LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

भारत चीनी सीमा पर फायटर जेट, हेलीकॉप्टर, ड्रोन एकत्र कर रहे, आगामी 48 घंटे में बड़े युद्धाभ्यास की तैयारी

नई दिल्ली. अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीन के सैनिकों के साथ झड़प के बाद अब थल सेना से लेकर वायुसेना तक अलर्ट पर है। भारतीय वायुसेना अगले 48 घटों में चीनी सीमा से सटे 4 एयरबेस पर बड़ा सैन्याभ्यास करने जा रही है। इस युद्धाभ्यास में वायुसेना के लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और ड्रोन शामिल होंगे। यह युद्धाभ्यास वायुसेना की पूर्वी कमाण्ड करेगी। जानकारी के अनुसार 15 और 16 दिसम्बर को चीनी सीमा के पास यह युद्धाभ्यास होगा। वायुसेना का यह युद्धाभ्यास जिन 4 एयरबेस पर होगा, तेजपुर चाबुआ, जोरहट और हाशिमारा शामिल है।
अरूणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांगत्से के पास 9 दिसम्बर को भारतीय और चीनी सैनिकों में झड़प हुई थी। ऐसे समय में भारतीय वायुसेना के इस युद्धाभ्यास को तवांग में हुई झड़प से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि वायुसेना का कहना है कि यह रूटीन एक्सनरसाइज है और पहले से ही इसकी तारीख थी और इसका झड़प से कोई लेना-देना नहीं हैं। इस युद्धाभ्यास का मकसद पूर्वी सेक्टर में अपने ऑपरेशन और क्षमताओं का परीक्षण करना है। पूर्वोत्तर से सटे चीन, बंगलादेश और म्यांमार की सीमाओं की निगरानी पूर्वी कमाण्ड ही करती है।
क्या हुआ था तवांग में?
भारतीय सेना ने सोमवार को बयान जारी कर बताया था कि 9 दिसमबर को तवांग सेक्टर में यांगत्से के पास भारत और चीन के सैनिकों में झड़प हुई थी। इस झड़प में दोनों और के कुछ सैनिकों को चोट आयी थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया था कि भारतीय सेना ने बहादुरी से पीएलए (पीएलए) को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापिस जाने के लिये मजबूर किया। राजनाथ सिंह ने यह भी बताया कि इस झड़प में भारतीय सेना का न तो कोई जवान शहीद हुआ है और न ही किसी को गंभीर चोट आयी है। वहीं, इस झड़प के बाद चीन ने भी कहा कि सीमा पर स्थिति स्थिर बनी हुई है। इससे पहले 15-16 जून 2020 को लद्दाख में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवान शही हो गये थे। वहीं, चीन ने 6 माह बाद इस झड़प में 4 जवानोें के मारे जाने की बात मानी थी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में गलवान घाटी में झड़प में चीनी सेना के कम से कम 38 जवानों के मारे जाने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet