BJP पिछड़ा वर्ग की प्रबुद्धजन संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों का किया सम्मान
कांग्रेस और कमलनाथ को प्रदेश में ओबीसी वर्ग से माफी मांगे: भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा
ग्वालियर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर ग्वालियर ने आज होटल प्रहलाद इन में आयोजित पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजन संगोष्ठी में पिछड़ा वर्ग के प्रबुद्धजनों को सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा संगोष्ठी को भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती समीक्षा गुप्ता, भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीपाल ने प्रबुद्धजन संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की इस ओछी हरकतों के कारण आज केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के पिछड़ा वर्ग समाज के सामने कांग्रेस के षड्यंत्र की कलई खुल गई है। इस धोखे के लिए कांग्रेस और कमलनाथ को प्रदेश में ओबीसी वर्ग से माफी मांगना चाहिए।
इससे पूर्व भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय चित्र पर पुष्पमाला कर दीपप्रज्जलन कर संगोष्ठि का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने दिया
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता गंगाराम बघेले, रमेश सेन, जण्डेलसिंह गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह , बृजेश गौड़, आंसू श्रीवास, राजू कुशवाह, महेश राजपूत, अभिषेक हर्षाना तथा नीरज लोधी सहित अनेक पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नारायण दास प्रजापति ने किया आभार धर्मवीर राठौर ने किया ।

