Author: Mahesh Jha

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

देश के प्रमुख ठिकानों पर ड्रोन अटैक की आशंका, सरकार का एजेंसियों को अलर्ट इन जगहों पर सुरक्षा बढ़ाएं

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि सीमाओं पर मौजूद महत्वपूर्ण ठिकानों पर दुश्मन ड्रोन हमला कर सकता है। ‘द हिंदू’ की खबर के मुताबिक जहाज और जलमार्ग मंत्रालय के समुद्री सुरक्षा विंग ने जमीन और समुद्री सीमाओं के पास मौजूद महत्वपूर्ण संपत्तियों और ठिकानों पर ड्रोन अटैक को लेकर अलर्ट जारी किया है।
एंटी ड्रोन सिस्टम को जांचने के लिए टीम बनाई
गृह मंत्रालय ने भी सीमा सुरक्षा बल के तहत एक खास कमेटी बनाई है। इस कमेटी का काम भारत के लिए सबसे अच्छे एंटी-ड्रोन सिस्टम को जांचना और पास करना है। सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के इलाकों में इन सिस्टमों को लगाने की तैयारी कर रही है, और इसके लिए बाकायदा ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं। इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने भी एक टीम बनाई है। इस टीम में रक्षा अनुसंधान संगठन, इंटेलिजेंस ब्यूरो, एयरपोर्ट अथॉरिटी और बीएसएफ के अधिकारी शामिल हैं, जो देश के महत्वपूर्ण ठिकानों का दौरा कर रहे हैं। इस टीम की रिपोर्ट और गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद ही तय होगा कि किस ठिकाने पर कौन सा एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाया जाएगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

लापरवाह चालक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंदा, मां की घटनास्थल परद ही मौत, बेटा की हालत नाजुक

ग्वालियर. झांसी रोड थाना इलाके में स्थित लखनौती गांव के पास सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़ह हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार मां-बेटे सड़क पर जा गिरे। सड़क दुर्घना में मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्कॉर्पियो चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस बीच उसने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार मां-बेटे कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे।
दुर्घटना की खबर मिलते ही झांसी रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहीं, महिला के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है एक्सीडेंट की वजहों की जांच जारी है।
सड़क पर पड़ी मां की मौत, बेटा घायल
ग्वालियर के बिलौआ जौरासी के रहने वाले 32 वर्षीय मोनू यादव पुत्र रघुनाथ यादव सोमवार की शाम अपनी मां 55 वर्षीय गजरा देवी को बाइक पर पीछे बैठाकर किसी काम से शहर आया था। शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास जैसे ही मोनू की बाइक लखनौती गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी क्रमांक: UP93 CC-1826 के चालक ने लापरवाही और तेज गति से गाड़ी दौड़ाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने और गंभीर अंदरूनी चोटें आने के कारण गजरा देवी की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। वहीं मोनू यादव भी सड़क पर घिसटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर आरोपी स्कॉर्पियो चालक वाहन सहित मौके से तेजी से भाग निकला। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर झांसी रोड थाना पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घायल बेटे मोनू को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृतका के शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह रवाना किया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी चंबल में त्रिपाल से ढंके ट्रकों से हो रही रेत की तस्करी, रातों रात कॉलोनियों में बन रहे डंपिंग स्टेशन

ग्वालियर. चंबल नदी से रेत उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट की रोक और मुरैना-भिंड से ग्वालियर में रेत की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद अवैध रेत कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रशासन ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए चार प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर रखा है, लेकिन रेत माफिया ने भी अपने तौर-तरीके बदल लिए हैं। नतीजा यह है कि शहर से सटी कॉलोनियां अब अवैध रेत के नए डंपिंग स्टेशन बनती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, भिंड और मुरैना की सीमाओं से जुड़े रास्तों पर पुलिस ने तंबू लगाकर चौबीसों घंटे निगरानी शुरू की है। रेत की अवैध ढुलाई रोकने के लिए तीन शिफ्टों में कुल 52 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों की सघन जांच भी की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद रेत तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं।
त्रिपाल ढंके ट्रकों से हो रही तस्करी
रेत कारोबार की गतिविधियों पर नजर रखने वाले लोगों का कहना है कि पुलिस की निगाह मुख्य रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और डंपरों पर रहती है। इसका फायदा उठाकर रेत माफिया अब बड़े ट्रकों, विशेषकर एलपी ट्रकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें रेत भरने के बाद ऊपर से त्रिपाल कसकर बांध दिया जाता है, जिससे बाहर से देखने पर सामान्य मालवाहक वाहन प्रतीत होते हैं। ऐसे में कई बार जांच चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी भी ट्रकों में लदी रेत का अंदाजा नहीं लगा पाते और वाहन आसानी से निकल जाते हैं।
कॉलोनियां बनीं नया ठिकाना
शहर की सीमा से लगे कई आवासीय क्षेत्रों में इन दिनों रात के अंधेरे में रेत की खेप पहुंचाई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले रेत से भरे वाहन सीधे शहर के विभिन्न निर्माण स्थलों तक पहुंचते थे, लेकिन अब सख्ती बढ़ने के बाद माफियाओं ने रणनीति बदल दी है। वे आबादी वाले इलाकों और सुनसान प्लॉटों में रेत का भंडारण कर रहे हैं, जहां से जरूरत के अनुसार छोटे वाहनों के जरिए इसकी आपूर्ति की जा रही है।
रहवासियों का आरोप है कि देर रात भारी वाहनों की आवाजाही से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुबह होते ही खाली प्लॉटों और कॉलोनियों के किनारों पर रेत के बड़े-बड़े ढेर दिखाई देते हैं, जिससे स्पष्ट है कि रातभर डंपिंग का काम जारी रहता है।
पाबंदी से बढ़े दाम, जमाखोरों को फायदा
रेत की उपलब्धता घटने और प्रशासनिक सख्ती के कारण बाजार में इसके दाम बढ़ने लगे हैं। ऐसे में पहले से रेत का भंडारण करने वाले कारोबारियों और जमाखोरों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों का कहना है कि रेत की कमी का असर मकान निर्माण और अन्य परियोजनाओं पर पड़ रहा है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जल संसाधन, नर्मदा घाटी सहित कई विभागों ने निकाली तबादला सूची

भोपाल. प्रदेश में मंगलवार से तबादलों पर फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। सोमवार को अंतिम दिन जल संसाधन, नर्मदा घाटी, लोक निर्माण, खनिज, वाणिज्यिक कर वित्त सहित अन्य विभागों ने सूचियां जारी कीं। उधर कुछ विभागों में दिनभर तैयारियां चलती रहीं। माना जा रहा है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में तबादला अवधि कुछ दिनों के लिए बढाने पर निर्णय हो सकता है। प्रदेश सरकार ने 1 से 15 जून तक के लिए तबादला पर प्रतिबंध को शिथिल किया था।
अभी तबादले का काम पूरा नहीं हुआ
इस अवधि में जिले के भीतर तबादला करने का अधिकार प्रभारी मंत्रियों को दिया था। सूत्रों का कहना है कि जिलों में भी अभी तबादले का काम पूरा नहीं हुआ है वहीं विभागों में भी प्रक्रिया रह गई है। हालांकि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्रियों को निर्देश दिए थे कि निर्धारित अवधि में तबादले के काम कर लें। संभावना जताई जा रही है कि तबादला अवधि कुछ दिन के लिए बढाई जा सकती है।
पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
उधर, गृह विभाग ने पांच आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया है। इसमें असित यादव डीआइजी ग्वालियर रेंज को डीआइजी विशेष सशस्त्र बल रेंज ग्वालियर, सूरज कुमार वर्मा पुलिस अधीक्षक भिंड सेनानी 17वीं वाहिनी भिंड, अनुराग सुजनिया पुलिस अधीक्षक सागर को सेनानी 10वीं वाहिनी सागर, राजेश रघुवंशी पुलिस अधीक्षक मंडला को सेनानी 35वीं वाहिनी मंडला और मयूर खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक दतिया को सेनानी 29वीं वाहिनी दतिया शामिल हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

TMC नेता जहांगीर को पुलिस ने 4 घंटे तक सड़कों पर नंगे पैर घुमाया, जहांगीर ने कान पकड़े और हाथ जोड़े

पुलिस बंगाल ने फालता में जहांगीर खान की हाफ पैंट में परेड कराई। - Dainik Bhaskar
कोलकाता. पश्चिम बंगाल के फालता में पुलिस ने टीएमसी नेता जहांगीर खान की फर से हाफ पें टमें सड़क पर नंगे पैर परेड कराई। इस बीच जहांगीर ने कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने 4 घंटे तक नंगे पैर सड़क पर घुमाया। इससे पहले 11 जून को भी फालता में ही जहांगीर की हाफ पैंट में परेड कराई गयी थी। जांच के सिलसिले में पुलिस उन्हें फालता लेकर आई है। 8 जून को अवैध वसूली के आरोप में उन्हें नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। जहांगीर पर अवैध वसूली और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने का आरोप है।
जहांगीर का फालता में था दबदबा, पुष्पा स्टाईल की बनाई थी छवि
जहांगीर का फालता में दबदबा था। जहांगीर खान ने चुनाव प्रचार के दौरान स्वयं को फिल्म ‘‘पुष्पा’’ के किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का चर्चित डायलॉग पुष्पा झुकेगा नहीं साला भी बोला था। उन्होंने स्वयं को इलाके के ऐसे मजबूत नेता ने रूप में पेश किया, जो किसी दबावके सामने नहीं झुकेगा।
वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव फालता सीट से लड़ा था। चुनाव के बीच हुई गड़बडि़यों की वजह से यहां 21 मई को दोबारा मतदान हुआ था। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले ही जहांगीर ने मैदान छोड़ दिया था और कहा था कि वह चुनाव से अपना नाम वापिस ले रहे हैं। 24 मई कोआये नतीजे में जहांगीर की हार हुई। इसके बाद से जहांगीर इलाके से लगभग गायब ही रहे। उन्हें न तो घर पर देखा गया और न ही पार्टी कार्यालय में । मई 2026 में जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तार के खिलाफ अग्रिम जमानता मांगी थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

साडा अध्यक्ष की अध्यक्षता में संस्थागत एवं शैक्षणिक भूखंडधारियों की  आयोजित बैठक

ग्वालियर, शीतला सहाय प्रशासनिक भवन, सौजना, तिघरा में रविवार को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में साडा क्षेत्रांतर्गत संस्थागत, शैक्षणिक एवं पीएसपी भूखंडधारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी के निशांत सिसौदिया, सशस्त्र सुरक्षा बल के मिथलेश कुमार, एमिटी यूनिवर्सिटी के सूरज शर्मा, मध्यभारत शिक्षा समिति के राजेन्द्र वैद्य तथा राजविद्या केन्द्र के कपिल खौसला सहित साडा के अधिकारी हरनाम सिंह, संपदाधिकारी नबल सिंह राजपूत एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आवंटित भूखंडों पर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाकर क्षेत्र को योजनानुसार विकसित किया जाना आवश्यक है। सशस्त्र सुरक्षा बल के प्रतिनिधि मिथलेश कुमार ने बताया कि सीपीडब्ल्यूडी द्वारा प्रथम चरण के निर्माण कार्य हेतु 39.31 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। बजट आवंटन प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
बैठक में वीरांगना लक्ष्मीबाई शिक्षा समिति के मध्य भारत शिक्षा समिति में विलय होने के उपरांत समिति के सचिव द्वारा मध्य भारत शिक्षा समिति के पक्ष में निर्माण संबंधी अनापत्ति प्रदान करने तथा संधारण शुल्क में छूट दिए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि संधारण शुल्क में छूट का कोई प्रावधान उपलब्ध नहीं है।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

अवैध कालोनी पर चली निगम की जेसीबी, सीवर लाइन, सडक, खंभों को हटाया

ग्वालियर – ग्रामीण विधानसभा में अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की भवन शाखा द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान नगर निगम वार्ड 63 के ग्राम गंगापुर , पुरानी छावनी के सर्वे क्रमांक 477/1 एवं 477/2 कुल रकवा 1.045 हेक्टेयर पर काटी जा रही अवैध कालोनी के लिए बनाई गई सडक, सीवर लाइन, खंभों आदि को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। साथ ही कॉलोनाइजर को विकास अनुज्ञा लेने हेतु निर्देशित किया गया।
कॉलोनी सेल प्रभारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध कालोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगर निगम के भवन अधिकारी , भवन निरीक्षक शिल्पा दिनकर, मदाखलत अमला एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित कॉलोनाइजर द्वारा विवाद उत्पन्न करने की स्थिति निर्मित की गई परंतु पुलिस बल के सहयोग से कार्रवाई सम्पन्न की गई।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में संदिग्धों ने पाकिस्तान भेजी तस्वीरें और वीडियो, धार से हाजी अजहर की गिरफ्तारी

भोपाल. देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में एमपी एटीएस ने मध्य प्रदेश के धार से एक और संदिग्ध हाजी अजहर को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने सबसे पहले भोपाल से मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया था। इसके बाद नईम अब्दुल्ला को पकड़ा गया। फिर हरियाणा के नूंह से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए भोपाल लाया गया है। मामले में अब तक चार गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मोहम्मद फराज और नईम अब्दुल्ला से पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है। दोनों की निशानदेही पर हुई कार्रवाई में एजेंसी को कई अहम डिजिटल इनपुट मिले हैं।

एमपी एटीएस ने सबसे पहले मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया था। - Dainik Bhaskar
उप्र के शहरों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजने की जानकारी सामने आई
सूत्रों के अनुसार जांच में सामने आया है कि आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नंबरों से बातचीत के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था और इसमें कितने लोग जुड़े हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक नईम द्वारा उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों की तस्वीरें और वीडियो कथित तौर पर पाकिस्तान भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद एजेंसियां इसे बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क से जोड़कर जांच कर रही हैं।
फराज के मोबाइल की डिजिटल जांच में ऐसे सबूत मिले
एटीएस सूत्रों के मुताबिक फराज के मोबाइल की डिजिटल जांच में ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि वह विदेशी संपर्कों से बातचीत के लिए एक ऐप का इस्तेमाल करता था। जांच टीम चैट रिकॉर्ड, कॉल डिटेल और डिजिटल गतिविधियों की बारीकी से जांच कर रही है। एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि संपर्क कब से थे और इनके जरिए किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
कई राज्यों में फैले नेटवर्क की पुष्टि
एटीएस की जांच में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश राजस्थान और हरियाणा तक आरोपियों का नेटवर्क फैला होने के प्रमाण मिल चुके हैं। एजेंसी को शक है कि यह नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हो सकता है। एजेंसियां संभावित सहयोगियों, संपर्कों और कथित नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर रही हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर के विरोध कांग्रेस ने रोशनी घर पर किया प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, ऊर्जामंत्री के इलाके में नहीं लग रहे स्मार्ट मीटर

ग्वालियर. कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन के मूड में है। इसी क्रम में शहर में स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को जबरदस्त प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं और नेताओं ने नदी गेट से रोशनी घर के बीच रैली निकाली। उन्होंने बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाये और एक ज्ञापन सौंप स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने की मांग की है।
प्रदर्शन की अगुआई कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने किया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक शामिल हुए है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाये कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ ठगी की जा रही है। उनका दावा है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को पहले से ज्यादा बिजली बिल मिल रहे है। जिसमें आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से प्रभावित हो रहे है।
ऊर्जा मंत्री के इलाके में नहीं लग रहे हैं मीटर
वहीं, ऊर्जा मंत्री के विधानसभा इलाके में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाये जा रहे है। कांग्रेस ने इसे राजनीतिक भेदभाव बताते हुए राज्य सरकार से जबाव मांगा है। रैली नदी गेट चौराहा से शुरू होकर रोशनीघर स्थित बिजलीघर कार्यालय तक पहुंच कर बिजली कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में माग की गयी है कि जब तक स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं होता है। उनकी कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी नहीं बनती। तब तक शहर में इन्हें लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाये। कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा है। नदी गेट से रोशनी घर के बीच पुलिस पूरी तरह से सतर्क नजर आई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कॉम्बिंग गश्त -223 फरार स्थाई एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर 260 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक

ग्वालियर। आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश पर 14/15 जूनकी दरमियानी रात्रि शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान ASP  सुमन गुर्जर ,  जयराज कुबेर एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस अवसर पर पुलिस के अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
इस दौरान पुलिस ने जिले में कुल 102 स्थाई वारंट, 121 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गये साथ ही 133 गुण्डा एवं 127 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। अवैध शराब के थाना महाराजपुरा एवं थाना पिछोर, भितरवार, बिजौली में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये तथा इस दौरान 14 अन्य कार्यवाहियां भी की गई। गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया।

hacklink satın al holiganbet virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş