मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

श्योपुर से 3 अलग-अलग दिशाओं में रेल लाइनें जुड़ेंगी, श्योपुर जंक्शन 3 रूटों का केंद्र होगा

ग्वालियर. – श्योपुर कलां अब महज़ एक टर्मिनल स्टेशन (जहाँ रेल लाइन समाप्त होती है) न रहकर एक प्रमुख रेलवे जंक्शन के रूप में विकसित होने जा रहा है। रेलवे की नई योजनाओं के अनुसार, श्योपुर से 3 अलग-अलग दिशाओं में रेल लाइनें जुड़ेंगी, जिससे यह मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बन जाएगा।
ग्वालियर-श्योपुर ब्रॉडगेज लाइन
यह वर्तमान में चल रही सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है। इसमें पुरानी नैरोगेज लाइन को बड़ी लाइन (ब्रॉडगेज) में बदला जा रहा है। वीरपुर तक का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और 2026-27 तक श्योपुर तक ट्रेन पहुँचने का लक्ष्य है।
श्योपुर-कोटा (दीगोद) नई लाइन
लगभग 94 किमी लंबी यह नई लाइन श्योपुर को राजस्थान के कोटा (दीगोद) से जोड़ेगी。 इसके लिए ड्रोन सर्वे और DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) का काम चल रहा है।
झांसी-शिवपुरी-श्योपुर-सवाई माधोपुर लाइन:
यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका सर्वे पूरा हो चुका है। यह लाइन उत्तर प्रदेश के झांसी को मध्य प्रदेश के शिवपुरी और श्योपुर के रास्ते राजस्थान के सवाई माधोपुर से सीधे जोड़ेगी।
2. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत नया स्वरूप
भव्य स्टेशन भवन: श्योपुर स्टेशन को आधुनिक बनाने के लिए ₹22 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।ऐतिहासिक वास्तुकला: नया रेलवे स्टेशन दो मंजिला होगा और इसका डिज़ाइन श्योपुर किले की ऐतिहासिक वास्तुकला से प्रेरित होगा।
सुविधाएं
यहाँ 3 रेलवे लाइनें, 4 बड़े प्रतीक्षालय और एक फुट ओवरब्रिज (FOB) जैसी आधुनिक सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं।
3. पर्यटन और आर्थिक लाभ
वन्यजीव पर्यटन: यह जंक्शन मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (चीता प्रोजेक्ट) और राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क के बीच एक सीधा रेल लिंक प्रदान करेगा, जिससे अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
औद्योगिक विकास
तीन राज्यों के बीच सीधी कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार, कृषि उपज के परिवहन और उद्योगों को नई गति मिलेगी।
वर्तमान स्थिति और समय सीमा
ग्वालियर-जौरा खंड: इस पर मेमो ट्रेन पहले से ही संचालित हो रही है। नैरोगेज की पटरी उखाड़ने और नए ट्रैक बिछाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अधिकांश पुलों का काम, जिसमें कूनो नदी पर बना सबसे बड़ा पुल भी शामिल है, पूरा हो चुका है। 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत तक श्योपुर में बड़ी लाइन की पहली ट्रेन पहुँचने की संभावना है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सिंगरौली बैंक डकैती-4 घंटे में DGP पहुंचे घटनास्थल पर, 24 घंटे में एक गिरफ्तार

सिंगरौली. बैढन में बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हुई 10 करोड़ के सोने और 20 लाख नगद की सनसनीखेज डकैती के 24 घंटे के अंदर पुलिस को कामयाबी मिली। डकैती में शामिल एक आरोपी को बिहार के रोहतास से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कमलेश कुमार को डेहरी में सिंगरौली पटना एक्सप्रेस से पकड़ा गया, उसके कब्जे से 15.22 लाख रूपये नगद और 61.77 ग्राम सोना जिसकी अनुमानित कीमत 9 लाख रूपये बरामद की गयी है।
इस हाईप्रोफाइल घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट मोड़ में आ गया था। सीएम यादव ने तत्काल डीजीपी कैलाश मकवाणा को घटनास्थल पर भेजा, डीजीपी स्टेट हेलीकॉप्टर से रीवा पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से बैढन पहुंचकर शुक्रवार की रात 10.20 बजे बैंक में जांच की ।सीएम देर रात 12 बजे तक कार्यवाही की मॉनीटरिंग करते रहे। डकैती के बाद से ही आरोपी अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले थे। डीजीपी ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार और झारखंड और यूपी के डीजीपी से संपर्क कर मल्टी -स्टेट घेराबंदी कराई। सीसीटीवी फुटेज से मिले इनपुट के आधार रेल सुरक्षा बल को अलर्ट किया गया। इस पर आरपीएफ ने कमलेश को ट्रेन में पकड़ा। उसके बैग की तलाशी में नोटों के बंडल मिले। पूछताछ में उसने सिंगरौली बैंक डकैती में शामिल होने की बात स्वीकारी। डीजीपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व इनकी सूचना देने पर 50 हजार रूपये के इनाम की घोषणा की है।
एमपी पुलिस ने क्राई और ह्यू नोटिस किया
इसमें पुलिस के साथ जीआरपी, आरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसमें आरोपियों के नाम के साथ पहचान भी होती है जिससे वह जहां दिखें, उन्हें वहीं पर पकड़ा जाये।
मोबाइल खरीदते ही पकड़ा गया आरोपी
आरोपी लूट के पैसों से छत्तीसगढ़-झारखंड के सीमांत इलाके में किसी जगह मोबाइल की दुकान से आईफोन खरीदने पहुंच गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में उसकी तस्वीरें कैद होते ही इसकी सूचना को पुलिस को मिलने के बाद पुलिस जबतक दुकान पर पहुंची। तब तक आरोपी निकल चुका था। वहां से वह ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन झारखंड के गढवा में पहुंचा था।
4  बदमाशों पर ‌50 हजार रुपए का इनाम घोषित
दोपहर 12:50 बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 5 हथियारबंद डकैत घुसे। 20 मिनट में 20 लाख कैश और 10 करोड़ का सोना लूटकर फरार।
दोपहर 3:00 बजे : सीएम मोहन यादव को भोपाल स्टेट हैंगर पर घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने तुरंत डीजीपी को हेलीकॉप्टर से मौके पर भेजने के निर्देश दिए।
शाम 5 बजे : डीजीपी, एडीजी के साथ हेलीकॉप्टर से रीवा रवाना।
शाम 7 बजे : रीवा पहुंचकर सड़क मार्ग से बैढ़न रवाना।
रात 10:20 बजे : डीजीपी घटनास्थल (बैंक) पहुंचे। बैंक कर्मचारियों व गवाहों से पूछताछ
रात 12 बजे : थाने में हाई-लेवल मीटिंग। आईजी, डीआईजी, एसपी सहित अफसर मौजूद। सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी, टेक्निकल ट्रैकिंग के निर्देश।
पहले बोले- मां की बीमारी के कारण डकैती की, सख्ती से पूछताछ में कहानी झूठी निकली पूछताछ में कमलेश ने पहले मां की बीमारी का बहाना बनाकर खुद को बचाने की कोशिश की। भाई से कॉन्फ्रेंस कॉल पर बात होते ही झूठ सामने आ गया। सख्ती से पूछताछ में उसने बैंक डकैती में शामिल होना कबूल कर लिया। उसके खिलाफ नालंदा और हिलसा में लूट के दो मामले दर्ज हैं। वह दो बार जेल जा चुका है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पहाड़ियों को हरा-भरा करने के साथ-साथ पर्यटन किया जायेगा विकसित 

ग्वालियर – शहर के आसपास स्थित पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ नागरिकों के लिये पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही इन पहाड़ियों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा अवैध उत्खनन को सख्ती के साथ रोकने का कार्य भी किया जायेगा। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किए जा रहे इस कार्य में शासन-प्रशासन के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग भी लिया जायेगा।
उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर द्वारा एक जनहित याचिका के संबंध में जारी निर्देशों के पालन में गठित कमेटी की कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, डीएफओ गौरीशंकर दुबे, एडीएम सीबी प्रसाद, अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर, न्यायिक सेवा के धर्मेन्द्र रिछारिया, एमडी आयुर्वेद प्रशांत शर्मा, उच्च न्यायालय के शासकीय अभिभाषक रविन्द्र दीक्षित व वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विश्वविद्यालय डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक खेडकर व वरिष्ठ वेटनरी सर्जन आशुतोष गुप्ता ऑनलाइन शामिल हुए।
ग्वालियर के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा और पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिये सर्वप्रथम पहाड़ियों का चयन किया जाए। इसके साथ ही वन विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर इन पहाड़ियों पर वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। इसके लिये एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि पहाड़ियों पर अतिक्रमण न हो, इसके साथ-साथ अवैध उत्खनन को भी सख्ती के साथ रोका जायेगा।
जिला प्रशासन एवं नगर निगम के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से जिस प्रकार आनंद पर्वत, हरि पर्वत को विकसित करने का कार्य किया गया है। उसी तर्ज पर चिन्हित पहाड़ियों को भी विकसित करने का कार्य किया जायेगा।
बैठक में तय किया गया कि पहाड़ियों को हरा-भरा बनाने के लिये गठित समिति की बैठक 15 दिन में आयोजित की जायेगी। इसके लिये वन विभाग, नगर निगम एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा में कार्ययोजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी बैठक में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ग्वालियर के आसपास की पहाड़ियों को हरा-भरा करना बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इस अभियान में सभी लोग मिलकर कार्य करेंगे तो सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। पुलिस विभाग के माध्यम से भी सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायेंगीं।
जिला वन मण्डलाधिकारी श्री गौरीशंकर दुबे ने कहा कि वन विभाग के माध्यम से पहाड़ियों को हरा-भरा करने के लिये कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जायेगा। इसके साथ ही जल संरक्षण की दृष्टि से भी पहाड़ियों पर ट्रेंच खुदवाने का कार्य किया जायेगा। चिन्हित पहाड़ियों पर बड़े पेड़ लगाए जायेंगे। इसके साथ ही औषधि प्लांट का भी प्रावधान किया जायेगा। वन विभाग के माध्यम से ग्वालियर शहर की चारों विधानसभा में स्थित पहाड़ियों को चिन्हित कर हरा-भरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाने का कार्य किया जायेगा।
शहर भर में वृक्षारोपण का विशेष कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्वालियर के आसपास की चिन्हित पहाड़ियों को भी हरा-भरा करने का सार्थक प्रयास निगम के माध्यम से किया जायेगा।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

शनिवार को 5 जरूरतमंद महिलायें बनी “शक्ति दीदी” लिख रहीं हैं महिला सशक्तिकरण की इबारत

ग्वालियर -महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी जा रही है। “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाएँ पेट्रोल पंपो पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल कर आत्मनिर्भर बनी हैं। शनिवार को 5 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 112 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने शनिवार को शहीद गेट बारादरी मुरार स्थित बीपी सेल्स पर नीलम मित्तल व आशा बाथम को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने फूल मालायें पहनाकर दोनों शक्ति दीदियों का स्वागत किया। साथ ही शक्ति दीदी की जैकेट व पहचान पत्र सौंपा। उन्होंने दोनों शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन व पुलिस आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।
इसी तरह गणेश पेट्रोलियम काल्पीब्रिज पर नीतू कुशवाह, दर्शन फिलिंग स्टेशन बिरला हॉस्पिटल रोड पर रूबी एवं रामजानकी फिलिंग स्टेशन गदाईपुरा पर सपना बाथम को विभिन्न अधिकारियों द्वारा शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

दिनदहाड़े 10 तोला सोने की ज्वेलरी भरा बैग छीनकर भागे बदमाश, घटना CCTV में घटना हुई कैद, भाई ही निकला लूट का मास्टरमाइंड

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना इलाके में दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई। एटीएम तिराहे के पास मोटरसाईकिल सवार 2 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती से सोने से भरा बेग् छीन कर फरार हो गये। पीडि़ता की पहचान शेजू सिकरबार के रूप में हुई है। पीडि़ता के अनुसार शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे वह बहोड़ापुर तिराहे स्थित केप्री लोन्स बैंक से सोना लेकर आईआईएफएल फायनेंस कम्पनी में लोन के लिये जमा कराने जा रही थी। इस बीच बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाते हुए लगभग 10 तोला सोना की ज्वेलरी से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गये।
पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर स्कूटी सवार दोनों नकाबपोश बदमाशों का चिन्हित किया गया और पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त लूट के प्रकरण में सबसे पहले फरियादिया युवती के भाई को अभिरक्षा में लिया गया, जिसने पूछताछ में अपने दोस्त के साथ उक्त लूट की घटना कारित करना बताया। इसके बाद पुलिस द्वारा उक्त लूट की घटना में वांछित दूसरे आरोपी को भी अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये दोनों आरोपी विधि विरूद्ध बालक(बाल अपचारी) होना पाये गये।
लूटे गए गहनों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। ये जेवर शेजू सिकरवार और उनकी मां प्रिया सिकरवार के थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी हरकत पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शेजू के पिता अरविंद्र सिंह सिकरवार बीएसएफ में पदस्थ हैं और वर्तमान में बंगाल में तैनात हैं। पीड़ित परिवार पुरानी छावनी क्षेत्र का निवासी है। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसआई संजू दुबे ने बताया कि युवती एक बैंक से सोना निकालकर दूसरे बैंक में गिरवी रखने जा रही थी, तभी एक्टिवा सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया। लूटे गए सोने का वजन करीब 10 से 11 तोला बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में ग्वालियर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया

ग्वालियर – सिंगरौली में हाल ही में हुई बैंक डकैती (बैंक ऑफ महाराष्ट्र) की घटना के बाद, एसएसपी धर्मवीर सिंह के कड़े निर्देश पर, थाना क्षेत्रों में स्थित सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों में पुलिस द्वारा गहन सुरक्षा जांच (चेकिंग) अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और बैंक कर्मियों को सुरक्षा के प्रति सतर्क करना है।
सुरक्षा जांच का विवरण
पुलिस टीमों ने बैंकों के सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा गार्डों की उपस्थिति की जाँच की और सुरक्षा संबंधी मापदंड की चेकलिस्ट तैयार की गई। बैंक मैनेजरों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल देने के निर्देश दिए हैं।सभी बैंकों व वित्तीय संस्थानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

केन्द्र सरकार ने महंगाई भत्ता 2 से बढ़ाकर 60% किया, 50 लाख कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स होगा लाभ


नई दिल्ली केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि की है। केन्द्र सरकार ने डीए-डीआर 58% बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से लागू की गयी है। इस फैसले से केन्द्र सरकार वार्षिक 6,671 करोड़ रूपये का खर्च बढ़ेगा। इससे पहले अक्टूबर में महंगाई भत्ते को 55 से 58 प्रतिशत किया गया था। पिछला रिवीजन 1 जुलाई 2025 से प्रभावी माना गया था। जिसके एरियर का भुगतान के साथ किया गया थां।
पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार 18 अप्रैल को दिल्ली में कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा की गयी है। करीब 50,5 लाख कर्मचारियों और 58.3 लाख पेंशनर्स का लाभ होगा। केन्द्र सरकार वर्ष में 2 बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बदलाव करता है। इस फैसले से कर्मचारियों की प्रति माह वेतन और पेंशनर्स की पेंशन की बढ़ोत्तरी होती है।
8वें वेतन आयोग में बेसिक सेलरी 69 हजार करने की मांग
यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की मांग कर रहे है। नेशनल काउंसिल ज्वॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी नेअपने ज्ञापन में 3.83 के हायर फिटमेंट की मांग की गयी है। अगर यह मांग मानी जाती है। न्यूनतम बेसिक सेलरी 18 हजार से बढ़कर लगभग 69 हजार हो सकती है। संगठन ने सैलरी कैलकुलेशन के लिये परिवार की परिभाषा में आश्रित माता-पिता को शामिल करने और वेतन विसंगतियों को दूर करने का सुझाव भी दिया है। हालांकि 8वें वेतन आयोग के लागू होने की टाइमलाइन का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह जल्द लागू हो सकता है। लेकिन इसे पूरी तरह इम्प्लीमेंट होने में 2028 तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

लोकायुक्त का छापा-40 हजार की रिश्वत लेते स्थापना बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार, नपा के निलंबित एआरआई की बहाली के एवज में मांगे थे 40 हजार रूपये

शिवपुरी. लोकायुक्त टीम ने नगरपालिका में तैनात स्थापना बाबू भगवानलाल करोलिया को 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। बहाली के एवज में मांगी गयी रिश्वत की शिकायत पर नगरपालिका के निलंबित एआरआई हरिवल्लभ चन्दौरिया ने लोकायुक्त ग्वालियर में दर्ज कराई थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ट्रैप की कार्यवाही को अंजाम दिया है।
शिकायतकर्ता हरिवल्लभ चंदौरिया ने बताया है कि वह नगरपालिका शिवपुरी में एआरआई के पद पर पदस्थ थे, 14 नवम्बर 2025 को सीएमओ इशांक धाकड़ ने बिना नोटिस दिये और उन्हें निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद 3 माह तक बहाली के नाम पर नगरपालिका के अलग-अलग बाबुओं द्वारा उनसे रिश्वत मांगी जाती रही है। इस मामले में उन्होंने संचालनालय में भी शिकायत की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और उल्टा उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी कर दिया गया।
चंदौरिया के मुताबिक 16 अप्रैल को स्थापना बाबू भगवानलाल करोलिया ने सीएमओ के नाम पर 60 हजार रूपये की मांग की थी। उसी दिन 20 हजार रूपये देकर बात तय की गयी और इसकी शिकायत लोकायुक्त में दर्ज करायी गयी। शनिवार का जब उन्होंने करोलिया को उनके घर के आंगन में शेष 40 हजार रूपये दिये, तभी लोकायुक्त टीम ने घटनास्थल पर ही दविश देकर आरोपी को रंगे हाथों दबोचा।
लापरवाही की वजह से हुआ निलंबन
सीएमओ इशांक धाकड़ ने बताया बताया कि एआरआई हरिवल्लभ चंदौरिया को लापरवाही के चलते निलंबित किया गया था। सीएमओ के अनुसार नामांतरण की एक फाइल को चंदौरिया ने लगभग 1 साल तक लंबित रखा। जिसकी शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गयी। इसके अलावा टैक्स में गड़बड़ी के भी आरोप सामने आये थे। जिसके आधार पर आरोप पत्र जारी किया गया। सीएमओ धाकड़ ने यह भी दावा किया है कि उन्हें स्थापना बाबू द्वारा रिश्वत मांगने की जानकारी पहले ही मिल गयी थी। जिसके चलते 16 अप्रैल को ही उन्हें उस पद से हटाकर दूसरे बाबू की नियुक्ति कर दी गयी थी। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को बे-बुनियाद बताया है।
ऑडियो टेप में सीएमओ का नाम, जांच जारी
लोकायुक्त ग्वालियर के निरीक्षक और दल प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को शिकायत दर्ज की गई थी और आज ट्रैप कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास मौजूद ऑडियो टेप में सीएमओ इशांक धाकड़ को पैसे देने की बात रिकॉर्ड है। फिलहाल भगवान लाल करोलिया को आरोपी बनाया गया है, जबकि ऑडियो की जांच और पुष्टि के बाद सीएमओ का नाम भी एफआईआर में जोड़ा जा सकता है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP में TET परीक्षा के विरोध में भोपाल में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी नहीं पर जून में दी आन्दोलन की चेतावनी

भेल स्थित दशहरा मैदान में बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए हैं।

भोपाल. TET  परीक्षा के विरोध में शनिवार की दोपहर में अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर बड़ा शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने MP नगर SDM को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन को खत्म किया। आयोजकों के अनुसार भोपाल के भेल स्थित दशहरा मैदान में ‘‘मुख्यमंत्री अनुरोध यात्र’’ के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगभग 50 हजार से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। अध्यापक संघ के अध्यक्ष भरत पटेल ने चेतावनी दी है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो जून में फिर से बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।
सयुक्त मोर्चा के संयोजक जगदीश यादव ने कहा हैकि अगर सरकार परीक्षा ही लेना चाहती है तो शिक्षकों को पढ़ाई के लिये समय दिया जाये और उन्हें जनगणना जैसे कार्यो में नहीं लगाया जाये। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पहले से नौकरी कर रहे शिक्षकों पुनः शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी (TET) देने के लिये मजबूर करना गलत है। उनका कहना है कि नियुक्ति के वक्त सभी जरूरी योग्यता पूरी की गयी थी। ऐसे में 20 से 25 वर्षो की सेवा के बाद नयी शर्ते थोपना न्यायसंगत नहीं है।
90-95%शिक्षक प्रभावित हुए
शिक्षकों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश से 90-95%  तक शिक्षक प्रभावित हुए है। खासकर वह शिक्षक जो पहले अध्यापक थे और बाद में शिक्षक संवर्ग में शामिल हुए है। इन शिक्षकों ने कम वेतन से नौकरी शुरू की थी और आज भी पेंशन, ग्रेच्युटी और सेवा अवधि की गणना जैसे हकों के लिये संघर्ष कर रहे है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने रशियन युवती के साथ आपत्तिजनक बनाई रील

महिला हिंदी नहीं समझती थी, इसका फायदा उठाकर इन्फ्लुएंसर ने अश्लील टिप्पणी कर वीडियो रिकॉर्ड किया। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. यू तो ग्वालियर देखने के लिये हजारों सैलानी आते है, लेकिन ऐसे में किला देखने आयी रशियन युवती के साथ एक इंफ्लूएंसर की आपत्तिजनक हरकत को देखने को मिली है। हिन्दी भाषा से अनजान इस युवती के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया गया है। इसे ‘‘राधे गुर्जर’’ नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड की गयी है।
वीडियो नजर में आने के बाद लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इन्फ्लूएंसर को ट्रोल करने लगे। इस घटना से ग्वालियर विदेशी पर्यटकों के साथ व्यवहार का लेकर चर्चाओं में रहा है। पहले भी यहां पर्यटकों के साथ ठगी और लूटपाट की घटनायें सामने आ चुकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की वजह से पर्यटक आगरा के बाद सीधे झांसी या ओरछा चले जाते हैं और ग्वालियर में ठहरने से बचते हैं।
रूसी पर्यटकों दल आगरा से ग्वालियर किला देखने आया
ऐसा बताया जा रहा है कि रूस से आये पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर किला घूमने के लिये आया था। दोपहर में किले पर घूमते वक्त एक स्थानीय इंन्फ्लूएंसर उनसे बातचीत करने लाग तो उसने एक विदेशी महिला को रील बनाने के लिये तैयार किया और अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर किया जो बाद में विवाद की वजह बना।
रूसी शब्द का उपयोग कर अश्लील टिप्पणी की
शहर के एक इंफ्लूएंसर ने ग्वालियर किले पर रील बनाई, जिसमें एक विदेशी युवती को खड़ा किया। युवती हिन्दी नहीं समझती थी। इसका लाभ उठाते हुए इंफ्लूएंसर ने अश्लील टिप्पणी कर वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में इंफ्लूएंसर की बात से अनजान विदेशी युवती ने अंगूठा दिखाते हुए 2 बार यस-यस कहा। उसे अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आपत्तिजनक बात कहीं जा रही है।