Uncategorized

Uncategorized

डिस्कस थ्रो में श्योपुर की प्रिंशी धाकड एवं 200 मीटर दौड में पलक बघेल विजेता

श्योपुर, 69वी संभाग स्तरीय तीन दिवसीय शालेय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर ढेगदा में जारी है, प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज पैदल चाल, डिस्क थ्रो, भाला फेक, दौड तथा हाईजम्प की प्रतियोगिताएं संपन्न हुई।
खेल परिसर ढेगदा में आयोजित 3 दिवसीय शालेय प्रतियोगिता के दौरान एथेलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाए दौड, हर्डल रेस, लॉग जम्प, हाई जम्प, हेमर थ्रो, जेबलिन थ्रो, डिस्क थ्रो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में श्योपुर सहित शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, भिण्ड, दतिया, अशोकनगर, गुना की टीमें भाग ले रही है, लगभग 400 खिलाडी तथा 50 से अधिक स्पोर्टस आफिसर्स भागीदारी कर रहे है।
शिक्षा विभाग के क्रीडा अधिकारी अजय त्रिवेदी एवं सहयोगी देवेन्द्र सिकरवार ने बताया कि शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन संपन्न हुई 5 हजार मीटर पैदल चाल के अंडर-17 ग्रुप के बालक वर्ग में रामचंद्र ढेगुला ग्वालियर तथा 3 हजार मीटर पैदल चाल के अंडर-17 गु्रप बालिका वर्ग में मुरैना की निहारिका राठौर विजेता रही।
200 मीटर दौड के अंडर-17 में गुना के धार्मिक तथा बालिका वर्ग में गुना की परी ने रेस जीतकर विजेता बनें। 800 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में शिवपुरी के नीतेश और बालिका वर्ग में मुरैना की मुस्कान प्रथम स्थान पर रहें और विजेता बनें। 400 मीटर अंडर-17 बालक वर्ग में ईशान गुप्ता ग्वालियर, बालिका वर्ग में पूर्वी गुर्जर शिवपुरी तथा अंडर-14 बालक वर्ग में अभिषेक तोमर मुरैना एवं बालिका वर्ग में मुस्कान भिण्ड विजेता रहें।
200 मीटर अंडर-14 के बालक वर्ग में ईकम सिंह ग्वालियर तथा बालिका वर्ग में पलक बघेल श्योपुर विजेता रहें। हाईजम्प प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में गौरव कोठारी मुरैना, बालिका वर्ग में निशा सेमिल मुरैना तथा अंडर-14 बालक वर्ग में लक्ष्य अग्रवाल ग्वालियर, बालिका वर्ग में प्रीत शर्मा गुना विजेता रहें।

Uncategorized

तेजी से किया जा रहा सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज छप्पर वाला पुल लोक प्लाजा से ऊॅट पुल तक, सनवीन होटल सिटी सेंटर से विद्युत विभाग मोड तक बाल भवन रोड, मंाडरे की माता से आमखो मोड तक, गुडा बत्ती सब्जी मंडी एवं अवाडपुरा, हुरावली गोयल वाटिका के सामने, लक्की टेलर्स के बगल वाली रोड, साठपुटा रोड आदित्यपुरम, लक्ष्मीनारायण विाहर, नगर निगम कॉलोनी मुरार, सागर अपार्टमेंट के सामने काल्पीब्रिज, सरला फार्म कॉलोनी मॉडर्न ब्रेड एजेंसी के बगल में, सिरोल रोड पर, ट्रांसपोर्ट नगर, पुरानी छावनी पाईप की पुलिया, बालगोपाल कॉलोनी आर्मी स्कूल के पास, सती विहार कॉलोनी लधेडी चार शहर का नाका, रघुकुल नगर, बेलदारों का पुरा, लुहारों की पुलिया, अयोध्या नगरी गोल पहाडिया, आउखाना घासमंडी, बिरला नगर, आनंद नगर बी ब्लॉक, चार शहर का नाका रानीपुरा, अभिनंदन वाटिका आदित्यपुरम सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।

Uncategorized

BJP नेता ने किया आत्महत्या का किया प्रयास, महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था, महिला बोली मेरे होने वाले पति हैं, हालत नाजुक

भोपाल. भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोदे ने गुरूवार को फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या का प्रयास किया है। निशोदे का हाल ही में एक महिला के साथ अश्लील वीडयो सामने आया था। मंगलवार को हंगामा बढ़ा तो पार्टी ने जीत निशोदे का युवा मोर्चा क मंडल महामंत्री पद से हटा दिया था। पूरे घटनाक्रम से डिप्रेशन में आये जीत ने गुरूवार दोपहर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। फांसी के फंदे से उतारकर परिजन ने जीत ने शाहपुरा के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
चार कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं पर महिला ने लगाया आरोप
वयरल वीडियो में जीत निशोदे के साथ जो महिला है। उसने वीडियो जारी कर 4 कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं पर आरोप लगाये हैं। महिला ने बताया है कि कांग्रेस के कुछ लोगों ने मिलकर मेरे और मेरे होने वाले पति का निजी वीडयो को चोरी-छिपे बनाकर वायरल कर दिया। इनमें अंकित दुबे शामिल है। मेरे होने वाले पति बीजेपी में है। राजनीति से जुड़े हैं। उन लोगों ने बदनाम करने के लिये ऐसा किया है। मैंने शाहपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन वह लोग आनाकानी कर रहे है। क्योंकि उन लोगों पर प्रेशर पड़ रहा है। इसलिये वह लोग कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। मैं चाहती हूं कि इन पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये।

Uncategorized

नहीं रहेगी अमेरिका पर निर्भरता और न किसी और देश पर, स्वदेशी इंजन का प्रोजेक्ट साफरान कितना होगा अहम

 safran engine indian fighter jet

नई दिल्ली. भारत सदैव से अपने फायटर जेट इंजन को स्वदेशी बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि अमेरिका या अन्य देशों पर निर्भरता खत्म हो। हाल ही में फ्रांस की कम्पनी साफरान के साथ 12 केएन थ्रस्ट वाले इंजन के विकास का समझौता हुआ है। जो एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट AMCA  के लिये बनेगा। यह प्रोजेक्ट 61 हजारा करोड़ रूपये का है। 10 साल में पूरा होगा। यह प्रोजेक्ट भारत के लिये कितना महत्वपूर्ण है।
क्या है साफरान प्रोजेक्ट
साफरान (फ्रांस की कम्पनी, जो रॉफेल के एम88 इंजन बनाती है) के साथ यह प्रोजेक्ट 22 अगस्त 2025 का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने घोषित किया। यह 120केएन थ्रस्ट वाला टर्बोफेन इंजन AMCA Mk-2 के लिये बनेगा। लागत 7 बिलियन डॉलर (करीब 61 हजार करोड़ रूपये) है। 100 प्रतिशत टेक्नोलॉजी ट्रांसफर होगा।
भारत की इंजन पर विदेषी निर्भरता
भारत के फायटर जेट्स जैसे तेजस, सुखोई 30 और राफेल में अधिकतर इंजन विदेषी है। तेजस में जीई-एफ44 (अमेरिका) और सुखोई में एएल-31एफपी (रूस) लगे हैं। कावेरी इंजन प्रोजेक्टर 1980 के दषक से चल रहा है। लेकिन यह 98-100 केएन थ्रस्ट नहीं दे पााया। कावेरी को तेजस से अलग कर दिया गया। अब इसका डेरिवेटिव वर्जन ड्रोन (घातक यूसीएवी) के लिये उपयोग हो रहा है। कावेरी पर 35 साल और 400 मिलियन डॉलर खर्च किये। लेकिन तकनीकी चुनौतियां (सिंगल क्रिस्टल ब्लेड और थर्मल कोटिंग) ने इसे रोक दिया। इस निर्भरता से समस्या बढ़ी। 2021 में जीई एफ404 इंजन की डिलीवरी में देरी हुई है। जिससे तेजस एमके1ए प्रॉडक्षन रूका। रूस यूक्रेन युद्ध ने एएल-31एफपी की सप्लाई प्रभावित की। एएमसीए (5वी जनरेषन स्टील्थ फायटर) के लिये 11-12 kn थ्रस्ट इंजन चाहिये। जो स्वदेशी न होने से देरी हो रही है। साफरान प्रोजेक्ट इसी समस्या का समाधान है।

Uncategorized

विशेषज्ञों की राय से तैयार होगा जल भराव समस्या के समाधान व शहर के समग्र विकास का प्लान 

default
बिना ठोस कारण के बड़े विकास कार्यों की समयावधि बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी 
ग्वालियर-  विशेषज्ञों से सर्वे कराकर जल भराव की समस्या के स्थायी समाधान एवं ग्वालियर शहर के समग्र विकास का प्लान तैयार कराएं। इस साल की बारिश में शहर में जहाँ-जहाँ जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है, प्लान में उन स्थानों को प्रमुखता से शामिल करें। विशेषज्ञों से प्लान तैयार कराने में आने वाला खर्च सांसद निधि से उपलब्ध कराया जायेगा। इसी प्लान के आधार पर शहर में विकास कार्य कराए जाएं। यह निर्देश सांसद भारत सिंह कुशवाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए।
पेयजल आपूर्ति के लिये निर्माणाधीन चंबल पेयजल प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन का उन्नयनीकरण, एलीवेटेड रोड, ठाठीपुर पुनर्घनत्वीकरण, अम्बेडकर धाम, अटल स्मारक व मुरार नदी जीर्णोद्धार सहित शहर में निर्माणाधीन बड़े-बड़े विकास कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बगैर ठोस कारण के विकास कार्यों की समयावधि नहीं बढ़ाई जायेगी। श्री कुशवाह ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यों की सतत मॉनीटरिंग करें, अन्यथा ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अधिकारी भी जवाबदेह होंगे। उन्होंने चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन बिछाने के काम में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। साथ ही पेयजल प्रोजेक्ट पूरा कराने के लिये कार्यवार मासिक कार्ययोजना प्रस्तुत करने के लिये कहा।
रेलवे स्टेशन के काम में तेजी लाने पर दिया जोर, सीढ़ियों की चौड़ाई बढ़ाई जाए 
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बैठक में रेलवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन के उन्नयनीकरण कार्य में तेजी लाएं। अब समयावधि बढ़ाने की नौबत नहीं आना चाहिए। रेलवे प्लेटफॉर्म के पुलों के लिये बनाई गईं सीढ़ियों (जीना) की चौड़ाई बढ़ाकर इन्हें बुजुर्ग फ्रेंडली बनाने के निर्देश दिए। स्टेशन बजरिया की दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर एक बार फिर से दुकानदारों की बैठक लेने के लिये भी कहा। ग्वालियर के बिरलानगर रेलवे स्टेशन का भी शीघ्र ही उन्नयनीकरण कराया जायेगा। इस सिलसिले में रेल मंत्री से उनकी मुलाकात हो चुकी है। रेल मंत्री ने ग्वालियर के मुख्य रेलवे स्टेशन का काम पूरा होते ही बिरलानगर रेलवे स्टेशन का कार्य मंजूर करने का पुख्ता भरोसा दिलाया है। बैठक में बताया गया कि ग्वालियर रेलवे स्टेशन का भौतिक रूप से 68 प्रतिशत व वित्तीय रूप से 62 प्रतिशत काम हो चुका है। मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है।
वेस्टर्न बायपास व आगरा – ग्वालियर एक्सप्रेस-वे के काम अक्टूबर तक शुरू कराएं
ग्वालियर शहर के विकास में बड़े आयाम के रूप में जुड़ने जा रहे वेस्टर्न बायपास एवं आगरा-ग्वालियर सिक्स लेन ग्रीन कोरीडोर के काम अक्टूबर माह तक शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि वेस्टर्न बायपास की कार्य एजेंसी के साथ 16 मई को इस कार्य का एग्रीमेंट हो चुका चुका है। साथ ही रेलवे व वन विभाग की एनओसी भी प्राप्त हो गई है। जहाँ-जहाँ भू-अर्जन होना है वहाँ के अधिकांश अवार्ड पारित भी हो गए हैं। इसी तरह ग्रीन कोरीडोर की सभी एनओसी मिल गई हैं व अवार्ड भी पारित हो चुके हैं।
अटल गेट से बनाई जायेगी ग्वालियर – भिण्ड – इटावा फोर लेन सड़क 
ग्वालियर से भिण्ड होते हुए इटावा तक फोरलेन सड़क निर्माण के लिये तैयार किए गए डीपीआर के ड्राफ्ट में बदलाव करने के निर्देश भी नेशनल हाईवे के अधिकारियों को बैठक में दिए गए। डीबीआर में अटल गेट पुरानी छावनी से यह फोरलेन सड़क बनाने का प्रावधान करें। नेशनल हाईवे द्वारा हाल ही में बनाए गए डीपीआर के ड्राफ्ट में बरेठा से यह फोरलेन सड़क बनाने का प्रावधान किया गया था। केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री ने डीपीआर तैयार होते ही इस फोरलेन सड़क के लिये धनराशि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया है।

हजार बिस्तर अस्पताल अंडरब्रिज सहित सभी आरओबी का काम तेजी से आगे बढ़ाएं 
हजार बिस्तर अस्पताल को जेएएच से जोड़ने के लिये बनाए जा रहे अंडरब्रिज, महलगांव अंडरब्रिज व मोहना आरओबी सहित जिले में मंजूर सभी पुलों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हजार बिस्तर अस्पताल अंडरब्रिज के लिये मेनिट की रिपोर्ट जल्द से जल्द प्राप्त कर काम शुरू कराएं। श्री कुशवाह ने पुलों के निर्माण आ रहीं सभी तकनीकी बाधाओं को एक माह के भीतर दूर करने के लिये कहा।
साडा क्षेत्र के पेयजल प्रोजेक्ट में देरी के लिये जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कराएं 
साडा क्षेत्र में बसे गांवों की दीर्घकालिक पेयजल परियोजना का शेष काम युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के लिये कहा। उन्होंने कहा अब तक हुई देरी के लिये जिम्मेदार ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कराएं। साथ ही नई एजेंसी से पेयजल प्रोजेक्ट के कार्यों को पूरा कराया जाए।
शहर की वायु गुणवत्ता मापने के लिये एक्यूआई की संख्या बढ़ाई जाए 
ग्वालियर शहर में सतत परिवेशीय वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली के तहत एक्यूआई उपकरण की संख्या बढ़ाने पर भी सांसद श्री कुशवाह ने बल दिया। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी से कहा कि पहले से लगे चार एक्यूआई के अलावा शहर में अन्य स्थल चिन्हित कर एक्यूआई लगाए जाएं, जिससे पूरा शहर कवर हो सके।
केम्पा फंड से कराएं बांधों का करायें विकास  
वन विभाग के केम्पा फंड से वीरपुर, गिरवाई, रायपुर व मामा का बांध के सौंदर्यीकरण, संरक्षण व पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिये प्रोजेक्ट तैयार करने के लिये भी सांसद ने कहा। उन्होंने जल संसाधन, वन व पर्यटन विभाग एवं नगर निगम के समन्वय से इसकी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह नलकेश्वर सहित वनों के बीच स्थित ऐसे धार्मिक क्षेत्र जहाँ लगातार पानी की बहाव रहता है वहाँ के सौंदर्यीकरण के प्रोजेक्ट बनाए जायें।
बैठक में इसके अलावा लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं सड़क विकास प्राधिकरण व सेतु निर्माण विभाग के तहत निर्माणाधीन सड़कों व पुल-पुलियों की समीक्षा भी बैठक में की गई। साथ ही स्टार्टअप योजना के तहत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया द्वारा गोला का मंदिर मुरैना रोड पर ट्रिपल आईटीएम के समीप संचालित इंक्यूवेशन सेंटर, स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम, प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत आदिवासी बहुल गाँवों में चल रहे कार्य सहित केन्द्र सरकार की अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की गई।
Uncategorized

नाम था सीईओ काम है केमीकल से बम बनाना, पुलिस ने ISIS के 5 संदिग्ध आतंकी दबोचे

नई दिल्ली. देश में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केन्द्रीय एजेंसियों ने मिलकर नाकाम कर दिया है। छापेमारी कर एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। 3 राज्यों दिल्ली, मुंबई और झारखंड में एक साथ चलाये गये ऑपरेशन में 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यह नेटवर्क आईएसआईएस से प्रेरित था। दिल्ली में केमीकल बमों के जरिये बडे पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहा था।
मास्टरमाइंड ने अपना नाम CEO  रखा था
पुलिस के अनुसार इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड झारखंड का निवासी दानिश था। जो बीटेक पास है दानिश पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। सोशल मीडिया के जरिये युवाओं को जोड़ने का काम करता था। वह स्वयं को सुरक्षा एजेंसियों से बचाने के लिये सीईओ कहलाता था और मॉड्यूल का नाम गजवा रखता था। दानिश के नेटवर्क में मुंबई के कल्याण का रहने वाला आफताब, कामरान और हुजैफा भी शामिल था।
बम बनाने का केमीकल और रॉ मटीरियल बरामद
बुधवार को पुलिस ने दिल्ली से आफताब और सूफियान को पकड़ा। इनके पास से हथियार और आईईडी, बनाने के रॉ-मटीरियल बरामद किया गया है। झारखंड के रांची से गिरफ्तार असहर दानिश के ठिकाने से भी केमीकल आईईडी बनाने का सामान मिला। देर रात मिले इनपुट के आधार पर 2 और संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। जिससे कुल गिरफ्तारियां 5 हो गयी है।
पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे आतंकी
पुलिस ने बताया है कि यह आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में थे। जो उन्हें हथियार बनाने के तरीके और तस्वीरें भेजते थे। हैंडलर पहले रॉ मटीरियल जुटाने के निर्देश देता था। उनसे आईईडी बनवाने की योजना बनाता था। आफतालब को हथियार सौंपा गया था। जिसे लेकर वह दिल्ली पहुंचा था। लेकिन कुछ करने से पहले ही पकड़ा गया।
20-25 साल के युवाओं को करते थे टारगेट
यह मॉड्यूल 20-25 साल के युवाओं का था। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखते और जिनकी विचारधारा मेल खाती उन्हें जोड़ने का प्रयास करते थे। इनकी योजना किसी जगह कब्जा कर खिलाफत की शुरूआत करने की थी। फिलहाल जांच एजेंसियां इनके टारगेट और नेटवर्क का पता लगाने से जुटी है। इस सफल ऑपरेषन ने दिल्ली सहित देशभर में एक बड़े आतंकी खतरे को टाल दिया है।

Uncategorized

हथियार लायसेेंस पर न्यायालय ने सुनाया अहम फैसला, 2 हथियार वाले परिवार को तीसरा लायसेंस नहीं

ग्वालियर हाईकोर्ट ने हथियार लायसेंस को लेकर बुधवार को अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने कहा है कि बन्दूक रखना मौलिक हक नहीं है। यह शासन का विवेकाधिकार है कि वह किसे हथियार रखने का लायसेंस दे। न्यायालय ने अशोकनगर के हरदीप कुमार अरोरा की साल 2012 की याचिका खारिज कर दी।
अशोक अरोरा ने राज्य शासन से पिस्टल/रिवॉल्वर के लायसेंस का आवेदन खारिज करने पर कोर्ट की शरण ली थी। उनका तर्क था कि वह कृषक है। उन्हें अजीविका और सुरक्षा के लिये हथियार लायसेंस चाहिये। उन्होंने न्यायालय को बताया कि जिला दंडाधिकारी अशोकनगर और कमिश्नर ने साल 2010 में उनके पक्ष में सिफारिश की थी। लेकिन राज्य शासन ने फरवरी 2011 में आवेदन खारिज कर दिया।
सुरक्षा सर्वोपरि और सार्वजनिक शांति-न्यायालय
न्यायालय ने राज्य सरकार का पक्ष स्वीकार किया। न्यायालय ने कहा है कि सार्वजनिक शांति और सुरक्षा सर्वोपरि है। हथियार लायसेंस का दुरूपयोग रोकना आवश्यक है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि शस्त्र अधिनियम की धारा 13 और 14 के तहत लायसेंस देना प्रशासनिक विवेकाधिकार है। जब तक किसी व्यक्ति को अपनी जान का वास्तविक खतरा न हो। उसे हथियार लायसेंस नहीं दिया जा सकता।
पिता-पुत्र के पास पहले से लाइसेंस
सरकारी अधिवक्ता रवींद्र दीक्षित ने कोर्ट को बताया कि अरोरा के पास 315 बोर की बंदूक का लाइसेंस पहले से है। उनके पिता के पास 12 बोर की बंदूक का लाइसेंस है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में शादियों और धार्मिक आयोजनों में हथियारों के दुरुपयोग से कई हादसे हुए हैं। क्षेत्र में पहले से हथियारों का प्रचलन ज्यादा है।

Uncategorized

पुलिसकर्मी की रायफल लेकर कैदी फरार, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

छतरपुर. हत्या के प्रयास करने में ट्रायल का सामना कर रहा कैदी जिला अस्पताल से भाग निकला है। वह भागते समय सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी की रायफल भी ले गया। मामला बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात का है। एसपी अगम जैन ने अस्पताल में तैनात 4 पुलिसकर्मियों का निलंबित कर दिया है।
छतरपुर के देरी गांव का निवासी रविन्द्रसिंह परिहार थाना ओरछा का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को उसकी तलाश थी। 18 नवम्बर 2024 को मातगुवां थाना इलाके वेयरहाउस में पुलिस ने उसे घेर लिया था। रविन्द्र ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने दाहिने पैर में गोली मार कर रविन्द्र को गिरफ्तार कर लिया था। उसे जेल भेज दिया गया था। न्यायालय के आदेश पर 9 सितम्बर को उसे उपचार के लिये अस्पताल में भीर्ती कराया गया था।
सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि वारदात के समय वार्ड में तैनात पुलिसकर्मी सो रहे थे। इस दौरान रविन्द्र ने एक गार्ड की जेब से चाबी निकाल ली। इससे ताला खोला। फिर एक पुलिसकर्मी की रायफल लेकर बाहर निकल गया। पुलिस फिलहाल अस्पताल के सीसीटीव फुटेज तलाश रही है। ऐसा बताया गया है कि अस्पताल के नजदीक वाले छत्रसाल चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले 2 माह से बन्द पड़ें है।
रविंद्र के खिलाफ 13 अपराध दर्ज
2020 में रविंद्र सिंह के साथ गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की थी। उसके हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोट आई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। रविंद्र ने एसपी ऑफिस जाकर भी शिकायती आवेदन दिया था फिर भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया।
इसके बाद रविंद्र ने मारपीट करने वाले आरोपियों से बदला लेना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ 13 अपराध दर्ज किए थे। हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखना, मारपीट, वसूली सहित कई मामले में वह फरार चल रहा था। पुलिस गांव में उसे पकड़ने पहुंची तो वह फायरिंग कर भाग निकला। पुलिस ने उस पर 30 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसको संरक्षण देने के मामले में अजय सिंह चंदेल और उत्तम सिंह लोधी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसने रविंद्र के प्रीतमपुर में होने की सूचना मिली।

Uncategorized

ग्वालियर के घर महल बताने पर बिग बॉस पर ट्रोल हो रही तान्या मित्तल, अपने घर को महल बताया था निकला 2 मंजिला मकान

ग्वालियर. बिग बॉस में ग्वालियर की इंफ्लूएंसर तान्या मित्तल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण बिग बॉस में उनका गेम प्लान है। शो में तान्या ने अपनी अमीरी के किस्से इतने बढ़ा-चढ़ाकर बता दिये हैं कि उनके बारे में जानने की क्यूरोसिटी बढ़ती जा रही है। बिग बॉस में एंट्री करते वक्त तान्या ने ग्वालियर स्थित अपने घर को महल और स्वर्ण जैसा बताया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके घर के आगे 7 स्टार होटल भी फीके लगते हैं। तान्या के इस दावे को ग्वालियर इंफ्लूएंसर ने भी ट्रोल किया है।
यूट्यूबर्स ग्वालियर में सिटीसेंटर साइड पर नम्बर 1 स्थित तान्या के घर पर भी पहुंच रहे है। यही से लोगों को उनके 2 मंजिला घर को दिखाते हुए टैग किया जा रहा है। यही है बिग बॉस की तान्या मित्तल का महल। हालांकि इस सबके बीच ताएन्या की फेन फॉलोइंग भी बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर कोई उनको बड़बोला कहते हुए हंसी उड़ा रहे हैं तो कोई उनका समर्थन कर रहा है।
तान्या ने बिग बॉस शो में एंट्री कर कहा था कि उसका घर किसी महल या स्वर्ग जैसा है। जब तान्या के घर पहुंचा तो देखा कि सिटी सेंटर के साइड नंबर-1 में तान्या का दो मंजिला घर है। घर के एक हिस्से को बैंक या शॉप के लिए किराए पर दिया जाता है, जबकि आधे हिस्से में परिवार रहता है। यहां महल जैसा कुछ नजर नहीं आया।

Uncategorized

कार के बोनट पर यातायात पुलिस के जवान को 10 मीटर घसीटा, नाबालिग ने आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर

ग्वालियर. बुधवार की शाम को एक नाबालिग कार चालक ने सड़क पर यातायात पुलिस कर्मी में टक्कर मारकर दहशत फैला दी। नाबालिग ने रेसकोर्स रोड पर केशर मॉल के सामने एक के बाद एक आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। एक पुलिसकर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसे कार के बोनट पर लटका कर 10 मीटर तक घसीट ले गया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और नाबालिग को पकड़ लिया। हादसे में घायल पुलिस कर्मी, महिला सहित 3 लोग घायल हुए हैं।

देखिए 2 तस्वीरें…

नाबालिग चालक कार के बोनट पर लटकाकर पुलिसकर्मी को घसीटता ले गया।
नाबालिग चालक कार के बोनट पर लटकाकर पुलिसकर्मी को घसीटता ले गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और नाबालिग को पकड़ लिया।
पुलिस ने घेराबंदी कर कार रोकी और नाबालिग को पकड़ लिया।

सबसे पहले एक्टिवा सवार को टक्कर मारी

कार (MP07 CJ-5039) चला रहे नाबालिग ने सबसे पहले एक्टिवा सवार अनूप सक्सेना को टक्कर मारी। इसके बाद कुछ ही दूरी पर स्कूटी सवार सरोज कुमारी समेत कई और वाहनों को टक्कर मारी।ट्रैफिक पुलिसकर्मी अतुल शर्मा ने कार रोकने की कोशिश की लेकिन नाबालिग चालक कार के बोनट पर लटकाकर करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया। ड्यूटी पर तैनात एएसआई उदय प्रताप ने समझदारी और बहादुरी दिखाते हुए कार को रोका और नाबालिग को पकड़ लिया।पुलिस ने पकड़े गए कार चालक से पूछताछ की तो पता चला है कि वह आदित्यपुरम का रहने वाला है और नाबालिग है। पुलिस ने उसके परिजन को घटना की सूचना देकर थाना बुलाया। थाना पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि नाबालिग बिना बताए कार लेकर आया था।

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino