Newsराज्य

BJP नेता बोला महिला से तुझे कपड़े उतारकर घुमाऊंगा, रेप पीडि़ता को धमकी देने का वीडियो में कहा-मेरा नाम भी मुक्तेश नहीं

भाजपा नेता मुक्तेश का धमकी देता हुआ वीडियो।
ग्वालियर. बीजेपी नेता का एक महिला को धमकाने का वीडियो प्रकाश में आया है। आरोपी इसमें उसे निर्वस्त्र कर घुमाने की धमकी दे रहा है। महिला ने उस पर शादी का का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था। पीडि़ता ने उसके खिलाफ 16 सितम्बर को शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच के बाद रविवार को आरोपी मुक्तेश जैन के खिलाफ शारीरिक शोषण, जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। केस दर्ज होते ही बीजेपी नेता शहर छोड़ कर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसपी से शिकायत के बाद पुलिस एक्शन मोड में
पीडि़ता महिला शिकायत दर्ज कराने ग्वालियर थाने भी पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं सुनी थी। इसके बाद पीडि़ता 16 सितम्बर को एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंची तो उसने पुलिस अधिकारियों से सुनार व्यापारी और भाजपा नेता मुक्तेश जैन पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। उसने धमकी देने की शिकायत करते हुए आरोपी पर कार्यवाही की मांग की थी। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को आदेश दिये थे।
आरोपी बोला- महिला से उधारी के 85 लाख मांगे थे
आरोपी मुक्तेश जैन ने कुछ महिलाओं के साथ सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखते हुए बताया था कि उसने महिला को करीब 85 लाख से अधिक रुपए उधार दिए थे, उधार पैसे देने के उसने कुछ दस्तावेज भी पेश किए थे। जब उसने महिला से अपने पैसे वापस मांगे तो महिला ने पैसे वापस मांगने पर उसे धमकी दी थी की वह उसे झूठे केस में फंसवा देगी। मुक्तेश जैन बीजेपी जिला सहसंयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ ग्वालियर ग्रामीण के पद पर पदस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino matbet pashagaming jojobet jojobet giriş