राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

कालिंजर दुर्ग शैक्षणिक भ्रमण- एक ऐतिहासिक धरोहर- कालिंजर किला

ग्वालियर- कालिंजर किला उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में बांदा जिले में स्थित है। यह किला विंध्य पर्वत श्रेणी की पहाड़ियों पर बना है और भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसे भारतीय वास्तुकला, इतिहास और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है। यह किला अपनी भौगोलिक स्थिति और मजबूत संरचना के कारण हमेशा से ही सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।
छात्र -छात्राओं को भारतीय इतिहास और चंदेल वास्तुकला एवं मूर्तिकला के संरक्षण के महत्व को प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययन शाला के विभागाध्यक्ष के द्वारा दुर्ग के सामरिक एवं पुरातात्विक महत्व को विस्तृत रूप से बताया गया और साथ में शोधार्थी राजकुमार गोखले, राहुल बरैया, शामिनखान उपस्थित रहे, चंदेल राजाओं द्वारा 9 और 10वीं शताब्दी के बीच इस दुर्ग बनाया गया था।
नीलकंठ मंदिर:
यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और किले के अंदर स्थित है। यहाँ भगवान शिव की भव्य मूर्ति और शिवलिंग है, जो पर्यटकों और पुरातत्व के छात्रों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह मंदिर शैल स्थापत्य का प्रमुख उदाहरण हैं और इस मंदिर में बाद के समय में मंदिर के गर्भ ग्रह के आगे मंडप बनाया गया है जो पूर्ण रूप से नहीं बनाया गया है जो चंदेल शैली से बिल्कुल अलग है यह संभवतः बाद के समय में परमार शैली में बनाया गया हैं यहां भगवान शिव की विशाल प्रतिमा जो शिव के रौद्र रुप को धारण किए। हुए जीवित स्वरूप में उकेरी गईं हैं साथ ही चामुण्डा के विभत्स प्रतिमा को चट्टान पर बनाया गया है ,
यहां चित्रित मूर्तियां और शिलालेख:
किले की दीवारों और चट्टानों पर अद्भुत मूर्तियां और शिलालेख उकेरे गए हैं, जो चंदेल शासकों की कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं। रानी महल: यह महल चंदेल राजाओं की रानियों के लिए बनाया गया था और इसकी स्थापत्य शैली दर्शनीय है।
पन्ना झील:
किले के पास स्थित यह झील किले की सुंदरता को और बढ़ाती है। यह किला गुप्त काल से लेकर मुगल काल तक विभिन्न साम्राज्यों के अधीन रहा। यहाँ कई ऐतिहासिक युद्ध लड़े गए, जिनमें शेर शाह सूरी का नाम प्रमुख है, जो यहीं अपनी मृत्यु को प्राप्त हुए थे।

Newsराजनीतिराज्य

गर्मियों में पर्याप्त मिले पेयजल, 16 नवंबर से होगी एक दिन छोड़कर जल सप्लाई

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर के नागरिकों को गर्मियों के मौसम में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 16 नवंबर से 30 अप्रैल 2025 तक महानगर में एक दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जाएगा। जिससे गर्मियों में प्रतिदिन जल प्रदाय किया जा सके।
कार्यपालन यंत्री संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त ने शहर के नागरिकों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निगम द्वारा अभी सर्दी के मौसम में एक दिवस छोड़कर जलप्रदाय करने का निर्णय लिया गया है ।
ग्रीष्म ऋतु में पानी की अति आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जल संसाधन विभाग के समन्वय से निर्धारित कार्यक्रम अनुसार महानगर ग्वालियर में 16 नवंबर से 30 अप्रैल तक एक दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जाएगा । 1 मई से 31 अगस्त तक महानगर ग्वालियर को प्रतिदिन जल प्रदाय किया जावेगा। जिससे महानगर में ग्रीष्म काल में पेयजल की कोई समस्या उत्पन्न ना हो।

Newsराजनीतिराज्य

घरेलू गैस का दुरुपयोग – फूलबाग चौपाटी से रसोई गैस के पाँच सिलेण्डर जब्त 

ग्वालियर – घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिये जिले में लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खाद्य विभाग की टीम ने फूलबाग चौपाटी से रसोई गैस के 5 सिलेण्डर जब्त किए हैं। साथ ही 4 प्रतिष्ठानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सहायक खाद्य अधिकारी अवधेश पाण्डेय ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में फूलबाग चौपाटी स्थित प्रिंस चायनीज दुकान से रसोई गैस के 2 सिलेण्डर तथा मिलन चायनीज, किंग अंकल व अंकल कॉर्नर प्रत्येक से रसोई गैस का 1 – 1 सिलेण्डर जब्त किया गया। इन सभी दुकानों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किए गए हैं। जब्त किए गए सभी पाँच सिलेण्डर अनंत गैस एजेंसी की सुपुर्दगी में रखवाए गए हैं।
Newsराजनीतिराज्य

कपड़ा कारोबारी और उसके दोस्त को मारी गोली, कपड़े के बिना पैसे दिये जा रहे थे रोकने पर मारी गोली

ग्वालियर. एक कपड़ा कारोबारी को कपड़े खरीदने आये बदमाशों ने गोली मार दी। एक गोली कारोबारी के हाथ में लगी है। वहीं, व्यापारी का दोस्त भी जख्मी हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। घटनाक्रम के बाद व्यापारी और उसके दोस्त को अन्य दुकानदारों ने नाजुक हालत में उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। जिसमें एक हमलावर फायरिंग करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों के भागने का रूट चेक कर रही है। जिससे उसका सुराग लगाया जा सके। चारों हमलावरों में से 2 की पहचान कर ली गयी है। पहले हमलावर का नाम रानू तोमर और दूसरे का नाम भानू तोकर है। पुलिस 2 अन्य की पहचान करने में जुटी हुई है।

एएसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया

हजीरा चार शहर के नाके पर राधे गारमेंट्स की दुकान पर कुछ बदमाश कपड़े खरीदने आए थे। कपड़े के पैसे के लेन-देन को लेकर में विवाद हो गया था। जिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। एक युवक के पेट और दूसरे के हाथ में गोली लगी है, अभी दोनों की हालत ठीक है। बदमाशों के CCTV फुटेज सामने आए हैं। तलाश जारी है।

व्यापारी और उसके दोस्त पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों का साथी भानू तोमर।
व्यापारी और उसके दोस्त पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों का साथी भानू तोमर।

कपड़े लिए और जाने लगे

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी सनी भदौरिया (23) एक कपड़ा व्यापारी है। उनकी नाका पुलिया के पास राधे गवर्नमेंट नाम से कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दुकान पर 4-5 बदमाश युवक कपड़े लेने पहुंचे। कपड़े पसंद आने पर व्यापारी सनी भदौरिया ने कपड़े पैक करके दे दिए थे। लेकिन, वे कपड़े लेकर बिना पैसे दिए दुकान से जाने लगे। इस व्यापारी ने अपने दोस्त मंथन राजावत को फोन लगाकर पूरी बात बताइए और मंथन को अपनी दुकान पर बुला लिया था।उसके पहुंचने के बाद व्यापारी कपड़े के पैसे देने को कहा। लेकिन, बदमाशों ने पैसे देने से इनकार कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो उन्होंने कमर से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने 3 से 4 गोलियां चलाई

घायल दोस्त के चचेरे भाई पंकज राजावत ने बताया कि कपड़ों के रुपए देने के लिए कहा तो बदमाश गाली-गलौज कर झगड़ा करने लगे। इस बीच उन्होंने पिस्तौल निकाल कर 3 से 4 फायर कर दिए। जिसमें से एक गोली मेरे भाई को लगी है। दूसरी उसके दोस्त मंथन को लगी है, फायरिंग करने वाले बदमाशों में एक का नाम भानू है।

Newsराजनीतिराज्य

मायनिंग विभाग और खनन माफिया का अनोखा कारनामा, शाम को डम्पर जब्त किया और 7 मिनट छोड़ दिया गया

ग्वालियर. खनन माफिया और मायनिंग विभाग का नया कारनामा सामने आया है। लाखों रूपये के माल और वाहन को राजसात होने से बचाने के लिये थाने में वाहन पकड़ने के बाद 7 मिनट के बाद एक डम्पर की गलत ढंग से रॉयल्टी मान्य कर दी गयी। बल्कि उसे जुर्माना व राजसात होने से बचा लिया गया। सिर्फ 62 हजार रूपये ओवर लोडिंग का जुर्माना भकर वाहन को जाने दिया गया है।
यह घटना बिलौआ थाना इलाके की है। यहां पुलिस के पकड़े गये वाहन का मायनिंग विभाग की कार्यवाही के बाद छोड़ गया। थाने में डम्पर को जब्त कराने वाले सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम यादव थे। यह पूरा मामला 11 अक्टूबर 2024 शाम का है। इस मामले में कलेक्टर ग्वालियर ने जांच की बात कहीं है।
क्या है मामला
ग्वालियर में शुक्रवार को एक मामला सामने आया है। इसमें एक गिट्‌टी से भरे डंपर को पहले थाना में जब्त करवाने की कार्रवाई के बाद उसकी रॉयल्टी जारी होने की बात सामने आई है। जिस पर पूरे महकमा में हड़कंप मच गया है। बता दें कि 11 अक्टूबर की शाम 4 डंपर गिट्‌टी से भरे पकड़े गए थे। यह ओवरलोड होने के साथ ही रॉयल्टी नहीं दिखा पाए थे। यह डंपर बिलौआ पुलिस ने पकड़े थे और यह बिलौआ की लखनपुरा खदान से निकले थे। सूचना पर सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव उसमें निरीक्षणकर्ता थे। रोजनामचे में 11 अक्टूबर 2024 की शाम 6.58 बजे इन वाहनों को जब्तशुदा बताकर खनिज विभाग के हाथ में सौंप दिया गया था। इस प्रकार की कार्रवाई में माइनिंग विभाग ही आगे एक्शन लेती है पर रोजनामचा में जब्ती के समय 6.58 बजे के ठीक 07 मिनट बाद (शाम 7.05 बजे) इनमें से एक डंपर नंबर RJ11 GC-5672 की राॅयल्टी रसीद जारी होती है। जिसके आधार पर इस डंपर पर सिर्फ ओवर लोडिंग का 62 हजार रुपए का जुर्माना कर उसे छोड़ दिया गया। जबकि रॉयल्टी रसीद न मिलने पर उसे अवैध मानते हुए वाहन को राजसात किया जाना था।

Newsराजनीतिराज्य

अब झांसी से धौलपुर के बीच 160 किमी की रफ्तार से सेमी बुलेट ट्रेन

नई दिल्ली. मौजूदा समय में देशभर में सबसे तेज ट्रेन सिर्फ एक ही सेक्शन पर 160 किमी की रफ्तार से चलती है। वह है दिल्ली-आगरा के बीच का सेक्शन। देश में बाकी स्थानों पर रेल की अधिकतम रफ्तार 130 किमी या इससे भी कम है। अब दो स्थानों पर 160 किमी की रफ्तार से रेल चलाने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है और यह दोनों ही सेक्शन झांसी मण्डल के अधीन आते हैं। इसके लिये ट्रैक पर काम शुरू हो गया है।
सेमी बुलेट चलेगी
रेल मंत्रालय के मुताबिक दो जगह सेमी बुलेट रेल चलाने की तैयारी शुरू हो गयी है। दोनों झांसी मंडल में है। एक है झांसी से कानपुर और दूसरा है झांसी से धौलपुर। इस तरह दिल्ली-आगरा के बाद यह दोनों सेक्शन होंगे। जहां सबसे तेज रेलें दोड़ सकेगी। इसके लिये इन सेक्शन में थिक क वैब स्विच लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके बाद इस सेक्शन के लूप लाइन में रेलों की स्पीड 30 से बढ़कर 50 किमी हो जायेगी।

Newsराजनीतिराज्य

तीन दिवसीय शैक्षिणिक भ्रमण के लिए छात्र/छात्राओं का दल हुआ रवाना

खजुराहो, मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित, भारत का एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त है। खजुराहो अपनी अद्भुत मूर्तिकला, स्थापत्य कला और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के शैक्षणिक भ्रमण न केवल ऐतिहासिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि कला, संस्कृति और वास्तुकला का गहन अध्ययन भी संभव बनाती है।
आज शैक्षणिक भ्रमण के लिए सुबह विश्वविद्यालय परिसर निकले, खजुराहो पहुँचने के बाद, छात्रों ने सर्वप्रथम बीजासेन मंडल, चतुर्भुज मंदिर, और ब्रह्मा मंदिर, वामन मंदिर एवं जावारी मंदिर का अवलोकन किया। प्रो.शान्तिदेव सिसोदिया विभाग प्रमुख प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, पुरातत्व अध्ययन शाला और शोधार्थी राजकुमार गोखले, राहुल बरैया,शामिन खान व पुरातत्व अध्ययन शाला के प्रथम एवं तृतीय और संग्रहालय विज्ञान प्रथम सेमेस्टर के छात्र – छात्राओं ने पुरातात्विक दृष्टि से मंदिर स्थापत्य कला को समझा और चंदेल व कच्छप घात कालीन मंदिरों का तुलनात्मक अध्ययन किया और साथ साथ इन मंदिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उनकी स्थापत्य विशेषताओं के बारे में विस्तार से विषय विशेषज्ञों द्वारा बताया गया|
इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, इतिहास और वास्तुकला की महानता से परिचित कराना था। खजुराहो के मंदिर 10वीं और 12वीं शताब्दी के बीच चंदेल वंश के राजाओं द्वारा बनाए गए थे। इन मंदिरों की दीवारों पर उकेरी गई मूर्तियां भारतीय कला की उत्कृष्टता को दर्शाती हैं।

Newsराजनीति

बच्चों ने वॉकथान कर दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव स्वच्छता के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता वॉकथान का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला सत्र न्यायाधीश अशीष दवंदे , जिला न्यायाधीश सीएस शैयम ,अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, उपायुक्त अमर सत्य गुप्ता, अनिल दुबे, सुनील सिंह चौहान,आईईसी नोडल अधिकारी मुकेश बंसल, शैलेंद्र सक्सेना एवं सहायक नोडल अधिकारी खेल सुश्री विजेता सिंह चौहान ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिटी सेंटर से हरी झंडी दिखाकर कर किया। स्वच्छता वॉकथान करते हुए बच्चे राजमाता चौराहा से होते हुए बाल भवन पर पहुंचे। बच्चों ने सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बाल भवन में बच्चों ने जुंबा डांस के माध्यम से स्वच्छता के साथ ही स्वास्थ्य का भी संदेश दिया। इसके साथ ही पपेट शो एवं इंडियन आइडल फेम सुश्री सिमी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा बाद में बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वल्पाहार के खाली पैकेट स्वयं उठाकर डस्टबिन में डालें।

Newsराजनीतिराज्य

महाकाल मंदिर में भस्म आरती में श्रद्धालुओं को हाईटेक प्रवेश RFID बैंड से होगी एंट्री

उज्जैन. महाकाल मंदिर में प्रतिदिन सुबह होने वाली भस्म आरती में प्रवेश अब हाईटेक तरीके से होगा। भस्म आरती में शामिल होने वाले भक्तों को कलाई पर RFID बैण्ड पहनना अनिवार्य होगा। महाकाल मंदिर समिति ने शुक्रवार से इस हाईटेक सुविधा की शुरूआत कर दी है। इससे महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने के साथ ही यह भी पता चल सकेगा कि असल में कितने भक्तों को अनुमति दी गयी है और कितने भक्तों ने प्रवेश किया है।

भस्म आरती के लिए मंदिर में प्रवेश से पहले श्रद्धालु की कलाई पर बंधे बैंड को स्कैन करते कर्मचारी।
महाकाल मंदिर के प्रशासक गणेश धाकड़ के मुताबिक महाकाल मंदिर की भस्म आरती में आने वाले श्रद्धालु को  अब आधुनिक तरीके से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। यह ठीक वैसा ही होगा जैसे किसी बड़े कनसर्ट, पब और बड़े स्टेज शो में होता है। जहां एंट्री के समय कलाई पर RFID बैण्ड बांधा जाता है। शुक्रवार की सुबह भस्म आरती के बीच कलेक्टर नीरज सिंह ने इसकी शुरूआत की। सुबह अपने आने वाले सभी भक्तों की कलाई पर RFID  बैण्ड बाधंने के बाद ही प्रवेश दिया गया।

महाकाल मंदिर के सभी भस्म आरती काउंटर से इसकी शुरुआत कर दी गई। मंदिर में प्रवेश लेने के बाद RFID बैंड चेक होगा। बैंड की चेकिंग से फर्जी और अनधिकृत प्रवेश पर रोक लग सकेगी। सभी भक्तों को भस्म आरती के दौरान इसे पहनना अनिवार्य होगा। महाकाल महालोक, मानसरोवर भवन से जनरल व अवंतिका द्वार (द्वार क्रमांक 01) पर श्रद्धालुओं द्वारा मोबाइल नंबर बताने के बाद रिस्ट बैंड पर QR कोड प्रिंट कर तत्काल श्रद्धालुओं को दिया जाएगा।

Newsराजनीतिराज्य

श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा रॉयल राजपूत

ग्वालियर बाईसाराज थीम पर सदस्यों के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन शहर के मध्य स्थित एक होटल में किया गया। ड्रेस कोड-राजपूती पोशाक रखा गया था। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण थे राजपूती पोशाक में सदस्यों की आकर्षक रैंप वाक और प्रौप्स के साथ नृत्य जिसमें ढाल ,तलवार, दीपक, मटकी , कटार आदि का प्रयोग हुआ जिससे पूरा वातावरण राजस्थान के रंगीले और गरिमामयी रंग में रंग गया। कार्यक्रम की शुरुआत में ही मोनिका चौहान की राजपूती पोशाक में बाईक चलाकर शानदार ऐंट्री हुई जिसने सभी क्षत्राणियों और वहां उपस्थित सभी लोगों को रोमांच से भर दिया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती किरण तोमर थीं। दोनों प्रतियोगिताओं की निर्णायक थीं विख्यात नृत्यांगना निशा शर्मा, रश्मि सिंह और मधूलिका सिंह। कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया भदौरिया, साधना बी कुशवाह, साधना पी कुशवाह और ममता कुशवाह थीं ।कार्यक्रम का शानदार संचालन मोनिका भदौरिया ने किया। विशेष सहयोग सुजाता संग्राम सिंह का रहा। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विजेताओं के नाम :
ग्रुप डांस: प्रथम
सदस्य-मोनिका चौहान, प्रीति भदौरिया,नेहा सिसौदिया
सोलो डांस:
प्रथम: नीति तोमर, द्वितीय: मीरा तोमर, तृतीय: पूर्णिमा राठौर
रैंप वाक:
सीनियर ग्रुप:
प्रथम : बीना कुशवाह, द्वितीय: सीमा तोमर, तृतीय: मीना भदौरिया, चतुर्थ: संगीता सिंह राठौर
जूनियर ग्रुप:
प्रथम: रानू राजावत, द्वितीय: नेहा सिसौदिया, तृतीय: आकांक्षा सिकरवार, चतुर्थ: ज्योति भदौरिया, पंचम : लक्ष्मी परमार
पंचुअल्टी विजेता:
संगीता भदौरिया, रितु चौहान, संतोष तोमर, सावित्री भदौरिया, रत्ना सिंह

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel