Author: Mahesh Jha

Newsमप्र छत्तीसगढ़

केसरपुर-फूलबाग नाले की जमीन की टीएंडसीपी परमिशन रद्द, तहसील कोर्ट ने माना था नाला बहाव क्षेत्र प्रभावित

ग्वालियर- केसरपुर-फूलबाग नाले को चेतकपुरी रोड स्थित कुलदीप नर्सरी के पीछे बाधित करने के मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएंडसीपी) ने कार्रवाई करते हुए कंस्ट्रक्शन परमिशन निरस्त कर दी है। विभाग ने गुरुवार को राकेश शर्मा की 2 लाख 39 हजार 259 वर्गफीट तथा अर्जुन कपूर से संबंधित 45 हजार वर्गफीट जमीन की अनुमति रद्द कर दी।तहसीलदार मनीष जैन की कोर्ट ने 13 मई को आदेश जारी कर कहा था कि संबंधित अनुमतियां गलत तरीके से जारी हुई हैं, इन्हें निरस्त किया जाना चाहिए। इसके बावजूद आदेश लंबे समय तक फाइलों में दबा रहा। 10 और 11 जून को इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद टीएंडसीपी ने अनुमति निरस्त की। नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
आजादी से पुराने नाले को कई जगह Z शेप में मोड़ा
आजादी से पहले बने इस नाले को रानीपुरा के बाद नगर निगम ने बिल्डरों को लाभ पहुंचाने हेतु कई जगह Z शेप में मोड़ दिया। पहले 2.19 करोड़ खर्च कर रोकेश शर्मा के लिए, फिर अर्जुन कपूर को कवर नाले की अनुमति दी।
ललितपुरा मौजे में दो बिल्डर्स के प्रोजेक्ट पर ब्रेक
1. राकेश शर्मा, परिकल्प रियल्टी एलएलपी हरिशंकरपुरम
इनके प्रोजेक्ट बीएलएस कृष्णा सिटी के लिए ललितपुरा मौजे के सर्वे नंबर 243, 245/1/1/1/2/2, 245/1/2/1, 246/2/2, 247/1/1/3 के रकबे 22236 वर्गमीटर (2 लाख 39 हजार 259 वर्गफीट) जमीन पर निर्माण की परमिशन निरस्त की गई है। यह अनुमति आवासीय प्रोजेक्ट के लिए 1 जुलाई 2025 को दी गई थी।
इन परमिशन की जांच जारी
दीपक संचेती, निवासी संचेती भवन, सराफा बाजार द्वारा ललितपुरा के सर्वे नंबर 245/1/1/1के रकबे करीब 5 हजार वर्गफीट (465.42 वर्गमीटर)जमीन पर आवासीय उपयोग की परमिशन ली है।
विद्युत गृह निर्माण समिति के सुरेंद्र सिंह भदौरिया, निवासी विद्युत नगर सिटी सेंटर ने ललितपुर के सर्वे नंबर 245/1 एवं 246/2 के 52 हजार 865 वर्गफीट (4913.07 वर्गमीटर)जमीन पर आवासीय परमिशन ली है।
इसके अलावा भदौरिया ने सर्वे नंबर 246/2 की 36,066 वर्गफीट (3357.9 वर्गमीटर)** जमीन पर व्यावसायिक उपयोग की परमिशन भी ली है।
2. अर्जुन कपूर, फ्रेंच कंपनी, नई दिल्ली
अर्जुन कपूर ने हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट के लिए अनुमति ली थी। इसके लिए ललितपुरा मौजे के सर्वे नंबर 245/1/1/1/3 के रकबे 0.4180 हेक्टेयर (लगभग 45 हजार वर्गफीट) जमीन पर 10 दिसंबर 2025 को परमिशन मिली थी।
इस परमिशन को भी निरस्त कर दिया गया है। राकेश शर्मा एवं अर्जुन कपूर को दी गई परमिशन गुरुवार को निरस्त कर दी गई। तहसील कोर्ट ने उक्त जमीनों को जल संरचना नाले से प्रभावित बताते हुए पत्र भेजा था।
केशव गवली, संयुक्त संचालक, टीएंडसीपी

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भोपाल-ग्वालियर के बीच बनेगा नया 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

ग्वालियर. मध्य प्रदेश में एक और ग्रीनफील्ड हाईवे प्रोजेक्ट आकार लेने जा रहा है। भोपाल और ग्वालियर के बीच नया 4-लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर तैयार करने के लिए इसी महीने टेंडर जारी किए जाएंगे। नए र्मा के बनने से दोनों शहरों के बीच की दूरी मौजूदा लगभग 425 किलोमीटर से घटकर 340 से 350 किलोमीटर रह जाएगी।
भोपाल से ग्वालियर की यात्रा में 5 घंटे का समय लगेगा
इस नए कॉरिडोर के जरिए भोपाल से ग्वालियर की यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। वर्तमान में यह सफर 7 से 8 घंटे में पूरा होता है जबकि नई सडक बनने के बाद करीब साढे पांच घंटे में गंतव्य तक पहुंचा जा सकेगा। मध्य प्रदेश सडक विकास निगम एमपीआरडीसी इस परियोजना को बीओटी बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांसफर मॉडल पर अलग 3 वर्षें में पूरा करने की योजना बना रहा है।
राज्य स्तर पर नए कॉरिडोर की सहमति बनी
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में विकसित सडक परियोजनाओं के अध्ययन के बाद राज्य स्तर पर इस नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को लेकर सहमति बनी है। प्रदेश में इससे पहले भोपाल-इंदौर, भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना, सागर-जबलपुर और जबलपुर-आशापुर ग्रीनफील्ड मार्गों पर भी काम आगे बढ चुका है और उनकी डीपीआर तैयार की जा रही है।एमपीआरडीसी के प्रबंध संचालक भरत यादव के अनुसार प्रदेश में यातायात दबाव वाले मार्गें को प्राथमिकता देते हुए ग्रीनफील्ड सडक नेटवर्क विकसित किया जा रहा है जिससे यात्रा समय और परिवहन लागत दोनों में कमी आएगी।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

3 दिन में 3 जहाजों पर किये गये अटैक में 3 भारतीयों की मौत

नई दिल्ली. पश्चिम एशिया के जलक्षेत्र खासकर होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी पिछले 3 दिनों में भारतीय नाविकों के लिये काफी खतरनाक हो गये है। अमेरिका ने यहां दादागिरी करते हुए 72 घंटे में 3 ऐसे जहाजों पर हमला किया है। जिस पर भारतीय नाविक सवार थे। 10 जून को हुए एक अटैक मे ंतो 3 भारतीय नागरिकों की जान चली गयी है।
अभी भी सैकड़ों भारतीय सैलर्स इस समय इस खतरनाक पानी में फंसे हुए है। जहां हर गुजरता जहाज मिसाइल या ड्रोन का निशाना बन सकता है। पिछले कुछ हफ्तों से ईरान ने होर्मुज को सख्त नियंत्रण में ले लिया है। जबकि अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक ब्लॉकेड लगा दिया है। इसके तहत अमेरिका यहां से गुजरने वाले जहाजों पर मनमानी हमले अटैक कर रहा है।
72 घंटे के अंदर 3 अटैक
पहला हमला 8 जून को ओमान के दक्षिण -पूर्वी तट पर हुआ। यहां अमेरिकी नेवी ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित टैंकर मैरीवैकस पर मिसाइल से अटैक किया है। इस जहाज के क्रू मेम्बर में 24 भारतीय थे। यह गनीमत रही इस अटैक में किसी भारतीय की जान नहीं गयी। यूएस सैंटकॉम के अनुसार जहाज ईरानी बंदरगाह की ओर जा रहा था। चेतावनी के बावजूद रूकने से मना कर दिया। हमले में जहाज की इंजीनियरिंग और स्टीयरिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गये और इसमें आग लग गयी।
9-10 जून का अमेरिकी नेवी ने फिर से मनमानी की तो अमेरिका ने ओमान तट के पास एमटी स्टैबबिल्लो नाम के ऑयल टैंकर पर हमला किया।इस जहाज पर 24 इंडियन क्रू के सदस्य मौजूद थे। इनमें से 21 को बचा लिया गया है। लेकिन 3 भारतीय नाविक लापता हो गये और बाद में भारत ने इन तीनों नाविकों के मौत की पुष्टि की है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पंजाबी परिषद जल सेवा नर सेवा नारायण सेवा के समान —-अजय सपरा

पंजाबी परिषद समिति द्वारा अजय सपरा को लायंस का चीफ एरिया लीडर बनाए जाने पर किया सम्मानित
ग्वालियर -भीषण गर्मी में जहां दम घोटती गर्मी लोग घर से नहीं निकल रहे है। वहां पर पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की टीम दूर दराज से आए ट्रेन यात्रियों की प्यास बुझाने को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 2, 3, 4 पर अपनी निगाहें आती जाती ट्रेनों पर बिछाए रहते है। इस सेवा को देखकर सामाजिक संस्थाएं एवं समाजसेवी हर वर्ष से करने ठंडे पानी करने वाली ट्रोलिया बर्फ की सिल्लियां एवं से जाकर जल सेवा करना करते है। आज इस सेवा को देखते हुए ग्वालियर के नवीन चांदना परिवार एवं कमल सिंह, अजय झा के परिवार की ओर से 2 टंकी की बॉक्स पंजाबी परिषद की जलसेवा को भेंट की जिसका शुभारंभ अजय सपरा (लायंस चीफ एरिया लीडर Gwalior ) के द्वारा किया गया है।
इस शुभ अवसर पर पंजाबी सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा पंजाबी परिषद के अध्यक्ष अशोक मरवाह, जल सेवा संयोग का प्रमिला मरवाह, रामकुमार चोपड़ा, महामंत्री जीके सूरी, उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी, कोषाध्यक्षआत्म प्रकाश मोंगिया, अनिल मल्होत्रा कुलभूषण गंभीर, राधा ठकराल संगीता मल्होत्रा, सहित् भारी संख्या में जलसेवा धारी उपस्थित रहे है। तत्पश्चात पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर की जलसेवा टीम ने  लायंस, चीफ एरिया लीडर GWALIOR बनाए जाने एवं उनकी धर्मपत्नी भावना सपरा का स्वागत एवं सम्मान किया मीडिया प्रभारी राजू पंडित।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में यात्रियों की बढेगी मुश्किल, रेलवे ने बढाया वीआईपी कोटा

ग्वालियर. सफर करने वाले आम रेल यात्रियों के लिए आने वाले दिन और भी मुश्किल भरे हो सकते हैं। एक तरफ जहां नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और नो-रूम के कारण आम जनता का सफर बेपटरी हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन आम यात्रियों को राहत देने के बजाय इमरजेंसी (आपातकालीन) कोटे का दायरा और बढ़ाने की तैयारी में है। इसमें रेलवे का तर्क है कि वीआइपी लोगों को अचानक आना-जाना पड़ता है, इसलिए यह कोटा बढ़ाया जा रहा है। लेकिन इस कदम से सीधा फायदा सिर्फ रसूखदारों को मिलेगा, जबकि दो-दो महीने पहले टिकट बुक कराकर कतार में खड़ा आम आदमी कंफर्म सीट के लिए तरसता रह जाएगा।
गंभीरता को देखते हुए रेलवे का यह कदम उठाया
इस पूरे मामले में राहत की बात सिर्फ इतनी है कि रेलवे इस कोटे के तहत आम आदमी की श्रेणी में आने वाले कैंसर मरीजों को प्राथमिकता देता है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए रेलवे का यह कदम सराहनीय है, लेकिन इसकी आड़ में वीआइपी सीटों की संख्या बढ़ाए जाने से सामान्य और स्लीपर क्लास के मध्यमवर्गीय यात्रियों का हक मारा जाना तय है।
ग्वालियर से इन ट्रेनों पर असर
ग्वालियर से शुरू होने वाली और यहां से गुजरने वाली लगभग 50 ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा लागू है। वीआइपी कोटा बढऩे से जिन प्रमुख ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, उनमें शामिल हैं। वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, पंजाब मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, स्वर्ण जयंती, चंबल एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस, बरौनी एक्सप्रेस, रतलाम इंटरसिटी और बुंदेलखंड एक्सप्रेस आदि शामिल है।
इन्हें मिलता है कोटा
रेलवे के अनुसार ट्रेनों में कोटा न्यायाधीश, सांसद, विधायक, मंत्री, कैंसर मरीज, एमसीओ (मिलिट्री), सीआरपीएफ और पुलिस आदि को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है। इसमें से कुछ का कोटा तो लगभग हर एक दो दिन में लगता ही है।
मंजूरी मिलते ही बढ़ाया जाएगा इमरजेंसी कोटा
हमारे यहां से निकलने वाली कुछ ट्रेनों में भारी मांग को देखते हुए कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद कुछ चुनिंदा ट्रेनों में इमरजेंसी कोटा बढ़ जाएगा।
-अमन वर्मा, सीनियर डीसीएम (झांसी मंडल)

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में जल्द बंद होंगे गैस सिलेंडर

भोपाल. पिछले तीन महीने से एलपीजी संकट से जूझ रहा मध्य प्रदेश का शहर भोपाल जल्द ही सिलेंडर फ्री हो जाएगा। गैस एजेंसियों से आने वाली हंगामों की खबरों के बाद अब खाद्य विभाग ने भोपाल को सिलेंडर फ्री बनाने की कवायद तेज कर दी है। प्लान तैयार किया जा रहा है कि जिन इलाकों में पीएनजी पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां अब सिलेंडर नहीं दिए जाएंगे। लेकिन राजधानी भोपाल की अब भी कई कॉलोनियां ऐसी हैं, जहां गैस पाइप लाइन बिछ गई है, लेकिन कई घरों में पीएनजी कनेक्शन नहीं पहुंचा है। इसका कारण है कि ये परिवार गैस पाइप लाइन कनेक्शन लेना ही नहीं चाहते। ऐसी कई कॉलोनियां थीं, जहां ऐसे मामले सामने आए हैं।
ऐसे कई परिवार जो नहीं लेना चाहते पीएनजी कनेक्शन
भोपाल के भेल एरिया की उषा प्रभा कॉलोनी में कई परिवार PNG कनेक्शन का लाभ ले रहे हैं। लेकिन वहीं स्थित एक 4 मंजिला भवन में रहने वाले करीब 20-25 घर ऐसे हैं जो पीएनजी कनेक्शन नहीं ले पा रहे हैं। बिल्डिंग की रहवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनकी बिल्डिंग में सभी परिवार पीएनजी कनेक्शन लेने को तैयार हैं, लेकिन एक परिवार बिल्कुल नहीं चाहता कि बिल्डिंग में पीएनजी कनेक्शन लाया जाए। जब पीएनजी कनेक्शन न लेने को लेकर संबंधित परिवार से बात की गई, तो उनका कहना था कि कहीं सूरत जैसा हादसा न हो जाए। उन्होंने सूरत के अथाणा क्षेत्र की शिव रेसिडेंसी में दीवार गिरने के दौरान गैर पाइप क्षतिग्रस्त होने के बाद जेसीबी से मलबा हटाते समय गैस पाइप के क्षतिग्रस्त होने से हुए भारी गैस रिसाव के मामले का उदाहरण भी दिया। उनका कहना था कि हम नहीं चाहते कि ऐसा कोई हादसा हो और परेशानियों का सामना करना पड़े।
172 कॉलोनियों में बिछी पीएनजी पाइपलाइन
बता दें कि राजधानी भोपाल में थिंक गैस के माध्यम से पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत मिसरोद से की गई। होशंगाबाद रोड के दोनों ओर की कॉलोनियों को कवर किया गया है। बावड़िया कलां, सलैया, अयोध्या बायपास, अवधपुरी, साकेत नगर के अधिकांश घरों में कनेक्शन का काम पूरा हो चुका है। चार इमली जैसे पौश इलाके में भी काम जारी है। अब तक शहर की 172 कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछ चुकी है।
लोगों के आवेदन आने लगे हैं
फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन के मुताबिक जहां लोग पीएनजी कनेक्शन को लेकर जागरूक हुए हैं, तो वे लोग कनेक्शन के लिए आवेदन करने लगे हैं।
तय अवधि के बाद नहीं दिए जाएंगे सिलेंडर
फूड कंट्रोलर जादौन के मुताबिक अब चार-चार कॉलोनियों पर फोकस किया जाएगा। यहां 100 फीसदी कनेक्शन देने के बाद अगली चार कॉलोनियां लिस्टेड की जाएंगी। एक निर्धारित अवधि के बाद इनमें एलपीजी कनेक्शन देना बंद कर दिया जाएगा।
2028 तक प्रदेशभर के घर-घर तक पहुंचाना है पीएनजी कनेक्शन
मामले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कहना है कि 2028 तक पूरे मध्य प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन की प्रक्रिया लगभग-लगभग हर घर में पहुंचाए जाने का लक्ष्य प्रदेश सरकार ने रखा है। पहले यह लक्ष्य 2030 तक था। लेकिन अब इसकी समय सीमा कम कर इसे 2028 कर दिया गया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में प्रमोशन का इंतजार कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारियों को झटका

भोपाल. प्रदेश में वर्ष 2016 से अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति रुकी हुई है। इसे शुरू करने के लिए सरकार ने नए नियम तो बनाए लेकिन ये भी कोर्ट में उलझ गए। हाई कोर्ट जबलपुर में इस पर सुनवाई पूरी हो गई थी और निर्णय सुरक्षित रख लिया गया था। यह जारी होता, इसके पहले ही सुनवाई करने वाले मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति हो गई। ऐसे में अब पहले नई बेंच गठित होगी और फिर एक बार सुनवाई होगी। इसमें समय लग सकता है, जिसका असर नई भर्तियों पर भी पड़ेगा, क्योंकि जब तक कर्मचारी पदोन्नत नहीं होंगे तब तक नए पद उपलब्ध नहीं होंगे।
सामान्य वर्ग की आपत्ति और सुरक्षित निर्णय का पेच
बता दें, पदोन्नति का रास्ता निकालने के लिए सरकार ने सभी पक्षों से विचार-विमर्श कर नए नियम तैयार किए। सामान्य वर्ग के कर्मचारियों ने इस पर आपत्ति उठाते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसकी सुनवाई की। सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर दिया गया। सरकार की ओर से नए नियम के पक्ष में तर्क रखे गए। सभी को सुनने के बाद 17 फरवरी को निर्णय सुरक्षित रख लिया गया। तब से ही यह लंबित है। जबकि, सुप्रीम कोर्ट स्पष्ट कर चुका है कि सामान्य परिस्थितियों में सुरक्षित रखे गए निर्णय को 90 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। इससे सरकार और कर्मचारियों में उम्मीद जागी थी कि जून के प्रथम सप्ताह में निर्णय सुना दिया जाएगा, लेकिन मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद पेच फंस गया।
मई 2016 से ठप हैं पदोन्नतियां
प्रदेश में पदोन्नतियां मई 2016 से रुकी हैं, क्योंकि हाई कोर्ट ने पदोन्नति नियम 2002 को निरस्त कर दिया था। तब से ही पूरी व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उच्च पद का प्रभार तो दिया, लेकिन इससे अधिकारी-कर्मचारियों को कोई वित्तीय लाभ प्राप्त नहीं हुआ। वहीं, नियुक्तियां प्रभावित हो गईं क्योंकि पद रिक्त नहीं हुए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में स्कूटी को टक्कर मारने वाले कार चालक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

ग्वालियर. ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में एक हिट एंड रन की घटना में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कार चालक को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 6 जून की रात गणेशपुरा इलाके में हुई। गणेशपुरा निवासी एक परिवार होटल से खाना खाकर स्कूटी से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार यूपी नंबर की सफेद कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार पांचों लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।


इलाज अभी भी जारी, डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई
हादसे में स्कूटी सवार रवि राजे, नरेंद्र सिंह, अजय सिंह और दो बच्चे निशांत राजे व गर्वित राजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान 5 वर्षीय निशांत राजे और 6 वर्षीय गर्वित राजे ने दम तोड़ दिया। दोनों बच्चे गणेशपुरा के रहने वाले थे। रवि राजे, नरेंद्र सिंह और अजय सिंह का इलाज अभी भी जारी है और डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर किया
बिजौली पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज में यूपी नंबर की कार स्पष्ट दिख रही थी। पुलिस ने टोल प्लाजा और हाईवे के अन्य कैमरों की भी जांच की, जिसके बाद आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस आगे की विवेचना कर रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राज्यसभा चुनाव में MP के तीनों निर्विरोध जीते BJP के उम्मीदवार

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के रूख के बाद मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के परिणाम निर्विरोध तय हो गये हैं। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्ष्ी नटराज का नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के खारिज किये जाने के बाद राज्य की तीसरी राज्यसभा सीट पर मुकाबला भी समाप्त हो गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान, भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवार पर हलफनामे में आपराधिक मामले/कोर्ट नोटिस की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया गया था। आपत्तियों की जांच और सुनवाई के बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया। इसके साथ ही भाजपा के तीनों उम्मीदवार तरूण चुघ, रजनीशअग्रवाल और महेश केवट का निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गये है। भाजपा के तीनों उम्मीदवार जीत का प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है। भाजपा के तीनों उम्मीदवासर निर्विरोध राज्यसभा पहुंच गये है।
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस अतुल एस चंदूकर की पीठ ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका में रिटर्निंग अधिकारी के नामांकन रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अदालत को दखल नहीं देना चाहिये। हालांकि मीनाक्षी के एडवोकेट अभिेषक मनु सिंघवी ने दलील दी है कि अदालत चुनाव होने दें और रिजल्ट घोषित करने पर अपने आदेश का कैप लगा दें। लंकिन अदालत ने दलील दरकिनार कर दी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कलेक्ट्रेट में तहसीलदार का रीडर 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ग्वालियर. कलेक्ट्रेट की तीसरी मंजिल स्थित न्यायालय तहसीलदार वृत गिरवाई के कमरा नम्बर 307 फरियादी जितेन्द्र पांडे पिदले 1 साल से नामांकन कराने के लिये चक्कर लगा रहे थे। नामांकन की 2 फाइलें खारिज कर दी गयी। तहसीलदार रमाशंकर सिंह के रीडर अनिल पुलवारिया ने व्हाट्स एप कॉल कर नामांकन के एवज में 40 हजार रूपये की डिमांड की थी। फरियादी जितेन्द्र पांडे ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध ब्यूरों (ईओडब्ल्यू) में एसपी दिलीप तोमर से की। एसपी ने डीएसपी शेलेन्द्र कुशवाह की अगुआई में एक टीम बनाकर भेजा और जैसे ही फरियादी जितेन्द्र पांडे को पहली किश्त 20 हजार तहसीलदार की रीडर अनिल पुलवारिया को सौंपी वैसे ईओडब्ल्यू की टीम रीडर को दोनों हाथ पकड़ लिये। टीम ने पानी से हाथ धुलवाये तो पानी का रंग बदल गया। रीडर के बयानों के आधार पर तहसीलदार को भी सह आरोपी बनाये जाने की संभावना है।
रंगे हाथों छापा मार कार्यवाही का डीएसपी शैलेन्द्र कुशवाह, टीआई मदनमोहन मालवीय, लॉ ऑफीसर अनिल कुमार अपनी टीम के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया है।

hacklink satın al perabet perabet giriş pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş slot oyna