राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

रेलवे के प्लेटफार्म पर यात्रियों के परिजनों को प्रवेश नहीं, मुख्य गेट पर तैनात RPF

ग्वालियर. मुंबई के बाद्रा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भगदड़ से कई यात्री घायल होने के मामले में झांसी मंडल के डीआरएम दीपक सिन्हा ने गंभीरता से लिया है। यात्रियों की भीड़ को काबू में करने के लिये डीआरएम ने रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर सोमवार को शाम के वक्त निरीक्षण किया है।
इस बीच उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि यात्रियों की भगदड़ को काबू में करने के लिये ट्रेनों के प्लेटफॉर्म को अचानक नहीं बदला जायेगा और साथ ही प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर सोमवार की शाम से लेकर 10 नवम्बर तक के लिये अस्थाई रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिससे प्लेटफार्म के अंदर यात्रियों को छोड़ने व लेने के लिये परिजन नहीं जा सकेंगे।
यानी प्लेटफार्म के भीतर अब केवल यात्रियों को ही प्रवेश मिलेगा। एंट्री -गेट पर टीटीई व आरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया है। जिस अनाधिक्रृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई जा सके।
यात्रियों के लिए प्रॉपर साइनेज बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
रेलवे स्टेशन में इस समय पुनर्विकास का काम चल रहा है। जगह-जगह बेरीकेड्स लगे हुए हैं। इससे यात्रियों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए सोमवार को झांसी मंडल के रेल प्रबंधक डीआरएम दीपक  सिन्हा ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि प्लेटफॉर्म पर चल रहे विकास कार्यों से किसी भी यात्री को असुविधा नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निर्देशित किया गया कि यात्रियों की सुविधा के लिए प्रॉपर साइनेज बोर्ड लगे होने चाहिए जिससे कि यात्री को प्रॉपर गाइडेंस मिलता रहे।

Newsराजनीतिराज्य

केरल के कासरगोड में जबरदस्त विस्फोट से 152 घायल और 8 नाजुक, आतिशबाजी की चिंगारी से गोदाम में लगी आग

तिरूवनंतपुरम. केरल के कासरगोड के अंजुताम्बलम वीरारकाबु मंदिर में सोमवार की रात लगभग 12.30 बजे आतिशबाजी के दौरान एक विस्फोट हुआ है। इसमें 450 से अधिक लोग घायल हुए है। कासरगोड पुलिस ने बताया कि 8 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया है।
मंदिर में वार्षिक कलियाट्टम उत्सव के लिये लिये 1500 लोग जुटे थे। यहां आतिशबाजी की जा रही थी। जिससे उठी चिंगारी पटाखों के गोदाम तक पहुंची। जहां आग लगने से विस्फोट हो गया। इस गोदाम में 25 हजार रूपये के पटाखे रखे थे। हादसे को लेकर मंदिर कमेटी के 2 सदस्यों को पुलिस ने हिरासत ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मंदिर कमेटी ने पटाखे जलाने और आतिशबाजी के लिये लायसेंस भी नहीं लिया था।
छोटे-छोटे पटाखे थे इन्हीं से निकली चिंगारी-विधायक
सत्ताधारी विधायक एम राजगोपाल ने घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने घटना के कारण जानने के लिये कलेक्टर से भी बात की। राजगोपाल ने कहा है कि घायलों को जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। पटाखे छोटे थे, लेकिन इन पटाखों की चिंगारी उस जगह पर गिरी। जहां अन्य पटाखे रखे गये थे। कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीयन ने भी घायलों के स्वस्थ्य होने की कामना की है।

ब्लास्ट से जुड़ी 3 तस्वीरें…

मंदिर में रात 12:30 बजे तक भी काफी भीड़ थी। मंदिर के पास कलियाट्टम उत्सव के लिए लोग आतिशबाजी कर रहे थे।
मंदिर में रात 12:30 बजे तक भी काफी भीड़ थी। मंदिर के पास कलियाट्टम उत्सव के लिए लोग आतिशबाजी कर रहे थे।
आतिशबाजी के दौरान ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की आवाज कई मीटर दूर तक सुनाई दी।
आतिशबाजी के दौरान ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की आवाज कई मीटर दूर तक सुनाई दी।
ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। पीछे खड़े लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े।
ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया। पीछे खड़े लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े।

घायलों को अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया गया

पुलिस ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया गया है। 3 गंभीर लोगों को परियारम मेडिकल कॉलेज और कई अन्य लोगों को मेंगलोर, कुन्नूर और कासरगोड के अस्पतालों में भर्ती किया गया है। कासरगोड के डिस्ट्रिक्ट पुलिस चीफ, कलेक्टर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Newsराजनीतिराज्य

किसान द्वारा हम्माल की मारपीट से घायल होने पर हम्मालों ने मंडी गेट कर लगाया जाम, केस दर्ज होने पर ही खोला जाम

किसान की मारपीट के बाद जमीन पर पड़ा हम्माल।

ग्वालियर. डबरा कृषि उपजमंडी में शनिवार को एक किसान ने हम्माल को पीट दिया। इससे हम्माल भड़क गये और उन्होंने कंडी का मेन गेट बन्द कर जाम लगा दिया। मंडी में इस वक्त धान खरीदी की जा रही है। बड़ी संख्या में किसान ट्रॉलियां लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। सोमवार को दतिया जिले के पचोखरा गांव में रहने वाले किसान राधेलाल ट्रॉली निकाल रहे थे। तभी हम्माल दाताराम बघेल से उनका विवाद हो गया। उन्होंने दाता की पिटाई कर दी। जिससे उसके पैर में चोट आ गयी। साथी से मारपीट होती देखते ही मंडी में हम्मालों ने काम बन्द कर दिया और डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर मंडी गेट बन्द कर जाम लगा दिया।
मंडी में हंगामा और जाम की जानकारी लगते ही एसडीओपी विवेक शर्मा, तहसीलदार विनीत गोयल, देहात थाना टीआई अनुराग प्रकाश पहुंचे। उन्होंने हम्मालों से बातचीत शुरू की। हम्माल मारपीट करने वाले किसान के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात पर अड़े रहे। एसडीओपी ने बताया कि किसान के खिलाफ अपराध दर्ज करा दिया है। इसके बाद हम्मालों ने जाम खोल दिया।

हम्मालों ने इस तरह मंडी के मेन गेट पर जाम लगा दिया था।
हम्मालों ने इस तरह मंडी के मेन गेट पर जाम लगा दिया था।

3 घंटे के जाम में फंसी रही सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉलियां

हम्मालों की हड़ताल के चलते एक ओर मंडी का काम बंद हो गया तो दूसरी ओर सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में पहुंची ट्रॉलियों से जाम की स्थिति बन गई। मुख्य मार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियों की कतारें देखने को मिलीं। 3 घंटे तक हंगामा जारी रहा। इसके चलते जिन किसानों का अनाज मंडी में बिक गया था, वह भी उसकी तुलाई के लिए मंडी में परेशान होते रहे।

Newsराजनीतिराज्य

सदर बाजार मुरार से हटाया अस्थाइ अतिक्रमण, यातायात को बनाया सुगम

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज अग्रसेन चैराहा, गरम सड़क सहित विभिन्न स्थानों पर सडक के मध्य बने डिवाइडरों के कट को बन्द कर खडे यातायात मंे बाधक हाथ ठेलांे, फुटपाथी दुकानों एवं अन्य रखे सामान तथा दुकानासें के बाहर सडक घेरकर रखे सामानों को सडक हटवाकर उक्त मार्ग का ट्रेफिक व्यवस्थित करवाया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक एवं मदालखत अमला तथा थाना मुरार का पुलिस बल मौजूद रहा।
इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 5 क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 1 बहोड़ापुर के पास मानती कुशवाह द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर दीवार का निर्माण किया जा रहा था। जिसे आज भवन अधिकारी यशवंत मेकले एवं भवन निरीक्षक विशाल गर्ग की उपस्थिति में मदाखलत अमले द्वारा हटवाया गया।

Newsराजनीतिराज्य

नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करने प्रचार रथ रवाना 

ग्वालियर – फसल अवशेष (नरवाई) प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिये कृषि अभियांत्रिकी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग द्वारा जिले में जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने सोमवार को कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर इस रथ को ग्रामीण अंचल के लिये रवाना किया।
यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर किसानों को नरवाई में आग लगाने से होने वाले नुकसान और इसके प्रबंधन से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करेगा। रथ के माध्यम से किसानों को बताया जायेगा कि नरवाई जलाने से प्रदूषण फैलता है। साथ ही मिट्टी की सेहत भी खराब होती है, जिससे उत्पादन घटता है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार अब फसल अवशेष जलाने पर जुर्माने का प्रावधान भी किया गया। रथ के शुभारंभ अवसर पर संभागीय कृषि यंत्री जीसी मर्सकोले, उप संचालक कृषि आरएस शाक्यवार व सहायक कृषि यंत्री श्री त्रिलोकचंद पाटीदार उपस्थित थे।
नरवाई जलाने से लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं 
नरवाई जलाने से खेती की मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ कम होने के साथ-साथ लाभकारी सूक्ष्म जीव भी नष्ट हो जाते हैं। किसान भाईयों से अपील की गई है कि वे नरवाई में आग न लगाएँ बल्कि धान की कटाई के बाद सीधे ही हैप्पी सीडर व सुपर सीडर की सहायता से बुवाई कर दें। स्ट्रारीपर का उपयोग कर नरवाई का भूषा भी बनाया जा सकता है।
Newsराजनीतिराज्य

दीपावली की शुरुआत रंगोली बनाकर की -गायक कलाकार मित्र समूह के सदस्यों ने की

ग्वालियर स्मार्ट सिटी के ऑफिस परिसर में सदस्यों ने विशाल रंगोली निर्मित की । इस रंगोली बनाने में ग्वालियर शहर की दो विशेष महिलाओं ने भी अपना योगदान दिया 1) कलेक्टर रुचिका चौहानऔर 2) सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर ।
गायक कलाकार मित्र समूह की ओर से अनुराधा घोड़के, डॉक्टर नीतू प्रसाद, हर्षदा गोखले, हर्षिका दुबे, अर्चना चौधरी, इंद्राणी दोहरे, डॉक्टर अर्चना दुबे, अमित गवाल्हेरकर, मोहिनी माहुलिकर का योगदान रहा, कार्यक्रम की परिकल्पना चीफ़ एडमिन सुरेश घोड़के की थी । मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति में रंगोली के महत्व को पुनर्जीवित करना और आगामी पीढ़ी को घर के बाहर रोजाना रंगोली बनाकर अपनी संस्कृति को जपना । गायक कलाकार मित्र समूह के सदस्य गायन के अतिरिक्त अन्य समाजसेवी प्रकल्पों में भी सहयोग करते हैं ।

Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर से जबलपुर जा रहे परिवार की कार ट्रक में मौके पर पति-पत्नी की मौत

सागर. ग्वालियर से जा रहा परिवार की कार में देवरी थाना इलाके में एनएच-44 पर चीमाढ़ाना के पास सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे जबरदस्त टक्कर हो गयी। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गयी। इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी। वहीं उनका सुपुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना वजह कार ड्राइवर को नींद का झोंका जाना बताया जा रहा है। दुर्घटना की खतर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, घायलों को देवरी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बार नाजुक घायलों को जबलपुर मेडीकल कॉलेज के रेफर कर दिया गया है। वहीं शवों का पंचनामा बनाकर देवरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में देवरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी है।
ग्वालियर से जबलपुर जा रहा था परिवार
कार सवार परिवार ग्वालियर से जबलपुर जा रहा था, सड़क दुर्घटना में मुन्नीबाई पति श्यामलाल ठाकुर 50, श्यामलाल पिता काशीनाथ ठाकुर 55, निवासी मदनमहल जबलपुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। वहीं, बेटा कन्हैयालाल पिता श्यामलाल गंभीर रूप से घायल है।

हादसे में चकनाचूर हुई कार।
हादसे में चकनाचूर हुई कार।

ट्रक के नीचे घुसी कार, क्रेन से खींचकर निकाला

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। नेशनल हाईवे- 44 की टीम मौके पर पहुंची। जहां ट्रक के नीचे फंसी कार को क्रेन की मदद से खींचकर बाहर निकाला गया। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की तस्वीरें-

घायल को जबलपुर रेफर किया।
घायल को जबलपुर रेफर किया।
हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
हादसे में कार के उड़े परखच्चे।
घटनास्थल पर पड़ा महिला का शव।
घटनास्थल पर पड़ा महिला का शव।
क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे फंसी कार निकाली।
क्रेन की मदद से ट्रक के नीचे फंसी कार निकाली।
Newsराजनीतिराज्य

महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोत्तरी, 46 की जगह 50%डीए 1 जनवरी 2024 से मिलेगा

भोपाल. MP के कर्मचारियों और अधिकारियोें के लिये खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4% महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है जो कि 46 से बढ़कर 50%  हो जायेगा। शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से की स्थिति से मंहगाई भत्ता 50% की दर से दिया जायेगा, इसका एरियर का भुगतान इसी वित्तीय वर्ष में 4 सामान किश्तों में किया जायेगा। इसके पहले मंहगाई भत्ते बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2023 से प्रभावशील की गयी थी। जिसके एरियर राशि का भुगतान भी किश्तों में किया गया हे।

कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण ने मध्यप्रदेश को एक बेहतर भविष्य की ओर बढ़ाया और साथ ही आगामी 1 नवम्बर को हम मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस की भी तैयारी कर रहे है, जो दीवाली पर्व को और आनंददाई बनाने वाला है। यह दिन हमारे राज्य की स्थापना और हमें अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाता है।

Newsराजनीतिराज्य

दिसम्बर में मिलेगा भाजपा को नया अध्यक्ष, 3 ब्राहम्ण चेहरे, 5 दावेदार और एससी-एसटी से 2 नाम, क्या होगी वीडी की नई भूमिका


भोपाल. भारतीय जनता पार्टी का नया मुखिया कौन होगा, यह दिसम्बर में तय हो जायेगा। राज्य की दो विधानसभा सीटों-बुधनी और विजयपुर में उपचुनाव हो रहा है। इसके परिणाम 23 नवम्बर को आयेंगे। इसके बाद भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। हर बार की तरह ही पार्टी की कोशिश अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध कराने की है।
नये अध्यक्ष का चुनाव जातीय, क्षेत्रीय और वोट बैंक को साधने के 3 क्राइटेरिया को ध्यान में रखकर किया जायेगा। केन्द्रीय नेतृत्व कोई चौंकाने वाला नाम सामने लाये।इस बात की भी संभावना है। 2 फॉर्मूले है- जातिगत समीकरण, क्षेत्रीय संतुलन। पार्टी के इस क्राइटेरिया में कुल 5 नाम है। इनमें से कौन अध्यक्ष पद के लिये फिट बैठ रहा है।
जातीय समीकरण के फॉर्मूले में फिट यह 2 नेता
भाजपा यदि जातीय समीकरण का फॉर्मूला अप्लाय करती है तो प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा सामान्य वर्क से हो सकता है। केन्द्रीय कैबिनेट में एससी-एसटी चेहरे के तौर पर सावित्री ठाकुर, दुर्गादास उइके और वीरेन्द्र खटीक शामिल है। एमपी के सीएम के तौर पर ओबीसी चेहरा है। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर क्षत्रिय समुदाय से आने वाले नरेन्द्रसिंह तोमर को सौंपी गयी है। ऐसे पार्टी सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष पद पर ब्राहम्ण नेता को फिर मौका मिल सकता है। यदि ऐसा होता है तो 2 देता इस क्राइटेरिया में फिट बैठते हैं। इनमें से एक हैं वरिष्ठ रामेश्वर शर्मा और दूसरे हैं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा।

Newsराजनीति

टीआई ने अवैध उत्खनन में लगी पनडुब्बी की आग के हवाले

दतिया. कस्बा उन्नाव से निकली पहूज नदी पर रविवार की दोपहर खनिज विभाग और उनाव थाना पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है। टीम ने नदी से रेत उत्खनन कर रही है। एक पनडुब्बी को जब्त कर आग के हवाले कर उसे नष्ट कर दिया गया। वहीं भनक लगते ही रेत माफिया नदी में पनडुब्बी छोड़कर मौके से भाग निकले।
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा है कि सुबह सूचना मिली थी कि पहूज नदी में माफिया पनडुब्बी चलाकर रेत का अवैध तरीके से उत्खनन कर रहे है। सूचना मिलते ही खनिज अधिकारी रमेश पटेल के साथ एक टीम बनाकर मौके पर कार्यवाही करने पहूंचे तो वहां नदी में एक पनडुब्बी उत्खनन में सेंलिप्त मिली। टीम ने स्थल पर ही पनडुब्बी में आग लगाकर उसे नष्ट कर दिया है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet holiganbet giriş holiganbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet grandpashabet holiganbet jojobet holiganbet grandpashabet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet