राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

बन्दूक की नोक पर मांगा पिज्जा, Airgun से किया था फायर, पुलिस ने गिरफ्तार कर नोटिस पर छोड़ा

ग्वालियर. दो बदमाशों ने आधी रात को बंदूक के दम पर पिज्जा मांगा और जब कर्मचारियों ने कैफे बन्द होने की बात कही तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बुधवार की रात लगभग 12 बजे हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना विश्वविद्यालय थाना स्थित सिटीसेंटर के एफ कैफे की है। जहां बदमाशों ने 3 बार फायर कर दहशत फैलाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुय कर दी है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
कैफे के सामने बजाया हॉर्न और की फायरिंग
बुधवार की रात को कर्मचारी कैफे बन्द करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक कार से 2 युवक आये, वह कैफे बन्द करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक कार से 2 युवक आये ।वह कैफे के सामने हॉर्न बजाने लगे। इस पर प्रेम नरवारे नाम के कैफे कर्मचारी अपने एक साथी के साथ उनके पास पहुंचा तो बदमाशों ने फायर कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा है कि हमें पिज्जा खाना है। कर्मचारी प्रेम ने ऑर्डर लेने से मना किया तो बदमाशों ने एक और फायर किया। इसके बाद दोनों कर्मचारी कैफे की ओर दौड़े और शटर गिरा दी। लेकिन दोनों बदमाश कैफे में भी घुस आये, उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार 2 में से एक युवक ने अपनी एयरगन फायरिंग की थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर नोटिस पर रिहा कर दिया और इस युवक का कोई अपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है।
कैफे के अंदर भी गोली चलाने का प्रयास
कर्मचारी प्रेम ने बताया कि दोनों युवक जब कैफे के अंदर आए, तो अंदर भी उन्होंने एक फायर करने का प्रयास किया था, लेकिन उसके साथी ने उसे रोक लिया। इसके बाद बाहर जाते ही उसने फायर किया था।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

प्रयागराज में छात्रों को मिली बड़ी कामयाबी, आरओ-एआरओ की परीक्षा स्थगित

प्रयागराज. प्रदर्शकारियों छात्रों की बड़ी कामयाबी मिली है। यूपीपीएससी ने उनकी मांगें स्वीकार कर ली है। अब पीसीएस और आरओ/एआरओ की परक्षा स्थगित कर दी गयी है। इसके साथ ही अब पीसीएस की परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी। प्रयागराज में छात्र सोमवार से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों की मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी की पहल पर ही यूपीपीएससी ने लिया फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने आयोग को छात्रों के संवाद और समन्वय बनाकर आवश्यक निर्णय लेने के लिये कहा है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2024 को अब एक दिन और एक शिफ्ट में कराये जाने का निर्णय लिया गया है। आरओ-एआरओ के लिये एक समिति का गठन किया जायेगा। समिति सभी पहलुओं पर विचार कर जल्द अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

Newsराजनीतिराज्य

मतदान के बाद विजयपुर की दलित बस्ती में लगाई आग, एसपी बोले-भूसे के ढेर में लगी आग

श्योपुर. विजयपुर में विधानसभा उपचुनाव के मतदान समाप्त होने के बाद भी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की देर रात गोहटाए गांव में लगभग 200 दबंगों ने दलित बस्ती में जमकर उत्पात मचाया है। इस बीच पहले पथराव किया गया और फिर 4 कच्चे घरों, ट्रासफार्मर और बिजली खम्भों सहित पशुओं के चारे को भी आग हवाले कर दिया गया। गांव में लगी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को भी तोड़ा गया। जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है।

आगजनी-तोड़फोड़ की 4 तस्वीरें…

देर रात गोहटा इलाके में उपद्रवियों ने दलित बस्ती में जमकर उत्पात मचााया।
देर रात गोहटा इलाके में उपद्रवियों ने दलित बस्ती में जमकर उत्पात मचााया।
पथराव किया, घरों में आग लगाई और बिजली पोल तोड़ दिए।
पथराव किया, घरों में आग लगाई और बिजली पोल तोड़ दिए।
आगजनी की घटना के बाद दहशत में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।
आगजनी की घटना के बाद दहशत में ग्रामीण घरों से बाहर निकल आए।
रात को हुई आगजनी के बाद कच्चे घर राख का ढेर बन चुके हैं।
रात को हुई आगजनी के बाद कच्चे घर राख का ढेर बन चुके हैं।
गांव में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया।
गांव में लगी डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को भी तोड़ दिया गया।

पुलिस की गाड़ियां दिखीं, टीआई बोले- नहीं आई शिकायत

विजयपुर के गोहटा गांव में पथराव और आगजनी की घटना के बाद पुलिस की दो गाड़ियां पहुंची थीं, जो वीडियो में साफ दिखाई दे रही हैं, लेकिन विजयपुर टीआई पप्पू सिंह यादव इस घटना की कोई शिकायत तक नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।ऐसे में आदिवासी सवाल उठा रहे हैं कि आगजनी और पथराव की घटना होने के बाद भी आरोपियों पर पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही। आरोपी उन्हें लगातार धमका रहे हैं। कानून नहीं बल्कि गुंडों का राज है।

एसपी बोले- बाजरा की भूसी के ढेर में आग लगी थी

श्योपुर एसपी वीरेंद्र जैन का कहना है कि रात में विजयपुर थाना क्षेत्र के गोहटा गांव में दो पक्षों में विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में बाजरा की भूसी (बूलार) के ढेर में आग लगाई गई थी, जिसकी राख मिली। इस संबंध में शिकायत नहीं की गई है। किसी को चोट भी नहीं आई है। घर में आगजनी और तोड़फोड़ नहीं हुई है। हालांकि एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है।

20 से 25 लोगों ने पीटा, पूरा गांव डरा हुआ है

सीखेड़ा गांव निवासी घायल महिला कम्बोदा जाटव का कहना है कि हमारे समाज के लोगों ने रावत समाज के लोगों के कहने से उनके हिसाब से मतदान नहीं किया था। इसी बात को लेकर उन्होंने मंगलवार को भी हमारे समाज के लोगों को मारा-पीटा और गोली चलाई थी। मतदान के बाद वह हमसे बदला लेना चाहते हैं। मैं रास्ते से जा रही थी तभी मुझ पर 20 से 25 लोगों ने हमला कर दिया। वह हमें मारेंगे। पूरा गांव डरा हुआ है।

जाटव समाज की महिला जिसे कई लोगों ने मिलकर पीटा।
जाटव समाज की महिला जिसे कई लोगों ने मिलकर पीटा।

हालांकि, पुलिस इससे मनाकर रही है। एसपी ने बताया है कि बाजरे की भूसी के ढेर में आग लगी थी। न तो आगजनी हुई है और न ही तोड़-तोड़ की गयी है। विजयपुर टीआई पप्पूसिंह यादव ने बताया है कि हमारे पास शिकायत आयेगी तो कार्यवाही करेंगे। चुनाव का तनाव तो रहता ही है। ऐसी कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि बुधवार को मतदान के दौरान भी जगह-जगह मारपीट और बूथ केप्चरिंग की घटनायें सामने आयी थी।
ऐसा बताया जा रहा है विवाद मतदान के दौरान का ही है । जिसे लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। ऐसे हालात सिर्फ गोहटा गांव के नहीं बल्कि सीखेड़ा गांव में भी है। जहां दलित आदिवासी परिवारों पर कइर बरपाया जा रहा है। एक महिला को मतदान के बाद रास्ते से निकलते समय कुछ लोगों ने मिलकर पीट दिया। दूसरे लोगों को भी धमकाया जा रहा है। इससे इस पूरे इलाके में आदिवासी डरे हुए है।

Newsराजनीतिराज्य

ऊर्जा मंत्री ने रात्रि में लगाई चौपाल और रात्रि विश्राम किया, ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बुझाई आग

ग्वालियर – उप नगर के बरा गांव में नगर निगम के कचरा संग्रहण केन्द्र में लगी आग से फैले प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में आ रही परेशानी की शिकायत मिलने के बाद ऊर्जा मंत्री ने रात्रि 12 बजे ही ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर अग्नि शमन वाहन पर चढ़कर आग पर काबू किया। उन्होंने प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर उप नगर के वार्ड क्रमांक 1 के बरा गांव के समीप खदान के गड्ढे को नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के रुप में उपयोग किया जा रहा था, जिसके कचरे में आग लगने से बरा गांव सहित आस-पास के किशन बाग, जाटवपुरा, तिरउआ पुरा, लक्ष्मीपुरम, न्यू किशन बाग तथा पादरी मोहल्ले में प्रदूषण फैलने लगा और यहां के रहवासियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। जानकारी जैसे ही ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को लगी । इस गंभीर स्थिति को भांपकर ऊर्जा मंत्री ने बिना समय गंवाए प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आग पर नियंत्रण के निर्देश दिए और अधिकारियों के पहुंचने से पहले स्वयं ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन वाहन पर चढ़कर आग बुझाने का प्रयास किया।
ऊर्जा मंत्री ने हर घर में दस्तक देकर उनकी समस्याएं सुनी और उनका समाधान भी किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए रात्रि विश्राम लक्ष्मीपुरम में ही करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे पर ही टेंट लगाकर अपनी चौपाल लगाई तथा लोगों की समस्याओं को सुना और जन-सेवा के संकल्प को निभाते हुए, तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
 नर्मदा शाक्य के घर  नाश्ते में पूड़ी सब्जी खाई
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के साथ अनुविभागीय दंडाधिकारी अतुल सिंह, अपर आयुक्त मुनीष सिंह सिकरवार, कार्यपालन यंत्री नगर निगम सुशील कटारे, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर, पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव, शिवराज कुलश्रेष्ठ सहित प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Newsराजनीतिराज्य

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से सांस लेना हुआ मुश्किल, 24 घंटे में होगा बदलाव

नई दिल्ली. एनसीआर की हवा दिल्ली में लगातार खराब होती जा रही है। नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई आज भी ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है। सफर के आंकड़ों के अनुसार सुबह 6 बजे राष्ट्रीय राजधानी में एक्यूआई गिरकर 432 पर आ गया जो गंभीर श्रेणी में आता है। कल शाम 4 बजे यह 418 था।
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई का लेवल गंभीर दर्ज किया गया। लोगों को कोई राहत नहीं है। एनसीआर के अधिकांश इलाके गुरूवार को भी स्मॉग की पली चादर में लिपटें नजर आ रही है। कई जगहों पर एक्यूआई 400 केे पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आज के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। मतलब यह कि आज भी राहत की सांस नहीं मिलेगी। शुक्रवार से हवा की रफ्तार थोड़ी बढ़ेगी तो तब मामूली राहत मिल सकती है।
इन इलाकों में गंभीर है हालत
14 स्टेशन जहां सुबह 6 बजे औसत एक्यूआई गंभीर 450 से ऊपर श्रेणी में है। वह इस प्रकार ळे- आनंद बिहार, अशोक बिहार, बवाना, द्वारका, जहांगीरपुरी, मुंडका, नजफगढ, लाजपतनगर, पटपड़गंज, पंजाबी बाग, आरके पुरम, रोहिणी, विवेक विहार आदि सुबह 8 बजे सबसे ज्यादा एक्यूआई वाली जगहों में आनंद नगर 473, पटपड़गंज 472, अशोक बिहार 471, जहांगीरपुरी 470 है। कल रात से दिल्ली का औसत एक्यूआई में थोड़ा सुधार जरूर है। लेकिन कल सुबह और शाम के औसत से अभी भी ज्यादा है। आज सुबह के जो आंकड़े सामने आये हे।

Newsराजनीतिराज्य

अलापुर पहाड़ी पर सिटी फॉरेस्ट परियोजना का कार्य तेजी से जारी

ग्वालियर – शहर की अलापुर पहाड़ी पर सिटी फॉरेस्ट परियोजना का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति आनंद पाठक की पहल से प्रेरित होकर अलापुर पहाड़ी पर सिटी फॉरेस्ट विकसित किया जा रहा है। यहाँ पर बागवानी के लिए विशेष प्लांट बेड तैयार किए जा रहे हैं, जो शहर से निकलने वाले हरित कचरे के उपयोग से बनाए जा रहे हैं। यह पहल न केवल कचरा प्रबंधन को एक नई दिशा दे रही है, बल्कि शहर की हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी योगदान दे रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने आलापुर पहाड़ी पर चल रहे सिटी फॉरेस्ट कार्य का निरीक्षण किया।
ज्ञात हो उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति द्वारा समय समय पर दिए गए विभिन्न न्यायिक आदेशों के माध्यम से सिरोल पहाड़ी पर वृहद स्तर पर सफल वृक्षारोपण हुआ है। इससे सिरोल पहाड़ी ने हरीतिमा की चादर ओढ़ ली है। प्रशासनिक न्यायाधिपति की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण बनी है। इसी से प्रेरित होकर आलापुर पहाड़ी पर भी सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का निर्णय लिया गया है।अलापुर पर नगर वन का विकास केवल ग्वालियर शहर के सौंदर्य में वृद्धि करेगा, बल्कि यह कचरे के उचित प्रबंधन के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने में भी सहायक सिद्ध होगा। हमें शहर के हरित कचरे का पुन: उपयोग करने की दिशा में और अधिक कदम उठाने की जरूरत है ताकि हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकें।
अलापुर पहाड़ी पर सुव्यवस्थित ढंग से पौधरोपण करने के लिये लैंड स्कैपिंग की जा रही है। साथ ही पौधों को अच्छी खाद मिले, इसके लिये गौशालाओं से गोबर खाद, शहर से निकलने वाला हरा कचरा, मंदिरों से निकलने वाले फूल, आरा मशीनों से निकलने वाला लकड़ी का बुरादा इत्यादि की व्यवस्था जिला प्रशासन ने कराई है। नगर निगम द्वारा पौध रोपण के लिए पानी की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अलापुर पहाड़ी पर पाथ-वे के साथ वृक्षारोपण कराया जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराष्ट्रीय

बैजाताल पर संचालित अवैध चौपाटी हटाई यातायात में बाधक अस्थाई अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत आज निगम अमले द्वारा नगर निगम परिषद के निर्णयानुसार बैजाताल में संचालित अवैध चौपाटी को हटाने की कार्यवाही की गई।
मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान ने बताया कि शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत विवेकानन्द चौराहा के आगे मधुवन कालोनी के गेट के पास थाटीपुर स्थित महेश इलैक्ट्रॉनिक्स की दुकान के बाहर फुटपाथ पर रखे आवागमन में बाधक सामान इत्यादि को मदाखलत निरीक्षक एवं दल (पूर्व) द्वारा हटवाये जाने की कार्यवाही की गई तथा सामान इत्यादि जप्त किया गया एवं जप्त सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड़ डीबी सिटी के सामने स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया।
इसके साथ ही बैजाताल पर संचालित चौपाटी को हटाने की कार्यवाही निगम अमले द्वारा की गई तथा सभी के ठेले जब्त किए गए एवं उन्हें चेतावनी दी गई की पुनः इस स्थान पर ठेले कांउटर इत्यादि न लगायें।

Newsराजनीतिराज्य

गैस चेम्बर बनी दिल्ली, धुआं छोड़ते वाहनों पर हो सख्त कार्यवाही

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स एक्यूआई 429 तक पहुंच गया। बुधवार को दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इस सीजन में पहली बार ‘गंभीर’ कैटेगरी में पहुंच गयी। इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य को गंभीर खतरा पैदा हो गया। इसके चलते एयरक्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सरकारों के लिये एक एडवायजरी जारी की है। जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण बढ़ाने वाली पुरानी गाडि़यों के मुद्दे को सुलझाने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया है।
यह सलाह राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर आधारित है। जिसमें एंड ऑफ लाइफ (ऐसे वाहन जिनका जीवनकाल खत्म हो चुका है) वाली गाडि़यों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्यवाही करने की बात कहीं गयी है। पुराने बीएस-।।। और बीएस-।। मानकों के तहत चलने वाली यह गाडि़यां अपने पयाग्वरणीय प्रभाव की वजह से एनसीआर में चलने के लिये ऑथराइज्ड नहीं है। इस मुद्दे को हल करने के लिये उद्देश्य से पिछले निर्देशों के बावजूद प्रगति सुस्त रही है। इसे लेकर सीएक्यूएम ने तत्काल प्रयास तेज करने का आव्हान किया है। हाल के आंकड़ों से पता चलता है कि एनसीआर में बहुत से पुराने वाहन है। जिन्हें रेग्युलेटरी इंटरर्वेशन की तत्काल आवश्यकता है। हरियाणा में 2024 में 2,4496 वाहन जब्त किये गये है। जबकि 2023 में यह संख्या 220 थी। यह इस क्षेत्र में पुराने वाहनों की समस्या को हल करने की दिशा में एक सकारात्मक रूझान को दर्शाता है। जहां ऐसे 24,50,152 वाहन है।

Newsराजनीतिराज्य

उज्‍जैन में सिंहस्‍थ महाकुंभ-2028 वृहद बैठक सिंहस्‍थ में उज्जैन पदस्थ रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपने अनुभव किये साझा

भोपाल, उज्जैन में सिंहस्थ महाकुंभ-2028 के शांति एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए मध्यप्रदेश पुलिस की तैयारियां गति पकड़ रही हैं। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने बुधवार 13 नवंबर को पुलिस मुख्यालय भोपाल में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ वृहद बैठक कर कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में उज्जैन आईजी तथा एसपी भी उपस्थित रहे। विशेष रूप जो कि सिंहस्‍थ-2004 में विशेष पुलिस महानिदेशक सेवानिवृत्‍त से सरबजीत सिंह आईजी उज्‍जैन तथा सिंहस्‍थ 2016 में विशेष पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस के पद पर रहे तथा उपेन्‍द्र जैन विशेष पुलिस महानिदेशक जो कि सिंहस्‍थ- 2004 में उज्‍जैन एसपी रहे और मनोहर वर्मा सेवानिवृत्‍त आईपीएस जो कि सिंहस्‍थ-2016 में एसपी उज्‍जैन रहे, ने अपने अनुभव साझा किए।
डीजीपी ने कहा कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ – 2028 विश्व का सबसे वृहद धार्मिक – सांस्कृतिक आयोजन होगा। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों का आगमन इस दौरान होगा। उन्होंने कहा कि क्राउड कंट्रोल और क्राउड मैनेजमेंट सिस्‍टम बहुत ही सुदृढ़ होना चाहिए। ड्रोन कैमरों तथा सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था और 24×7 मॉनीटरिंग हेतु डेडिकेटेड कार्मिक होना बहुत जरुरी है।
सुरक्षा व्यवस्था
इस बार सिंहस्थ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएं। मेले की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, और फेस रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाए। इसके साथ ही, मेला क्षेत्र में मोबाइल पुलिस चौकियाँ स्थापित की जाएं। पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे पुलिस गश्त रहेगी और एंटी-टेरर स्क्वॉड तथा बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया जाए। विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष दल तैनात किए जाएं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए QRT, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें हर समय तैयार रखें। डीजीपी ने कहा कि बुजुर्ग और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए। इनके लिए विशेष सहायता केंद्र और मेला क्षेत्र में नजदीकी पार्किंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
ट्रैफिक व्यवस्था
इस बार ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न रूट प्लान बनाए जाएं। उज्‍जैन के नजदीकी जिलों को भी ट्रेफिक प्‍लान में सम्मिलित कर विस्‍तृत प्‍लान बनाएं। मेला क्षेत्र में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग स्थलों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सिटी बसों के साथ-साथ ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मुख्य मार्गों पर सूचना केंद्र बनाए जाएंगे और रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन भी उपलब्ध कराया जाना प्रस्‍तावित है। उज्‍जैन के बाहरी क्षेत्रों में भी रेलवे स्‍टेशन तथा नजदीकी जिलों में भी व्‍यापक व्‍यवस्‍थाओं पर चर्चा की गई।
विशेष प्रबंध
पुलिस प्रशासन इस बार सिंहस्थ मेले के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगा, जो 24×7 सक्रिय रहेगा। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पडेस्क और बाल सुरक्षा केंद्र स्थापित करने की योजना बनाई जाए। इसके अलावा, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाए।सभी शाखाएं अपनी विस्‍तृत कार्ययोजना बनाकर 15 दिवस में प्रस्‍तुत करना सुनिश्चित करें। हर ब्रांच अपना दायित्‍व, मेनपॉवर, ट्रेनिंग, परमानेंट स्‍ट्रक्‍चर, टेम्‍प्रेरी स्‍ट्रक्‍चर, उपकरण, वाहन तथा वर्तमान में संसाधनों की उपलब्‍धता और आवश्‍यकतानुसार बजट की मांग अपनी कार्ययोजना में सम्मिलित करें।
पूर्व में उज्‍जैन सिंहस्‍थ महाकुंभ के दौरान कार्यरत् रहे सेवानिवृत्‍त आईपीएस सरबजीत सिंह ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि क्राउड मूवमेंट का विशेष ध्‍यान रखें। साथ ही टेली कम्‍यूनिकेशन में लेटेस्‍ट टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग सुनिश्चित करना आवश्‍यक है। स्‍पेशल डीजी उपेन्‍द्र जैन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सभी विभागों से पुलिस का अच्‍छा समन्‍वय होना कार्य को आसान बना देता है एवं सेनि. आईपीएस मनोहर वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्‍नान घाट तकनीकी रूप से अच्‍छी प्‍लानिंग के अनुसार बनें तथा ट्रेफिक एवं महिला एवं बाल सुरक्षा के लिए उज्‍जैन के पड़ोसी जिलों को भी कार्य योजना में शामिल किया जाए।

Newsराजनीतिराज्य

फायनेंस कंपनी का कर्मचारी ही निकला चोर, लॉकर से 20 लाख रूपये चुराकर हुआ फरार

ग्वालियर. फायनेंस कम्पनी से लाखों रूपयों की चोरी कर फरार हुए कर्मचारी को पुलिस को सूचना मिली बड़ागांव खुरैरी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पकड़े गये कर्मचारी के कब्जे से कार्यालय से लॉकर से चोरी किये गये। 20 लाख रूपये से भी बरामद कर लिये हैं। कम्पनी से पैसे चोरी होने की शिकायत कम्पनी के प्रबंधक ने थाने पहुंचकर पुलिस से की थी। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
कर्मचारी ने चोरी करना स्वीकार किया
कंपनी से पैसे चोरी करने वाला कर्मचारी शहर से भागने की फिराक में गांव खुरैरी पुल के पास खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर तत्काल थाने के बल को आरोपी को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया। जब पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया और थाने ले आई थी, जब पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारी से ऑफिस से चोरी हुए पैसों के संबंध में पूछताछ कि तो उसने ऑफिस के लॉकर से पैसे चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए कर्मचारी की निशानदेही पर उसके घर से ऑफिस से चुराए हुए पैसे भी बरामद कर लिए है।
टीआई बोले
स्पंदा स्फूर्ति फायनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक देवीप्रसाद अहिरवार ने 11 नवम्बर सोमवार को थाने पर आकर बताया था कि उनके मेहरा कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कंपनी के कार्यालय के लॉकर में लोन के रखे 20 लाख 32 हजार 300 रूपयों को कम्पनी में काम करने वाला कर्मचारी चंद्रकांत सिरौलिया चोरी करके ले गया है। प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिये पुलिस लगी हुई थी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel