LatestNewsराज्य

BJP के पूर्व मंत्री CSP से बोले थाने में घुसकर मारता हूं

जबलपुर. भाजपा के पूर्व मत्री अंचल सोनकर ने सीएसपी राजतेश राठौर को तल्ख अंदाज में फटकार लगाई और कहा कि आप थाना सुधारों नही ंतो मैं सुधार दूंगा। थाने में आकर सबको सब समझा दूंगा, नही ंतो फिर थाने में घुसकर मारता हूं मैं। मैं आपको आज बता रहा हूं मेरा फोन नहीं उठाते है क्या तरीका है आपका। सीएसपी कार्रवाई करेंगे और हां सुधार करेंगे कहते रहे। इस घटना का वीडियो शनिवार को सामने आया है। वीडिया आने के बाद कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि अधिकारियों को धमकाना मानसिक विकृति है।
दरअसल घमापुर थाना क्षेत्र में देर रात को चांदमारी के पास राकेश गोटिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाम को वारदात को विरोध जताने पूर्व मंत्री अंचल सोनकर के साथ कई लोग थाने पहुंे। उन्होंने घमापुर थाने का घेराव कर दिया। सूचना पर सीएसपी राजेश राठौर भी पहुंच गए। सीएसपी पूर्व मंत्री को घटना के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। इस दौरान अंचल सोनकर के तेवर गरम हो गए। उन्होंने सीएसपी को फटकार लगाई। सीएसपी कहते रहे हम आपको विश्वास दिलाते है कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *