जूस में पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाता था दुकानदार, यूरिन से भरे कंटेनगर के साथ गाजियाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद. उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जूस विक्रेता लोगों को जूस में पेशाब मिलाकर पिलाता था। फिलहाल शिकायत के बाद आरोपी जूस विक्रता और उसके 15 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिसमामले की जांच कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को एक जूस विक्रेता को गिरफ्तार किया गया और उसके 15 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। यह मामला कथित तौर यह ग्राहकों को पेशाब मिला हुआ फलों का जूस परोसने का है। पुलिस के अनुसार लोगों की शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी की गयी है कि जूस विक्रेता ग्राहकों को मनुष्य का पेशाब मिला हुआ फलों का जूस परोस रहा था।
स्टॉल से बरामद हुआ पेशाब से भरा हुआ केंटर
एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी आमिर के रूप में हुई है कि सूचना तिमलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके जूस स्टॉल की तलाशी ली। जहां पेशाब से भरा हुआ एक प्लास्टिक का केन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मालिक से पेशाब से भरे कंटेनर के बारे में पूछताछ की गयी। लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि मामले में जूस विक्रेता के बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। जूस विक्रेता के खिलाफ ग्राहक कई दिनों से शिकायत कर रहे थे। जिसके बाद यह कार्यवाही पुलिस टीम की ओर से की गयी। फिलहाल मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।

