राजनीति

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

7th Pay Commission-केन्द्रीय कर्मचारियों के मोदी कैबिनेट में महंगाई भत्ते का नहीं हो पाया ऐलान, अगली बैठक में होगा विचार

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार बुधवार को यानी आज बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक के बाद केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये महंगाई भत्ता (डियरनेस एलाउंस) और महंगाई राहत (डियरनेस रिलीफ) में बढ़ोत्तरी की घोषणा कर सकती है। केन्द्र सरकार के इस फैसले पर संभावित एक करोड से अधिक लोगों की नजर है। केन्द्र सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीवाली से पहले तोहफा दे सकती है। केन्द्रीय कर्मचारी और श्रमिक परिसंघ ने हाल ही में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को एक पत्र लिखकर DA/DR बढ़ोत्तरी की ऐलान में देरी पर चिंता जताई थी। महंगाई भत्ते की समीक्षा आमतौर पर साल में 2 बार की जाती है। जनवरी और जुलाई से महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी की जाती है। यह बढ़ोत्तरी महंगाई के हिसाब से किया जाता है। हालांकि आधिकारिक घोषणायें अक्सर बाद में ही होती है। वर्तमान में डीए 50 प्रतिशत है।
3 % DA बढ़ने की संभावना
केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को अनुमान है कि महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो सकती है। वहीं पेंशनर्स के लिये महंगाई राहत भी 3 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। ऐसे में अगर महंगाई भत्ता में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिये डीए और डीआर बढ़कर 53 प्रतिशत हो जायेगा।
महंगाई भत्ते का बढ़ने का इंतजार
केन्द्रीय कर्मचारी इस ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जिससे उनके महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह बदलाब अक्टूबर में लागू होगा और साथ ही जुलाई से सितम्बर तक पिछले 3 माह के बकाये भी लागू होंगे। यह पिछले साल के पैटर्न के अनुरूप है। जब अक्टूबर के आरंभ में वेतन बढ़ोत्तरी की घोषणा हुई थी।
सीनियर अधिकारी ने क्‍या कहा?
मीडिया रिपोर्ट में कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया कि अगली कैबिनेट बैठक में डीए में बढ़ोतरी होगी. हम कम से कम 3% की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं. डीए की गणना अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) से निकटता से जुड़ी हुई है, जो पिछले 12 महीनों में रिटेल इन्‍फ्लेशन को ट्रैक करता है. दुनिया के महंगाई के दबाव और बढ़ती लागतों के साथ, यह निर्णय देश भर में घरेलू बजट के मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण है।
मार्च में हुआ था बढ़ोतरी का ऐलान
मार्च 2024 में 4% डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था, जिसने डीए को 46% से बढ़ाकर 50% कर दिया था. इस बढ़ोतरी ने 7वें वेतन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, मकान किराया भत्ते समेत अन्य भत्तों में संशोधन को भी गति दी. लगभग एक दशक पहले स्थापित 7वें वेतन आयोग ने डीए के 50% को पार करने पर मूल वेतन में स्वतः संशोधन का प्रस्ताव रखा था. हालांकि, इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली, जिसके कारण यूनियनों ने आगामी 8वें वेतन आयोग के साथ फिर से मांग उठाने की योजना बनाई है।

 

Newsराजनीतिराज्य

सब इंस्पेक्टर कर रहा था SP की जासूसी, साइबर सेल प्रभारी बार-बार निकलवा रहा था लोकेशन, गुना की रहने वाली हैं IPS

गुना. राजस्थान के भिवाड़ी में पदस्थ गुना निवासी आईपीएस की उनके ही विभाग को लोग जासूसी कर रहे थे। साइबर सेल के सब इंस्पेक्टर और 6 पुलिसकर्मी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के मोबाइल नम्बर से उनकी लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। एसपी को इसकी जब भनक लगी तो सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। अब पुलिस हेडर्क्वाटर के स्तर पर मामले की जांच की जा रही है। मामला भिवाड़ी साइबर सेल का हे।
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा है कि मैं ईमानदारी से अपना काम कर रही हूं। मुझे इसका अनुमान नहीं था कि मेरे ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस तरह से मुझे निराश करेंगे। मुझे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मेरे डिपार्टमेंट के पुलिसकर्मी मेरे मोबाइल से मेरी लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं और मेरी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
क्या है मामला
मुझे गोपनीय रूप से 6 अक्टूबर को जानकारी मिली। इसके बाद मामले की जांच की और यह सच पाया गया तो तुरंत कार्रवाई की। सोमवार (7 अक्टूबर) को साइबर सेल के इंचार्ज एसआई श्रवण जोशी, हेड कॉन्स्टेबल अवनीश कुमार, कॉन्स्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को सस्पेंड कर दिया है।
सभी आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस विभाग के साइबर सेल के जरिए भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की फोन की लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। एसपी ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दी है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में और किन-किन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका है, इसकी भी जांच की जाएगी।
जांच में सामने आया कि साइबर सेल इंचार्ज श्रवण जोशी ने एसपी का मोबाइल नंबर ट्रैक कराया था। बताया जा रहा है कि 10 से 15 बार एसपी की लोकेशन निकाली गई। इस दौरान लोकेशन ट्रेसिंग से जुड़ी चैट को भी डिलीट कर दिया गया। खासतौर पर शनिवार और रविवार के दिन की ही लोकेशन ट्रैक की जा रही थी, जिसे एसपी की बिना जानकारी के छुट्टी लेने के प्रयास से जोड़ा जा रहा है। हालांकि, इस तर्क को पुलिस विभाग के कई अधिकारी खारिज कर रहे हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जा चुकी है, और मामले की जांच एसटी-एससी सेल के DSP को सौंपी गई है। घटना 3 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन प्रदेश में इस तरह का पहला मामला होने के कारण सब चुप रहे। इधर, जयपुर रेंज आईजी अजय पाल लांबा के अनुसार, इस प्रकरण को चार दिन हो चुके हैं। कितने समय से और कितनी बार लोकेशन निकाली गई, यह जांच का विषय है।
गुना निवासी है आईपीएस
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी मध्यप्रदेश के गुना जिले की निवासी है। उन्होंने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और इसके बाद 2018 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद राजस्थान कैडर में पहली बार उदयपुर के गिर्वा सर्किल में बतौर एएसपी के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद भीलवाड़ा में एसपी रहीं। फिर जयपुर क्राइम ब्रांच में डीसीपी के पद पर तैनात किया। सिरोही, कोटपुतली, बहरोड़ में फील्ड में पदस्थापना रहीं। अब भिवाड़ी की एसपी है।

Newsराजनीतिराज्य

सुमावली पटवारी 1500 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त की टीम ने दबोचा

मुरैना. लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को मुरैना के सुमावली हल्के के पटवारी को 1500 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। पटवारी श्यामसुन्दर शर्मा ने एक किसान से उसके पिता की मृत्यु होने पर जमीन का नामांकर के नाम पर 2500 रूपये की डिमांड की थी। किसान ने पहले ही 1 हजार रूपये दे चुका था। 1500 रूपये देने की बात आयी तो लोकायुक्त से पकड़वा दिया।
कृषक मनोज जादौन ने बताया कि पिता चंदनसिंह जौदान की मौत के बाद से जमीन का नामांकन करवाने के लिये मैं पिछले 6 माह से परेशान हूं। सुमावली हल्का पटवारी श्यामसुन्दर शर्मा, मनोज सिंह जौदान ने मुझसे 2500 रूपये की मांग कर रहा था। मैं एक हजार रूपये पहले ही मैं पटवारी को दे चुका हूं। लेकिन जब उसने 1500 रूपये की ओर डिमांड की तो मैंने ग्वालियर लोकायुक्त कार्यालय में एसपी से शिकायत कर दी। आज 1500 रूपये लेते पटवारी को पकड़ लिया गया।
लोकायुक्त टीम में शामिल अधिकारी
कार्रवाई के दौरान DSP विनोद सिंह कुशवाह, काबिद्र सिह चौहान, टीआई बृजमोहन नरवरिया, टीआई अंजली शर्मा, टीआई इकबाल खान, हैड कॉन्स्टेबल जशवंत शर्मा, नेतराम राजौरिया, सुनील सिंह, सुरेंद्र सिंह, विशम्भर सिह भदौरिया, अंकेश शर्मा, बलवीर सिंह और प्रशांत सिंह मौजूद रहे।

Newsराजनीतिराज्य

बिरलानगर स्टेशन के पास रेलपटरी पर लोहे के जाल रखने की साजिश, मालगाड़ी के ड्राइवर की सजगता से टला हादसा

ग्वालियर. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 1.30 बजे बिरलानगर ग्वालियर स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लोहे का चौकोर जाल रखकर ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गयी। ट्रैक पर ट्रेन निकलने से पहले ग्वालियर से आगरा की ओर मालगाड़ी लेकर जा रहे लोको पायलट अजय जिरोनिया की उस पर नजर पड़ गयी। उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी को रोका कंट्रोल रूम को सूचना दी और इसके बाद गाड़ी से उतरकर ट्रैक से लोहे के जाल को हटाया। उसे बिरलानगर स्टेशन पर रखवा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर सुबह 4 बजे पहुंची। वहीं मामला गंभीर होने पर जीआरपी पुलिस भी पहुंची। लोहे का जाल इतना भारी था कि उसके ऊपर ट्रेन गुजरती तो रेल हादसा होना तय था।
ग्वालियर से लेकर प्रयागराज तक मचा हड़कंप
ट्रैक पर लोहे का जाल रखे होने की सूचना मिलने के बाद ग्वालियर-झांसी से लेकर प्रयागराज तक हड़कंप मचा रहा है। आरपीएफ के अनुसार सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 1.30 बजे थर्ड लाईन में किमी 1227.16ए पर किसी ने लोहे का जाल रेल ट्रैक पर रख दिया था। इसी ट्रैक पर ग्वालियर से आगरा की ओर मालगाड़ी जा रही थी।
अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
बिरला नगर-ग्वालियर स्टेशन के बीच थर्ड लाइन पर लोहे का जाल किसी ने रखा था। डिप्टी एसएस कामर्शियल की सूचना पर मौके पर जीआरपी टीम पहुंची थी। ट्रेन डिरेल की साजिश में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। -एमपी ठक्कर, टीआई, जीआरपी थाना

Newsराजनीतिराज्य

कलेक्टर ने रतनगढ़ माता मंदिर पहुँचकर लिया जायजा,  की पूजा-अर्चना भी 

ग्वालियर – नवदुर्गा महोत्सव पर रतनगढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे मेले में ग्वालियर जिले से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर रुचिका चौहान मंगलवार को रतनगढ़ पहुँचीं। उन्होंने माँ रतनगढ़ के मंदिर में पहुँचकर पूजा-अर्चना भी की।
इस दौरान एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्वालियर जिले की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होना चाहिए। साथ ही पार्किंग व सड़क आवागमन पर लगातार नजर रखें, जिससे जाम की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने मेला परिसर में ग्वालियर जिले की ओर श्रद्धालुओं के लिये जुटाई गईं स्वास्थ्य, पेयजल, पार्किंग इत्यादि जनसुविधाओं का निरीक्षण किया।  इस अवसर पर एसडीएम ग्वालियर ग्रामीण श्री सूर्यकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
राजनीतिराज्य

लोहा व्यवसाई की दुकान 2.60 लाख रूपये नगद से भरा बैग गायब, चोर 2 मिनट से थैला लेकर हुआ फरार

ग्वालियर. एक लोहा व्यवसाई की दुकान से चोर ने महज 2 मिनट से 2.50 लाख रूपये से भरा बैग छीन लिया। घटना सोमवार की शाम 4 बजे की है। लेकिन चोरी का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गयी । घटना शहर के लोहियाबाजार इलाके की है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पुलिस ने बैग उठाकर भागने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
गद्दी से गायब हुआ बेग, ग्राहक को सामान देने गये थे
शहर के कोतवाली थाना इलाके लोहियाबाजार निवासी दीपेश गोयल 27, लोहा व्यवसाई है। लोहिया बाजार में ही उनकी रामभरोसे आयरन मर्चेट के नाम से दुकान है। सोमवार की शाम को ज बवह अपनी दुकान पर बैठे थे तब पास में गद्दी पर नगदी से भरा थैला रखा था। इसी बीच एक ग्राहक का कॉल आया । जिसके बाद वह पडोसी की दुकान से एक पाइप लेने गये। वापिस लौटने पर दीपेश ने पाया कि उनका थैला गायब हो गया था। उस थैले में 2.60 लाख रूपये थे। जिनका भुगतान एक पार्टी का करना था।
CCTV कैमरे में कैद हुआ चोर
दीपेश ने पहले खुद थैले की तलाश की, लेकिन जब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें चोर दुकान से थैला उठाकर भागता दिखा। वह कुछ दूर जाकर बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया।
दो मिनट में अंजाम दी चोरी
चोर ने पूरी वारदात को केवल 2 मिनट में अंजाम दिया। उसने दुकान से बैग उठाया और साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गया। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी का कहना है कि एक लोहा व्यापारी की दुकान से चोर ने नकदी से भरा थैला चोरी किया है। चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV फुटेज मिले है। फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।

Newsराजनीतिराज्य

जम्मू कश्मीर में एनसी-कांग्रेस की सरकार, फारूक बोले उमर अब्दुल्ला बनेंगे मुख्यमंत्री, नौशेरा में हार के बाद रविन्द्र रैना का प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा

जम्मू कश्मीर. विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गया है। नेशनल कांग्रेस (एनसी) और कांग्रेस गठबधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 78 सीटें मिली है। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिली। 29 सीटों पर आगे चल रही। भाजपा 27 जीत चुकी है। पीडीपी को 3 सीट मिली। एक-एक सीट आमआदमी पार्टी और जेपीसी के खाते में आयी है। 7 निर्दलीय भी जीते, 90 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है।
इस दौरान नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उमर अब्दुल्ला को 2 सीटों बडगाम और गांदरबल पर जीत मिली है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा- बिजबेहरा सीट से हार गयी है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र रैना नौशेरा सीट से हार हार गयी। हार के बाद उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जम्मू-कश्मीर में 18 सितम्बर में 1 अक्टूबर तक तीसरे चरण में 63%  मतदान हुआ था। 10 वर्ष पहले 2014 में हुए चुनाव में 65%  मतदान हुआ था। इस बार 1.12% कम मतदान हुआ था।

पार्टी जीते आगे रुझानों में बढ़त
नेशनल कांफ्रेंस 41 1 42
कांग्रेस 6 0 6
BJP 27 2 29
PDP 3 0 3
JPC 1 0 1
CPI (M) 0 1 1
AAP 1 0 1
अन्य 7 0 7
कुल 86 4 90

फारूक बोले- उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के CM बनेंगे

नेशनल कॉन्फ्रेंस चीफ फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “जनता ने जनादेश दे दिया है। इससे साबित होता है कि 5 अगस्त को 370 हटाने का जो फैसला लिया गया, उसे लोगों ने स्वीकार नहीं किया। उमर अब्दुल्ला अगले सीएम होंगे।”

Newsराजनीतिराज्य

SKV -आईपीएस .सी स्टूडेंट्स कॉन्क्लेव

ग्वालियर सिंधिया कन्या विद्यालय में तीन दिवसीय समारोह आई.पी.एस .सी स्टूडेंट्स कॉन्क्लेव के द्वितीय दिवस का भव्य शुभारम्भ हुआ। यह समस्त कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आज कीनोट स्पीकर के रूप में श्री अंकित नैथानी ,एक मार्केटिंग और संचार प्रोफेशनल हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया रणनीति ब्रांड संचार और रचनात्मक सामग्री विकास में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है, उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लगभग 90 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। इस कॉन्क्लेव का मुख्या उद्देश्य छात्र- छात्राओं को पब्लिकेशन के मुख्य बिन्दुओ क्रमशः विषय का चयन, स्पष्ट लेखन शैली, अनुसंधान और शैक्षणिक लेखन, प्रकाशनों के प्रकार, शिक्षण पर प्रभाव, संरचना, संपादन और प्रूफ़रीडिंग,रिपोर्टिंग, पेज डिजानिंग तथा एडिटिंग से अवगत कराना है। छात्र- छात्राओं को पब्लिकेशन के लिए सक्षम बनाना है जिसे वे अपने विद्यालय का पब्लिकेशन सुचारु रूप से कर पाए।
प्रातः कालीन सत्र में शेयर योर एक्सपेर्टीसे: बेस्ट प्रैक्टिसेज इन स्कूल पुब्लिकेशन्स एंड सोशल मीडिया कार्यक्रम में विद्यालयों के द्वारा अपने स्कूल मैगज़ीन के बारे में बताया क्रमशः जेनेसिस ग्लोबल स्कूल, नॉएडा ने बताया कि उनकी अलग-अलग विभाग में दोनों सी बी ऐस सी तथा आई बी बोर्ड के लिए उनकी अलग-अलग मैगज़ीन निकलती है, सिंधिया कन्या विद्यालय द्वारा उनकी मंथली मैगज़ीन औरा , ईयर बुक , इयरली मैगज़ीन सुरभी निकलती है जो विद्यालय की एडिटोरियल बोर्ड की छात्राओं द्वारा निकाली जाती है ।

Newsराजनीतिराज्य

MP ATS ने अवैध हथियार के कारोबार से जुड़े अंतर्राज्‍यीय गिरोह के एक सदस्‍य को किया गिरफ्तार दो पिस्‍टल तथा सैकड़ों बैरल बरामद

भोपाल, पुलिस द्वारा राज्य में लूट, चोरी, नकबजनी, अवैध हथियारों के निर्माण एवं विक्रय आदि घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों पर निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्‍य में 07 अक्‍टूबर, 2024 को मध्‍यप्रदेश एटीएस ने आगरा-मुम्‍बई रोड, इंदौर से अवैध आर्म्‍स निर्माण एवं विक्रय करने वाले संदिग्‍ध नेपाल सिंह पिता बल्‍लम सिंह टकराना उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम उन्‍डीखोदरी पलसूद तहसील राजपुर थाना पलसूद जिला बड़वानी को हिरासत में लेकर उसके कब्‍जे से दो देसी पिस्‍टल मय मैग्‍जीन तथा 200 से अधिक बैरल एवं शटर नली बरामद करने में सफलता प्राप्‍त की है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि, उक्‍त पिस्‍टल व बैरल विक्रय करने की नीयत से सूरत (गुजरात) से मंगवाई थी। आरोपी नेपाल सिंह, सिकलीगर समुदाय से है तथा अवैध हथियार निर्माण एवं अंतर्राज्‍यीय तस्‍कर गिरोहों से जुड़ा हुआ है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी नेपाल सिंह पिता बल्‍लम सिंह टकराना को न्‍यायालय में पेश कर आरोपी से पूछताछ तथा अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। साथ ही अवैध आर्म्‍स निर्माण कारोबार के अन्‍तर्राज्‍यीय नेटवर्क से जुड़े व्‍यक्तियों तथा ऐसे संगठित गिरोहों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री, कल-पुर्जे, बैरल आदि उपलब्‍ध कराने वाले व्‍यक्तियों, राज्‍य एवं राज्‍य के बाहर क्रय/विक्रय करने वाले संगठित आपराधिक गिरोह की भी गहनता से जाँच की जाएगी।
हथियार में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है बैरल
किसी भी हथियार में बैरल उसका महत्‍वपूर्ण भाग होता है। बैरल की गुणवत्‍ता से ही हथियार की मारक क्षमता निर्धारित होती है। उच्च गुणवत्‍ता की बैरल से हथियार ज्यादा असरदार होते हैं। वहीं अच्‍छी क्‍वालिटी की बैरल की क्षमता अधिक होने से हथियार को बिना किसी खतरे के लम्‍बे समय तक उपयोग में लाया जा सकता है। अत: अवैध हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली अच्‍छी क्‍वालिटी के बैरल सप्‍लाई पर रोक लगाने से अवैध हथियार के निर्माण एवं देशभर में अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। एटीएस मध्‍यप्रदेश द्वारा अवैध हथियार कारोबार से जुड़े अंतर्राज्‍यीय गिरोह के सदस्‍यों पर लगातार निगाह रखी जा रही है। इसके अतिरिक्‍त ऐसे अंतर्राज्‍यीय आतंकी/उग्रवादी संगठन तथा गिरोह, जो इन अवैध हथियारों का इस्‍तेमाल कर किसी आतंकी एवं राष्‍ट्रविरोधी गतिविधि को कारित कर सकते हैं, उन पर भी एटीएस, मध्‍यप्रदेश द्वारा सतत् प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
वर्ष 22 अवैध हथियार निर्माण कारखाने किए नेस्‍तनाबूद
मध्‍यप्रदेश पुलिस, अवैध हथियार कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार कार्यवाही कर प्रदेश में अवैध हथियारों के अन्‍तर्राज्‍यीय नेटवर्क को ध्‍वस्‍त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उल्‍लेखनीय है कि मध्‍यप्रदेश के धार, बड़वानी, खरगौन एवं बुरहानपुर जिलों के सिकलीगरों के अवैध हथियारों बनाने वाले सक्रिय डेरों में मध्य प्रदेश पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है । इस वर्ष जनवरी से अभी तक इन जिलों में 22 अवैध हथियार निर्माण के कारखानों को नेस्तनाबूद किया गया है और भारी मात्रा में अवैध शस्त्र निर्माण सामग्री एवं उपकरण जैसे कनास, ग्राइंडर आदि जब्त किए हैं। इसी के साथ इन जिलों में 498 अवैध पिस्टल एवं कट्टे, 98 कारतूस बरामद कर 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

कोचिंग में 5वीं कक्षा की छात्रा छेड़छाड़, थाने पहुंची बालिका की मां को मारा धक्का, वीडियो वायरल

ग्वालियर. हजीरा में कोचिंग से आयी 5वीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका को लेकर जब उसकी मां थाना पहुंची तो पुलिस ने बात तो सुनी है। तत्काल आरोपी को भी उठवा लिया है। लेकिन कार्यवाही को लेकर बहस हुई। इस बीच बालिका की मां को थाना प्रभारी के हाथ से धक्का लगा। जिस पर वह नीचे गिर गयी। वही वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। घटना हजीरा थाना की है। बालिका के परिजन ने थाना प्रभारी पर मारपीट व महिला से अभद्रता का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ग्वालियर ने वीडियो की जांच के आदेश दिये है।
क्या है मामला
शहर के हजीरा इलाके में रहने वाली 9 साल की बालिका पास ही एक शासकीय स्कूल से कक्षा 9वीं की छात्रा है। छात्रा को उसके मां-पिता कुछ ही दूरी पर रहने वाले शिक्षक देवेंद्र वर्मा के यहां कोचिंग पढ़ने जाती है। जहां कोचिंग पर पढ़ाने वाले टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। नाबालिग छात्रा रोते हुए अपने घर पहुंची जहां उसने अपनी मां को टीचर की गंदी हरकत के बारे में बताया तभी बच्ची की मां परिजन और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर थाने पहुंची। थाना पर जहां बच्ची के साथ की गई हरकत के बारे में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपों के जांच करने की बात कही, लेकिन यहां बहस हुई। जिस पर झूमाझटकी हो गई। यहां हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर द्वार पीड़ित बालिका से अभद्रता की। भीड़ में थाना प्रभारी ने बच्ची की मां को धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि थाना प्रभारी ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो शूट कर लिया था। जिसके बाद वहां लोगों ने थाना प्रभारी की हरकत पर हंगामा खड़ा कर दिया।
हंगामा बढ़ते ही पहुंचा फोर्स, संभाले हालात
हंगामा की खबर लगते ही पुलिस फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने परिजन और स्थानीय लोगों को समझाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद लोगों ने हंगामा करना बंद किया और तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ करने वाले आरोपी टीचर देवेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। हंगामा करने वाली भीम आर्मी के सदस्यों का कहना था कि टीआई के द्वारा किया गया व्यवहार गलत है। जिसे लेकर टीआई को सस्पेंड और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित परिजन का कहना
इस मामले में पीड़िता के परिजन का कहना है कि छात्रा पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने जाती थी, जहां एक टीचर ने उसके साथ छेड़छाड़ की जब उसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने अपमान जनक शब्दों का उपयोग करते हुए महिला से मारपीट की है।
मैंने कोई अभद्रता नहीं की
इस मामले में थाना प्रभारी हजीरा शिवमंगल सिंह का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। उन पर लगाए आरोप झूठे हैं, बल्कि उन्होंने तो तत्काल एक्शन लिया है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino