Uncategorized

Uncategorized

कॉम्बिंग गश्त में 336 फरार स्थाई, 298 गुण्डा हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। कॉम्बिंग गश्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ग्वालियर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मषाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गष्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की विषेष तौर पर चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 160 स्थाई वारंट, 176 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 148 गुण्डा एवं 150 हिस्ट्रीशीटरों व जिला बदर को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना हजीरा, पुरानी छावनी, घाटीगांव, भितरवार एवं बिजौली में अवैध शराब का 01-01 प्रकरण तथा थाना पुरानी छावनी में 02 फरार आरोपियों को पकड़ा गया और थाना डबरा सिटी में 01 अवैध हथियार सहित आरोपी को पकड़ा। इसके अलावा 12 अन्य प्रकरणों में कार्यवाही की गई हैं।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जिले में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से यह कॉम्बिंग गश्त कराई गई। पुलिस टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों  तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश  को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गष्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देष्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Uncategorized

नेशनल लोक अदालत में पुराने केसों का हुआ समाधान, महीनों से परेशान लोगों के मिनटों में निपटे मामले, पुराने बिल, बिजली चोरी जुड़े थे प्रकरण

ग्वालियर. शनिवार को जिला एवं सत्र शस्त्र न्यायालय के परिसर में वर्ष 2025 की तीसरी नेशनल लोक अदालत लगाई गयी थी। जिसमें मध्यप्रदेश व्ुित मंडल द्वारा लम्बे समय से बिजली का बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के केस लाये गये थे। जहां शहर क अलग-अलग इलाके से उपभोक्ता अपने -अपने बकाया बिल की राशि कम कराकर केस खत्म कराने के लिये पहुंचे थे। यहां व्ुित मण्डल के कर्मचारियोें ने इन उपभोक्ताओं से बल की राशि जमा कराकर उन पर माह से न्यायालय में चल रहे प्रकरणों को ख्त्म कराया है। नेशनल लोक अदालत पहुंचे उपभोक्ताओं में झूठे चोरी के केस, पुराने बिल और चोरी से लाइट चलाते हुए पकड़े गये लोग शामिल थे।
नेशनल लोक अदालत पहुंचे कुछ ऐसे बिजली उपभोक्ता भी थे जिन पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जबरन खेत में चोरी की लाइट से मोटर जलाने के मामले दर्ज किए गए थे। लोक अदालत में उप नगर मुरार के ग्राम भेलापुर गांव में आधा दर्जन से ज्यादा किसान पहुंचे थे। जहां किसान रघुवीर सिंह ने बताया कि बिजली विभाग ने उनके खेत में झूठी मोटर चलाने का केस दर्ज कर दिया है। बल्कि हकीकत की है कि ग्वालियर में हुई अधिक वर्षा के चलते उनके पूरे खेत में घुटनों तक पानी भरा हुआ है उनकी फसल पूरी बर्बाद हो गई है। इसके बावजूद भी बिजली विभाग ने उन पर झूठा चोरी का केस लगाकर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया है। बिजली विभाग के अधिकारी का कहना है कि उन्हें जमात की पूरी राशि भरना होगी। जुर्माना नहीं भरने के एवाज में उनके ऊपर अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा। बता दें कि नेशनल लोक अदालत में बिजली विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के पुराने बिल और चोरी के प्रकरणों को खत्म करते हुए करीब चार से पांच लाख रुपए की राशि इन बिल उपभोक्ताओं से जमा कराई है।

Uncategorized

महापौर ने शिवपुरी लिंक रोड पर रोपे 101 पौधे

ग्वालियर। शहर को हरा भरा बनाने के लिए महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने अमृत हरित महाअभियान के तहत शिवपुरी लिंक रोड पर 101 पौधों का रोपण किया। पौधों की सुरक्षा के लिए वहां पर ट्री गार्ड भी लगाए गए । पौधरोपण के समय महापौर के साथ कई एमआईसी सदस्य एवं पार्षद मौजूद रहे।
अधिक से अधिक पौधे लगाकर शहर को हरा-भरा बनाने के लिए अमृत हरित महाअभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने शनिवार को शिवपुरी लिंक रोड पर सडक़ किनारे 101 छायादार पौधों का रोपण किया। इन पौधों में पीपल, नीम, बरगद, आम आदि के शामिल थे। पौधरोपण करने वालों में उप नेता सत्तापक्ष मंगल यादव, मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, गायत्री मंडेलिया, सरोज हेवरन कंसाना, नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल, पार्क पर्यवेक्षक अंकित परिहार, रवि पाराशर सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Uncategorized

वर्षा ने रोकी PM नरेन्द्र मोदी की उड़ान, 65 किमी की रोड ट्रिप, PM मिलने पहुंचे मणिपुर हिंसा पीडि़तों के बीच

इम्फाल. भारी वर्षा और खराब मौसम भी पीएम नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जातीय हिंसा के पीडि़तों से मिलने से नहीं रोक सका। पीएम मोदी शनिवार को मणिपुर के इम्फाल पहुंचे तो भारी वर्षा हो रही थी। वर्ष 2023 में जातीय हिंसा भड़कने के बाद यह राज्य का उनका पहला दौरा था। मई 2023 में मणिपुर में घाटी में रहने वाले प्रमुख मैतेई समुदाय और पहाड़ों पर रहने वाले कुकी’-जो समुदाय के बीच जातीय संघर्ष हिछ़ गया। इस हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गये। हिंसा की वजह से करीब 60 हजार लोग विस्थापित भी हुए। जो अब भी सरकार द्वारा स्थापित अस्थाई शिविरों में रह रहे हैं। पीएम का पहला पड़ाव पहाड़ी इलाके में स्थित चुराचांदपुर शहर का पीए ग्राउंड था। इसके बाद वह सांस्कृतिक और राजनीतिक महत्व वाले कंगला किले पर पहुंचे। चुराचांदपुर वह स्थान है। जहां कुकी – जो लोग रहते है। इम्फाल जो मैतेई लोगों का गढ़ है। दोनों के बीच 61 किमी की दूरी है।
अधिकारियों ने पीएम को बताया कि वर्षा की वजह से चुराचांदपुर तक हेलीकॉप्टर से यात्रा के लिये मौसम अनुकूल नहीं है। रैली स्थल सड़क मार्ग से लगभग डेढ़ घंटे की दूरी पर है। पीएम ने तय किया है कि वह सड़क मार्ग से रैली स्थल पहुंचेंगे। सूत्रों ने आगे बताया कि पीएम ने कहा है कि चाहे कितना भी समय लगे, वह अवश्य पहुंचेंगे। ताकि लोगों से बातचीत कर सके और उन्होंने ऐसा ही किया।
पीएम मोदी ने चुराचांदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूं. इतनी भारी बारिश में भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए. मैं आपके प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं. भारी बारिश के कारण मेरा हेलीकॉप्टर नहीं आ सका, इसलिए मैंने सड़क मार्ग से आने का फैसला किया. आज मैंने सड़क पर जो दृश्य देखे, मेरा दिल कह रहा है कि अच्छा हुआ कि आज मेरा हेलीकॉप्टर नहीं उड़ा और मैं सड़क मार्ग से आया. रास्ते भर तिरंगा हाथ में लिए हुए सभी ने मुझे जो प्यार और स्नेह दिया, मैं इस पल को जीवन में कभी नहीं भूल सकता. मैं सिर झुकाकर मणिपुर के लोगों को नमन करता हूं.’
प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि केंद्र सरकार हिंसा प्रभावित राज्य में जीवन को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा, ‘मणिपुर में जीवन को पटरी पर लाने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं आज आपसे वादा करता हूं कि मैं आपके साथ हूं. भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है.’ उन्होंने सभी समूहों से अपने सपनों को साकार करने के लिए शांति का मार्ग अपनाने की अपील भी की

Uncategorized

बाल-बाल बचे डॉ. मोहन यादव जिस हॉट एयर बैलून में सवार थे सीएम उसी में लगी आग, तेज हवा से झुकी ट्रॉली, कलेक्टर बोली कोई हादसा नहीं

मंदसौर. मध्यप्रदेश के गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास हिंगलॉज रिसोर्ट में नाइट हॉल्ट के बाद शनिवार की सुबह सीएम मोहन यादव हॉट बैलून में सवार हुए। लेकिन हवा की स्पीड 20 किमी प्रतिघंटा होने से बैलून नहीं उड़ सका। इस बीच उसके निचले हिस्से में आग लग गयी। जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों ने बुझाया। दूसरी तरफ सीएम मोहन यादव जिस ट्रॉली में सवार थे। उसे सुरक्षा गार्डो ने संभला। जिससे सीएम सुरक्षित है।
सीएम ने शुक्रवार की शाम को गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट में गांधी सागर फेस्टीवल के चौथे संस्करण की शुरूआत की थी। रात में वह रिट्रीट के पास हिंगलॉज रिसोर्ट में ही रूके थे। उन्होंने क्रूज पर सवार होकर चम्बल बांध के बैक वॉटर एरिया में घूमे। शनिवार की सुबह वह रिट्रीट पहुंचे, यहां बोटिंग का आनंद लिया।

घटनाक्रम की 5 तस्वीरें…

बैलून में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सुरक्षाकर्मी फौरन दौड़े।
बैलून में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सुरक्षाकर्मी फौरन दौड़े।
हॉट एयर बैलून में लगी आग को बुझाया गया। इस दौरान सीएम को कवर किया गया।
हॉट एयर बैलून में लगी आग को बुझाया गया। इस दौरान सीएम को कवर किया गया।
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास CM हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन बैलून उड़ नहीं सका।
गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के पास CM हॉट बैलून में सवार हुए, लेकिन बैलून उड़ नहीं सका।
बैलून की ट्रॉली में सवार सीएम मोहन यादव खुद उसे संभाले खड़े रहे।
बैलून की ट्रॉली में सवार सीएम मोहन यादव खुद उसे संभाले खड़े रहे।
हवा की रफ्तार ज्यादा होने से हॉट एयर बैलून बड़ी मुश्किल से कंट्रोल हुआ।
हवा की रफ्तार ज्यादा होने से हॉट एयर बैलून बड़ी मुश्किल से कंट्रोल हुआ।

सांसद के साथ हॉट एयर बैलून में बैठे थे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता के साथ हॉट एयर बैलून के रोमांचकारी सफर पर निकल रहे थे, लेकिन उस समय हवा की रफ्तार ज्यादा थी। इस वजह से बैलून उड़ नहीं सका।जब उसमें एयर भरी जा रही थी, वह नीचे झुक गया। जिससे निचले हिस्से में आग लग गई। इसके ठीक नीचे सीएम थे। इसके चलते सीएम सिक्योरिटी भी अलर्ट हुई और ट्रॉली को संभाले रखा। दूसरी ओर, एक्सपर्ट और कर्मचारियों ने आग को बुझाया।कलेक्टर अदिति गर्ग ने बयान जारी कर कहा कि एयर बैलून में सुरक्षा के संबंध में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री जी केवल एयर बैलून को देखने के लिए गए थे। हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा का गुब्बारा होता है।

Uncategorized

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया पासपोर्ट सेवा केन्द्र का किया शिलान्यास


मुरैना. केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार की दोपहर ग्वालियर से सड़क मार्ग से मुरैना पहुंचे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री करणसिंह वर्मा और कृषिमंत्री एंदलसिंह कंसाना भी पहुंचे। मुरैना स्टेशन रोड स्थित डाकघर परिसर में सिंधिया ने पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र भवन का भूमिपूजन और शिलान्यास किया और इसके बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य जीवाजी गंज क्षेत्र के टाउन हॉल में आयोजित प्रधानमंत्री सुकन्या योजना कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिल के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और विधायक भी मौजूद रहें।
प्रशासनिक तैयारियों के बीच स्वागत
ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरीकर ली गयी थी। बीजेपी कार्यकर्त्ताओं ने जगह-जगह पोस्टर लगाकर मंत्री का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रमों में शामिल होने पर सिंधिया का जनता और कार्यकर्त्ताओं ने भी अभिवादन किया। इस दौरान मुरैना के सांसद शिवमंगलसिंह तोमर, प्रदेश के कृषिमंत्री एंदलसिंह कंसाना समेत विधानसभा अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री कार्यक्रमों में उनके साथ मौजूद रहें। कार्यक्रमों का लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह देखा गया।
जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हुए कार्यकर्ता से नाराज तो खुद पुलिस कर्मियों संग कार्यकर्ता को बाहर निकालने लगे। दरअसल हुआ यह कि ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक कार्यकर्ताओं की भीड़ अधिक थी और जहां पोस्ट ऑफिस परिसर में भूमिपूजन होना था, वहां जगह काफी कम थी। इसलिए पुलिस कार्यकर्ता को अंदर नहीं जाने से रही थी इस बात पर पुलिस को कार्यकर्ता को रोकने जोर आजमाइश करनी पड़ी। यह जब केंद्रीय मंत्री को पता चला तो खुद केंद्रीय मंत्री पुलिस कर्मियों की सहायता के लिए आगे आए और कार्यकर्ताओं को बाहर भगाया।

Uncategorized

इंजीनियर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेजी युद्धपोतों की जानकारी

ठाणे. महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे के रहने वाले एक 27 वर्षीय यांत्रिकी इंजीनियर रविन्द्र वर्मा को जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वर्मा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारतीय युद्धपोतों और पनडुब्बियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां स्केच, डायग्राम और आंॅडियो नोट्स के माध्यम भेजी इसक बदले में उसे भारत और विदेश के कई बैंक खातों से पैसे भी मिले हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्मा नवम्बर 2024 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंट के संपर्क में था। उसे फेसबुक पर मायल शर्मा और इशप्रीत नाम की 2 फर्जी महिला प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। बातचीत के बीच इन अकाउंट्स ने स्वयं को भारतीय नागरिक बताया और दावा किया िकवह एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही हे। जिसमें युद्धपोतों से जुड़ी जानकारी की जरूरत है। कुछ समय के बाद इन महिलाओं ने उसे भावनात्मक जाल में फंसा लिया और संवेदनशील सूचनायें जुटाना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया है कि वर्मा पूरी तरह से जानता था िकवह क्या कर रहा है। किसे जानकारी दे रहा है। वह बदले में पैसे भी प्राप्त कर रहा था।
पुलिस ने बताया कि वर्मा ने जिन जानकारियों को साझा किया, उनमें कुछ पनडुब्बियों और युद्धपोतों के नाम भी शामिल थे। इन सूचनाओं को बेहद गोपनीय और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा माना जा रहा हैं।
पैसे के बदले दी जानकारी
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, वर्मा को भारत और विदेश के कई बैंक खातों से पैसे भेजे गए. इससे स्पष्ट है कि वह जानबूझकर, बार-बार और एक सोची-समझी योजना के तहत संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा था ।
एटीएस कस्टडी में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद रवींद्र वर्मा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया है. फिलहाल एटीएस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वर्मा के संपर्क में और कौन-कौन था और क्या कोई और भी इस जासूसी रैकेट में शामिल हैं।

 

Uncategorized

कुतुबमीनार से ऊचे पुल से बादलों को चीरते हुए मिजोरम पहुंचेगी ट्रेन, अब दिल्ली दूर नहीं

Your paragraph text (21)

मिजोरम. भारत की सामरिक तौर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। मिजोरम राज्य की राजधान आइजोल सायरंग स्टेशन के जरिये देश के रेल नेटवर्क से जुड़ चुकी है। यातायात, संपर्क, अर्थव्यवस्था और पर्यटन के अलावा सुरक्षा सामरिक दृष्टि से यह बेहद अहम है। वर्ष 2030 तक उत्तरपूर्वी सीमांत 7 राज्यों की भी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में रेलवे का यह बड़ा अहम कदम माना जा रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो पीएम नरेन्द्र मोदी 13 सितम्बर को आइजोल जाकर यात्री ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे।
वन्दे भारन ट्रेन भी शुरू हो सकती है
असम से मिजोरम तक वन्दे भारत ट्रेन चलाई जा सकती है। यानी दिल्ली अब मिजोरम दूर नहीं है। 51.35 किमी लम्बी यह रेलवे लाइन मिजोरम के 2 जिलो कोलासिब और आइजोल जिलो से कर निकलेगी। लाइन में हरतकी, कॉनपुई, मुअलखां, सायरंग स्टेंशन हैं। बइरवी स्टेशन असम बॉर्डर के निकट स्थित है और आईजोल पहुंचने वाले यात्री असम के रास्ते यहां पहुंच जायेंगे। ट्रेनों की स्पीड़ 100 किमी प्रतिघंटा होगी।
आतंरिक सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद अहम है
मिजोरम में सूचना एवं प्रौद्योकिगकी, दूरसंचार सचिव अमित शर्मा ने बताया है कि इस रेललाइन के आने से आवाजाही बहुत तेज, सुरक्षित और सस्ती हो गयी है। आतंरिक सुरक्षा की दृष्टि से यह सर्वाधिक अहम होगी। आवश्यकता होने पर फौजी भाई आसानी से इस लाइन से पहुंच पायेंगे। मिजोरम में एक बहुत बड़ा बदलाव आयेगा। चूंकि यहां 8-10 महीने मानसून चलता है। सड़क मार्ग बहुत बन्द रहता है। रेल से यह समस्यायें दूर होंगी। पर्यटन उद्योग में बड़ी क्रांन्ति आने वाली है। एक वाक्य में कह सकते हैं मिजोरम के लिये अब दिल्ली दूर नहीं है।
क्यों महत्वपूर्ण है रेल लाइन और कुतुब मीनार से ऊंचा ब्रिज
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे गुवाहाटी से सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया है कि यहां रेल पटरी बिछाने का काम जोखिम भरा रहा है। पूरी लाइन घने जंगल से होकर गुजरती है। जिसमें गहरी खाईयां और खढ़ी पहाडि़या है। यहां 70 मीटर से ज्यादा और 114 मीटर तक की अधिकतम ऊंचाई वाले 6 पुल है। एक ब्रिज 114 मीटर ऊंचा है। जो कि दिल्ली की कुतुबमीनार 72 है उससे भी 42 मीटर अधिक ऊंचा है।
यह फायदा होगा
पश्चिम मध्यरेलवे, जबलपुर के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव बताते हैं कि मिजोरम लम्बे समय से एक अनदेखा पर्यटन रत्न रहा है। यह रत्न अब पूरा देश देख पायेगा। मिजोरम के लोग असम के सिलचर, गुवाहाटी और दिल्ली तक आसानी से पहुंचेंगे। मालगाडि़यों की आवाजाही से व्यापार और लॉजिस्टिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आइजोल के बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की कीमतें कम होंगी। गुवाहाटी से आगे पूर्वोत्तर की खोज, के तहत एक स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन यहां तक पहुंच पायेगी।

Uncategorized

नदी गेट चौराहा पर 15 फीट गहरी दिखाई दी सुरंग, स्वर्ण रेखा नदी का पुराना मार्ग होने की संभावना

नदी गेट चौराहे पर धंसी सड़क। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर में शहर के व्यस्ततम चौराहा नदी गेट पर एक बार फिर से सड़क धसक गयी है। मुख्य चौराहे पर 15 फीट गहरी और 4 फीट चाड़ी सुरंग नुमा सामने आयी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह स्टेट टाइम का पुराना नाला हो सकता है। दूसरी संभावना यह है कि स्वर्ण रेखा नदी का पुराना जल प्रवाह मार्ग हो सकता है। सुरंग की गहराई इतनी है कि इसका अंतिम छोर नहीं दिखाई दे रहा था। इससे पहले चेतकपुरी रोड़ पर भीस ड़क घंसकने की घटना सामने आ चुकी है। नदी गेट चौराहा पर सड़क में बने इस गड्ढे को लेकर स्थानीय निवासियों में नगरनिगम के प्रति नाराजगी है। यह स्थिति शहर की शबरा होती सड़कों की स्थिति को दर्शाती है।

देखें तस्वीरें…

सड़क धंसने से 15 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया है।
सड़क धंसने से 15 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया है।
सड़क पर चार फीट चौड़ा गड्‌ढा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
सड़क पर चार फीट चौड़ा गड्‌ढा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
नदी गेट चौराहे पर धंसी सड़क के बाद सुरंग नजर आई है।
नदी गेट चौराहे पर धंसी सड़क के बाद सुरंग नजर आई है।
Uncategorized

जख्मी पत्नी की उपचार के दौरान हुई मौत, आरोपी ने  पुलिस पर तानी पिस्टल,

ग्वालियर में पति ने पत्नी को गोलियों से भून दिया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. शुक्रवार की दोपहर एक महिला की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। घटना रूपसिंह स्टेडियम के सामने की है। यहां बदमाश ने उसे रोका और उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। हत्या के बाद आरोपी शव के पास सड़क पर ही बैठा रहा।
लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर पिस्टल भी तान दी। पुलिस ने उसे काबू में करने के लिये आंसू गैस के गोले छोड़ गये। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा। उसकी पिटाई भी की और फिर उसे उठाकर थाने ले गयी।
ऐसा बताया जा रहा है कि महिला को 4-5 गोली लगी है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। ऐसा पता चला है कि पीडि़त महिला आरोपी पति -पत्नी है। दोनों ने लव मैरिज की थी। दोनों के बीच लम्बे समय से विवाद चला आ रहा था। लड़की पर एक-एक कर कई गोलियां चलाई प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट एमपी सिंह ने बताया कि मैं न्यायालय से आ रहा था। तरूण पुष्कर तक पहुंचा था कि गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इधर आकर देखा तो एक साइको टाइप का व्यक्ति था। उसने एक बच्ची पर एक-एक कर कई गोलियां चलाई । 3 गोलियां तो मेरे सामने चली है। लड़की सड़क पर बेसुध पड़ी थी। यहां भीड़ लगी थी कोई उसे नियंत्रित नहीं कर सकता थां। इसलिये पुलिस का सूचना दी गयी, पुलिस टीम के आने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े तब आरोपी को पकड़ा जा सका।

आंसू गैस के गोले छोड़े तब आरोपी को पकड़ा

आरोपी ने महिला पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी।
आरोपी ने महिला पर एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। वह बेसुध होकर वहीं गिर पड़ी।
हत्या के बाद आरोपी पति शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस पर भी पिस्टल तानी।
हत्या के बाद आरोपी पति शव के पास ही बैठा रहा। पुलिस पर भी पिस्टल तानी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ा।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़ा।
पुलिस आरोपी को इस तरह उठाकर ले गई।
पुलिस आरोपी को इस तरह उठाकर ले गई।
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino