BJP MLA की फेसबुक पोस्ट वायरल, कांग्रेस पर छवि खराब करने का लगाया आरोप
आगर मालवा. जिले के सुसनेर विधायक राणा विक्रमसिंह की एक फेसबुक पोस्ट पर बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी विधायक राणा ने सोशल मीडिया पर अपनी फेसबुक आईडी से एक युवक का वीडियो पोस्ट किया है। जारी किये गये वीडियो में कांग्रेस नेताओं द्वारा विधायक की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। विधायक द्वारा पोस्ट किये वीडियो में जिन नेताओं और लोगों का नाम युवक द्वारा लिया गया है। उन सभी के द्वारा देर शाम एक आवेदन सुसनेर थाने में दिया गया है। जिससे विधायक द्वारा उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की गयी है।
दरअसल सुसनेर विधायक राणा विक्रमसिंह द्वारा अपनी फेसबुक पर पोस्ट की गयी है कि उनकी छवि खराब करने के लिये पिछले कई दिनों से फेसबुक पर कुछ चुनिंदा युवकों द्वारा जो कि राजनीतिक छवि से ताल्लुक रखते हैं। उनके द्वारा एक आईडी से लगातार पोस्ट की जा रही थी। जिसकी स्वीकृति करते हुए एक युवक गोविंद द्वारा सुसनेर नगर के कुछ युवा भाजपा व कांग्रेस नेताओं के नाम का एक वीडियो भी लोड किया। इन युवाओं में भाजपा सांसद प्रतिनिधि पार्षद, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत कांग्रेस का पूर्व नगर अध्यक्ष समेत लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के नाम है। इस पूरी पोस्ट पर इन युवा नताओं ने आपत्ति दर्ज कराते हुए थाने में आवेदन दिया है।

