राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

ज्वेलर्स संचालक को लूट के बीच चिल्लाये तो भीड़ एक लुटेरा दबोचा, लुटेरे को जमकर पीटा अवैध हथियार और कारतूस मिले

शीतला ज्वेलर्स के संचालक नवीन सोनी

ग्वालियर. डबरा के छीमक में बुधवार की रात 3 अज्ञात लुटेरों ने ज्वेलरी शॉप संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया था। व्यापारी के चिल्लाने पर अन्य दुकानदार दौड़े और एक लुटेरों को दबोच लिया। उसके पास से अवैध हथियार और राउण्ड मिले है। पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया और फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।
लूट करने बाइक से आये थे 3 लुटेरे
चीनौर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले छीमक में शीतला ज्वेलर्स के नाम से नवीन सोनी की दुकान है। बुधवार की रात वह अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर जा रहे थे। उनके पास बैग में सोने-चांदी के जेवरात थे। जब वह बाजार से निकल रहे थे। इस बीच मोटरसाईकिल पर सवार 3 लुटेरे आये और उन्होंने बेग छीनने का प्रयास किया। ज्वेलर्स संचालक चिल्लाया तो लुटेरे भागने लगे। इस बीच एक लुटेरे को भीड़ ने पकड़ लिया। जिसकी जमकर पिटाई भी की गयी। जिसके बाद तत्काल सूचना पुलिस को दी गयी तो टीआई राजीव बिरथरे समेत पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। लुटेरे की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा और 2 जिन्दा कारतूस मिले हैं। लुटेरा कौन है कहां का निवासी है। यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस उससे फिलहाल पूछताछ में जुटी हुई है।
मेरे साथ पूर्व में भी लूट की वारदात हो चुकी है- संचालक
इस संबंध में दुकान संचालक का कहना था कि कल रात्रि भी जब मैं दुकान बंद कर जा रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लुटेरे आए और अवैध हथियार दिखा कर लूट की कोशिश की, मैं चिल्लाया तो वह घबरा गए और भागने लगे। इस दौरान एक लुटेरे को हमने पकड़ लिया और पुलिस को दिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। मेरे साथ पूर्व में भी वारदात हो चुकी है पर पुलिस ने आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की है। इस संबंध में भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नागाइच का कहना है कि व्यापारी के साथ लूट की वारदात करने की कोशिश की गई थी। एक लुटेरा पकड़ में आया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास से अवैध हथियार सहित कारतूस मिले हैं।

Newsराजनीतिराज्य

शिक्षिका के गले चेन इतनी सफाई से की गायब, भनक तक नहीं लगी, महिला चोरों ने दिया अंजाम

ग्वालियर. पति के साथ सब्जी रही शिक्षिका के गले महिला चोरों ने एक तोला वजनी सोने की चेन गायब कर दिया। यह मामला कंपू थाना क्षेत्र. के गुढा-गुढी का नाका स्थित बीजासेन माता मंदिर के पास सब्जी मंडी में बुधवार की शाम का है सूचना पर पुलिस न मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।
क्या है घटनाक्रम
कंपू थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर आमखो निवासी 42 वर्षीय सुधा दिवोलिया पत्नी अरविन्द दिवोलिया शिक्षिका हैं। वह अभी पद्मा विद्यालय में पदस्थ हैं। शाम को वह पति के साथ सब्जी लेने के लिए गुढ़ा पहुंची थीं। जब वह सब्जी खरीद रही थीं तो इसी बीच 3 महिलाएं उनके पास पहुंची। एक महिला दाएं तो दूसरी बाएं पहुंची और एक पीछे खड़ी हो गई, भीड़ का फायदा उठाकर उनके गले से एक तोला वजनी चेन पार कर दी। जब वह वहां से कुछ दूरी पर पहुंची तो पता चला कि चेन गायब है। इसका पता चलते ही उसने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
सफाई इतनी कि भनक तक नहीं लगी
शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि महिला चोरों ने इतनी सफाई से घटना को अंजाम दिया इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना को अंजाम देने के लिये 2 महिला उनके बगल में खड़ी हो गयी और एक ने पीछे से अपना बैग उसके गले पर रखकर घटना को अंजाम दिया। इसका अहसास उसे कुछ ही दूरी पर पहुंचने पर हुआ। उसके बाद महिलाओं की तलाश की लेकिन वह गायब थी।
सीसीटीवी में फुटेज तलाश रही पुलिस
महिला चोरों का पता लगाने के लिये पुलिस अभी यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिससे चोरों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।
पुलिस बोली
इस मामले में कम्पू टीआई अमित शर्मा ने बताया है कि शिक्षिका के गले से कुछ महिलाओं ने चेन चोरी की है। मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

 

Newsराजनीतिराज्य

रतनगढ़ माता हैं मुगलों पर विजय की निशानी है, डकैतों की आराध्य देवी है रतनगढ़ माता

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में कई चमत्कारिक मंदिर है। इन्हीं में से एक है दतिया का रतनगढ़ माता का मंदिर है और इसके चमत्कारों की कहानी दूर-दूर तक फैली हुई है। विंध्याचल पर्वत पर रतनगढ़ देवी का प्रसिद्ध मंदिर विद्यमान है। कहते हैं नाग के काटने पर यहां मिट्टी का भभूत शरीर पर लगाने भर से बड़े से बड़ा जहर उतर जाता है। इसलिये यहां दीवाली की भाई दूज पर सर्पदंश के उपचार के लिये मेला भी लगता है। दतिया जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर दूर मर्सेनी (सेंवढ़ा) गांव है। यहां एक मंदिर रतनगढ़ मां का और दूसरा ठीक सामने कुंवर बाबा का मंदिर है। कुंवर बाबा, मां रतनगढ़ देवी के भाई है। ऐसी मान्यता है कि मां के दर्शन के बाद यदि कुंवर बाबा के दर्शन न किये जाये तो मां के दर्शन पूर्ण नहीं माने जाते है। रतनगढ़ माता मंदिर डकैतों के आराध्यस्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है।
रतनगढ़ मां के मंदिर का इतिहास
प्रसिद्ध रतनगढ़ माता के मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। ऐसा प्रचलित है कि महाराज रतन सिंह के किले पर कब्जा करने की नीयत से मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी ने 1296 से 1321 के बीच साजिश रची थी। खिलजी ने सेंवढ़ा से रतनगढ़ आने वाला पानी बंद करा दिया था। तब राजकुमारी मांडूला और उनके भाई कुंवर गंगा रामदेव ने अलाउद्दीन खिलजी के फैसले का कड़ा विरोध किया था। रतन सिंह की बेटी मांडुला पर भी अलाउद्दीन खिलजी की बुरी नजर थी। यही कारण था कि विरोध के बाद खिलजी ने वर्तमान मंदिर रतनगढ़ वाली माता के परिसर में बने किले पर आक्रमण कर दिया। आक्रमणकारियों की बुरी नजर से बचने के लिए राजकुमारी मांडुला ने जंगल में समाधि ले ली और धरती मां से प्रार्थना की, कि वो उन्हें अपनी गोद में स्थान दें। लोग ऐसा कहते हैं कि धरती में हुई एक दरार में वह समा गई थी। इन्हीं राजकुमारी माडुंला को मां रतनगढ़ वाली माता के रूप में पूजा जाता है। साथ ही मां रतनगढ़ के भाई राजकुमार कुंवर गंगा रामदेव भी युद्ध में शहीद हो गए। इसके बाद इसी मंदिर में कुंवर बाबा के रूप में उनकी भी पूजा की जाने लगी।
बीहड़ के डकैत मां को आराध्या देवी मानते हैं
बागी, डकैत और बन्दूक के लिये चर्चित ग्वालियर-चम्बल का डकैतों से गहरा नाता सैकड़ो वर्ष पुराना है। रतनगढ़ वाली माता वीरों और शक्ति की प्रतिमूर्ति है। ऐसा माना जाता है कि यहां कई कुख्यात डकैत रहा करत थे। रतनगढ़ वाली माता मंदिर में चम्बल इलाके के सभ डकैत पुलिस का चुनौती देते हुए नवरात्र में दर्शन करने आते थे और मंदिर पर घंटा चढ़ाते थे। कई बार ऐसा हुआ है कि पुलिस पहरा देती रही और डकैत घंटा चढ़ाकर निकल गये। डकैत मानते थे कि मां उनकी रक्षा करती है। बड़े डकैतों में मानसिंह, जगन गुर्जर, मोहरसिंह, माधौ सिंह, मलखान सिंह से लेकर फूलनदेवी ने माता के चरणों में माथ टेका और घंटा चढ़ाकर आर्शीवाद लिया है।
शिवाजी ने कराया था मंदिर का निर्माण
विंध्याचल पर्वत पर विराजमान मां रतनगढ़ का मंदिर का निर्माण छत्रपति शिवाजी के मुगल साम्राज्य पर विजय की निशानी है। ऐसी मान्यता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगलों के बीच युद्ध हुआ था। उस वक्त शिवाजी को हार मिली थी। तब रतनगढ़ वाली माता और कुंवर बाबा ने शिवाजी महाराज के गुरू रामदास को देवगढ़ के किले में दर्शन दिये थे और शिवाजी को मुगल साम्राज्य से फिर से युद्ध के लिये प्रेरित किया था। मां के आर्शीवाद के बाद शिवाजी ने मुगल सेना से फिर युद्ध किया और मुगल साम्राज्य को हार का सामना करना पड़ा था, इसके शिवाजी ने मंदिर का निर्माण कराया था।

Newsराजनीतिराज्य

गैस एजेंसी के हॉकर छीने रूपये और मोबाइल, नकाबपोशों ने रोककर मारपीट करने के बाद की लूटपाट

ग्वालियर. गैस सिलेण्डर की डिलेवरी कर लौट रहे हॉकर को 3 नकाबपोशों ने लूट लिया। बदमाश मोबाइल और 10 हजार रूपये छीन ले गये। घटना उटीला थाना क्षेत्र के बंधा गांव में मंगलवार की शाम की है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये तो पीडि़त थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने जांच करने के बाद बुधवार की दोपहर मामला दर्ज किया है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के सिरोल स्थित हुरावली निवासी 46 वर्षीय बंटी पाल एक गैस एजेंसी पर हॉकर है। टिहोली स्थित तानसेन गैस एजेंसी के सिलेंडर मुरार और आस-पास के गांवों में डिलीवर करता है। मंगलवार देर शाम रोज की तरह वह खाली सिलेंडर और पैसे जमा करने के लिए टिहोली गैस एजेंसी पर गया था। जिस समय वह टिहोली पहुंचा, एजेंसी बंद हो चुकी थी। एजेंसी बंद देखकर वह वापस आने लगा। अभी बंधा गांव में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा ही था कि उसकी गाड़ी खराब हो गई। वह गाड़ी का बोनट खोलकर क्या खराबी आई है, यह देख रहा था, तभी तीन नकाबपोश आए और उसके साथ मारपीट कर दी। जेब में रखे करीब दस हजार रुपए और उसका मोबाइल छीन ले गए।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
इस मामले में पुलिस को पहले कहानी गड़बड़ लगी। लेकिन जब पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि पीडि़त की बात में सच्चाई है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुराने बदमाशों से पूछताछ के साथ ही इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हे।
पुलिस का कहना
उटीला थाना प्रभारी शिवम राजावत का कहना है कि एक हॉकर से बदमाशों ने लूट की है। मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Newsराजनीतिराज्य

बालिकाओं ने किया रोमांचक मार्शल आर्ट का प्रदर्शन

जिला खेल परिसर में हुआ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर, – ‘शक्ति अभिनंदन अभियान’ के तहत जिला खेल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में बालिकाओं ने मार्शल आर्ट का रोमांचक प्रदर्शन किया। साथ ही साबित किया कि बालिकाएँ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “जिला ताईक्वांडो ख़ेल संघ” के सहयोग से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 15 बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया। ताईक्वांडो संघ के  सचिव अजय गुप्ता के मार्गदर्शन में बालिकाओं द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया।
ज्ञात हो ‘शक्ति अभिनंदन अभियान’ के तहत सरकार द्वारा महिला नेतृत्व आधारित विकास, महिला सशक्तिकरण व  महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्रित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराया जा रहा है। गत 2 अक्टूबर से शुरू हुआ ‘शक्ति अभिनंदन अभियान‘‘ 11 अक्टूबर तक चलेगा।
जिला  कार्यक्रम अधिकारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि महिलाओं व बालिकाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए अभियान के तहत  सामाजिक जागरूकता की पहल की गई है। अभियान की गतिविधियों के अंतर्गत आंगनबाड़ियों में  शक्ति पूजन दिवस, विद्यालयों में महिला सुरक्षा पर पेन्टिंग प्रतियोगिता , महिला से सम्बन्धित एक्ट/अधिनियम पर चर्चा, महिला जागरूकता रैली, संवाद कार्यक्रम, रोजगार, बिजनेस, उद्यमिता में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी, महिला बुजुर्गों का सम्मान दिवस, सशक्त वाहिनी पंजीयन, पंचायत व वार्ड स्तर पर सेफ्टी वॉक, मानसिक स्वास्थय सम्वेदीकरण, विकास में महिला भागीदारी पर परिचर्चा एवं बालिकाओं द्वारा आर्ट प्रदर्शन आदि का आयोजन किया जा रहा है ।
        कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला खेल परिसर के सीइओ धर्मवीर सिंह भदौरिया, परियोजना अधिकारी रेखा तिवारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यक़र्ता व बालिकाए उपस्थित रहीं।
Newsराजनीतिराज्य

लायंस क्लब ने स्मृति चिन्ह देकर किया 21 पुलिस कर्मियों का सम्मान

ग्वालियर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 के प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन सुनील अरोड़ा द्वारा निर्देशित सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के छठवें दिन लायंस क्लब अनुभूति द्वारा ग्वालियर स्थित फूलबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया एवं एन 95 मास्क का वितरण किया गया इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी अजीत सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 21 पुलिस कर्मियों का सम्मान दुपट्टा , श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया ।अध्यक्षता लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के अध्यक्ष लायन कमलकिशोर गुप्ता ने की एवं संचालन लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति के मानसेवी सचिव डॉ हरिओम कुमार सिंघल ने किया।
इस कार्यक्रम में रीजनल चेयरपर्सन एमजेएफ मीनाक्षी गोयल, रीजनल चेयरपर्सन अनुपम तिवारी, संदीप अग्रवाल,pro विजय खंडेलवाल सेवा सप्ताह संयोजक छाया अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रुचिता गोयल, मीरा जैन, नलिनी सारस्वत रितु जैन एवं विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी मौजूद रहे। ट्रैफिक पुलिस रीडर जितेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा ।

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

पवन खेड़ा और जयराम रमेश के बयान नाराज है चुनाव आयोग, खड़गे को लिखा पत्र

नई दिल्ली. हरियाणा में 48 सीटें जीतकर भाजपा ने हैट्रिक मारी है। वहीं जीत की आस लगाये बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के खाते में सिर्फ 37 सीटें ही आयी। नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम और पवन खेड़ा ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार बता दिया था। इसको लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल को मिलने का समय दिया है।
चुनाव आयोग ने खड़गे को कहा है कि वह अत्प्रत्याशित परिणामों पर पार्टी अध्यक्ष के रूख को मानता है, न कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस रूख को कि परिणाम स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेताओं को बयान पर आयोग ने कहा है कि देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में सामान्य अर्थो में उपर्युक्त जैसा अभूतपूर्व बयान अनसुना हे। यह मुक्त भाषण औरे अभिव्यक्ति के बैध हिस्से से बहुत दूर है। यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक रूप से अस्वीकार करने की ओर बढ़ता है। जो जम्मू कश्मीर और हरियाणा समेत देश के सभी चुनावों में समान रूप से लागू होता है।
कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे ये आऱोप
मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते। कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है। पवन खेड़ा ने कहा था कि नतीजे चौंकाने वाले हैं और जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, उसके बिल्कुल विपरीत है।  हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही है।  जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. यह तंत्र की जीत है।  लोकतंत्र की नहीं. हम यह स्वीकार नहीं कर सकते।
वहीं जयराम रमेश ने कहा था कि हम एक या दो दिन में हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे । स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था. कई सीटें ऐसी हैं जहां हम हार ही नहीं सकते, लेकिन वहां हम हारे है।  नतीजे भावनाओं के खिलाफ है। 3 जिलों में मतगणना को लेकर हमारे पास गंभीर शिकायतें है।  यह जानकारी एकत्रित की जाएगी. हरियाणा में नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और विरोधाभासी है।  यह जमीनी हकीकत के विपरीत है।  यह हरियाणा के लोगों की इच्छा के विपरीत हैं, इन परिस्थितियों में इन नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है।

 

Newsराजनीतिराज्य

स्कूटी सवार दम्पत्ति को डम्पर ने कुचला, पत्नी की मौत और पति घायल

दतिया. पीताम्बरा माता के दर्शन कर वापिस घर लोट रहे स्कूटी सवार बुजुर्ग दम्पत्ति को डम्पर ने रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गयी। वहीं, जिला अस्पताल में पति का उपचार जारी है। घटना कोतवाली थाना इलाके की न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास की बताई गयी है। झांसी निवासी दम्पत्ति सुबह लगभग 6 बजे माता के दर्शन कर घर लौट रहे थे तभी यह घटना घटी।
क्या है घटनाक्रम
सागर गेट झांसी (उ.प्र.) निवासी 65 वर्षीय प्रमोद शिवहरे अपनी 60 वर्षीय पत्नी हेमलता शिवहरे के साथ घर से सुबह साढ़े 4 बजे पीतांबरा माता के दर्शन के लिए दतिया गए थे। दर्शन करने के बाद वह सुबह करीब 6 बजे घर वापस लौट रहे थे। तभी हाईवे पर न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के आगे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर उन्हें रौंदते हुए निकल गया।
घटना में प्रमोद शिवहरे गंभीर घायल हो गए। वहीं, उनकी पत्नी हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर महिला के शव का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही डंपर की तलाश शुरू कर दी है।

Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला-दिसम्बर 2028 तक गरीबों को मिलेगा मुफ्त अनाज

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को कैबिनेट में मंजूरी दे दी है। बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की आपूर्ति को दिसम्बर 2028 तक के लिये बढ़ा दिया गया है और साथ ही कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्यों के इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर भी जोर दिया है।
केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि पीएम मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिड डे मील, मुफ्त राशन, योजना, पीएम पोषण योजना, आईसीडीएस, आकांक्षी की सभी योजनाओं के तहत फोर्टिफाइड चावल की आपूर्ति को जुलाई 2024 से दिसम्बर, 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करना है। योजना के लिये केन्द्र ने 17, 082 किमी सड़कों रूपये आवंटित किये हैं।
प्रधानमंत्री ने बैठक में सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया है। आज कैबिनेट ने सीमावर्ती राज्य पंजाब और राजस्थान के इलाकों में 4,406 करोड़ रूपये के निवेश से 2, 280 किमी सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की आजीविका को बढ़ाना है और यहां के लोगों के लिये यात्रा को आसान बनाना है। इन इलाकों की राजमार्ग नेटवर्क के साथ कनेक्टिविटी बनाना है।
विकास भी विरासत भी
केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि आज मंत्रिमंडल ने गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित किया जायेगा मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव का मकसद समृद्ध और विविध विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।

Newsराजनीतिराज्य

दो जजों से मारपीट के मामले में डेढ साल से गवाहों का इंतजार, अभी तक नहीं हो पाये बयान

ग्वालियर. जिला एवं सत्र न्यायालय के 2 न्यायाधीशों के साथ 28 मार्च 2021 की रात को मारपीट की गयी थी। घटना को साढे तीन वर्ष बीत चुके है। लेकिन मामले का ट्रायल अभी तक पूरा नहीं हो सकता है। मार्च 2023 तक आरोप तय कर ट्रायल प्रोग्राम तैयार कर लिया गया था। इसके बाद से लगातार केस की फाइल गवाही के लिये लग रही है। सबसे पहले अभियोजन ने केस में पीडित पक्ष यानी कि न्यायाधीश की गवाही के लिये बुलाया (लेटर ऑफ रिक्वेस्ट) है।
हालांकि, अभी तक किसी के भी बयान दर्ज नहीं हो पाये हैं। न्यायाधीश के बयाने होने के बाद अन्य गवाहों को बुलाया जायेगा। पिदले शनिवार को न्यायाधीश को गवाही के लिये आना था। चूंकि, वह अन्य किसी जिले में पदस्थ हैं और उनका स्वास्थ्य खराब था। इसके चलते वह गवाही के लिये नहीं आ सके।
सबसे पहले सुधीर को मिली जमानत
इस केस के अधिकांश आरोपी कम से कम एक साल जेल में रहे। न्यायाधीशों के साथ हुई इस प्रकार की घटना से हर कोई स्तब्ध था। 4 अप्रैल 2021 को गिरफ्तार हुए सुधीर कमरिया को 2 जून 2022 को जमानत मिली। जस्टिस दीपक अग्रवाल (अब रिटायर) ने सशर्त जमानत का लाभ दिया था। इसी आदेश को आधार बनाकर अन्य आरोपियों को भी जमानत दी गई। हालांकि, हाई कोर्ट ने एक भी आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं दी थी। 10 अगस्त 2022 को गिरफ्तार हुए धर्मेंद्र सिंह गौतम और अभिषेक दुबे को भी कुछ दिन जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet