Uncategorized

Uncategorized

 बदमाश ने युवती को गोलियों से भूना, बदमाश ने की ताबड़तोड फायरिंग, पुलिस ने बदमाश को दबोचने के लिये की आंसु गैस फायर की

ग्वालियर में लड़की को बदमाश ने गोलियों से भून दिया। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर दिनदहाड़े एक युवती को गोलियों से भून दिया गया। घटना रूपसिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां बदमाश ने युवती को रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। ऐसा बताया जा रहा है कि युवती को 4-5 गोली लगी है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इधर, बदमाश को रोकने के लिये तैनात पुलिस ने कोशिश की। इसके बाद पुलिस अश्रुगैस छोड़कर पुलिस चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोचा। इसके बाद पुलिस ने युवक की जमकर धुनाई की। लड़की पर एक-एक कर कई गोलयां चलाई प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि मैं न्यायालय से आ रहा था। तरणपुष्कर तक पहुंचा था। गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इधर आकर देखा तो एक साइको टाइप का व्यक्ति था। उसने एक बच्ची पर एक-एक कर कई गोलियिां चलाई। 3 गोलियां तो मेरे सामने चली है। लड़की सड़क पर बेसुध पड़ी थी। यहां भीड़ लगी थी कोई उसे नियंिित्रत नहीं कर सकता था। पुलिस को खबर दी गयी। पुलिस टीम के आने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े तब आरोपी को पकड़ा जा सका।
शादीशुदा है आरोपी, झूठ बोलकर की थी दूसरी शादी की थी
गोली चलाने वाला युवक का नाम अरविंद परिहार है। अरविंद ने नंदिनी परिहार से आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पिछले मंगलवार 9 सितम्बर को नंदिनी ने अरविंद के खिलाफ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद ने धोखे से उससे शादी की। अरविंद पहले से शादी शुदा है। उसके बच्चे भी है। नंदिनी ने बताया था कि जब इसका विरोध किया 16 नवम्बर 2024 को अरविंद और उसकी दोस्त पूजा परिहार ने उस पर हमला किया। जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज कराई थी। अभी यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बाद सिरोल थाने के पास ज बवह अपने बेटे और माता-पिता के साथ पैदल जा रही थी। तब पीछे से तेज गति से कार के नीचे कुचलकर मारने का प्रयास किया । उस बीच उसे गंभीर चोट भी आयी थी। इसके बाद उसने पति अरविंद के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था।

आरोपी ने लड़की पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी।
आरोपी ने लड़की पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ा।
पुलिस बदमाश को इस तरह उठाकर ले गई।
पुलिस बदमाश को इस तरह उठाकर ले गई।

पुलिस को भी डराने की कोशिश की – सीएसपी
सीएसपी नागेंद्र सिकरवार ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती को दिनदहाड़े गोली मार दी। घटना के वक्त कई लोग मौजूद थे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गोली चलाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के दौरान आरोपी ने पुलिस को डराने की भी कोशिश की, लेकिन कम बल का प्रयोग कर उसे काबू कर लिया गया। आरोपी के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है।
फर्जी अश्लील फोटो–वीडियो वायरल करने का भी आरोप
नंदिनी ने जनसुनवाई में यह भी बताया था कि अब अरविंद और पूजा सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर रहे हैं। ये सामग्री उनके परिवार को भी भेजी जा रही है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। अरविंद ने कहा था कि अगर वह उसके पास वापस नहीं आई तो उसे जान से मार देगा। नंदिनी ने आरोप लगाया था कि अरविंद उनके सहयोग करने वाले परिवारजनों को भी परेशान कर रहा है। सोशल मीडिया पर किसी भी पुरुष के साथ उनकी फोटो देखकर अश्लील टिप्पणियां करता है। नंदिनी ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की थी।

 

Uncategorized

ग्वालियर – चंबल संभाग में दिसम्बर माह तक सभी एकल नल जल योजनाओं का कार्य पूर्ण करें -पी. नरहरि 

ग्वालियर – हर घर को शुद्ध एवं पर्याप्त जल टोंटी के माध्यम से उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये नल-जल योजना के तहत प्रदेश भर में कार्य किया जा रहा है। दिसम्बर 2025 तक सभी एकल नल जल योजनाओं को पूर्ण किया जाए। जहाँ पर भी पेयजल का स्त्रोत असफल है अथवा नहीं है वहाँ शीघ्र स्त्रोत निर्माण का कार्य करें। नल-जल योजनाओं के कार्य को अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का काम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं पंचायत विभाग के माध्यम से किया जा रहा है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पी नरहरि ने शुक्रवार को ग्वालियर एवं चंबल संभाग में नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक में यह बात कही।
प्रमुख सचिव ने समीक्षा के दौरान कहा कि नल जल योजना के तहत ग्वालियर एवं चंबल संभाग में और तेजी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। भिण्ड एवं मुरैना में अपूर्ण योजनाओं को तेजी के साथ पूर्ण किया जाए। दोनों संभाग में जहाँ भी एकल नल जल योजना का कार्य शेष रह गया है वहाँ पर 25 दिसम्बर 2025 तक योजना का कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। नल जल योजनाओं के निर्माण, योजनाओं के हस्तांतरण एवं मेंटेनेंस का कार्य तेजी के साथ हो। विभागीय अधिकारी प्रत्येक सोमवार को जिला कलेक्टरों द्वारा आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में भी नल जल योजनाओं की समीक्षा कराएं और जो भी परेशानी आ रही हो उसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण प्रदेश में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सभी मैदानी अधिकारी सभी जल स्त्रोतों के आसपास, हैंडपंप, पीएचई के सभी कार्यालयों के आसपास, सफाई का विशेष कार्य भी अनिवार्यत: करें। किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी शासन स्तर पर प्रेषित की जाए। संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने बैठक के दौरान कहा कि ग्वालियर-चंबल संभाग में नल जल योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराया जायेगा। जिन जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं हैं वहाँ पर तेजी के साथ कार्य हो यह भी सुनिश्चित किया जायेगा।
Uncategorized

FB पर बनी प्रेमिका, प्रेमी से शादी करने पहुंची मुरैना तो पूरा परिवार घर में ताला लगाकर हुआ फरार

मुरैना. फेसबुक पर हुए प्रेम के चलते यूपी के चित्रकूट निवासी 2 बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ शादी करने मुरैना पहुंच गयी ।लेकिन जब प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची तो युवक अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर भाग गया और बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाइश देकर वापिस घर भेज दया है। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले की निवासी 24 वर्षीय महिला बुधवार को मुरैना के उत्तमपुरा इलाके में रहने वाले सचिन पचौरी 21 से मिलने पहुंची। दोनों की पहचान एक वर्ष पूर्व फेसबुक के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गया। इसके बाद महिला ने उससे शादी करने का मन बना लिया और बेटी को साथ लेकर मुरैना चली आई।
झांसी में होटल में पहली मुलाकात 2 दिन रूके
महिला ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर बात करते-करते जब रिश्ता गहरा हो गया तो दोनों ने झांसी में मिलने का फैसला किया। वहां एक होटल में दोनों 2 दिन तक साथ रूके और शारीरिक संबंध भी बने। इस बीच दोनों ने शादी करने की बात तय की। स्टेशन रोड टीआई कुलदीप राजपूत ने बताया कि महिला की शादी 16 वर्ष की आयु में हो गयी थी। पति की मौत के बाद वह विधवा हो गयी। उसकी 2 बेटियां हैं बड़ी बेटी 5, छोटी बेटी 3 साल की हैं। मुरैना आने के दौरान वह छोटी बेटी को साथ लाई थी। जबकि बड़ी बेटी को अपनी मां के पास छोड़ आयी थी।
प्रेमिका के आने पर सचिन का परिवार घर छोड़कर भागा
जब नीलम मुरैना पहुंची और सचिन के घर जाकर शादी की बात की, तो परिजनों ने साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, ऐसे में शादी नहीं हो सकती। जब नीलम नहीं मानी, तो सचिन और उसके परिवार ने घर में ताला लगाकर वहां से भाग गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक महिला को सचिन के घर के बाहर बैठा देखकर पुलिस को सूचना दी। स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। नीलम ने पुलिस को बताया कि वह शादी करने आई थी, लेकिन प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया।
प्रेमी पर लगाया रेप का आरोप, पुलिस ने चित्रकूट भेजा
थाना प्रभारी ने बताया कि महिला प्रेमी पर बलात्कार का आरोप लगाना चाहती थी, लेकिन घटना झांसी के होटल की थी, जो मुरैना पुलिस के कार्यक्षेत्र से बाहर आता है। ऐसे में पुलिस ने महिला को समझाइश दी और एक एसआई के साथ सुरक्षा में चित्रकूट भेज दिया। वहां संबंधित थाने को जानकारी भी दी गई है।

 

Uncategorized

सृजनपर्व – सितंबर 2025 : नारी शक्ति का उत्सव, कला, संस्कृति और शक्ति का अद्वितीय संगम


ग्वालियर: राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मासिक सांस्कृतिक श्रृंखला “सृजनपर्व” तानसेन सभागार में भव्यता और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस माह की थीम थी “नारी शक्ति”, जिसकी परिकल्पना एवं संयोजन डॉ. अंजना झा (डीन, छात्र कल्याण) ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। मंच पर मुख्य अतिथि डॉ. महिमा तारे, कुलगुरु डॉ. स्मिता सहस्रबुद्धे और कुलसचिव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
प्रस्तुतियाँ
स्वरवाद्य विभाग – “शक्ति आह्वान” शीर्षक प्रस्तुति में सितार, वायलिन, बाँसुरी और तबला का अद्भुत संगम हुआ। संगीत निर्देशक डॉ. श्याम रस्तोगी के मार्गदर्शन में स्वर और लय की गूंज ने सृष्टि और देवी शक्ति का आभास कराया। कत्थक नृत्य विभाग – विभाग की प्रस्तुति “महिषासुर मर्दिनी” कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही। देवी दुर्गा और महिषासुर के युद्ध प्रसंग को जिस जीवंतता और भावप्रवणता से प्रस्तुत किया गया, उसने पूरे सभागार को रोमांचित कर दिया।
डॉ. अंजना झा के निर्देशन में कामाक्षी शर्मा, साक्षी अरोरा, संजना भारद्वाज, नेहा जेरोनिया, नंदिनी जेरोनिया, अनन्या और प्रथा उपाध्याय ने ताल, लय और अभिव्यक्ति का अद्भुत संगम पेश किया। प्रत्येक आंदोलन में शक्ति, साहस और नारीत्व की गरिमा झलक रही थी। तेज़ चक्कर, नृत्याभिनय और भावपूर्ण मुद्राओं ने दर्शकों को बाँध लिया। यह प्रस्तुति न केवल एक नृत्य थी, बल्कि नारी की विजयगाथा का सशक्त सांस्कृतिक चित्रण थी, जिसने कार्यक्रम की आत्मा को परिभाषित किया।
चित्रकला एवं मूर्तिकला विभाग – विद्यार्थियों ने नारी शक्ति पर आधारित पेंटिंग्स और शिल्प का भव्य प्रदर्शन किया।
मूर्तिकला विभाग: रुचि जादौन, प्रतीक सिंह, नागवंशी, अमित तोमर, कुलदीप ठाकुर
चित्रकला विभाग: वैष्णवी गर्ग, अभिषेक कुमार अलख, अनस खान, आस्था राठौर, योगिता, अन्वेष सोनी, साक्षी तोमर, तनिष्क सिंह, कुशवाह, स्नेहा गुप्ता, प्रिया कुशवाह, साक्षु कुशवाह, विनय, रूपल माहौर, नुशरा, ऋतिका, सिद्धार्थ, वेदांत शिशांक
समापन
मुख्य अतिथि डॉ. महिमा तारे ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और ऊर्जा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन नारी शक्ति की सच्ची अभिव्यक्ति है।कुलगुरु डॉ. स्मिता सहस्रबुद्धे ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को सतत सृजनशीलता बनाए रखने का संदेश दिया।अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और राष्ट्रगान की गूंज के साथ कार्यक्रम की गरिमामयी पूर्णाहुति हुई।
सारांश
“सृजनपर्व” का यह दूसरा संस्करण कला, संस्कृति और नारी शक्ति का अनुपम संगम सिद्ध हुआ। विशेषकर कत्थक नृत्य विभाग की ‘महिषासुर मर्दिनी’ प्रस्तुति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक ऊँचाई प्रदान की। यह आयोजन नारी शक्ति का उत्सव ही नहीं, बल्कि युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा, ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का स्रोत बन गया।

Uncategorized

जिला न्यायालय का फैसला हाईकोर्ट ने किया रद्द, संभागायुक्त पुनः फैसला करेंगे

ग्वालियर. नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और भूमि मालिकों के बीच चल रहे मुआवजा विवाद में ग्वालियर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। न्यायालय ने शिवपुरी के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के आदेश को रद्द करते हुए मामले को पुनः मध्यस्थ (ग्वालियर संभागायुक्त) को भेज दिया है।
ममला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 एबी रोड के चौड़ीकरण से जुडा हुआ है। वर्ष 2011-12 में शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के रामलता समेत अन्य गांवों की भूमि अधिग्रहित की गयी थी। जून 2013 में उपखंड अधिकारी ने मुआवजा तय किया था। असंतुष्ट किसानों ने 2014 में ग्वालियर संभागायुक्त कार्यालय के समक्ष अपील की। लेकिन अक्टूबर 2017 में मध्यस्थ ने किसानों की याचिका खारिज कर दी थी।
संभागायुक्त प्रकरण में पुनः फैसला सुनायेंगे
अब हाईकोर्ट ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए धारा 37 के तहत अपने विशेष अपीलीय अधिकार का प्रयोग किया और असाधारण परिस्थिति मानते हुए मामला दोबारा मध्यस्थ के पास भेज दिया। अब ग्वालियर संभागायुक्त सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद नये सिरे से फैसला करेंगे।
जिला अदालत ने निरस्त कर दिया था संभागायुक्त का आदेश
इसके बाद किसानों ने जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। अतिरिक्त जिला जज ने मध्यस्थ का आदेश निरस्त कर मामला वापस भेज दिया। इस आदेश को एनएचएआई ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि जिला अदालत को मामला वापस भेजने का अधिकार नहीं था। कानून के अनुसार अदालत केवल मध्यस्थ के निर्णय को बरकरार रख सकती है या रद्द कर सकती है।

 

Uncategorized

गरियाबंद में 3 करोड़ के इनामी नक्सली एनकाउंटर में मार गिराये, नक्सली बालकृष्ण पर था डेढ़ करोड़ रूपये का इनाम, 6 पुरूष, 4 महिलाओं के शव बरामद और बीजापुर में 2 नक्सली ढेेर

बीजापुर में मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर हो गए हैं। गरियाबंद में गुरुवार को10 नक्सली मारे गए। इनमें 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी शामिल है। - Dainik Bhaskar

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरूवार को जवानों ने एनकाउंटर में डेढ़ करोड़ रूपये के इनामी मोडेम बालकृष्ण सहित 1 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव शव बरामद कर लिये गये है। मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। यह मामला मैनपुर थाना इलाल के मटाल पहाड़ी का है। जानकारी के अनुसार मारे गये नक्सलियों में 6 पुरूष और 4 महिलायें शामिल है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश सरकार ने सभी पर 3 करोड लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। सभी नक्सलियों के शव को लेकर जवानों की टीम लौट रही है। पोस्टमार्टम के लिये रायपुर लाया जायेगा। वहीं, बीजापुर जिले में शुक्रवार की सुबह जवानों 2 नक्सलियों को मार गिराया है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र से दोनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये है। जवानों ने घटनास्थल से एक 303 राइफल सहित भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने एनकाउंटर की पुष्टि की है।
गरियाबंद नक्सल मुठभेड़ की कहानी
दरअसल, मारे गये नक्सली मोडेम बालकृष्ण के गार्ड कैलाश ने आत्मसर्मण कर दिया था। इसी से पुलिस को मोडेम तक पहुंची और सारी गोपनीय जानकारी मिली। कैलाश द्वारा बताये गये ठिकानों में पुलिस ने निगरानी करना शु रू कर दिया। लोकेशन कंफर्म होते ही जवानों की टीम गुरूवार की सुबह मैनपुर के कुल्हाडी घाट पहुंची । इस बीच कुल्हाडी घाट से लगे पहाड़ी इलाके मटल में जवानों संयुक्त ऑपरेशन चलाया। एनकाउंटर में सेंट्रल कमेटी सदस्य उर्फ बालन्ना उर्फ मोडेम बालकृष्ण अपने 9 साथियों के साथ मारा गया। एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है।
STF, कोबरा और CRPF के जवानों ने मार गिराया
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाकर्मी नक्सल विरोधी अभियान पर थे, तभी STF, कोबरा बटालियन, CRPF और राज्य पुलिस के जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। रायपुर रेंज आईजी ने बताया कि जंगल में नक्सलियों के शव पड़े हुए थे। आईईडी लगे होने का भी खतरा था, इसलिए रात में सर्च ऑपरेशन नहीं किया जा सकता। फिलहाल, मुठभेड़ रुक गई है। जवान शवों को लेकर लौटेंगे, तो डिटेल में जानकारी दे पाएंगे।

Uncategorized

दिल्ली हाईकोर्ट में 3 बम रखे हैं, धमकी भरा ई-मेल के बाद खाली कराया गया दिल्ली हाईकोर्ट, जज और वकील बाहर निकले

कैंपस खाली कराया जा रहा; बम स्क्वॉड मौके पर पहुंचा, तलाशी जारी|देश,National - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. हाईकोर्ट दिल्ली में शुक्रवार की दोपहर के दौरान मिली बम धमकी की खबर से हड़कंप मच गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार करीब 40 मिनट पहले एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ है। जिसमें न्यायालय परिसर में 3 बम रखे होने और दापेहर 2 बजे तक हाईकोर्ट खाली कराने का आदेश दिया गया था। मेल में कुछ सार्वजनकि रूप से जाने -पहचाने नेताओं के नाम और सियासी बयान भी दर्ज थे।
तत्काल सुरक्षा -प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी जजों को कक्षों से बाहर निकाला गया और वकीलों, स्टाफ तथा लोगों को कोर्ट परिसर खाली करने का निर्देश दिया गया।

Uncategorized

MP में फर्जी सिम बेचने वालों पर की गयी कार्यवाही, MP 7,500 सिम कम्बोडिया में एक्टिव हो रही है ठगी

भोपाल. आपका आधार कार्ड अगर गलत हाथों में चला जाये तो उससे ठगी, फर्जीकॉल और साइबर अपराध किये जा सकते है। ऐसा ही खेल फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गैंग कर रहे थे। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की संस्था इंडियन साइबर क्राइम को ऑर्डिनेशन सेंटर आई 4 सी से मिले इनपुट पर मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने ऐसे अपराधियों क खिलाफ 15 दिन का बड़ा अभियान चलाया है। ऐसा जांच में पता चला है कि कई दुकानदार आसानी से सिमकार्ड बेच देते थे। इसके लिये जरूरी दस्तावेज या तो नकली लगाये जाते थे या फिर असली पहचान पत्र की कॉपी का गलत उपयोग किया जाता था। इसी से अपराधियों को नया मोबाइल नम्बर मिल जाता था। जिसका उपयोग ठगी और साइबर फ्रॉड में होता था।
इसमें 20 जिलों में जांचकर 94 संदिग्ध सिम विक्रेताओं की पहचान की गयी है। इनमें से 44 को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से लगभग 4,500 फर्जी सिमकार्ड का पता चला है। जिनका उपयोग देशभर और विदेशों से सक्रिय साइबर अपराधी कर रहे थे। यह गैंग कम्बोडिया, थाईलैंड, झारखंड, बंगाल, बिहार, राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश तक फैले हुए थे।
राज्य साइबर एसपी प्रणय नागवंशी ने बताया है कि इस कार्यवाही के लिये 6 अधिकारियों की एक विशेष टीम बनाई गयी थी। जिन विक्रेताओं ने 100 से अधिक फर्जी सिम बेचे थे। उनकी जांच राज्य साइबर पुलिस ने अपने हाथ में ली है। वहीं से 50 से 100 सिम बेचने वालों पर कार्यवाही जिलों की पुलिस ने की है।
आधार से सिमफ्रॉड कैसे करते हैं
कई बार दुकानदार ग्राहक का थम्ब इंप्रेशन मशीन मे ंसेव कर लेते हैं। आधार की फोटो कॉपी के साथ फर्जी सिम एक्टिवेट कर देते हैं। कुछ साइबर अपराधी बायोमेट्रिक क्लोनिंग कर नकली थम्ब इंप्रेशन बनाकर सिम ले लेते हैं। कई टेलीकॉम एजेंट भी फ्रॉड में शामिल होते हैं।
सलाह: थंब इम्प्रेशन देने के बाद मशीन साफ करवाएं और आधार की फोटो कॉपी पर तारीख-साइन करें।
मेरे नाम पर कितनी सिम, कैसे पता करें?
आपके नाम पर कितनी सिम सक्रिय हैं, यह जानने के लिए सरकारी वेबसाइट https://tafcop.sancharsaathi.gov.in या https://sancharsaathi.gov.in पर जाएं, अपना नंबर डालें और OTP से लॉग इन करें।
ज्यादा सिम मिलें तो क्या करें?
पोर्टल पर ‘This is not my number’ या ‘Deactivate’ पर क्लिक करके आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
शिकायत कहां दर्ज कराएं?
साइबर क्राइम के लिए 1930 पर कॉल करें या https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
कितनी सिम ली जा सकती हैं?
एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 सिम ली जा सकती हैं। जम्मू-कश्मीर, असम व पूर्वोत्तर राज्यों में सीमा 6 सिम।
खतरा बड़ा… क्योंकि सिम आम उपभोक्ताओं के नाम पर हो सकते हैं, सिम बेचने वाले आधार कार्ड का दुरुपयोग करते हैं

Uncategorized

ब्यावरा का कामरान जाकिर नाइक की ब्रेन वॉशिंग से बना आतंकी, बड़े शहर में थी ब्लास्ट करने की प्लानिंग

पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
भोपाल/ब्यावरा. राजगढ़ के ब्यावरा से पकड़ा गया आतंकी कामरान कुरैशी भारत के भगौड़े इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के वीडियो देखकर कट्टर बना। इसी से उसकी ब्रेन वॉशिंग हुई है। उसने स्वीकार किया है कि वह गजवा-ए-हिंद के लिये कट्टरपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने वाले वाट्सएप ग्रुप के जरिये असरार दानिश के संपर्क में आया था। असरार दानिश पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल का हेड है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार कामरान को दानिश ने धन मुहैया कराया। उसे और सदस्य बनाने के लिये कहा। कामरान और दानिश खिलाफत से जुड़ी ट्रेनिंग एक्टिविटी शुरू करने के लिये जमीन खरीदने की भी प्लानिंग कर रहे थे । कामरान उर्फ समर खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार को एमपी के राजगढ़ के ब्यावरा से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया है क वॉट्सएप ग्रुप में तारिक मसूद, तारिक जमील और जाकिर नाइक जैसे कट्टरपंथी मौलवियों के वीडियो चरमपंथी विचारधारा को बढ़ावा देने के लिये शेयर किये थे।
बड़े शहर में ब्लास्ट करने की थी योजना
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान हैंडलर से संचाचित पेन इंडिया टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए कामरान सहित 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने बताया है कि आतंकी समूह त्योहारों से पहले किसी बड़े शहर में ब्लास्ट करने की योजना बना रहा था। गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होंगे।
कामरन के घर मुंह ढ़ककर घुसी थी दिल्ली पुलिस
दरअसल, बुधवार10 सितम्बर की सुबह 5.30 बजे ब्ष्यावरा की शहीद कॉलोनी के एक साधारण घर में अनाचक मुंह ढके हथियारबंद लोग घुसे। यह देखकर घरवाले डर गये। हथियारबंद लोगों ने बिस्तर से खींचकर एक युवक का उठाया, मोबाइल और धार्मिक किताबें उठा ले गये। परिवार समझ ही नहीं पाया कि यह लोग क्रिमिनल हैं या पुलिसवाले। बाद में खुलासा हुआ है कि जिस युवक को उठाया गया वह पाकिस्तान हैंडलर के निर्देश पर चल रहे टेरर मॉड्यूल से जुड़ा आतंकी कामरान है। उसे पकड़ने वाले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के लोग थे।
बेटे को जाल बिछाकर फंसाया गया-पिता बोले
कामरान के पिता अब्दुल रशीद ने कहा- ‘अगर मेरा बेटा गलत कामों में लिप्त होता तो हमसे पैसे क्यों मांगता? वह तो कभी-कभी कहता था कि 100 रुपए दे दो या 500 रुपए चाहिए, क्योंकि समय पर तनख्वाह नहीं मिली।’ उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी वाली सुबह का मंजर बेहद डरावना था। सुबह करीब 5:30 बजे मुंह ढंके कुछ लोग अचानक घर आए और दरवाजे को लात मारकर खोल दिया। हमारा गेट बारिश के कारण बंद नहीं होता था, तो डंडा फंसाकर रखते थे। हम घबरा गए कि आखिर ये लोग कौन हैं। उन्होंने मेरे बेटे को बिस्तर से खींचकर उठाया, उसका मोबाइल छीन लिया और बिस्तर भी फेंक दिया। मेरा भी मोबाइल ले लिया लेकिन बाद में लौटा दिया। घर में रखी धार्मिक किताबें उठा ली गईं। जब हमने पूछा कि आप कौन हैं, तो उनमें से एक ने कहा – ‘मैं मुसलमान हूं’ और बोला कि आपका बेटा ऑनलाइन बातचीत करता है।”

Uncategorized

5 वर्ष पूर्व स्टॉप बनवाया गया स्टॉप डैम टूटा, एक ओर का हिस्सा टूटा, पीने के पानी की आपूर्ति होगी प्रभावित

ग्वालियर. भितरवार नगर की पार्वती नदी पर स्थित स्टॉप डैम में रात के वक्त एक ओर से दरार आ गयी है। इस वजह से डैम में संग्रहित पानी नदी में बहने लगा है। सुबह जब स्थानीय लोगों ने यह देखा तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह स्टॉप डेम नगर परिषद भितरवार द्वारा लगभग 5 वर्ष पूर्व बनवाया गया था। इसका निर्माण दिया दाह घाट के किनारे करोड़ रूपये की लागत से किया गया था। डैम का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में नगर के लिये पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना थी।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद् के अधिकारियों ने डैम के निर्माण में भ्रष्टाचार किया है। उनका कहना है कि अधिकारियों द्वारा उचित निगरानी न किये जाने की वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। भितरवार के एसडीएम राजीव समाधिया ने बताया है कि उन्हें डैम के क्षतिग्रस्त होने की खबर मिली है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और मरम्मत करने के निर्देश दिये है। हालांकि अभी तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino