B-28 कोडनेम, 288 kmph रफ्तार से दौड़ेगी, बजट 866 करोड़ रूपये
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे 280 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार वाली अपनी पहली स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन तैयार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) ने बीईएमएल लिमिटेड को 866.87 करोड रूपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है। इसके तहत 2 हाईस्पीड ट्रेनसेट के प्रोटोटाइप तैयार किये जायेंगे।
भारत में निर्मित हाईस्पीड ट्रेन में होंगे 8 कोच
इस प्रोजेक्ट के तहत 2 ट्रेनसेट तैयार किये जायेंगे। हर ट्रेनसेट में 8 कोच होंगे। इनकी डिजाइन स्पीड़ 280 केएमपीएच रखी गयी है। यह 280 केएमपीएच से अधिक रफ्तार पर चलने में सक्षम होगी। इन ट्रेनों में पूरी तरह एयर-कंडीशंड चेयर कार कोच होंगे। यात्रियों के लिये ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट, रीक्लाइनिंग और घूमने वाली सीटें जैसी सुविधायें दी जायेगी। दिव्यांग यात्रियों की जरूरतों का भी ध्यान रखा जायेगा। बीईएमएल ने इन हाईस्पीड ट्रेनों के निर्माण के लिये बेंगलुरू में आदित्य नाम से एक अलग हाईस्पीड रेल कॉम्पलेक्स तैयार किया है। इन ट्रेनसेट्स का बी-28 कोडनेम दिया गया है।

