BSP विधायक रामबाई के बंगले में चोरों का धावा, काजू, बादाम, पंखे भी समेट ले गए
भोपाल. मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया से बसपा विधायक रामबाई के घर में चोरों ने धाबा बोल दिया। राजधानी के टीटी नगर इलाके में 74 बंगला में विधायक मंत्री और सीनियर अधिकारियों के बंगले हैं। यहीं दबंग विधायक रामबाई का बंगला है। देर रात चोरों ने बसपा विधायक के शासकीय आवास में चोर ताला तोड़कर घुसे और खाने पीने के सामान सहित कई कीमती समान समेट कर ले गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को जब विधायक रामबाई को दमोह से भोपाल पहुंची तो उनको चोरी का पता चला। टीटी नगर थाना पुलिस को विधायक के ड्राइवर ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला हाई प्रपाइल होने से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंगले और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटैज की पड़ताल शुरू कर दी है। अबी तक पुलिस को चोरी के संबंध में कोई सुराग नहीं मिला है। विधायक रामबाई के वाहन चालक जितेन्द्र चौहान ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को 74 बंगला के शासकीय आवास में ताला लगाकर दमोह गए थे और जब सोमवार को वापस आए तो देखा कि बंगले के ताले टूटे पड़े है। अंदर घर का सामान बिखरा था घटना में घर से किराना के सामान के साथ ही अन्य कीमती सामान गायब हो गया है। विधायक रामबाई ने कहा कि चोर बंगले से पंखे, लाइट और बाहर का सामान भी चोरी करके ले गए हैं।

