Newsराजनीतिराज्य

BSF के 510 नवआरक्षकों ने ली देशसेवा की शपथ, बेस्ट कैडेट को किया पुरूस्कृत

ग्वालियर. डबरा के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी (BSF) में 510 नव आरक्षकों ने देशसेवा की शपथ ली। शनिवार को दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सहायक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर के महानिरीक्षक मनोज यादव मौजूद रहें। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
मनोज यादव ने कहा है कि स्मार्ट टर्न आउट व ड्रिल, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर में प्राप्त उच्च दर्जे के व्यावसायिक प्रशिक्षण व आत्मविश्वास को दर्शाता है। आपके प्रदर्शन का स्तर व प्रशिक्षण में दी गयी शिक्षा को देखकर प्रतीत होता है कि लगन, मेहनत, समर्पण व कठिन परिश्रम की बदौलत नाम रोशन करेंगे। उन्होंने नवआरक्षकों के माता-पिता को भी बधाई दी।
44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण
इस दौरान सभी नवआरक्षकों को 44 सप्ताह का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आउटडोर विषय जैसे हथियारों का प्रशिक्षण, खेल-कूद और इनडोर प्रशिक्षण के विषय जैसे भारतीय संविधान, शासकीय सेवा से संबंधित विभिन्न नियम, मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, समाज कल्याण, कानून व्यवस्था, व्यक्तित्व विकास व मानव व्यवहार व कम्प्यूटर का अध्ययन कराया गया। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षकों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बल के अधिकारियों के साथ आरक्षकों के परिवारजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *