BJP नेता की पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली, परिजन बोले दामाद 5 लाख रूपये मांग कर रहा था
डिंडौरी. बीजेपी नेता की पत्नी फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। महिला के परिजनों का आरोप है कि दामाद 5 लाख रूपये मांग रहा था। रूपये नही ंदेने पर बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने भाजपा नेता दशरथ को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना शनिवार की रात लगभग 7.30 बजे की है। खबर मिलते ही भाजपा नेता के घर के बाहर भीड़ जमा हो गयी। इसके चलते वहां पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। शव अस्पतला ले जाने के बाद लोगों ने वहां हंगामा कर दिया। एसपी वाहिनी सिंह घटनास्थल पर और परिजनों को समझाया। अस्पताल परिसर में भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
शादी 3 साल पहले हुई थी
भाजपा पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यख और उपसरपंच दशरथ राठौर 38, की शादी 3 वर्ष पूर्व देवलपुर गांव की रहने वाली संगीता 22, से हुई थी। दशरथ सिंटी कोतवाली इलाके के सरहरी बिछिया का निवासी है। उसकी प्रिंटिंग प्रेस है। वह मूर्तिकार भी है, संगीता भी दुकान संचालन में पति की मदद करती थी।
अस्पताल में परिजन का हंगामा
पोस्टमॉर्टम के दौरान संगीता के परिजन अस्पताल पहुंच गए। महिलाएं ओपीडी के सामने बैठ गईं। पुरुष नारेबाजी करते हुए पुलिस से बहस करने लगे। वे दशरथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलते ही एसपी वाहिनी सिंह मौके पर पहुंचीं। हंगामा कर रहे लोगों को चेतावनी दी। कहा- हम अपना काम कर रहे हैं। यहां मरीज भर्ती हैं। आपके हंगामा करने से उनकी हालत बिगड़ सकती है। आप तुरंत अस्पताल कैंपस खाली कर दें।
फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा
पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता दशरथ शनिवार शाम को घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की में से देखा तो संगीता फंदे पर लटकी दिखी। वह खिड़की से अंदर घुसा और फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दशरथ ने रात करीब 8.30 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। सुबह 9 बजे कमरे का ताला खोला गया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

