पवन खेड़ा और जयराम रमेश के बयान नाराज है चुनाव आयोग, खड़गे को लिखा पत्र
नई दिल्ली. हरियाणा में 48 सीटें जीतकर भाजपा ने हैट्रिक मारी है। वहीं जीत की आस लगाये बैठी कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के खाते में सिर्फ 37 सीटें ही आयी। नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता जयराम और पवन खेड़ा ने नतीजों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे तंत्र की जीत और लोकतंत्र की हार बता दिया था। इसको लेकर चुनाव आयोग ने आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल को मिलने का समय दिया है।
चुनाव आयोग ने खड़गे को कहा है कि वह अत्प्रत्याशित परिणामों पर पार्टी अध्यक्ष के रूख को मानता है, न कि पार्टी के कुछ नेताओं के इस रूख को कि परिणाम स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस नेताओं को बयान पर आयोग ने कहा है कि देश की समृद्ध लोकतांत्रिक विरासत में सामान्य अर्थो में उपर्युक्त जैसा अभूतपूर्व बयान अनसुना हे। यह मुक्त भाषण औरे अभिव्यक्ति के बैध हिस्से से बहुत दूर है। यह वैधानिक और नियामक चुनावी ढांचे के अनुसार व्यक्त लोगों की इच्छा को अलोकतांत्रिक रूप से अस्वीकार करने की ओर बढ़ता है। जो जम्मू कश्मीर और हरियाणा समेत देश के सभी चुनावों में समान रूप से लागू होता है।
कांग्रेस नेताओं ने लगाए थे ये आऱोप
मंगलवार को नतीजे आने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया था कि हरियाणा के नतीजे बहुत अप्रत्याशित हैं, इसको हम स्वीकार नहीं कर सकते। कई जिलों से गंभीर शिकायत आई है। पवन खेड़ा ने कहा था कि नतीजे चौंकाने वाले हैं और जमीनी स्तर पर हमने जो देखा, उसके बिल्कुल विपरीत है। हमें अपने कार्यकर्ताओं से मतगणना से संबंधित शिकायतें मिल रही है। जल्द ही हम औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे. यह तंत्र की जीत है। लोकतंत्र की नहीं. हम यह स्वीकार नहीं कर सकते।
वहीं जयराम रमेश ने कहा था कि हम एक या दो दिन में हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे । स्थानीय अधिकारियों पर दबाव था. कई सीटें ऐसी हैं जहां हम हार ही नहीं सकते, लेकिन वहां हम हारे है। नतीजे भावनाओं के खिलाफ है। 3 जिलों में मतगणना को लेकर हमारे पास गंभीर शिकायतें है। यह जानकारी एकत्रित की जाएगी. हरियाणा में नतीजे पूरी तरह अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और विरोधाभासी है। यह जमीनी हकीकत के विपरीत है। यह हरियाणा के लोगों की इच्छा के विपरीत हैं, इन परिस्थितियों में इन नतीजों को स्वीकार करना संभव नहीं है।

