राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

जीवाजी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर 2 घंटे काम किया वहिष्कार

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन के क्रम में मंगलवार की सुबह 2 घंटे कार्य बहिष्कर करते हुए प्रशासनिक भवन के सामने जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी अपने प्रस्तावित आन्दोलन की ओर बढ़ रहे है।
प्रशासनिक भवन के सामने धरना देकर आन्दोलन में जमकर नारेबाजी की है। आन्दोलन में विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी नेता राकेश गुर्जर, संजयसिंह भदौरिया, अरबिंद भदौरिया, राजेश नायक, अतुल पांडे, लोकेश चतुर्वेदी, उपेन्द्र परिहार, कर्पोडरसिंह गुर्जर, राजकुमार सिकरवार, अरविंद माठे, पंकज त्रिपाठी, सतीश पटेल, आशीष जोहरी आदि शामिल रहें।

 

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था दुकानदार, यूरिन से भरे कंटेनगर के साथ गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद. उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जूस विक्रेता लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था। फिलहाल शिकायत के बाद आरोपी जूस विक्रता और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिसमामले की जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक जूस विक्रेता को गिरफ्तार किया गया और उसके 15 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। यह मामला कथित तौर यह ग्राहकों को पेशाब मिला हुआ फलों का जूस परोसने का है। पुलिस के अनुसार लोगों की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गयी है कि जूस विक्रेता ग्राहकों को मनुष्य का पेशाब मिला हुआ फलों का जूस परोस रहा था।
स्टॉल से बरामद हुआ पेशाब से भरा हुआ केंटर
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी आमिर के रूप में हुई है कि सूचना तिमलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके जूस स्टॉल की तलाशी ली। जहां पेशाब से भरा हुआ एक प्लास्टिक का केन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मालिक से पेशाब से भरे कंटेनर के बारे में पूछताछ की गयी। लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में जूस विक्रेता के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। जूस विक्रेता के खिलाफ ग्राहक कई दिनों से शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद यह कार्यवाही पुलिस टीम की ओर से की गयी। फिलहाल मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Newsराजनीतिराज्य

राम मंदिर की थीम बना मां दुर्गा का पंडाल

भोपाल के बिट्‌टन मार्केट में राम मंदिर की भव्य झांकी बनाई गई है।

भोपाल. मध्यप्रदेश में नवरात्रि पर माता की आराधना पूरे विधि-विधान से की जा रही है। मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन करने पहुंच रहे है। भोपाल में अयोध्या के राम मंदिर से लेकर पाकिस्तान के हिंगलाज माता मंदिर और डिजनीलैंड जैसी थीम पर पूजा पंडाल तैयार किये गये है।

न्यू मार्केट में बनी हिंगलाज मंदिर की झांकी में दर्शन के लिए रोज हजारों भक्त पहुंच रहे हैं।

राजधानी में सजी मनमोहक झांकियां देखने के लिये प्रदेश के दूसरे जिलों से भी लोग आये है। धार्मिक आस्था के साथ-साथ रचनात्मक और सकारात्मक कला का यह संगम भोपाल की नवरात्रि को और खास बना रहा है।
अयोध्या के राम मंदिर पर बना पंडाल
बिट्ठन मार्केअ में इस साल अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। यहां मां दुर्गा का दरबार 15 साल से सजे रहा है। 2008 में पहली बार यहां मां दुर्गा की स्थापना की गयी थी। तब से आज त कवह क्रम जारी है।
एक करोड़ की लागत, 35 हजार स्क्वायर फीट में बना
समिति के अध्यक्ष हरिओम खटीक के अनुसार, इस पंडाल को बनाने में लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसे 35 हजार स्क्वायर फीट में बनाया गया है। हर दिन लगभग 70-80 हजार लोग इस पंडाल में दर्शन करने आ रहे हैं। इस साल कुल 16-17 लाख भक्तों के आने की संभावना है।

Newsराजनीतिराज्य

4 वर्षो का इंतजार खत्म-ग्वालियर से कैलारस तक पहुंची मेमू ट्रेन, जुलाई तक पहुंचेगी श्योपुर

ग्वालियर. 4 वर्षो के इंतजार के बाद मेमू ट्रेन रविवार को कैलारस रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन को देखने के लिये लोग बड़ी संख्या में स्टेशन प्लेटफार्म पर पहुंचे। इससे पहले जौरा में केन्द्रीय रेलमंत्री ने वर्चुअली व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर उपस्थित होकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ट्रेन में ग्वालियर से कैलारस के बीच लगभग 2500 यात्रियों ने सफर किया।
आपको बता दें कि 22 मार्च 2020 को नैरोगेज ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। केन्द्रीय मंत्री मेमू ट्रेन में सवार होकर जौरा से भटपुरा हॉल्ट स्टेशन तक गये। जबकि नरेन्द्र सिंह तोमर व सांसद शिवमंगल सिंह तोमर मेमू ट्रेन से कैलारस तक पहुंचे।
12 हजार 500 जनरल और स्लीपर कोच बनेंगे-वैष्णव
कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़े रेल मंत्री ने कहा कि जुलाई 2025 तक इस ट्रैक पर ग्वालियर से श्योपुर तक ट्रेन चलने लगेगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए 12,500 जनरल एवं स्लीपर कोच बनाने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस साल बजट में 14,700 करोड़ रुपए का प्रावधान मध्य प्रदेश में रेल के विकास के लिए किया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

उपचुनाव में विजयपुर की कमान अशोक और बुधनी में अरूण यादव संभालेंगे मोर्चा

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में 2 विधानसभा सीटों पर विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने वाले है। इसमें संभावना है कि महाराष्ट्र और झारखंड के साथ ही मध्यप्रदेश के साथ ही एमपी की 2 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। इसके पहले कांग्रेस इन सीटों पर रणनीति बनाने में जुटी है। अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की तरफ से एमपी के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने दोनों विधानसभाओं के लिये नेताओं की कमेटियां गठित की है।
विजयपुर की कमान अशोक सिंह हवाले
विजय में अशोकसिंह को श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा के लिये बनाई गयी कमेटी में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह को संयोजक बनाया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री लाखनसिंह यादव और पूर्व विधायक नीटू सिकरबार को इसमें सदस्य बनाया गया है।
कांग्रेस की मजबूत रही है विजयपुर
श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने लोकसभा चुनाव के मैदान 30 अप्रैल को भाजपा ज्वॉइन कर ली थी। हालांकि लगभग डेढ़ माह तक इस्तीफा नहीं दिया। 8 जुलाई को रामनिवास रावत ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। अब विजयपुर में होने वाले उपचुनाव में रामनिवास का भाजपा से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। यह सीट कांग्रेस के प्रभाव वाली रही है। लिहाजा कांग्रेस दलबदल के बाद भी यहां जीत को बरकरार रखने के प्रयास कर रही है।
बुधनी में अरुण यादव को कमान
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व मंत्री अरुण यादव को संयोजक बनाया है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को इस समिति में सदस्य बनाया है। बुधनी विधानसभा में कांग्रेस के सामने एक मजबूत टिकाऊ चेहरा खोजना सबसे बड़ी चुनौती है। शिवराज सिंह चौहान के प्रभाव वाली बुधनी में कांग्रेस के पास फिलहाल कोई मजबूत चेहरा नहीं हैं। ऐसे में कांग्रेस यहां दमदार और असरदार उम्मीदवार खोज रही है।

 

Newsराजनीतिराज्य

सेवा नगर में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन

ग्वालियर -लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांतीय कार्यक्रम सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के तहत लायंस क्लब अनुभूति आर्यन और जानकी के संयुक्त तत्वाधान में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सेवा नगर में ख्वाजा कानून की दरगाह के पास एक बस्ती में किया गया जिसमें 150 नेत्र रोगियों की जांच की गई और नेत्र स्वस्थ रखने के उपाय के बारे में बताया गया इस अवसर पर नेत्र चिकित्सा डॉ ध्रुव पाठक] आशीष द्विवेदी के साथ ने नेत्र सुरक्षा के बारे में बताते हुए मरीज को आंखों को नियमित रूप से जांच करवाने की सलाह दी।
एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल आरसी मुख्य अतिथि रही अनुभूति क्लब लायन कमल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में ये शिविर संपन्न हुआ साथ में जेडसी हेमलता दुबे जेडसी डॉक्टर मीरा जैन इस कार्यक्रम में सचिव लायन डॉ हरिओम कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल, कमल बनवारी, प्रीति झा, ओपी पाठक कार्यक्रम संयोजक लायन चंदन जायसवाल ला राजेश गोयल लायन रानो पथरोलिया pro ला विजय खण्डेलवाल के साथ-साथ भारी संख्या में नेत्र परीक्षण करबाने आए लोग भी मौजूद रहे।

Newsराजनीतिराज्य

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर  ग्वालियर में एम्स द्वारा दिसम्बर में लगेगा 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर 

ग्वालियर – आगामी दिसम्बर माह में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा आयोजन होने जा रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 25 से 27 दिसम्बर तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल द्वारा ग्वालियर में 3 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इस सिलसिले में एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह से मुलाकात कर स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिये पत्र सौंपा था। इस पर एम्स के निदेशक ने सांसद को लिखित में सहमति दे दी है। साथ ही एम्स की टीम 7 अक्टूबर को इस शिविर की तैयारियों के सिलसिले में ग्वालियर आ रही है।
एम्स भोपाल से तीन वरिष्ठ चिकित्सकों का दल सोमवार 7 अक्टूबर को ग्वालियर आयेगा। यह दल सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं जिला कलेक्टर रुचिका चौहान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देगा।
सांसद भारत सिंह कुशवाह ने बताया कि इस शिविर में ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों सहित समीपवर्ती टीकमगढ़, छतरपुर, उरई, झांसी, इटावा, राजस्थान, धौलपुर में भी प्रचार प्रसार कराया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीज चिकित्सा शिविर का लाभ उठा सकें।
Newsराजनीति

जिला चिकित्सालय मुरार में हुआ स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण 

ग्वालियर – जिला चिकित्सालय मुरार परिसर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का शनिवार को केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अनावरण किया। साथ ही स्व. सिंधिया की स्मृति में इस अवसर पर उन्होंने शमी का पौधा रोपा। कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।
प्रतिमा का अनावरण करने के बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भावुक हो गए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेरे पूज्य पिताजी ने दल से ऊपर उठकर जन सेवा के दर्शन शास्त्र के आधार पर लोगों एवं क्षेत्र की सेवा का काम किया। उनका मानना था कि जीवन में कोई भी रास्ता चुनें, चाहे वह व्यवसाय हो, राजनीति हो या कोई अन्य काम। हमारे जीवन का लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम कितने लोगों के जीवन में खुशियाँ ला सकते हैं।
मेरे पिताश्री मात्र 26 साल की आयु में सांसद बन गए थे और उन्होंने सेवा भाव के मिशन के साथ अपना जीवन जिया। उन्होंने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी वे लोगों की सेवा से पीछे नहीं हटे। सन् 1980 में पैर में फ्रैक्चर होने से वे एम्स में भर्ती थे, तभी उन्हें पता चला कि क्षेत्र में बाढ़ आई है और लोग परेशान हैं। चिकित्सकों के मना करने के बाबजूद वे अपने वाहन में कंबल इत्यादि राहत सामग्री लेकर लोगों के बीच पहुँचे।
लोगों को भरोसा दिलाया कि ग्वालियर के उत्तरोत्तर विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। ग्वालियर के विकास में एलीवेटेड रोड, नया एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम जैसे बड़े-बड़े आयाम जुड़े हैं। विकास की यह श्रृंखला आगे भी जारी रहेगी।
Newsराजनीतिराष्ट्रीय

सीमा सुरक्षा बल सहायक कमाण्डेन्ट 48, सहायक 14 एवं उपनिरीक्षक 15 की भव्य दीक्षांत परेड

ग्वालियर. सीमा सुरक्षा बल अकादमी में सहायक कमाण्डेन्ट 48, सहायक कमाण्डेन्ट 14 एवं उपनिरीक्षक -15 की भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। इस परेड में 03 महिला प्रशिक्षु अधिकारी एवं 01 महिला प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारी सहित कुल 77 प्रशिक्षु अधिकारियों/ अधीनस्थ अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा बल महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी को सलामी देते हुये एक शानदार परेड का प्रर्दशन किया। इस परेड के कमाण्डर प्रशिक्षु अधिकारी श्री सौरभ कुमार तथा सभी प्रशिक्षु अधिकारियों एवं प्रशिक्षु अधीनस्थ अधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री दलजीत सिंह चौधरी के समक्ष देश के संविधान के प्रति एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को बनाये रखने के लिये अपने आपको समर्पित करने की शपथ ली।
अकादमी के निदेशक सेवांग नामग्याल, संयुक्त निदेशक ब्रजेश कुमार, उप महानिरीक्षक नारायण चन्द, उप महानिरीक्षक जसबीर सिंह, कमाण्डेंट एचएस बेदी, कमाण्डेंट संजय टंडन एवं अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र, अकादमी की प्रशिक्षण टीम के कुशल मार्गदर्शन में इन अधिकारियों ने कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करके अपने आपको देश की सीमाओं की देखभाल के लिए सक्षम बनाया है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल प्रशिक्षु अधिकारियों को ट्राफियां वितरित

क्र. सं. ट्रॉफी का नाम सहायक कमाण्डेंट (सीधी भर्ती)
1 स्वार्ड ऑफ ऑनर (ऑल राउण्ड सर्वोत्तम)  सचिन, सहायक कमाण्डेंट
2 गृहमन्त्री ट्रॉफी (बाहरी प्रशिक्षण में सर्वोत्तम)  सौरव कुमार, सहायक कमाण्डेंट
3 महानिदेशक ट्रॉफी (आंतरिक प्रशिक्षण में प्रथम) संचित सिंह सैनी, सहायक कमाण्डेंट

 

क्र. सं. ट्रॉफी का नाम सहायक कमाण्डेंट (विभागीय भर्ती)
1 स्वार्ड ऑफ ऑनर (ऑल राउण्ड सर्वोत्तम) अनूप कुमार, सहायक कमाण्डेंट
2 गृहमन्त्री ट्रॉफी (बाहरी प्रशिक्षण में सर्वोत्तम) अनूप कुमार, सहायक कमाण्डेंट
3 महानिदेशक ट्रॉफी (आंतरिक प्रशिक्षण में प्रथम)  अनूप कुमार, सहायक कमाण्डेंट
4 निदेशक बेटन ट्रॉफी (ड्रिल में प्रथम)  संजय सोनी, सहायक कमाण्डेंट
5 निदेशक ट्रॉफी (निशानेबाजी में प्रथम)  अनूप कुमार, सहायक कमाण्डेंट
6 शारीरिक प्रशिक्षण एवं खेल में सर्वश्रेष्ठ  रोनरा खाथिंग, सहायक कमाण्डेंट

मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन भाषण में युवा अधिकारियों को बताया कि आपकी परेड बहुत ही शानदार है, आपका टर्नआउट, जोश व प्रर्दशन बहुत ही ऊँचे दर्जे का है इससे इस बात का पता लगता है कि आपकी ट्रेनिंग पर प्रशिक्षकों ने बहुत ध्यान दिया है। मैं, अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एंव उनकी प्रशिक्षण टीम को बधाई देता हूँ, जिन्होंने आपको एक सामान्य व्यक्ति से एक दृढ़ तथा योग्य लीडर के रूप में निखारा है। साथ ही महोदय ने प्रशिक्षु अधिकारियों के माता-पिता को अपने बच्चों को देश सेवा में समर्पित करने के लिये धन्यवाद दिया। परेड़ के उपरान्त दलजीत सिंह चौधरी पिपिंग सेरेमनी के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों/ अधीनस्थ अधिकारियों और उनके अभिभावकों से मिले।
इस दीक्षांत परेड में सीमा सुरक्षा बल अकादमी में पदस्थ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों के अतिरिक्त प्रशिक्षु अधिकारियों/अधीनस्थ अधिकारियों के परिवारजन और ग्वालियर और डबरा के मीडिया कर्मी/पत्रकार भी शामिल हुये। परेड के समाप्त होने के पश्चात् उपस्थित अभिभावकों तथा दर्शकों के मनोरंजन के लिये शानदार श्वान प्रर्दशन किया गया जिसका सभी दर्शकों ने बहुत आनन्द और लुत्फ उठाया।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंडिगो एयरलाइंस बुंकिंग सिस्टम हुआ फेल, एयरपोर्ट पर लम्बी कतारें, पड़ रहा है उड़ानों पर असर

नई दिल्ली. इंडिगो एयरलाइंस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कम्पनी के बुकिंग सिस्टम में गड़बड़ी के चले फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ है। एयरलाइंस से बुकिंग प्रणाली शनिवार की दोपहर 12 बजे से प्रभावित होनी शुरू हुई है। और लगभग 1 घंटे के बाद लगभग 1.05 बजे पर परिचालन फिर से सुचारू हो सका है। हालांकि इंडिगो बुंकिंग सिस्टम अभी भी डाउन है और यूजर्स को परेशानी आ रही है। इस मामले में पर कंपनी की तरफ से भी जानकारी शेयर की गयी है।
नेटवर्क स्लोडाउन से आई समस्या
इंडिंगो एयरलाइंस की तरफ से इस गड़बड़ी के संबंध में एक स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि हम वर्तमान में अपने नेटवर्क में अस्थाई सिस्टम स्लोडान का सामना कर रहे है। जिससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहा है। इसके चलते हमारे ग्राहकों को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लम्बी कतारें शामिल है। एयरलाइंस की तरफ से इस संबंध में जारी किये गये स्टेटमेंट में समस्या के लिये खेद जताया गया है। एयरलाइंस कम्पनी के पूरे नेटवर्क में यह तकनीकी खराबी आयी है। जिससे सिस्टम घंटे भर की परेशानी के बाद भी बेहद धीमी रफ्तार से काम कर रहा है। इस समस्या से इंडिंगों की उड़ान सेवायें प्रभावित हुई है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino