Uncategorized

Uncategorized

जियो का 5जी नेटवर्क ठप्प 4 जी नेटवर्क यूज कर रहे हैं, बीबीयू मशीन हुई चोरी

ग्वालियर. चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों से रिलायंस जियो कंपनी का 5जी नेटवर्क ठप्प कर दिया है। जिसकी वजह से जियो की स्पीड कम हो गयी है। चोर गैंग ने पिछले 10 दिनों में 10 अलग-अलग इलाके से 11 टॉवरों से 5जी नेटवर्क सपोर्ट करने वाले बेसबैड यूनिट (बीबीयू) चोरी कर ले गये है। इसके चोरी होने से टॉवर के आसपास के 10 किमी इलाके में रहने वाले हजारों यूजर्स का 5जी नेट की स्पीड मिलना बन्द हो गयी है।
म्जबूरी में लोग 4जी नेवटवर्क और स्पीड से काम चला रहे हैं। 5जी नेटवर्क ठप्प होते ही कंपनी के इंजीनियरों ने जांच-पड़ताल की तो चोरी का पता चला है। कंपनी ने गोला का मंदिर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने राजकुमार नाम के चोर को पकड़ा है। इसलिये उन्हें पता थी टॉवर में बीबीयू मशीन कहां लगती है।
बीबीयू मशीन की कीमत 3 लाख रूपये
एक टॉवर में एक बेसबैंड यूनिट लगती है। इसी मशीन से 5जी नेवटवर्क मिलता हे। जियो यूजर्स के मोबाइल का नेट तेजी से चलता है। चोरी के बाद 11 टॉवरों के आसपास रहने वाले जियो यूजर्स के मोबाइल का डेटा अब धीमा चलेगा। लोग विकल्प के रूप में 4 जी नेटवर्क का यूज कर रहे हैं। एक बीबीयू मशीन की कीमत लगभग 3 लाख की आती है। कंपनी को सभी टॉवर के लिये यूनिट का मंगाने से लेकर लगाने में 15 दिन का समय लगता है।
12 से शुरू हुई चोरी, 15 दिन बाद कराई एफआईआर
कंपनी के टेक्नीशियन रमेश लचौरिया ने बताया कि 12 अगस्त को सनसिटी, सूर्य विहार, कृष्णा नगर, 19 को मेला ग्राउंड, 20 को राजा पंचम सिंह मार्ग, 21 को महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगे टावर से मशीन चोरी हुई। शुरुआत में कंपनी ने अपने स्तर पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब उन्हें नहीं पकड़ सके तो 27 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई।
एक्सपर्ट – आनंद श्रीवास्तव, क्लस्टर इंचार्ज, रिलांयस जियो कंपनी ग्वालियर

Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

ग्वालियर की तान्या मित्तल पर विग बॉस में कॉमेडियन प्रणित ने जोक मारा तो सलमान खान ने लगाई फटकार

नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान शनिवार के दिन अपने पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 के पहले वीकेंण्ड का वार एपिसोड में नजर आये। जिसमें उन्होंने सभी घरवालों संग बातचीत की। जहां एक ओर सलमाएन ने कुछ कंटेस्टें्स संग मस्ती माजक किया। वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स उनके गुस्से का शिकार हुए।
बिग बॉस के घर में किस पर बरसे सलमान
बिग बॉस 19 का पहला वीकेंड का वार एपिसोड काफी एंटरटेनिंग रहा है। सलमान ने इस बीच घर के 3 सदस्यों अभिषेक बजाज, गौरव खन्ना और कॉमेडियर प्रणित मोरे की क्लास लगाई। अभिषेक को सलमान ने घर में गंदगी फैलाने और सही ढंग से नहीं रहने के लिये लताड़ लगाई। वहीं एक्टर ने गौरव खन्ना को कैप्टेंसी टास्क के दौरान कुनिका सदानंद को सपोर्ट नही ंदेने वाली बात पर भी घेरा।
सलमान ने तान्या मित्तल को बनाया घर का सितारा
इसके बाद स्टैण्डअप कॉमेडियन प्रणित मौरे सलमान के निशाने पर आये। उन्होंने प्रणित को तान्या पर जोक मारने के लिये क्लास लगाई। सलमान के अनुसार वह ग्वालियर की तान्य मित्तल केअलावा किसी और पर जोक नहीं मारते जो गलत है। एक्टर ने प्रणित को उन पर जोक मारने के लिये भी घेरा जो कॉमेडियन ने घर में आने से पहले सलमान के लिये उपयोग किये थे।
दरअसल गौरव कुनिका की जगह असनूर कौर को घर की कप्तान बनाना चाहते थे। उनके अनुसार अशनूर भी उतनी ही काबिल है। जितना कोई और कंटेस्टेंट, जिससे कुनिका नाराज हुई। हालांकि जब सलमान ने गौरव को इस बात पर घेरा, तब पूरा घर गौरव के खिलाफ होता नजर आया। मगर वह अपनी बात पर अटल दिखे।

Uncategorized

अब यह भी होंगे पेंशन के हकदार-ईपीएफओं ने बदला नियम, एक माह की नौकरी पर भी मिलेंगी पेंशन

नई दिल्ली. कर्मचारियों की पेंशन को लेकर ईपीएफओ ने एक बड़ा बदलाव किया है।अब 6 माह से कम की नौकरी करने वालों को भी ईपीएस का फायदा दिया जायेगा। इन लोगों को को को  अब अपनी पेंशन में कंट्रीब्यूशन खोना नहीं पड़ेगा। अभी तक नियम यह था कि यदि कोई अपनी नौकरी 6 माह से पूर्व छोड़ देता था। तो उसे जीरो कंपलीट ईयर माना जाता था और पेंशन योग्य नहीं माना जाता था।
अब यह होगा
ईपीएफओ ने साफ कर दिया है कि अगर कोई व्यक्ति एक महीने की भी सेवा पूरी करता है और ईपीएस के तहत योगदान देता है तो उसे भी ईपीएस के तहत पेंशन का अधिकार होगा। नया नियम युवा कर्मचारियों के नौकरी के हितों की रक्षा करेगा।

Uncategorized

आइडियाथॉन-छात्र-छात्राओं ने दिये इनोवेटिव आयडिया

ग्वालियर .इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा ‘आइडियाथॉन: यंग इनोवेटर्स अवॉर्ड‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9वीं – 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘इनोवेशन फॉर अ बेटर टूमॉरो‘ रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश उपाध्याय शामिल हुए। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर तृप्ति पाठक, आईआईसी अध्यक्ष डॉ. वंदना भारती सहित ग्वालियर चंबल संभाग में संचालित विभिन्न स्कूल के शिक्षक और प्रतिभागी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
छात्र-छात्राओं ने आधारित सुझाव प्रस्तुति किए
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा ‘आइडियाथॉन: यंग इनोवेटर्स अवॉर्ड‘ प्रतियोगिता में ग्वालियर में संचालित विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जहां छात्र-छात्राओं ने पॉवर पॉइंट प्रस्तुतिकरण, मॉडल्स एवं पोस्टर्स के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्मार्ट सिटी और डिजिटलीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर नवाचार आधारित सुझाव दिए। इस प्रतियोगिता में भारतीयम विद्या निकेतन ग्वालियर, जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ग्वालियर, संस्कार पब्लिक स्कूल ग्वालियर, रेडियंट हायर सेकेंडरी स्कूल ग्वालियर, पोदार इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर, रामश्री इंडिया इंटरनेशनल स्कूल ग्वालियर, ऋषि गालव पब्लिक स्कूल डीडी नगर ग्वालियर, दिल्ली पब्लिक स्कूल डीडी नगर ग्वालियर, अद्विक इंटरनेशनल एक्सीलेंस एकेडमी डीडी नगर ग्वालियर, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल ग्वालियर, सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर, एएमआई शिशु मंदिर ग्वालियर, बाल भारती हायर सेकेंडरी स्कूल मुरार, आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर, शिंदे की छावनी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्वालियर के बच्चों ने हिस्सा लिया।

Uncategorized

सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा, हमारी कोई नहीं सुनता, टीआई से मिलने के 10-10 बार फोन करने पड़ते हैं

मुरैना. पूर्व विधायक और सिंधिया समर्थक रघुराज कंसाना ने शुक्रवार को बीेजेपी कार्यकर्त्ताओं की बैठक में अपनी ही सरकार और मंत्रियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा है कि जब मंत्रियों के पास अपने नेताओं और कार्यकर्त्ताओं के लिये समय नहीं है। तो फिर प्रशासन की तरफ से सुनवाई की उम्मीद कैसे की जा सकती हैं।
10-10 बार फोन करना पड़ते हैं टीआई से मिलने के लिये
शुक्रवार को पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी के निवास पर कार्यकर्त्ता बैठक का आयोजन किया गया था। इस बीच रघुराज कंसाना ने कहा है कि हमारे लिये ना प्रभारी मंत्री के पास समय है, ना ही सरकार के अन्य मंत्रियों के पास। जब कभी बात करते हैं तो सिर्फ हालचाल पूछते हैं। यही वजह है कि अधिकारी भी हमारी बात नहीं सुनते है। किसी कार्यकर्त्ता की बाइक छुडवानी हो या थानेदार से मिलना हो, 10-10 बार फोन लगाने पड़ते हैं।
सिंधिया खेमे से जुड़े और विधानसभा चुनाव भी हारे
आपको बता दें कि रघुराज कंसाना केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस से 2018 में मुरैना से जीतदर्ज की थी। 2020 में सत्ता परिवर्तन के वक्त सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गये थे। लेकिन उसी वर्ष हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहते हुए हार गये थे। इसके बाद 2023 विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन इस बार भी उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था।
बोले- चुनाव के समय ही क्यों याद आती है हमारी
पूर्व विधायक ने नेताओं को चेताते हुए कहा, “नेताओं और मंत्रियों को सुनना होगा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा ठीक नहीं। चुनाव आते ही उन्हें हमारी याद कैसे आ जाती है? जब हमारे सहयोग और परिश्रम से सरकार बनती है, तो फिर सत्ता में आने के बाद हमें क्यों नजरअंदाज किया जाता है”

 

Uncategorized

फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर 5 लोग ज्वॉइन करने पहुंचे GST कार्यालय, अपर आयुक्त ने डिप्टी कमिश्नर को सौंपा जाच का जिम्मा

ग्वालियर.कल्पना कीजिये, मुरैना के 5 लोग, सभी को अनुकंपा नियुक्ति मिली और वह भी स्टेट जीएसटी कार्यालय में, ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया हे। जिसमें चौंकाने वाली बात यह है कि यह 5 का नियुक्ति पत्र फर्जी निकला है। उस पर ज्वॉइंट कमिंश्नर के हस्ताक्षर थे। लेकिन जब विभाग ने मामले की जांच पड़ताल की तो फर्जीवाड़ा सामने आया है।
अपर आयुक्त एसके सोनटके ने मामले की जांच का जिम्मेा डिप्टी कमिश्नर, स्टेट टैक्स ग्वालियर, सर्किल-1 हितेन्द्र हिवारे को दिया है। नौकरी की आस में कार्यालय पहुंचे 5 लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें उनके साथ हुईठगी का हवाला दिया है।
एक कर्मचारी का नाम आया
मुरैना से आये 5 लोगों ने जो शिकायती पत्र दिया है। उसमें एक कर्मचारी ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया है।उसका नामपत्र में अधूरा (राजौरिया) लिखा है। ऐसी संभावना है कि इस फर्जीवाड़े में कार्यालय का स्टाफ भी मिला हुआ है।
पांचों लोग मुरैना के थे, नियुक्ति पत्र पर ज्वॉइंट ​कमिश्नर के हस्ताक्षर
अपर आयुक्त सोनटके ने बताया पांच लोग कार्यालय आए, बताया कि सभी मुरैना से हैं। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति के लिए मुरैना कलेक्टर को आवेदन दिया था। हाथ में नियुक्ति पत्र भी थमाया, कहा कि मंगलवार के दिन नौकरी की शुरुआत करना। इसलिए आए हैं। जब विभाग ने नियुक्ति पत्र की पड़ताल की तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। पत्र पर ज्वाइंट कमिश्नर मिक्की अग्रवाल के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने बताया कि ये उनके हस्ताक्षर नहीं हैं।
पुलिस को जानकारी नहीं दी
अपर आयुक्त ने स्वीकार मामला मंगलवार को सामने आया, लेकिन अभी तक पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। उनका कहना है कि पहले विभाग मामले की जांच करेगा, उसके बाद शिकायत पुलिस में करेंगे।

Uncategorized

रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में 3500 करोड़ रूपये का निवेश, मानसिंह संगीत विश्वविद्यालय और बैजाताल संवारने के लिये एमओयू हुआ

ग्वालियर. निवेश के लिये सबका अभिनंदन, कोई किसी से कम नहीं है। चाहे वह एक करोड़ है या एक हजार करोड़, यह बात सीएम मोहन यादव ने ग्वालियर रीजनल कोॅन्क्लेव में कहीं है। उन्होंने कहा है कि टाी 3 हजार 500 करोड़ रूपये के प्रस्ताव आये है।इससे पहले मुख्यमंत्री ने दूसरी दिने की कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया है। निवेशकों को भूमियों के आवंटन पत्र बांटे और कार्ययोजना का विमाचन और वर्चुअल शिलान्यास भी किया है।
सीएम ने कहा है कि स्थानीय लोगों को बहुतसी सौगातें मिली है। हम और आप मिलकर ऐसी ही प्रगति करते जायेंगे। भविष्य मे ंहम नयी दुनिया में पहुंचने वाले है। जब से हमारी सरकार बनी, एक-एक विषय को लेकर कॉन्क्लेव कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इंडिगो कम्पनी 100 करोड़ सीएसआर फंड से मानसिंह के किले का नवीनीकरण करेगी। कार्यक्रम में पहुंचने से पहले सीएम ने निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की।
2014 के पहले भारत कौन से नम्बर था
सीएम ने कहा है कि पीएम ने 10-11 साल के कार्यकाल में क्या-क्या काम किये हैं। देश की विरासत को सामने लाने का प्रयास अकल्पनीय हैं मेड-इन-इंडिया के लिये आगे बढ़ रहे है।। अब डाटा बताता है कि 2014 के पूर्व भारत का नम्बर क्या था। अब चौथी अर्थव्यवस्था बना और अब तीसरी बनने की तैयारी में है। आने वाले समय में ग्वालियर को और भी सौगात मिलेंगी।
सीएम ने विश्वविद्यालय भवन के लिये 50 करोड़ दिये
सीएम ने कहा है कि देश में तानसेन का बड़ा नाम है। बैजा ताल को अच्छा करने के लिये एमओयू हुआ है। मानसिहं विश्वविद्यालय के लिये 50 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है। इससे स्थाई भवन बनेगा।
सीएम ने इनसे की वन-टू-वन मीटिंग
ग्वालियर में ‘रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव’ 2025 के आखिरी दिन शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई इन्वेस्टर्स से मुलाकात कर निवेश के संबंध में चर्चा की।
नीमराना होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमन नाथ।
भारत और दक्षिण एशिया एकौर के उपाध्यक्ष संचालन विनीत मिश्रा।
भारतीय टूर ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रवि गोसाईं।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक केके मुहम्मद।
आगा खान ट्रस्ट फॉर कल्चर इन इंडिया के सीईओ रतीश नंदा।
असद लालजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस्सार समूह और एविड लर्निंग के सीईओ रॉयल ओपेरा हाउस मुंबई के क्यूरेटर।
अंकुर माहेश्वरी, निदेशक मॉडर्न मस्ती प्राइवेट लिमिटेड।
आकाश भाटिया, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिबरेट होटल्स एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (अलिवा होटल्स एंड रिसॉर्टस)।
आरती भट्ट, निदेशक आर्चर हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड।
विकास अहलूवालिया, महाप्रबंधक एवं राष्ट्रीय प्रमुख जोन बाय द पार्क होटल्स एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स।
चेतन बोहरा, सह-संस्थापक, निवेशक वेडिंगलाइन।
मनीष सिंघल, सीईओ आई एक्सप्लोर एडवेंचर एक्टिविटीज एलएलपी।
मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष समर्थ सौम्या समूह।
सचिन गुप्ता, निदेशक डांग्याच ग्रुप।
पीयूष मिश्रा, अभिनेता, गीतकार, नाटककार।
आकाश गोस्वामी, निर्देशक पर्व सिविकॉन एलएलपी, निदेशक ग्वालियर नवोदय हेल्थकेयर प्रा.लि., निदेशक प्रयास माटीस्पेशलिटी, प्रोपाइटर आकाश एंटरप्राइजेज पटल।
अनूप गुप्ता, सीईओ सोनिया लॉजिंग एंड हॉस्पिटैलिटी।
अपरूपा डे, प्रकृति एवं वन्यजीव फोटोग्राफर प्रोप्राइटर, अपरूपा डे फोटोग्राफी।
आर पी माहेश्वरी, प्रबंध निदेशक मॉडर्न एम्यूजमेंट इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड।
नम्रता मोहन, संस्थापक टेम्पल गर्ल भारत के मंदिरों के पीछे की आवाज।
नवनीत शर्मा, एमडी एवं सीईओ लायन ग्रुप।
नीरज कंसल, निदेशक सिंहपुर लेकव्यू प्रा. लि.।
करन अरोरा, येप डिजिटल।
सैयद अली ज़ैदी, जी एंटरटेनमेंट।
मधुमिता सिंह, क्रेयॉन एडवरटाइजिंग।

Uncategorized

एनकाउंटर में मार गिराया आतंकियों का मददगार और समंदर चाचा उर्फ ह्यूमन GPS, गुरेज सेक्टर में अभी तक 100 आतंकियों की घुसपैठ करा चुका

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी हासिल की है। एनकाउंटर में बागू खान उर्फ समंदर चाचामारा गयाहै। जिसे आतंकियों की दुनिया में ह्यूमन जीपीएस कहा जाता था।ि सूत्रों के अनुसार समंदर चाचा के साथ एक और पाकिस्तानी घुसपैठियों में भी मारा गया है।
बागू खान उर्फ समंदर चाचा1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वह पिछले 3 दशकों से गुरेज सेक्टर और आसपासके इलाकों से 100 से अधिक घुसपैठी प्रयासों का अंजाम दिलाने में शामिल रहा। जिनमें से अधिकतर सफल रहे। इलाके के कठिन पहाड़ी और गुप्त रास्तों की गहरी जानकारी उसे आतंकी संगठनों के लिये बेहद खास बनाती थी।
आतंकी संगठनों की मदद करता था
हालांकि वह हिजबुल कमांडर था। लेकिन समंदर चाचा सिर्फ एक आतंकी संगठन तक सीमित नहीं था। उसने करीब हर आतंकी संगठन को घुसपैठ की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की। इसी कारण से आतंकी उसे ट्यूमन जीपीएस कहकर बुलाते थे।
एनकांउटर में मार गिराया
सूत्रों के अनुसार 28 अगस्त की रात जब वह नौशेरा नार इलाके से एक और घुसपैठ की कोशिश कर रहा था। तभी सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया और एनकाउंटर में समंदर चाचा और उसके साथ मौजूद एक और आतंकी मारा गया है। अगले दिन यानी 29 अगस्त की सुबह तक इलाके में गोलीबारी और तलाशी अभियान जारी रहा।
आतंकियों के नेटवर्क को बड़ा झटका
सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, समंदर चाचा की मौत आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक नेटवर्क को करारा झटका है. उसके मारे जाने से घुसपैठ की कई संभावित योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं. समंदर चाचा वर्षों तक सुरक्षा बलों की पकड़ से बचता रहा है.

 

Uncategorized

मौर विसर्जित करने गयी 2 सहेलियां डूबी हुई मौत, किशोर ने साड़ी फेंककर बचाई जान

ग्वालियर. मौर छठ के अवसर पर शुक्रवार को खदान के गड्ढे में भरे पानी में भाई की शादी का मौर विसर्जित करने गयी 2 सहेलियों की डूबने से मौत हो गयी। दोनों ही एक ही मोहल्ले में रहती थी। पानीमें 5 किशोरियां उतरी थी। जिनमें से 3 को बचा लिया गया। जबकि दोनों सहेलियां गहरने पानी में चली गयी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को शव तालाब में उतरते हुए मिले। पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घटना घाटीगांव सर्कल आरोन थाना इलाके भगवानपुरा गांव के पास खदान में हुई है। भगवानपुरा की 17 वर्षीय सपना पुत्री दशरथ सिंह बंजारा अपनी 16 वर्षीय सहेली ज्योति पुत्री महाराज सिंह बंजारा और अन्य सहेली सरोज, मनीषा, सकीना के साथ मौर विसर्जित करने तालाब रूपी खदान पर गयी थी। मौर विसर्जित करने के बाद वह दूसरी ओर जाकर नहाने लगी। तभीएक किशोरी का पैर फिसला और गहरे पानी में जाने लगी।
उसे बचाने के प्रयास में एक के बाद एक पांचों सहेली गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। घटना के समय तालाब के पास से एक किशोर अंकित जा रहा था। उसने युवतियों को डूबते देखा तो किनारे पर रखी उन्हीं की साड़ी पानी में फेंक दी। जिसे तीन युवतियों ने पकड़ लिया और साड़ी के सहारे धीरे-धीरे किनारे लग गईं। जबकि दो किशोरी साड़ी नहीं पकड़ पाईं। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्चिंग शुरू की, पर शव नहीं मिले, जो शाम को पानी पर उतराने लगे।

Uncategorized

ट्रम्प का बड़ा झटका-यूएस कोर्ट ने टैरिफ को बताया है गैरकानूनी

नई दिल्ली. अमेरिका की राजनीत और अर्थ व्यवस्था में हलचल मचाते हुए शुक्रवार को एक अपील कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अधिकांश टैरिफ का गैर कानूनी करार दिया है। यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट का कहना है कि राष्ट्रपति का आपातकालीन शक्तियां प्राप्त तो है। लेकिन इनमें टैरिफ या टैक्स लगाने का अधिकार नहीं है। यह फैसला ट्रम्प की आर्थिक नीतियों पर बड़ा झटका माना जा रहा है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने टैरिफ को 14 अक्टूबर तक यथावत रखने की अनुमति भी दे दी है। जिससे ट्रम्प प्रशासन को मामला सुप्रीम कोर्ट में ले जाने का मौका मिल गया है।
उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अदालत के आदेश को सिरे से खारिज कर दिया और कहा है कि सभी टैरिफ आगे भी लागू रहेंगे। उन्होंने कोर्ट के इस फैसले को गलत और पक्षपाती बताया और कहा है कि अगर इसे ऐसे ही रहने दिया तो यह फैसला अमेरिका को तबाह कर देगा। हम सुप्रीम कोर्ट की मदद से टैरिफ का उपयोग अपने राष्ट्र के हित में करेंगे।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet holiganbet güncel holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş mariobet betpark betpark casibom holiganbet kalitebet kalitebet giris betsmove Betsmove giris Royalbet Royalbet giriş Royalbet güncel Royalbet meritking meritking giriş perabet perabet giriş kralbet kralbet giriş matbet matbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet tlcasino casinowon interbahis perabet perabet giriş