कराए रोड सेफ्टी सर्वे में दिए थे, लेकिन अमल कुछ पर हुआ।)

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit grandpashabet grandpashabet gameofbet grandpashabet holiganbet 1win grandpashabet grandpashabet meritking meritking giriş holiganbet bullbahis casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel