BJP की पूर्व प्रत्याशी को बेटा-बेटी ने पटक-पटकर पीटा है, पूर्वमंत्री बनवारी लाल शर्मा की बहू है नीरजा शर्मा

धौलपुर. राजनीतिक घराने का विवाद थाने तक पहुुंच गयाहै। बीजेपी की पूर्व प्रत्याशी और राजस्थान के पूर्वमंत्री बनवारी लाल शर्मा की बहू नीरजा शर्मा 60, ने अपने ही बेटा-बेटी पर गंभीर मारपीट के आरोप लगाये है। उन्होने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि बेटा-बेटी ने घर में पटक-पटकर पीटा है। लात-घूसे मारे है। बेटा-बेटी घरा खाली करवाने का दवाब बना रहे है।
उधर बेटी मालविका मुदगल 36, और बेटा दुष्यंत 33, ने भी अपनी मां नीरजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है। आरोप है कि मौसी वारिजा शर्मा ने मालविका मुदगल के साथ गाली-गलौज की। मां नीरजा ने फोन तोड़ने का प्रयास किया है। इसके बाद मां और मौसी ने इनके साथ मारपीट की दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस जांच में जुटी गयी है।
नीरजा शर्मा राजाखेड़ा (धौलपुर) विधानसभा से भाजपा की टिकट पर वर्ष 2023 में चुनाव लड़ चुकी हैं। कोतवाली थाना इलाके के जगन चौराहे की रहने वाली नीरजा ने थाने में शिकायत दी है। रिपोर्ट के अनुसार, 20 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वह घर में काम कर रही थी। तब उनकी बेटी मालविका और बेटा दुष्यंत वहां आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन्हें घर खाली करने का दबाव बनाया। नीरजा शर्मा के अनुसार, समझाने पर दोनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें जमीन पर पटक दिया। लात-घूंसे मारे। शोर सुनकर उनकी बहन वारिजा शर्मा और नौकर छोटू ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

